icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सूरतगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप पर रोष, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में नाबालिग लड़की से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के मामले में सर्व समाज ने बाजार में रोषमार्च निकाला, लोगों ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की और पुलिस पर प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी जड़ा, सर्व समाज ने लोगों के सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तारी कर प्रकरण में सलिप्त होटल व कैफे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग रखी, गौरतलब हैं कि सिटी थाना में 20 मई को एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। आरोप है कि एक ब्यूटी पार्लर संचालिका, होटल व कैफे संचालकों व उनके कथित गिरोह के अन्य सदस्यों ने साजिश रचकर एक नाबालिग बच्ची को ब्लैकमेल किया। उसे नशे का आदी बनाकर कथित रूप से देहशोषण किया व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मामला दर्ज होने के करीब डेढ़ माह बाद पुलिस ने केवल ब्यूटी पार्लर संचालिका को ही गिरफ्तार किया है। जबकि प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि शेष आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने से पीड़िता व उसका परिवार मानसिक व सामाजिक रूप से परेशान है। परिजन पिछले 14 दिनों से एसडीएम कोर्ट के बाहर धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक ना तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और ना ही प्रशासन की तरफ से कोई आश्वासन मिला है, वही परिजनों का कहना है कि जल्दी आंदोलन को तेज किया जाएगा
0
0
Report

राजसमंद के भीम क्षेत्र में चाकू से हत्या, युवक की मौत, आरोपी फरार

Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र के धर्मेश पुरी इलाके में चाकू घोंपकर युवक की हत्या चाकू के हमले में गंभीर घायल सूरज मीणा ने अजमेर अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम घटना की सूचना पर थाना अधिकारी दिलीप खदाव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे आरोपी वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी दोनों डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं दोनों मृतक के पिता के साथ भीम में किराए के मकान में रहते थे पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की, हत्या के कारणों की जांच जारी
0
0
Report
Advertisement

अकोला में सड़क हादसा: दो शिवभक्तों की दुखद मौत, पुलिस पर सवाल

Akola, Maharashtra:अकोला शहरातील नवीन आरटीओ कार्यालयाजवळील अकोला-बार्शीटाकळी मार्गावर भीषण अपघातात दोन शिवभक्तांचा दुर्दैवी मृत्यू झाला आहे. संकेत मोरे आणि त्याचा मित्र कावड यात्रेत सहभागी होण्यासाठी घरून दुचाकीवरून निघाले होते. मात्र, दुचाकीतील पेट्रोल संपल्याने ते खडकी येथील पेट्रोल पंपावर पेट्रोल भरण्यासाठी गेले होते. पेट्रोल भरून परतत असताना त्यांची दुचाकी अनियंत्रित होऊन रस्त्यालगतच्या झाडावर आदळली. या भीषण अपघातात दोघांचाही जागीच मृत्यू झाला. ही घटना रात्री सुमारे एक वाजताच्या सुमारास घडल्याची माहिती आहे. मात्र, मृतदेह सकाळी आठ वाजेपर्यंत घटनास्थळीच पडून असल्याचा आरोप करण्यात येत आहे. या घटनेनंतर खदान पोलिसांच्या कार्यप्रणालीवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित होत असून, अपघातानंतर पोलिसांकडून तत्काळ कारवाई का झाली नाही, असा सवाल आता उपस्थित केला जात आहे.कावड यात्रेत सहभागी होण्यासाठी घराबाहेर पडलेल्या दोन शिवभक्तांचा अशा दुर्दैवी पद्धतीने मृत्यू झाल्याने परिसरात हळहळ व्यक्त होत आहे.
0
0
Report

रक्षाबंधन पर कोटा मंडल से तीन राखी स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी

Kota, Rajasthan:रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से तीन जोड़ी राखी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल 24 से 30 अगस्त तक दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे लगाएगी। सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया एक्सप्रेस स्पेशल 21, 23, 25 और 27 अगस्त को सोगरिया से चलेगी, जबकि वापसी 22, 24, 26 और 28 अगस्त को जबलपुर से होगी। वहीं कोटा-हजरत निजामुद्द्दीन-कोटा स्पेशल 22, 24 और 26 अगस्त को कोटा से रवाना होगी और 23, 25 तथा 27 अगस्त को निजामुद्दीन से वापसी करेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी एनटीईएस या अधिकृत रेलवे सेवा से लेने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

आँगई थाना विशेष नाकाबंदी, 15 चालान और जुर्माने की वसूली

Dholpur, Rajasthan:आँगई थाना इलाके में हुई विशेष नाकाबंदी, 15 वाहनों के चालान कर जुर्माना राशि की गई वसूल सरमथुरा (धौलपुर) पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर आँगई थाना पुलिस ने हाईवे बाईपास पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, काली फिल्म लगे वाहनों सहित अन्य अवैध गतिविधियों की जांच की गई। नाकाबंदी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 15 वाहनों के चालान काटे गए और मौके पर ही जुर्माना राशि वसूल की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। इस दौरान आँगई थाना अधिकारी कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
0
0
Report

