227407
Amethi - अज्ञात युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Bisesarganj, Uttar Pradesh:अमेठी,संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा मालती नदी के पास बीती देर रात रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे पुलिस को रेलवे पुल के पास अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था,जिसकी सूचना रेलवे पुलिस द्वारा संग्रामपुर पुलिस को दी गई, सूचना पर मंगलवार की तड़के सुबह मौके पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त शुरू कर दी है, वही पुलिस द्वारा घटना को लेकर हत्या या आत्महत्या की जांच पड़ताल भी की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज बारिश से बाघ नदी में दो बड़े वाहन बहे, जलस्तर बढ़ने से तबाही
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट। बाघ नदी में बहे दो बड़े वाहन, तेज बारिश बनी वजह... एमपी-maharashtra सीमा पर बढ़े जलस्तर ने मचाई तबाही... अंधियाटोला-गल्लाटोला पुल के पास खड़े थे दोनों वाहन... सुबह से लगातार बारिश के बीच नदी में समाए दोनों वाहन... नदी किनारे खड़े अन्य वाहनों पर भी मंडरा रहा खतरा...0
0
Report
डीडवाना में मानसून की एंट्री, बारिश से गर्मी और उमस में राहत
Pali, Rajasthan:डीडवाना - लम्बे इंतजार के बाद जिले में मानसून की एंट्री, रात भर से जारी है हल्की और मध्यम श्रेणी की बारिश, आसमान में छाए हुए हैं घने बादल, मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह जारी रहेगा बारिश का दौर, जिले भर में 2 MM से लेकर 6 MM तक बरिश दर्ज हुई है, बारिश की वजह से आमजन को गर्मी और उमस से मिली राहत।0
0
Report
मालपुरा में पिकअप पलटने से छह यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर: पिकअप पलटी बड़ा हादसा टला. दूदू छान स्टेट हाईवे पर Ambapura गांव के पास हुआ हादसा. पिकअप सवार आधा दर्जन यात्री हुए. घायलों को जिला अस्पताल मालपुरा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दी गई.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक आज निर्णय का दिन
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में आज राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें अनिल मिश्रा और चंपत राय के भविष्य पर फैसला होगा। बैठक वैदेही वाटिका में आयोजित की जा रही है0
0
Report
अलीगढ़ में नकाबपोशों का किशोरी पर हमला, खींचने की कोशिश; पुलिस कर रही तलाश
Aligarh, Uttar Pradesh:नकाबपोशों ने किशोरी पर किया हमला, खींच कर ले जाने की कोशिश की, बदमाशों ने किशोरी को पीछे से पकड़ा, स्प्रे मारा, चाकू से घायल करने की कोशिश की, किशोरी ने बदमाश के हाथ को दांतो से काटकर स्वम किया सुरक्षित, किशोरी ने भागकर खुद को बदमाशों से बचाया, शोर सुनकर भागे बदमाश, किशोरी के परिजनों ने इलाका पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की माँग की, परिवार का घर की प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा है पुराना विवाद, पुलिस हर पहलू पर कर रही है जाँच पड़ताल, बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज जाँच में भी जुटी, बन्नादेवी थाना इलाके के शिवपुरी मोहल्ले की घटना.0
0
Report
गंगोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड: नेताला के पास कुछ वाहन दलदल में फंसे
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड पुनः सक्रिय हो गया है। नेताला के पास बरसात शुरू होने पर मिट्टी और मलवा सड़क पर आ गया जिससे मार्ग से गुजर रहे कुछ वाहन दलदल में फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद फंसे वाहन सुरक्षित निकाले गए। नेताला के पास लैंडस्लाइड के कारण मार्ग थोड़ी बारिश होने पर दलदल बन जाता है और वाहन फस जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
श्री अमरनाथ यात्रा 2026: शत्रुजीत कपूर ने 20 किमी पैदल यात्रा कर तैयारी की सराहना
Aram Pora, Ganderbal, Continuing the security review of #ShriAmarnathJiYatra2026, Shatrujeet Kapur, IPS, DG #ITBP, trekked nearly 20 km on foot from Panjtarni to Chandanwari via MG Top along the Pahalgam axis. He interacted with #Himveers & commeded their operational readiness for a safe pilgrimage.0
0
Report
Amarnath Yatra 2026: Baltal से चौथी batch श्रद्धालु रवाना, पवित्र गुफा की यात्रा जारी
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal, Jammu and Kashmir: The fourth batch of pilgrims undertaking the Shri #Amarnathji Yatra 2026 has departed from the Baltal base camp, continuing the sacred annual pilgrimage to the holy cave shrine.0
