icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227816
SSshanu shuklaFollow10 Jan 2025, 03:26 am

Amethi- विद्युतकर्मियों के साथ अभद्रता करना एक ग्राम प्रधान व उसके पुत्र को भारी पड़ गया

Deokali, sarafraz, Uttar Pradesh:

अमेठी में विद्युतकर्मियों के साथ अभद्रता करना एक ग्राम प्रधान व उसके पुत्र को भारी पड़ गया,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा,3 दिन पूर्व विद्युतकर्मियों के साथ हुऐ अभद्रता के मामले में अवर अभियंता के तहरीर पर ग्राम प्रधान व उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,विद्युत बिल बकायेदारों के यहां गांव में राजस्व बिल वसूली के लिए निकली थी। विद्युत टीम जहां पर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत पूरे हामी इमली गांव के ग्राम प्रधान व उनके बेटे के ऊपर विद्युतकर्मियों ने अभद्रता व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बुधनी में त्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन शव घर के अंदर मिले

Noida, Uttar Pradesh:बुधनी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या वारड नंबर 12 में घर के अंदर मिले पति-पत्नी और बेटे के शव, मंगलवार रात की बताई जा रही वारदात बुधनी। नगर के वार्ड नंबर 12 में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और उनके बेटे की घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी गई। तीनों के शव घर में मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। बुधनी में बढ़ते अपराधों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या जैसी गंभीर वारदात ने आम नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है। लगातार सामने आ रहीं आपराधिक घटनाओं के बीच इस तिहरे हत्याकांड ने शहर की कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इस जघन्य वारदात का खुलासा कितनी जल्दी करती है और आरोपियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और पूरे नगर की निगाहें इस मामले के खुलासे पर टिकी हुई हैं।
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज महावीरी मेले में चाकू से हत्या, 19 वर्षीय रजनीश की मौत

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में महावीरी मेला के दौरान 19 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला निवासी मुकेश सहनी के 19 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। मृतक अपने दोस्तों के साथ गांव में आयोजित महावीरी मेला देखने गया था। इसी दौरान उसके साथ चाकू से हमला किया गया जिसमे गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस मामले की जांच कर रही है वही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

झालीधाम में परिक्रमा को उमड़े हजारों श्रद्धालु

Karuwa Para, Uttar Pradesh:गोंडा(इटियाथोक)।खरगूपुर नगर पंचायत से पश्चिम में झालीधाम आश्रम स्थित है। यहां हर साल अक्षय नवमी पर्व पर गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर जनपद से हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा के लिए आते हैं। इसी क्रम में बुधवार कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पौराणिक झालीधाम आश्रम के महंत नरसिंह दास महाराज की अगुवाई में प्रातः दस बजे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान की पूजा- अर्चना तथा आरती के बाद भव्य झांकी निकाली गई। इससे पहले महंत नरसिंह दास ने स्वामी राम मिलन दास की समाधि पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात पांच किलोमीटर के परिधि में परिक्रमा शुरू हुई ।खरगूपुर नगर पंचायत सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आये महिला-पुरुष श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु श्रीराम, जय राम, जय-जय राम का उद्घोष करते रहे। भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान की मनमोहक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।परिक्रमा एवं मेला का समापन भव्य भंडारे के उपरांत हुआ।मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश तिवारी, संतोष शुक्ल, महेंद्र तिवारी, सूरज शुक्ल, संजीव गुप्ता ,धर्मेंद्र मिश्र, अरविन्द तिवारी, आदि मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।
0
0
Report