आँगई पुलिस ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Dholpur, Rajasthan:आँगई थाना पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त सरमथुरा (धौलपुर) एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में इन दिनों आँगई थाना पुलिस ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रखा है। जिसके तहत आँगई पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने में सफलता हासिल की है ।पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान इलाके में आँगई बाईपास के समीप कार्रवाई कर अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने में सफलता हासिल की है। एवं कार्रवाई में जप्त वाहन को आँगई थाना परिसर पर खड़ा करवा दिया। मामले में पुलिस ने फॉरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित थाने का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
0
0
Report
Advertisement

कोटा साइबर ठगी गिरोह के खुलासे: फर्जी वेबसाइट से निवेश धोखा

Kota, Rajasthan:कोटा में कुछ दिन पहले पकड़े गए साइबर ठगी गिरोह की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड मोहम्मद अशफाक पोस्ट ग्रेजुएट है और उसने 2020-21 में बेंगलुरु के कॉल सेंटर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड सीखा। बाद में भोपाल, इंदौर और मुंबई में इसी तरह का काम किया और करीब डेढ़ साल पहले कोटा आकर नेटवर्क खड़ा किया। गुमानपुरा और छावनी में कॉल सेंटर चलाए गए, जहां लड़कियों को करीब सात दिन की ट्रेनिंग देकर 52 कीपैड फोन से रोज 100 कॉल का टारगेट दिया जाता था। पुलिस के अनुसार लोगों को फर्जी वेबसाइट के जरिए स्टॉक और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगा जाता था। जांच में विदेशी डोमेन, फर्जी सर्टिफिकेट और 10 से 30 प्रतिशत कमीशन पर बैंक खाते लेने की बात सामने आई है। पुलिस अब मोबाइल, सिम और बैंक लेन-देन की जांच कर नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है。
0
0
Report

बिहार के लालगंज: शराबबंदी कानून के बावजूद चौकीदार के शराब पीने का वीडियो वायरल

Hajipur, Bihar:बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन वैशाली के लालगंज से सामने आया एक वीडियो इस कानून के पालन पर सवाल खड़े कर रहा है। दावा है कि वायरल वीडियो में लालगंज थाना क्षेत्र का एक चौकीदार शराब पीते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, चौकीदार आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करता और उसकी गोद में बैठता भी दिखाई दे रहा है।मामला लालगंज थाना क्षेत्र के मसूदन पकड़ी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव के वार्ड नंबर चार में राजकिशोर भगत के दरवाजे पर बीते दिनों छठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था।इसी कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ बैठा दिखाई देता है। दावा है कि वह बीयर और इसके बाद ट्रैक्टर पैक नाम की शराब पी रहा है।वीडियो के दूसरे हिस्से में वही व्यक्ति आर्केस्ट्रा में डांसर के साथ डांस करता और उसकी गोद में बैठा नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान चौकीदार अशोक पासवान के रूप में बताई जा रही है।शराबबंदी वाले बिहार में अगर वायरल वीडियो की पुष्टि होती है तो मामला गंभीर माना जा सकता है, क्योंकि कानून लागू कराने वाली व्यवस्था से जुड़े व्यक्ति पर ही शराब सेवन का आरोप लग रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में दोस्ती के विवाद में चाकूबाजी, दो घायल, आरोपी फरार

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी, आरोपी ने अपने ही 2 दोस्तों को चाकू मारकर किया घायल, आरोपीयों ने 1 युवक के गले और दूसरे युवक के चेहरे में चाकू से वार कर किया घायल, चाकू मारकर दोनों युवकों को घायल करने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी, घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 1 युवक कानपुर किया गया रेफर, पीड़ित के मुताबिक बीते 2 दिन पहले होटल में बिल देने को लेकर हुई अनबन के बाद आज कहासुनी में मारा चाकू, सूचना पर स्थानीय पुलिस मामले की जाँच पड़ताल और आरोपियों की तलाश में जुटी, पुलिस ने आरोपी दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, सदर कोतवाली क्षेत्र के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास की घटना।
0
0
Report

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर भारी जाम, 2000 वाहन फंसे

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पिछले तीन दिनों से भीषण हंगामा मचा हुआ है। कावड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन और व्यवस्थाओं की कमी के कारण 2 हजार से ज्यादा भारी वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। थाना जलालाबाद इलाके में स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के एग्जिट प्वाइंट पर हालात बेकाबू हो गए हैं। कावड़ यात्रा के चलते पिछले 3 दिनों से 2 हजार से अधिक भारी वाहन हाइवे पर ही खड़े हैं। इसके चलते टोल प्लाजा से लेकर आगे तक करीब 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है, जिससे भारी आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पिछले 72 घंटों से फंसे ड्राइवरों और क्लीनरों के पास खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं बचा है। उमस तेज धूप और भूखे-प्यासे रहने से लोगों की हालत खराब हो रही है। सबसे बड़ा आक्रोश इस बात पर है कि एक तरफ गाड़ियां आगे बढ़ने में असमर्थ हैं, वहीं दूसरी तरफ खड़े हुए इन वाहनों से भी टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जिससे ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर लगे जाम और जरूरी सुविधाओं के अभाव ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन का कोई भी अफसर नहीं पहुंचा है। जिससे कि वहां खड़े वाहनों पर ड्राइवर और क्लीनर की समस्याओं को दूर किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top