227811
Amethi - अयोध्या सीमाओं पर बाजार शुकुल पुलिस चला रही है सघन चेकिंग अभियान
Banarpur, Uttar Pradesh:अमेठी कप्तान के निर्देश पर बाजार शुकुल पुलिस के सत्थिन चौकी अंतर्गत आरक्षी संतलाल अमेठी,अयोध्या के फजल पुर की सीमाओं पर गाड़ियों चेकिंग अभियान चला रही है व राहगीरों को हेलमेट लगाने की हिदायत भी दे रही है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर में रोडवेज बस ने सुरक्षा गार्ड को कुचला, चालक फरार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में लापरवाह रोडवेज बस के चालक ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर कैमरे में कैद हुआ है। शहर के शास्त्री चौक पर तड़के एक रोडवेज बस ने सड़क किनारे पैदल जा रहे बिहार के पटना निवासी सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि लापरवाह चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन CCTV फुटेज ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जनरथ रोडवेज बस को राप्तीनगर डिपो से कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान बिहार के पटना निवासी 52 वर्षीय अनूप राज उर्फ मुनमुन के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर 52 वर्षीय अनूप राज उर्फ मुनमुन सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी गोरखपुर डिपो की तेज रफ्तार जनरथ रोडवेज के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर तक शास्त्री चौक पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बस की पहचान जनरथ रोडवेज बस के रूप में की और उसे राप्तीनगर डिपो से कब्जे में ले लिया। अब फरार चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। मृतक की पहचान बिहार के पटना निवासी अनूप राज उर्फ मुनमुन के रूप में हुई है। वह गोरखपुर की अलर्ट सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे और कोतवाली क्षेत्र में अपने भांजे के साथ रहते थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। अब सवाल यह है कि आखिर सड़क पर दौड़ रही सार्वजनिक परिवहन की बसों की रफ्तार पर लगाम कब लगेगी? फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है.0
0
Report
जोधपुर में ट्यूशन जाते बच्चे साथ मारपीट का वीडियो वायरल महिला खिलाफ मुकदमा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में ट्यूशन जाते बच्चे साथ मारपीट का वीडियो वायरल। एक महिला ने रास्ते में छोटे बच्चे के साथ बुरी तरह से मारपीट की। छोटे बच्चे पर पैर रखकर उसे रोड पर गिरा कर मारपीट की गई। रामेश्वर नगर का कल का वायरल वीडियो बताया जा रहा है। भगत की कोठी थाना क्षेत्र का मामला है। बच्चे के माता-पिता भगत की कोठी थाना पहुंचे।0
0
Report
जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का धरना समाप्त, स्थानांतरण नीति जनवरी से लागू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का चल रहा धरना सरकार के साथ हुई सफल समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) के साथ हुई वार्ता में विभिन्न मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार नई स्थानांतरण नीति लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई स्थानांतरण नीति 1 जनवरी से लागू की जाएगी और इसके आधार पर अगले शिक्षा सत्र में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। सरकार के इस आश्वासन के बाद संघर्षरत शिक्षकों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। वार्ता के दौरान शिक्षकों की अन्य प्रशासनिक और सेवा संबंधी मांगों पर भी चर्चा हुई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए नई नीति तैयार की जा रही है, जिससे शिक्षकों को राहत मिलेगी और लंबे समय से लंबित तबादलों का समाधान हो सकेगा। संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने सरकार के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए कहा कि आश्वासन के क्रियान्वयन पर उनकी नजर रहेगी, और शिक्षा मंत्री या विभाग उनकी मांगी गई मांगों को अमली जामा नहीं पहनते है तो 1 जनवरी से फिर से आंदोलन शुरू होगा।0
0
Report
Advertisement
चंद्रशेखर: बीजेपी के अलावा किसी से भी गठबंधन, इंडी ब्लॉक में कांग्रेस से चर्चा?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- चंद्रशेखर ने कहा है कि वो बीजेपी के अलावा किसी से भी गठबंधन कर लेंगे चाहें सपा से या कांग्रेस से....क्या कांग्रेस उनको इंडी ब्लॉक में शामिल करेगी अब वो इंडी ब्लॉक में आना चाहें तो0
0
Report
प्रतापगढ़ में मूसलाधार बारिश के बीच जर्जर मकान गिरा, 6 की मौत
