229302
Amethi: खाटू श्याम जी मेले पर भंडारे का आयोजन, हजारों ने लिया प्रसाद
Pidhi, Uttar Pradesh:फुरसतगंज कस्बे में खाटू श्याम जी बारस और फागुन मेले के उपलक्ष्य में एक दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में पिटू महाजन, मुकेश अग्रवाल, मनीष, विनोद गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, सतीश, रचित अग्रवाल, मोनू जायसवाल और राहुल सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी नगर निकाय आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की आकस्मिक जाँच की; 2 कर्मचारी गैरहाजिर
Thane, Maharashtra:भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेचे आयुक्त अनमोल सागर यांनी आज आरोग्य विभागाला अचानक भेट दिली. कॅबिन क्रमांक 27 मध्ये तपासणी केली असता 2 कर्मचारी सतत गैरहजर असल्याचे आढळून आले. आयुक्तांनी या दोन्ही कर्मचाऱ्यांचा बडतर्फीचा प्रस्ताव सादर करण्याचे तात्काळ निर्देश दिले आहेत. *VO 1 - भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिकेचे आयुक्त अनमोल सागर, भा.प्र.से. यांनी आरोग्य विभागाच्या कॅबिन क्रमांक 27 ला अचानक भेट दिली. यावेळी त्यांनी कर्मचाऱ्यांची उपस्थिती आणि कामकाजाची पहाणी केली. *VO 2 - तपासणी दरम्यान 2 कर्मचारी सतत गैरहजर असल्याचे निदर्शनास आले. यावर नाराजी व्यक्त करत आयुक्तांनी या दोन कर्मचाऱ्यांविरोधात बडतर्फीचा प्रस्ताव तात्काळ सादर करण्याचे आदेश दिले. हा शिस्तभंगाचा इशारा संपूर्ण महापालिका कर्मचाऱ्यांसाठी असल्याचेही त्यांनी स्पष्ट केले. *VO 3 - याचबरोबर आयुक्तांनी शहराच्या स्वच्छतेसाठीही महत्वाचे आदेश दिले. प्रत्येक सफाई कर्मचाऱ्याने दररोज किमान 700 चौरस मीटर क्षेत्राची सफाई करणे बंधनकारक असेल. यामध्ये मुख्य रस्ते, पायवाट आणि लहान गटारे यांचा समावेश असून दैनंदिन स्वच्छता करण्याचे निर्देश देण्यात आले आहेत. कामचुकारपणा खपवून घेतला जाणार नाही असा थेट इशारा आयुक्तांनी दिला आहे. आता या आदेशांची अंमलबजावणी कितपत होते याकडे सर्वांचे लक्ष आहे.0
0
Report
संसद में विपक्ष के सांसदों का प्रदर्शन, अमित शाह के खिलाफ नारों से गूंज उठा
Noida, Uttar Pradesh:संसद में विपक्षी सांसद मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी हो रही है।0
0
Report
ग्वालियर: अचलेश्वर मंदिर के पास अवैध निर्माण हटाने पर 4 दिनों का धरना समाप्त
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के ठीक बगल में अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत का बीते चार दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार समाप्त हो गया। जिला प्रशासन और पुलिस टीम की मध्यस्थता, त्वरित कार्रवाई और लिखित-मौखिक आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की। आंदोलन के दौरान पूज्य स्वामी निश्चलानंद महाराज सहित अनेक संत धरना स्थल पर पहुँचे और मंदिर की ऐतिहासिकता व स्वच्छता की रक्षा के लिए अवैध निर्माण को तुरंत हटाने की मांग की। प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई कर विवादित निर्माण हटवा दिया। प्रशासनिक आश्वासन के बाद राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने कहा कि 4 दिवसीय धरना समाप्त किया जा रहा है। सीएसपी रोबिन जैन ने कहा कि बैठक के बाद समझाइश के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करा दिया गया है। मंदिर परिसर की सुरक्षा और मर्यादा बनाए रखने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
राज्यसभा में पेपर लीक बिल, राहुल गांधी से माफी की मांग तेज़
Noida, Uttar Pradesh:Bramh wt with Bjp mp shashank mani tripathi... बीजेपी के सांसद कह रहे हैं कि संसद में आज फिर राहुल गांधी से माफी की मांग करेंगे वहीं आज पेपर लीक से जुड़ा हुआ बिल राज्यसभा में पेश होने की संभावना है हालांकि राज्यसभा की कार्य सूची में अभी यह बिल लिस्ट नहीं है लेकिन दोपहर तक संशोधित सूची आएगी वहीं लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों से जुड़ा हुआ संशोधन विधेयक आएगा … और क्या-क्या होगा दिनभर होगा लोकसभा और राज्यसभा में इस पर संसद से ग्राउंड रिपोर्ट0
0
Report
हार्टिकल्चर कॉलेज के पास चाकू दिखाने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया
Jagdalpur, Chhattisgarh:धरतपुरा स्थित हार्टीकल्चर कालेज के समक्ष धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी गौतम निषाद को गिरफ्तार किया, आरोपी गौतम के कब्जे से एक धारदार चाकू को पुलिस ने जप्त किया है, फिलहाल कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
नरसिंहपुर में ट्रेन से मां-बेटी की मौत, इलाके में सनसनी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसकी 3 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई. ज्ञानगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से 25 वर्षीय प्राची और 3 वर्षीय प्रनीषा की जान गई. लूनावत पेट्रोल पंप के पास रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव, आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी।0
0
Report