177 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक बॉडी में छुपा रखा था

Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस और ANTF की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एक ट्रक से करीब 177 किलो अवैध गांजा बरामद किया है,इस गांजे की कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है, यह लोग बड़े ही शातिर तरीके से ट्रक के नीचे एक अलग से बॉडी बनाकर उसमें गांजा छुपाकर तस्करी कर रहे थे। टीटी डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह डीसीपी सेंटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद बादलपुर पुलिस और ANTF की टीम ने थाना क्षेत्र के अंबेडकर पास के सामने से एक ट्रक को पकड़ा,ट्रक में अलग से एक बॉडी बनी हुई थी और जिसमें भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ था,इस दौरान पुलिस ने 177 किलो गांजा बरामद किया,इस गांजे की कीमत करीब डेढ करोड रुपए बताई जा रही है,यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था और गुरुग्राम जा रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान इरफान और आसिफ के रूप में हुई है, यह दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं,इरफान गाड़ी मालिक है और वह गाड़ी चलाने का भी काम करता है और वही आसिफ ट्रक का हेल्पर है,इन लोगों ने ही पूछताछ में बताया कि गांजा लाकर उड़ीसा से लाए थे और गुड़गांव में देने जा रहे थे और इस गांजे को ट्रक के नीचे टूल बॉक्स के पास एक कैविटी बनाकर जो बिल्कुल डीजल टैंक जैसी लगती थी उसमें छुपा कर रखा था, इनके द्वारा इस गांजे को ईस्टर्न पेरिफेरल पर डिलीवर करना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह के खुलासे में जुटी हुई है,पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा, जिन लोगों के द्वारा इस गांजे को मंगाया गया था।
0
0
Report

बेगूसराय में कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग बाल-बाल बचे

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। इस बार अपराधियों ने कांग्रेस के बेगूसराय जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह को निशाना बनाया है। अपराधियों ने चलती फोर व्हीलर गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि, इस गोलीबारी में कांग्रेस नेता गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह समेत गाड़ी में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन अपराधियों की गोलीबारी से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पूरी वारदात सिंघौल थाना क्षेत्र के पपरौर कब्रिस्तान के पास की है। घटना के संबंध में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ट्रैफिक चौक से फोर व्हीलर गाड़ी पर सवार होकर किसी काम से पपरौर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से अचानक की गई गोलीबारी के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग दहशत में आ गए। अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग गाड़ी की सीट के नीचे छिप गए। इसी वजह से उनकी जान बच सकी। गौरव कुमार के मुताबिक, अपराधियों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में गोलियों के निशान बने हुए हैं। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, कांग्रेस नेता पर गोलीबारी करने के पीछे अपराधियों का क्या मकसद था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गौरव कुमार उर्फ राजू सिंह ने आपसी रंजिश के कारण साजिश के तहत हमला किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है। दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गाड़ी पर हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर बेगूसराय में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

पटवारियों की हड़ताल पर सियासत तेज, किसान परेशान

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि सरकार जानबूझकर पटवारियों की हड़ताल समाप्त नहीं करवा रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उनके आरोपों पर भाजपा सांसद महेश कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल के बीच कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। बाइट दीपक बैज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बाइट महेश कश्यप सांसद बस्तर
0
0
Report

बाराबंकी: अदालत सुनवाई जारी, मकान सील के विरोध में भारी हंगामा

Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी कोर्ट में सुनवाई जारी रहने के बीच तहसील प्रशासन ने मकान सील करने की कार्रवाई की。 कार्रवाई के दौरान किरायेदारों के घर के अंदर बंद होने का आरोप, छत पर चढ़कर किया विरोध。 पीड़ित परिवार का दावा- 1963 से मकान पर कब्जा है और नियमित किराया भी जमा किया जा रहा है。 पीड़ित का आरोप- हाईकोर्ट से राहत मिलने के बावजूद प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई जारी रखी。 अपील की सुनवाई कल होनी है, उससे पहले मकान सील करने की कोशिश का आरोप。 कार्रवाई के विरोध में मौके पर पहुंचे वकीलों ने जमकर हंगामा किया, तहसीलदार से झड़प。 वकीलों के विरोध के बाद तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों के मौके से जाने का दावा。 प्रशासन ने कार्रवाई को बताया सही, बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र में तहसील गेट के बगल का मामला。
0
0
Report

उधम सिंह नगर में ट्रक ओवरटेक के दौरान युवक की मौत

Bahara Boj, Uttarakhand:रुद्रपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा तब घटा जब युवक ने दो ट्रकों के बीच से ओवर टेक करने की कोशिश की। अब दुर्घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रुद्रपुर की सुभाष कालोनी निवासी प्रताप कोली पल्लेदारी का काम करता था। वह अपने मामा के साथ रेलवे स्टेशन से काम करके लौट रहा था। इस दौरान दो ट्रकों के बीच से ओवरटेक करने के प्रयास में प्रताप की बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई जिससे प्रताप बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में रामबाबू घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर टाउन हॉल के सामने नाले ओवरफ्लो से दुकानदारों में आक्रोश