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ में मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया...करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिर पड़ा, जिससे एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई...यह हादसा एक बार फिर जर्जर इमारतों के खतरे की याद दिला गया.. फिलहाल राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है, जबकि प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को टक्कर दी, दो घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, बाजार खरीदारी करने जा रहे बाइक सवारों को बस ने मारी टक्कर, बस की टक्कर से हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास का हादसा。0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी नगर निगम ने 10 प्रस्तावों पर मुहर, सड़क और नाली एक साथ बनेंगे
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी नगर निगम की बोर्ड बैठक आज मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और नगर निगम की व्यवस्थाओं से जुड़े कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों का उद्देश्य शहर के विकास कार्यों में तेजी लाना, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना और नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। आज की बोर्ड बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। 1: बोर्ड बैठक में सबसे अहम फैसला शहर की सड़कों और नालियों के निर्माण को लेकर लिया गया। अब तक कार्यदायी संस्था UUSDA केवल सड़कों का निर्माण कर रही थी, लेकिन अब उसे सड़कों के साथ-साथ नालियों के निर्माण का भी अधिकार मिलेगा। इससे सड़क और नाली का निर्माण एक साथ होने से काम में तेजी आएगी और बार-बार सड़क खोदने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। 2: बैठक में कबाड़ कारोबार को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। अब नगर निगम क्षेत्र में कबाड़ का कारोबार करने वाले सभी लोगों को नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि आबादी वाले क्षेत्रों में कबाड़ का कारोबार नहीं किया जाएगा। ऐसे कारोबार को शहर से बाहर निर्धारित स्थानों पर संचालित करने की व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि लोगों को गंदगी, प्रदूषण और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। 3:शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने 200 नए विद्युत पोल खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। 4: सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जरूरत के अनुसार नए वाहनों की खरीद का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास किया गया। इससे नगर निगम की कार्य क्षमता बढ़ेगी और शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा। 5: नागरिकों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंगल विंडो सिस्टम के लिए भवन निर्माण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को नगर निगम के अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और अधिकांश सेवाएं एक ही स्थान से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। 6: बैठक में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। 7: गंगापुर कबड़वाल गांव स्थित नगर निगम की गौशाला में गोबर से ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बायोगैस प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इससे गौशाला के संचालन में मदद मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
चलती ट्रेन से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रूपबास के पास हादसा
Alwar, Rajasthan:चलती ट्रेन से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, भरतपुर के रूपबास के पास हादसा भरतपुर जिले के रूपबास क्षेत्र के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जीआरपी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बुधराज (70) निवासी गांव कमई विराज, थाना मोहनगंज, जिला अमेठी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधराज अहमदाबाद में रहकर काम करते थे और वहां से अपने घर अमेठी लौट रहे थे। इसी दौरान योगा एक्सप्रेस में यात्रा करते समय रूपबास के पास किसी कारणवश वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जीआरपी थाना के एएसआई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला चलती ट्रेन से गिरने का सामने आया है। मृतक के बेटे के भरतपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है。0
0
Report
कब्रिस्तान मार्ग की टूटी पुलिया के लिए ज्ञापन, लापरवाही पर आंदोलन की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:कब्रिस्तान मार्ग पर कई वर्षों से टूटी पड़ी पुलिया के निर्माण की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरयूआईडीपी अधिकारियों पर पुलिया निर्माण में लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वक्फ बोर्ड वाइस चेयरमैन हारून खान, पार्षद इरफान अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
किशनगंज के विधायक ने सदर अस्पताल की गंदगी पर प्रशासन से जवाब मांगा