0
Report
नुनवान बेस कैंप से भक्त चौथे बैच अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना
Aram Pora, Ganderbal, The 4th batch of devotees departed from Nunwan base camp in Pahalgam to undertake the pilgrimage to the Holy Cave of Shri Amarnath Ji. A devotee says, "... I am coming for the second time, and there is a lot of excitement and a lot of blessings of Baba... Our military is doing a very good job, no doubt, and they are cooperative in everything. I just want people to also cooperate a little with the military because it is very important..."0
0
Report
Advertisement
चतरा सदर थाना प्रभारी बदले; अनिल उरांव ने संभाला नया प्रभार
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा एसपी ने सदर थाना प्रभारी को हटाया, अनिल उरांव को बनाया नया प्रभारी कहा विधि व्यवस्था सुदृढ़ करना और अपराध पर अंकुश लगाना होगी पहली प्राथमिकता चतरा: चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने सदर थाना की कमजोर पड़ रही विधि व्यवस्था को देखते हुए पूर्व थाना प्रभारी को हटाया। वहीं नये थाना प्रभारी के रूप में अनिल उरांव ने अपना योगदान दिया. उन्होंने प्रभारी थाना प्रभारी राहुल सिंह से प्रभार ग्रहण किया. इस मौके पर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना व आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया जाएगा. साथ ही असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जाएगा. मौके पर एसआई कासिम अंसारी समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.0
0
Report
हरियाणा ने 2031 तक 100% ट्रीटेड वेस्टवॉटर रीयूज़ का लक्ष्य तय किया
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त मुहिम के तहत अब गंदा पानी सीधे पर्यावरण में नहीं छोड़ा जाएगा। हरियाणा सरकार ने सख्त फैसला लिया है कि 2031 तक राज्य में उत्पन्न होने वाले पूरे अपशिष्ट जल (सिवेज) को ट्रीट करके 100% पुन: उपयोग किया जाएगा। इस लक्ष्य के तहत नमामि गंगे और राज्य की Reuse of Treated Wastewater Policy को तेजी से लागू किया जा रहा है। ट्रीटेड पानी का उपयोग कृषि, उद्योग, निर्माण कार्यों, पार्कों और शहरी landscaping में किया जाएगा, जिससे भूजल संरक्षण के साथ-साथ नदियों-नालों की सफाई भी सुनिश्चित होगी। सरकार का प्लान: सभी नगर निगमों और ULBs में STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की क्षमता बढ़ाना ट्रीटेड पानी की अलग पाइपलाइन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम विकसित करना उद्योगों और पावर प्लांट्स को ट्रीटेड पानी अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश 2031 तक चरणबद्ध लक्ष्य पूरा करने का रोडमैप तैयार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह लक्ष्य सही तरीके से लागू हुआ तो दिल्ली-NCR समेत पूरे क्षेत्र की जल गुणवत्ता में सुधार होगा। हरियाणा पहले ही Treated Wastewater Reuse Policy-2019 लागू कर चुका है, जिसमें उद्योगों को प्राथमिकता दी गई है। अब इसे 100% लक्ष्य के साथ और तेज किया जा रहा है。0
0
Report
HTET अनियमितताओं पर हुड्डा ने सरकार पर निशाना; निष्पक्ष जांच और री-एग्जाम की मांग
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) में कथित अनियमितताओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधा है। हुड्डा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने HTET लेवल-3 (PGT) परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग भी उठाई है। हुड्डा का आरोप है कि कई परीक्षा केंद्रों पर गलत प्रश्नपत्र और OMR शीट वितरित की गईं, कहीं प्रश्नपत्र और OMR के सीरियल नंबर मेल नहीं खाए तो कहीं बिना सील के प्रश्नपत्र बांटे गए। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे गए, जबकि रेवाड़ी के एक परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी की जगह अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र दे दिया गया। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी आरोप लगाया कि 4 जुलाई को 238 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में गंभीर खामियां सामने आईं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अभ्यर्थियों से सार्वजनिक माफी मांगने, परीक्षा दोबारा कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
HSSC ग्रुप-डी CET के लिए रिकॉर्ड आवेदन, अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 जुलाई