Jhajjar, Haryana:झज्जर टाउन हॉल के सामने नाले ओवरफ्लो, सड़क बनी दरिया, दुकानदारों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं, सड़क पर जमा गंदे पानी से कारोबार प्रभावित दुकानदारों ने नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, बोले – आखिर अपनी समस्या किसके सामने रखें? समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को होंगे मजबूर झज्जर। शहर के टाउन हॉल के सामने नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा होने से दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है, मानो सड़क नहीं बल्कि कोई दरिया बह रहा हो। हालात यह हैं कि यहां से गुजरने वाले लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है, वहीं आसपास की दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। यहां तक कि जिला उपायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को भी पूरे मामले से अवगत करवाया गया है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। दुकानदारों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर सुध लेने नहीं पहुंचता और नगर परिषद के कर्मचारी भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं सुनते। दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण उनकी दुकानदारी पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्राहक गंदे पानी के बीच से निकलकर दुकानों तक पहुंचने से बचते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। मौके से गुजरने वाले लोगों ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब शहर के बीचोंबीच इस तरह के हालात हैं तो आम लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। लोगों का आरोप है कि अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं और उन्हें जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। दुकानदारों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आखिर वे अपनी समस्या का दुखड़ा किसके सामने रोएँ। जब जिला उपायुक्त और नगर परिषद के अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा तो आम दुकानदारों की सुनवाई कौन करेगा? उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालों की सफाई करवाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए और इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि दुकानदारों की इस परेशानी पर नगर परिषद के अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और टाउन हॉल के सामने सड़क पर जमा गंदे पानी से लोगों को कब राहत मिलती है। ग्राउंड रिपोर्ट झज्जर सुमित कुमार
0
0
Report

सरमथुरा के बाड़ी बस स्टैंड और अस्पताल रोड पर रोज जाम, प्रशासन बेपरवाह

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा कस्बे के बाड़ी बस स्टैंड एवं हॉस्पिटल रोड पर रोजाना बन रही जाम की स्थिति, जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे कोई ठोस कदम सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के बाड़ी बस स्टैंड एवं हॉस्पिटल रोड पर रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन खासा परेशान है। जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे कस्बावासियों में रोष है। हॉस्पिटल रोड पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने और ठेल-धकेल लगवाने से सड़क संकरी हो गई है। हालात ये हैं कि रेफर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। एबुलेंसकर्मियों ने बताया कि हॉस्पिटल से रेफर मरीजों को ले जाते समय कई बार एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। कहने पर दुकानदार एवं ठेल-धकेल वाले झगड़े तक पर उतारू हो जाते हैं, जिससे मरीजों की जान पर आफत बन जाती है। बाड़ी बस स्टैंड पर भी ठेल-धकेल सहित वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों को सड़क किनारे या दुकानों के आगे खड़ा कर चले जाने से मुख्य मार्ग से निकलने वाले वाहनों से जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। वही कस्बावासियों ने प्रशासन से मांग की है कि हॉस्पिटल रोड और बाड़ी बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण को हटाकर जाम की समस्या से जल्द निजात दिलाई जाए, ताकि एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों का आवागमन सुचारू हो सके।
0
0
Report

नागौर में मूंडवा चौराहे पर बस हादसा: युवक की मौत, चालक फरार

Nagaur, Rajasthan:नागौर शहर के मूंडवा चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार युवक मूंडवा चौराहे पर खड़ी रोडवेज बस में चढ़ा था। बताया जा रहा है कि बस चालक ने युवक को कहा कि वह गलत बस में चढ़ गया है ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और युवक इसके बाद युवक चलती बस से नीचे उतरने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। दुर्भाग्यवश युवक बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को नागौर के जेएलएन अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top