अमेठीः भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 16 ग्राम स्मैक बरामद
Deokali, sarafraz, Uttar Pradesh:जिले में अपराध और अपराधियों के धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान और “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अढ़नपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपू सिंह निवासी बौरहवा थाना बल्दीराय जनपद सुलतानपुर को तौर पर हुई है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
