227412
Amethi - संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव
Darpipur, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव,स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अमेठी कोतवाली पुलिस व जी आर पी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच में जुट गई है. घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे स्थित देवीपाटन मंदिर के पास की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
जयपुर के मंत्री ने निकाय चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर लोकतंत्र के पर्व में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी अपनी भागीदारी निभाई। कर्नल राठौड़ ने जयपुर के पांच्यावाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 में पहुंचकर निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण होता है। मतदान के जरिए नागरिक अपने क्षेत्र और प्रदेश के भविष्य को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव स्थानीय स्तर पर विकास और जनसुविधाओं से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए。 उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोग अपनी भागीदारी निभाएं और जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी दबाव के अपने विवेक के अनुसार मतदान करने का आह्वान किया।0
0
Report
लोकतंत्र के पर्व में राठौर ने मतदान किया, जनता से बढ़ी भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर कर्नल राठौर ने निभाई लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी。 मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने किया निकाय चुनाव में मतदान。 पाँच्यावाला के वार्ड नंबर 28 में किया राठौर ने मतदान。 प्रदेशवासियों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील。 कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा。 लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोग निभाएं अपनी भागीदारी。0
0
Report
Advertisement
छपरा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल: सेवाएं ठप, लोग परेशान
Chapra, Bihar:11 सितंबर को राष्ट्रव्यাপि बैंक हड़ताल, छपरा में बंद रहे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का कामकाज ठप, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर छपरा में भी देखने को मिला। हड़ताल के कारण भारतीय स्टेट बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक के मुख्य द्वार बंद रहे और ग्राहकों को बिना बैंकिंग सेवा के वापस लौटना पड़ा। हड़ताल के समर्थन में विभिन्न बैंक कर्मचारी संगठनों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी बैंक शाखाओं के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई यानी परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना में द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से संशोधन करने तथा लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मियों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार और संबंधित पक्षों के समक्ष आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया है। बैंक संगठनों के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के करीब 98 प्रतिशत प्रतिनिधित्व वाला संगठन है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से आम ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।0
0
Report
झारखंड के कटकमसांडी जंगल में युवक का शव पेड़ पर लटका, जाँच शुरू
Hazaribagh, Jharkhand:झारखण्ड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई। मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धनंजय कुमार आर्मी में जवान था। सुबह जंगल की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतराकर कब्जे में लिया。 पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धनंजय कुमार किन परिस्थितियों में छड़वा डैम के जंगल तक पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
झज्जर में बैंक कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन: Five Days Banking और समान PLI की मांग
Jhajjar, Haryana:झज्जर में Five Days Banking और समान PLI की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने SBI मेन ब्रांच के सामने किया प्रदर्शन, सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील झज्जर। Five Days Banking लागू करने और Performance Linked Incentive (PLI) का लाभ सभी बैंक कर्मचारियों को समान एवं न्यायसंगत आधार पर देने की मांग को लेकर शुक्रवार को झज्जर में विविध राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन SBI मेन ब्रांच, झज्जर के सामने आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। धरने में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने Five Days Banking लागू करने तथा Performance Linked Incentive (PLI) की व्यवस्था को सभी बैंक कर्मचारियों के लिए समान और निष्पक्ष बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस अवसर पर Bank of Baroda, Old Bus Stand, Jhajjar Branch के Branch Manager श्री मोहित शर्मा ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारी और अधिकारी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन सेवाओं और ऑटोमेशन के बढ़ते दौर में भी बैंक कर्मचारी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता, योगदान और कार्य-जीवन संतुलन को ध्यान में रखते हुए बैंकों में Five Days Banking व्यवस्था लागू किया जाना समय की आवश्यकता है। इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिल सकेगा और वे अधिक ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच के साथ बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। समान PLI की भी उठी मांग श्री मोहित शर्मा ने कहा कि Performance Linked Incentive (PLI) का