Advertisement
पेपर लीक रोकथाम विधेयक पास पर भाजपा सांसद का ऐतिहासिक दावा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पास होने पर कहा, "ये एक ऐतिहासिक घटना है। सरकार ने हमारे नौजवानों के प्रति, हमारे विद्यार्थियों और छात्रों के प्रति जिम्मेदारी का अनुभव करते हुए, भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटियां ना हों, इसलिए ये कदम उठाया है। दुर्भाग्यपूर्ण ये है कि कांग्रेस चर्चा करने से भाग रही थी. सड़क पर जाकर तो आप चिल्लाते हैं लेकिन जब बच्चों के भविष्य को निर्धारित करने के लिए एंटी पेपर लीक बिल को चर्चा के लिए लाया जाता है तो बजाय उस बिल पर चर्चा करने के, बजाय उस बिल में अन्य बातें जोड़ने के, वे एक शब्द नहीं बोले हैं..."0
0
Report
जोधपुर की राजनीति गरम, जाखड़ ने गहलोत सरकार पर चुनाव रोकने के आरोप लगाए
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बद्रीराम जाखड़ ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंच रहा है। जाखड़ ने कहा कि प्रदेश में चुनाव समय पर होने चाहिए, लेकिन सरकार चुनाव करवाने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में अपेक्षित काम नहीं किया, जिसके चलते उसे चुनाव में हार का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय चुनाव करवाने के पक्ष में है, लेकिन सरकार लगातार समय निकालने का प्रयास कर रही है। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर जनता को योजनाओं का लाभ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री रहते जोधपुर में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते थे और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता था। जाखड़ ने आरोप लगाया कि वर्तमान मुख्यमंत्री जोधपुर आने से बचते हैं और उन्हें जोधपुर के नाम से ही डर लगता है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कामकाज का आकलन कर रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।0
0
Report
Rajasthan: NSUI Protest Demands Restoration of Student Union Elections, Leaders Climb Water Tank
Jaipur, Rajasthan:एंकर- राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की बहाली का मुद्दा एक बार फिर सड़क से उठकर पानी की टंकी तक पहुंच गया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध और प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI के तीन छात्र नेता गांधी नगर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। हाथों में पोस्टर लेकर उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव बहाल करने की मांग उठाई। टंकी पर चढ़े राजस्थान विश्वविद्यालय के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, छात्र नेत्री वियोना जाट और छात्र नेता कोशेन खान का कहना था कि छात्रसंघ चुनाव सिर्फ विश्वविद्यालय की राजनीति का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि युवाओं के लिए लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं। चुनाव के जरिए विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलता है। ऐसे में लगातार चुनाव नहीं होने से छात्रों के प्रतिनिधित्व का अधिकार प्रभावित हो रहा है। छात्र नेताओं ने कहा कि प्रदेश में चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं। पिछले साल भी चुनाव नहीं कराए गए और अब नए शैक्षणिक सत्र में भी सरकार की ओर से चुनाव कराने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। उनका सवाल है कि जब विधानसभा और लोकसभा चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, तो विश्वविद्यालयों में छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर क्यों नहीं दिया जा रहा.....NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर के विद्यार्थी लंबे समय से चुनाव बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति से ही कई युवाओं को आगे चलकर सार्वजनिक जीवन और मुख्यधारा की राजनीति में नेतृत्व करने का अवसर मिलता है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज को भी छात्र अधिकारों पर हमला बताया। उनका आरोप था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को अब प्रदेशभर में और मजबूती से उठाया जाएगा। छात्रों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर टंकी के नीचे सुरक्षा जाल लगाया गया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस अधिकारी लगातार टंकी पर मौजूद छात्रों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। प्रदर्शन के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे आसपास के यातायात पर भी कुछ समय के लिए असर पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को लेकर स्पष्ट घोषणा नहीं करती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करे, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार वापस मिल सके。0
0
Report
Advertisement
सीकर में नर्स का मोबाइल छीनकर बदमाश भागे, CCTV में कैद वारदात