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ग्रुप-डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के चेयरमैन हिममत सिंह के अनुसार, रविवार शाम तक 15,65,178 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 13,94,723 उम्मीदवारों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन फाइनल कर दिया। वहीं, 1,70,455 अभ्यर्थियों ने आवेदन तो किया, लेकिन उसे अंतिम रूप नहीं दिया। आवेदन का अंतिम आधिकारिक आंकड़ा सोमवार को जारी किया जाएगा。 ग्रुप-डी सीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी। पहले अंतिम तिथि 3 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 5 जुलाई रात 11:59 बजे तक कर दिया गया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी 8 जुलाई रात 11:59 बजे तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं。 इसके अलावा, आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार या अन्य संशोधन के लिए 9 से 11 जुलाई तक एडिट विंडो खुली रहेगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।0
0
Report
हरियाणा में जनगणना 2027 के प्री-टेस्ट के लिए फील्ड अभ्यास 6–18 जुलाई 2026
Chandigarh, Chandigarh:पहली से 5 जुलाई तक उपलब्ध थी स्वयं गणना की सुविधा; देशभर में जनगणना अभियान को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है पायलट अभ्यास चंडीगढ़, 5 जुलाई - हरियाणा ने भारत की जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण (Population Enumeration phase) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त और हरियाणा जनगणना 2027 की नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा के चुने हुए कुछ क्षेत्रों में जनगणना के प्री-टेस्ट (पूर्व-परीक्षण) को अधिसूचित कर दिया है। यह फील्ड अभ्यास 6 से 18 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जो कि जनगणना 2027 की देशव्यापी तैयारियों का हिस्सा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया को सुचारू, सटीक और कुशल बनाने की दिशा में प्री-टेस्ट एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। फील्ड गणना शुरू होने से पहले, अधिसूचित सैंपल क्षेत्रों के पात्र निवासियों को पहली से 5 जुलाई, 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं गणना) का विकल्प होगा, जिसके माध्यम से वे निर्धारित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वेच्छा से अपना विवरण जमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि फील्ड अभ्यास पूरा होने के बाद, प्री-टेस्ट के दौरान जुटाई गई जानकारी को सत्यापित, अपडेट और मान्य करने के लिए 19 से 20 जुलाई, 2026 तक एक “रिविजनल राउंड” (पुनरीक्षण दौर) चलाया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस पायलट अभ्यास को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, डिजिटल प्रक्रियाओं, फील्ड संचालन और डेटा संग्रह तंत्र की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। प्री-टेस्ट से मिलने वाले अनुभव और निष्कर्ष देशव्यापी जनगणना शुरू होने से पहले परिचालन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने, व्यावहारिक चुनौतियों की पहचान करने और पूरे ढांचे को मजबूत करने में मदद करेंगे。 उन्होंने चयनित सैंपल क्षेत्रों के सभी निवासियों से इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्रगणकों (Enumerators) को पूरा सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना डेटा की सटीकता, विश्वसनीयता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है, क्योंकि यही डेटा साक्ष्य-आधारित शासन, विकास योजनाओं और जन कल्याणकारी पहलों का आधार बनता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 17ए और जनगणना नियम, 1990 के नियम 6डी के प्रावधानों के तहत अधिसूचना जारी की गई है जो भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत हरियाणा में इस जनसंख्या गणना प्री-टेस्ट के आयोजन को अधिकृत करती है।0
0
Report
संभल में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामिण ने वीडियो वायरल किया
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । विजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगी ... ट्रांसफार्मर बना आग का गोला .. आग लगने से ट्रांसफार्मर जलकर खाक ..इलाके के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप .. ग्रामीण ने मोबाइल फोन से ट्रांसफार्मर में आग लगने के दौरान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया , वीडियो बना रहा ग्रामीण वीडियो बनाने के दौरान बिजली विभाग की लापरवाही से ट्रांसफार्मर में आये दिन आग लगने के आरोप लगा रहा है । बहजोई कोतवाली इलाके के रमपुरा गाँव का मामला0
0
Report
Advertisement