उद्देश्य कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना है। ऐसे में इसकी व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को उनके योगदान के अनुसार समान एवं न्यायसंगत लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि बैंक की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए किसी भी कर्मचारी के योगदान को कमतर नहीं आंका जाना चाहिए। PLI की निष्पक्ष व्यवस्था से कर्मचारियों में समानता, motivation और teamwork की भावना को और मजबूती मिलेगी। सरकार से तीन प्रमुख मांगें धरना-प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सरकार और संबंधित पक्षों के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं। इनमें— बैंकों में Five Days Banking लागू की जाए। Performance Linked Incentive (PLI) का लाभ सभी बैंक कर्मचारियों को समान एवं न्यायसंगत आधार पर दिया जाए। बैंक कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की तथा अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से चर्चा का विषय हैं और अब सरकार एवं संबंधित पक्षों को इस दिशा में ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। बैंक कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए Five Days Banking और समान PLI को लेकर जल्द उचित निर्णय लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों और जायज मांगों को लेकर एकजुट हैं तथा मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
नई मंडी घड़साना में किसानों का महापड़ाव; सिंचाई पानी के लिए आंदोलन तेज
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर खेत बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में किसानों का महापड़ाव जारी, किसान बीती रात से SDM कार्यालय के आगे डटे हुए हैं। गुरुवार को किसान ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में नई मंडी घड़साना पहुंचे और धानमंडी शैड के नीचे सभा की और फिर SDM कार्यालय के बाहर महापड़ाव शुरू किया था, ADM सुभाष चौधरी के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसानों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। किसानों की प्रमुख मांग चार में से दो समूहों को सिंचाई पानी देना और छह महीने के लिए पानी का रेगुलेशन जारी करना है। किसानों ने सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर प्रदीप रस्तोगी और रेगुलेशन एडिशनल चीफ इंजीनियर को हटाने की मांग भी उठाई। किसानों ने कहा कि अधिकारियों को नहीं हटाया गया और मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 18 सितंबर को प्रशासन ठप करने का ऐलान किया, किसानो ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
बिहार के लिए 300 से अधिक स्पेशल बसें, यूपी-दिल्ली-हरियाणा से सीधे बिहार
Patna, Bihar:पटना दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व पर घर आने वाले परदेसियों की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के परिवहन निगमों के साथ विशेष समझौता किया गया है। पश्चिम बंगाल के साथ भी जल्द करार होगा। इस समझौते के तहत देश के प्रमुख महानगरों से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए 300 से अधिक स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को सड़कों या अनधिकृत जगहों पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा। संबंधित राज्यों के सरकारी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और डिपो से बसें खुलेंगी। वहां बिहार स्पेशल बस नाम से हेल्प डेस्क और स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दिल्ली से: आनंद विहार, कश्मीरी गेट और सराय काले खां बस टर्मिनल से बसें खुलेंगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, गोरखपुर या अयोध्या-बस्ती के रास्ते बिहार में प्रवेश करेंगी। यहां से यात्रियों को सीधे पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान, गोपालगंज, दरभंगा और हाजीपुर पहुंचाया जाएगा。 यूपी से: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और आगरा से बसें सीधे बक्सर, आरा, मोहनिया, सासाराम और पटना के लिए रवाना होंगी。 हरियाणा से: गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत और अंबाला से चलने वाली बसें यूपी-दिल्ली के तय कॉरिडोर से होते हुए मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया और भागलपुर तक जाएंगी。 हरियाणा – 150 बसें दिल्ली – 55 बसें पश्चिम बंगाल – 50 बसें उत्तर प्रदेश – 45 बसें0
0
Report
BRICS सम्मेलन के दौरान मोदी की प्रमुख द्विपक्षीय मीटिंगें तय
Noida, Uttar Pradesh:PM मोदी की 12 सितंबर की अहम द्विपक्षीय बैठकें तय BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी。 सुबह 10:00 बजे — इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली से मुलाकात हैदराबाद हाउस 10:30 बजे — मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात हैदराबाद हाउस 11:00 बजे — अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात हैदराबाद हाउस 11:30 बजे — वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात हैदाबाद हाउस 11:30 बजे — ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से राष्ट्रपति की मुलाकात राष्ट्रपति भवन शाम 5:45 बजे — चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात भारत मंडपम 13 सितंबर को भी PM मोदी की 4 अहम द्विपक्षीय बैठकें BRICS शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम तय है。 दोपहर 2:30 बजे — कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात दोपहर 3:00 बजे — फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात दोपहर 3:30 बजे — मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात शाम 4:10 बजे — दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात0
0
Report
Advertisement
भीम नगरपालिका में पहली बार मतदान, राजसमंद निकाय चुनाव 88 वार्डों में