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने किशनगंज सदर अस्पताल का आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर विधायक का पारा चढ़ गया। वही कई गर्भवती महिला इलाज के नाम पर अस्पताल का चक्कर काट रही थी, अस्पताल कर्मी और नर्स महिला मरीजों को एक टेबल से दूसरे टेबल भेजकर घुमा रहा था। उधर महिला चिकित्सक की जगह आयुर्वेदिक डॉक्टर गर्भवती महिलाओं का इलाज कर रही थी। विधायक ने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों में इलाज की सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण मरीजों को ये सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में तभी सुधार हो पाएगा, जब 15 वर्षों से बड़े-बड़े पदों पर कुंडली मारकर बैठे अधिकारियों का इस जिले से तबादला किया जाएगा। विधायक ने सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सक अपना प्राइवेट क्लिनिक नहीं चला सकते। लेकिन किशनगंज के डीएस और कई चिकित्सक सरकार की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे हैं और अपना निजी नर्सिंग होम और क्लिनिक अपने रिश्तेदार के नाम खोलकर संचालित कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में गरीब मरीजों का इलाज कैसे संभव हो पाएगा। इस दौरान विधायक के साथ नगर परिषद के चेयरमैन इंद्रदेव पासवान और पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद भी निरीक्षण में शामिल रहे। उन्होंने ने भी सदर अस्पताल के सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं।0
0
Report
Kotkapura में Bank of Baroda के कैशियर पर लोहे की रॉड से हमला; घायल का अस्पताल में इलाज
Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ 'ਚ ਬੈਂਕ ਆਫ਼ ਬੜੋਦਾ ਦੇ ਕੈਸ਼ੀਅਰ 'ਤੇ ਲੋਹੇ ਦੀ ਰਾੜ ਨਾਲ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਡੇਲੀ ਵੇਜ ਮੁਲਾਜ਼ਮ 'ਤੇ ਦੋਸ਼ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਮੋਗਾ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਬੈਂਕ ਆਫ਼ ਬੜੋਦਾ ਦੀ ਸ਼ਾਖਾ ਵਿੱਚ ਡੇਲੀ ਵੇਜ 'ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਇੱਕ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਕ ਦੇ ਕੈਸ਼ੀਅਰ 'ਤੇ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਮਨੀਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੀੜਤ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਹ ਸਾਰਾ ਘਟਨਾਕ੍ਰਮ ਬੈਂਕ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋ ਗਿਆ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ, ਬੈਂਕ ਵਿੱਚ ਡੇਲੀ ਵੇਜ 'ਤੇ ਦੋ ਕਰਮਚਾਰੀ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਪੱਕੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਡੇਲੀ ਵੇਜ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੂੰ ਸੇਵਾ ਤੋਂ ਹਟਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਬੈਂਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਦੇਵੀਵਾਲਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਕੇ. ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਸੀ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਕਿਸੇ ਨੇੜਲੀ ਸ਼ਾਖਾ ਵਿੱਚ ਐਡਜਸਟ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਕ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਰਹੀਆਂ. ਬੈਂਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ, ਇੱਕ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਬੈਂਕ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਮਾਫ਼ੀ ਵੀ ਮੰਗੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀਰਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਜਦੋਂ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਮਨੀਸ਼ ਗੋਇਲ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਖੜ੍ਹਾ ਕਰਕੇ ਬੈਂਕ ਅੰਦਰ ਜਾਣ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਕੇ. ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ 'ਤੇ ਗਰਾਰੀ ਵਾਲੀ ਲੋਹੇ ਦੀ ਰਾੜ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਮਨੀਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ ਭੱਜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬचਾਈ, ਪਰ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬਾਂਹ 'ਤੇ ਸੱਟ ਲੱਗੀ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ。 ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਮਨੀਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਧਮਕੀਆਂ ਦੇ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇੱਕ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਨੇ ਲਿਖਤੀ ਤੌਰ 'ਤੇ ਮਾਫ਼ੀ ਮੰਗ ਲਈ ਸੀ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਬੈਂਕ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹੀ ਉਸ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਬਾਈਟ ਮਨੀਸ਼ ਗੋਇਲ ਜਖਮੀ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਉੱਚ ਅਫਸਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ । ਬਾਈਟ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਕ ਮੈਨੇਜਰ ਾਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਕੇ ਸੀ ਸੰਜੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ0
0
Report