Sikar, Rajasthan:सीकर मोबाइल छीनने का मामला सीकर शहर में महिला नर्स का मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। ड्यूटी से लौटते वक्त जब महिला नर्स मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए 2 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। महिला नर्स ने आरोपियों का पीछा भी किया। फिलहाल अब पुलिस आरोपियों का पता लग रही है। घटना सीकर में बस डिपो के पास की है। पलसाना ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत आशा कुमारी अपनी ड्यूटी करके रात को घर की तरफ आ रही थी। इसी दौरान वह अपने आईफोन से किसी से बात कर रही थी। पीछे से एक बाइक पर दो लुटेरे आए। जिन्होंने महिला नर्स का मोबाइल छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से महिला को कुछ समझ नहीं आया। हालांकि उसने तुरंत आरोपियों का पीछा करना शुरू किया लेकिन आरोपी बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों का पता लग रही है。0
0
Report
उदयपुर में नव गठित जिला जन अभियोग निराकरण समिति की पहली बैठक आयोजित
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नव गठित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की पहली बैठक जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में चल रही है बैठक जिला कलेक्टर ने सभी नव मनोनीत सदस्यों का स्वागत करते हुए समिति के दायित्वों की जानकारी दी जिला कलेक्टर ने सभी सदस्यों से आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रकरणों को समिति में रेफर करने का किया अनुरोध बैठक में समिति में पंजीकृत प्रकरणों पर जांच की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश बैठक में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, यूडीए सचिव राजपाल सिंह, समिति सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान, देवेंद्रपालसिंह अरोड़ा, भंवर भट्ट, माधुरी राठौड़, गोपालकुंवर शक्तावत, देवनारायण, युधिष्ठिर कुमावत है उपस्थित0
0
Report
सावन शुरू: शिवभक्ति से शहर गूंझा, जलाभिषेक और पौधारोपण का संदेश
Jaipur, Rajasthan:आज से कैलेंडर का एक पन्ना नहीं, बल्कि भक्ति का पूरा महीना खुल गया है...सावन की शुरूआत से ही अब हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी हैं। कहीं शिवलिंग पर जल चढाते भक्त, कहीं कांवड़िए भोलेनाथ के दरबार की ओर बढ़ते, तो कहीं मंदिरों में रुद्राभिषेक और सहस्त्रघट से माहौल शिवमय हो गया हैं। कहा जाता है कि देव सोते हैं तो देवाधिदेव महादेव जागते हैं... और यही वजह है कि सावन को शिव कृपा का सबसे खास महीना माना जाता है। इस बार चार सोमवार, चार मंगला गौरी व्रत और कई शुभ संयोग इस आस्था को और खास बना रहे हैं। आज से कैलेंडर की शुरूआत पर छोटीकाशी के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया...हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोष के साथ साथ पूरे दिन हजारों किलो दूध, पंचामृत से अभिषेक हुए...सावन की शुरुआत के साथ ही गुलाबी शहर में अब एक महीने तक शिव भक्ति का रंग दिखाई देगा। आज से शुरू हुए श्रावण मास इस बार शिव आराधना, व्रत, जलाभिषेक और धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देगा। 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ सावन का समापन होगा। श्रावण को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। यही वजह है कि महीने के पहले दिन से ही शहर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई हैं। सुबह से ही छोटीकाशी के शिवालयों में श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर रहे हैं। मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन शुरू हो गए हैं। सावन के चार सोमवार विशेष आकर्षण रहेंगे, जबकि महिलाओं के लिए चार मंगला गौरी व्रत भी होंगे। पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण किया था। विष के प्रभाव से उनका कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। मान्यता है कि विष की गर्मी शांत करने के लिए देवताओं ने भगवान शिव पर जल अर्पित किया। इसी कथा से सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक की परंपरा को जोड़ा जाता है। इसीलिये सावन में शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारों के बीच जलाभिषेक का सिलसिला चलता है। कई श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा भी शिव भक्ति के इस माहौल को और खास बनाएगी। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार सावन में चार सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत होंगे। महीने में सुकर्मा, धृति और शिव योग सहित कई शुभ संयोग भी बनेंगे। मान्यता है कि सावन में शिव आराधना और सोमवार व्रत से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। सावन केवल पूजा तक सीमित नहीं रहेगा। बाग-बगीचों में झूले, श्रावणी गीत, महिलाओं के पारंपरिक आयोजन, मंदिरों में सहस्त्रघट और सामूहिक गोठ जैसे आयोजन भी होंगे। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेलजोल का रंग भी दिखाई देगा। श्रावण आत्मचिंतन और सेवा के साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देता है। श्रद्धालुओं को इस दौरान पीपल या बेलपत्र का पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। यानी सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ एक पौधे को पानी देना भी शिव आराधना का हिस्सा बनाया जा सकता है। ये दिन रहेंगे खास 3 अगस्त — नागपंचमी और सावन का पहला सोमवार 4 अगस्त — मंगला गौरी व्रत 9 अगस्त — कामिका एकादशी और विश्व आदिवासी दिवस 10 अगस्त — सोमप्रदोष व्रत और सावन का दूसरा सोमवार 11 अगस्त — मासिक शिवरात्रि 12 अगस्त — हरियाली अमावस्या 14 अगस्त — सिंजारा 15 अगस्त — तीज, स्वतंत्रता दिवस और पारसी नूतन वर्ष 16 अगस्त — बूढ़ी तीज 17 अगस्त — सावन का तीसरा सोमवार 18 अगस्त — डिग्गी कल्याणजी पदयात्रा 19 अगस्त — गोस्वामी तुलसीदास जयंती 23 अगस्त — पवित्रा एकादशी 24 अगस्त — गोविंददेवजी एकादशी व्रत और सावन का चौथा सोमवार 25 अगस्त — प्रदोष व्रत 26 अगस्त — बारावफात और ओणम 27 अगस्त — चांद्रपूर्णिमा व्रत 28 अगस्त — रक्षाबंधन, श्रावणी पूर्णिमा और संस्कृत दिवस बहरहाल,धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और इस अवधि में सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव संभालते हैं। इसलिए सावन को शिव कृपा प्राप्त करने का विशेष समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होता है। इस सावन शहर में आस्था का संदेश साफ होगा शिव को जल चढ़ेगा, मंदिरों में हर-हर महादेव गूंजेगा और प्रकृति को बचाने के लिए पौधे भी लगाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव के बाद रवि शंकर प्रसाद ने NDA की जीत का दावा किया
Patna, Bihar:पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के बाद पटना साहिब से सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से विमेंस कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट डालते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिला है और उन्हें पूरा विश्वास है कि बांकीपुर की जनता विकास के मुद्दे पर एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और नितिन नवीन के विधायक रहने के दौरान पटना में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत, पटना एयरपोर्ट के विस्तार, अटल पथ और जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) जैसे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता इन उपलब्धियों को देख रही है और विकास के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने मतदान के बाद दिल्ली रवाना होने की बात भी कही और बताया कि संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए उन्हें जाना है। अंत में उन्होंने बांकीपुर के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि विकास की यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
रविशंकर प्रसाद बोले- पटना के विकास के लिए जनता से भारी मतदान की अपील
Patna, Bihar:पटना साहिब से सांसद रवि शंकर प्रसाद का बयान आज मैंने मतदान किया है बहुत उत्साहित हूं यह विमेंस कॉलेज जो पिछले 20 साल से मैं यही वोट कर रहा हूं। बांकीपुर में लगभग 10-15 दिनों से प्रचार भी कर रहा हूं। जो मैं यहां का हाल देखा है बहुत प्रभावी रूप से हमें जीताएगी, क्योंकि उन्होंने पटना के विकास में जो काम हुआ है नीतीश कुमार की सरकार हो सम्राट जी की सरकार हो और नितिन नवीन ने काम किया है। जनता से मैं अपील करूंगा कि आए और बड़ी संख्या में वोट करें।0
0
Report
CLG मीटिंग: युवाओं को खेल से जोड़ने और नशे के दुष्परिणाम रोकथाम की अपील
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर पुलिस थाना सूरतगढ़ सदर में CLG मीटिंग का आयोजन की गई। थाना क्षेत्र के सभी गाँवों से CLG सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखीयों ने व गणमान्य लोग ने बड़ी संख्या में भाग लिया। थानाधिकारी रामकुमार लेघा द्वारा बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए नशे पर अंकुश लगाने हेतु स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई। अपने अपने क्षेत्र में सजग रहकर युवाओं को खेलों से जोड़कर शारीरिक रूप से व मानसिक रूप से मज़बूत रहने का आह्वान किया गया। यातायात नियमों की जानकारी दी जाकर यातायात नियमों का पालन करने पर विचार व्यक्त किए गए, महिलाओं को महिला अपराधों के बारे मे बताते हुए आत्मरक्षा व आपात स्थिति में सुरक्षा की जानकारी देते हुए अपने परिवार को व बच्चों को नशे से दूर रखने की हिदायत दी गई। CLG मीटिंग में उपस्थित नागरिकों ने अपने विचार सुझाव थानाधिकारी से साझा किये व भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया गया। पुलिस थाना थाना के सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार कटारिया की प्रेरणा द्वारा जन सहयोग से निर्मित फ़र्नीचर युक्त HM कार्यालय (प्रशासनिक भवन) में सहयोग करने वाले नागरिकों को धन्यवाद दिया गया। CLG मीटिंग में पधारे CLG सदस्यों, ग्राम रक्षको, सुरक्षा सखियों का सूचना अधिकारी विक्रम सिंह द्वारा धन्यवाद दिया गया。0
0
Report
Advertisement