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद निकाय चुनाव: 88 वार्डों में 260 प्रत्याशियों का फैसला आज, राजसमंद जिले की 1 नगर परिषद और 2 नगरपालिकाओं में मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, राजसमंद मे मतदाताओं में भारी उत्साह का माहौल राजसमंद जिले में आज नगर निकाय चुनाव के मतदान जारी है । राजसमंद नगर परिषद, देवगढ़ और भीम नगरपालिका में मतदान हो रहा है। तीनों निकायों के 88 वार्डों में 260 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में 127, देवगढ़ के 25 वार्डों में 71 और भीम नगरपालिका के 18 वार्डों में 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में 45,156 मतदाता हैं, इनमें 23,024 पुरुष, 22,131 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वोटिंग: सुबह 10 बजे तक भीम में सबसे ज्यादा 31.18% मतदान हुआ। देवगढ़ में 27.84% और राजसमंद नगर परिषद में 22.04% मतदान दर्ज किया गया। भीम नगरपालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। यहां दो वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। राजसमंद के वार्ड 6, 28, 30, 34 और 38 में दो-दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजसमंद के गांधी सेवा सदन मतदान केंद्र से संवादाता श्याम बिश्नोई ने लिया जायज़ा0
0
Report
पूनियां ने जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 में बीजेपी की जीत का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम चुनाव 2026. भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनियां ने निर्माण नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। पूनियां परिवार के साथ मतदान कर रहे थे। पूनियां ने निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया।0
0
Report
कपासन नगर पालिका चुनाव: 24 वार्ड में मतदान, महिलाओं व ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों पर निगाहें
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ कपासन नगर पालिका चुनाव: 24 वार्ड में मतदान, महिलाओं व ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों पर निगाहें। कुल 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह 10 बजे तक कपासन में 27.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने से महिला पार्षद प्रत्याशी पर सभी की नजरें हैं। चुनाव मैदान में 29 महिला प्रत्याशी हैं। वार्ड 7 से भाजपा प्रत्याशी नसीम बेगम निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। वहीं वार्ड 24 से ट्रांसजेंडर किन्नर नीलोफर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। मतदान में बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं का भी उत्साह देखने को मिला। कई दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 14 में वोटर लिस्ट दो नाम: हंगामा के बाद दंपती ने मतदान दिया
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी नगर पालिका चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 14 के मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट में दो जगह नाम होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दो मतदाताओं को मतदान से रोके जाने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को मामले की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह दर्ज होने के चलते उन्हें मतदान से रोका जा रहा है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्र पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। जांच के बाद संबंधित दंपती को मतदान की अनुमति दी गई और दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर माहौल गरमा गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से इस तरह की हरकतें की जा रही हैं और आम मतदाताओं को मतदान से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद दंपती को मतदान करवाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर समझाइश की, जिसके बाद स्थिति शांत हो गई। विवाद के चलते वार्ड 14 के मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गर्म रहा, हालांकि बाद में मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।0
0
Report
देशनोक नगरपालिका में मतदान जारी, विधायक भाटी ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Bikaner, Rajasthan:देशनोक से बड़ी चुनावी खबर नगर पालिका चुनाव में मतदान जारी, विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी जनता के बीच सक्रिय विधायक ने देशनोक में मतदाताओं से की मतदान की अपील जी मीडिया से खास बातचीत में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कांग्रेस पर साधा निशाना विधायक बोले-आज देशनोक में बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है, लोग घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं कांग्रेस को जब अनुकूल परिणाम नहीं मिलते तो ईवीएम और वोटिंग को लेकर सवाल उठाने की आदत है विधायक का दावा—बीजेपी के काम के आधार पर जनता देगी अपना फैसला अगर इन्होंने काम किए होते, तो 33 हजार वोटों से हारकर आज ये घर नहीं बैठे होते, देशनोक में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन की व्यवस्था की भी सराहना विधायक का दावा-आज के मतदान में बीजेपी के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन देखने को मिलेगा0
0
Report
अजमेर वार्ड 21 के मतदान केंद्र 224 पर हंगामा, ID को लेकर विवाद
Jaipur, Rajasthan:अजमेरवार्ड संख्या 21 के मतदान केंद्र संख्या 224 पर हंगामा वैद्य आई डी को लेकर हंगाम मोबाइल में आई डी दिखाने पर हुआ विवाद जोनल मजिस्ट्रेट ने कहा मूल आई डी दिखाने को लेकिन मतदाता के पास नहीं थी कोई हार्ड कॉपी आईडी हंगामा होने पर मौके पर आया पुलिस जाप्ता जोनल मजिस्ट्रेट और मतदाता युवा महिला में हुई जोरदार हॉट टॉक0
0
Report
Advertisement