श shimla-matour highway पर तेज रफ्तार कार दीवार और पोल से भिड़ी, चालक बाल-बाल बचा
Bilaspur, Chhattisgarh:शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़ी-छजोली कस्बे के समीप तेज रफ्तार से जा रही कार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सुरक्षा दीवार और बिजली के पोल से टकराई। सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार दीवार से टकराते हुए पोल से जा टकराई साफ दिखाई दे रहा है कि हादसा अचानक हुआ। गनीमत रही कि कार चालक बाल-बाल बच गया और किसी तरह की जानी नुकसान नहीं हुआ। जिला प्रशासन यातायात नियमों का पालन और स्पीड लिमिट में वाहन चलाने की अपील करता है, फिर भी तेज रफ्तार का कहर अकसर सड़कों पर दिखाई देता है。0
0
Report
Advertisement
नगर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 2.5 करोड़ रुपये की ठगी पकड़ी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:स्वाट/सर्विलांस टीम नगर जोन एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बीमा पॉलिसी बेचने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 15 हजार रुपये नकद और 1 मारुति बलेनो कार बरामद की। इन्होंने करीब 2.5 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था। साथ ही चार राज्यों में दर्जनों साइबर ठगी की घटनाओं का भी पुलिस ने अनावरण किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज शर्मा, आदित्य यादव उर्फ मोनू और प्रमोद हरीश चंद्र छेबड़े के रूप में हुई है। 3 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह पहले नोएडा स्थित एक बीमा ब्रोकिंग कंपनी में कॉलिंग का कार्य करते थे। वहीं से उन्हें बीमा पॉलिसी धारकों का डाटा और ग्राहकों की जानकारी मिली, जिसका बाद में साइबर ठगी के लिए दुरुपयोग किया। वह लैप्स हो चुकी बीमा पॉलिसियों के ग्राहकों को फोन कर स्वयं को बीमा कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताते थे। इसके बाद पॉलिसी को दोबारा सक्रिय कराने या नई पॉलिसी देने का झांसा देकर उनसे विभिन्न बैंक खातों में धनराशि जमा करा लेते थे। लोगों का विश्वास जीतने के लिए आरोपी लैपटॉप में फोटो एडिटिंग एप्प की मदद से फर्जी रसीदें तैयार करते थे और इंटरनेट से बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के पहचान पत्र डाउनलोड कर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग फर्जी नामों से बीमा एजेंट बनकर लोगों से संपर्क करते थे, जबकि बैंक खाते और अन्य संसाधन उन्हें उनके साथी उपलब्ध कराते थे। गिरोह ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस को मिले दस्तावेजों से कई पीड़ितों के साथ लाखों रुपये की ठगी के प्रमाण मिले हैं। इनमें एक पीड़ित से 1.12 करोड़ रुपये, जबकि अन्य लोगों से 12.5 लाख, 8 लाख, 6.7 लाख और 2 लाख रुपये तक की ठगी की गई है। वहीं इनके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य मामलों की जांच जारी है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच कर साइबर ठगी से जुड़े और मामलों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
जींद जेल में कैदी मौत: DSP समेत सात के खिलाफ केस दर्ज
Jhanj Kalan, Haryana:जिला कारागार जींद में पोक्सो एक्ट में 20 साल की सजा काट रहे एक कैदी की मौत के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट (डीएसपी), दो चिकित्सकों सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर की है। मामले की न्यायिक जांच भी जारी है। मृतक के पिता वासुदेव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बावजूद समय पर उचित उपचार नहीं मिला और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो जेल डीएसपी, एक जेल अधिकारी, एक फार्मासिस्ट के साथ कार्यरत कैदी तथा ड्यूटी पर तैनात दो चिकित्सकों सहित सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मृतक के शव का पोस्टमार्म चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा खानपुर पीजीआई में न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया गया। परिजनों ने आरोपियों पर केस दर्ज होने तक शव लेने से इनकार कर दिया था। मामला दर्ज होने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की न्यायिक जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
मैनपुरी-करहल बुझिया पुल पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,बाइक सवार दो घायल,घायलों को भेजा गया अस्पताल ।
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल थाना क्षेत्र में बुझिया नहर पुल पर एक सड़क हादसा हो गया,अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। जानकारी के अनुसार नगला हरी सिंह,थाना दन्नाहार निवासी महेश चंद्र और रंजीत हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से हिंदूपुर,थाना कुर्रा से अपने घर लौट रहे थे। तभी बुझिया नहर पुल पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए,सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
