227405
Amethi: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नुक्कड़ नाटक और प्रभात फेरी से जागरूकता
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्री में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को मतदान का महत्व समझाया गया। इसके अलावा प्रभात फेरी का आयोजन कर लोगों को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बूंदी में कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान तेज़
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में कांग्रेस का 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान तेज बूंदी बूंदी। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह सिद्धू के बूंदी सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केशवरायपाटन विधायक सी.एल. प्रेमी और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर मीणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनका अभिनंदन किया。 जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत जिला प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू एवं सहप्रभारी वीरेंद्र सिंह झाला ने संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन को मजबूती देने और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई。 बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशवरायपाटन विधायक सी.एल. प्रेमी, कोटा लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल, जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, प्रदेश सचिव संदीप पुरोहित, चार्मेश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष चंद्रावती कंवर सहित ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बंदरों के टूटे तार से करंट, दो वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:अलवर जिले के बल्लाना गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दो वर्षीय एक बालक बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में बालक का एक हाथ बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, बालक घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को बंदरों ने तोड़ दिया। तार टूटकर नीचे आ गिरे और उनमें करंट प्रवाहित हो रहा था। खेलते-खेलते बालक ने उन तारों को पकड़ लिया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। बालक के दादा ने बताया कि करंट लगते ही बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर मां तुरंत कमरे से बाहर आई और बच्चे को बिजली के तारों से दूर किया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल बालक का इलाज जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
दारुल उलूम देवबंद में मल्टीमीडिया फोन पर पूर्ण पाबंदी, अनुशासन सख्ती बढ़ी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद में एक बार फिर छात्रों के अनुशासन को लेकर सख्ती बरती गई है। प्रबंधन ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मल्टीमीडिया मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। छात्रावास प्रभारी मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास की ओर से एक आदेश पत्र जारी कर परिसर में चस्पा किया गया। जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी छात्र चाहे नया हो या पुराना मल्टीमीडिया मोबाइल अपने पास नहीं रखेगा। यदि तलाशी के दौरान किसी छात्र के पास ऐसा मोबाइल बरामद होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अखराज भी शामिल है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि मोबाइल चाहे उपयोग में हो या नहीं, उसके पास मिलने पर वही छात्र जिम्मेदार माना जाएगा। मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास ने बताया कि यह कदम छात्रों को उनके मूल उद्देश्य से भटकने से रोकने के लिए उठाया गया है उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक के दुरुपयोग से पढ़ाई पर असर पड़ता है, इसलिए जरूरी है कि छात्रों का पूरा ध्यान शिक्षा और तालीम पर केंद्रित रहे। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को बेहतर इस्लामी शिक्षा देना है और इसके लिए अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और देवबंदी उलेमा कारी इश्हाक गोरा का कहना है कि देखिए सभी स्कूल कॉलेज का अपना एक निजाम होता है और यह पहली बार नहीं है जब दारुल उलूम में स्मार्टफोन लगाने पर पाबंदी लगाई गई हो पिछले वर्ष भी है पाबंदी लगाई गई थी। इसमें कोई दो राय नहीं की स्मार्टफोन बहुत तरह से फायदेमंद भी है लेकिन पढ़ाई के लिए नुकसानदायक है यदि पढ़ाई करते समय स्मार्टफोन पास में है तो ध्यान डाइवर्ट होता है और बच्चे सही से पढ़ाई नहीं करतेहैं। दारुल उलूम किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता बच्चा जो है पढ़ाई से हटे और सबसे पहले उनका मकसद यही है कि बच्चों को किताबों से जोड़ना दारुल उलूम का जो यह फैसला इंतजामिया ने लिया है यह बहुत काबिले तारीफ है इसका हमें बहुत अच्छे से स्वागत करना चाहिए हमें लगता है कि केवल दारुल उलूम हीनहीं अन्य कॉलेज स्कूलों में यूनिवर्सिटी में होना चाहिए और कहीं ना कहीं यह हो भी रहा है देखिए जब कोई आदेश जारी किया जाता है तो इंतजामिया की तरफ से यह भी बताया जाता है कि अगर इस तरह का कोई मामला सामने आता है तो इसकी सजा क्या होगी सजा यही होगी कि छात्रा को निष्कासित किया जाएगा या सस्पेंड कर दिया जाएगा उसको निकाल दिया जाएगा और यह बहुत स्वागत योग्य मामला है0
0
Report
Advertisement
जमुई में युवती के साथ भीड़ की मारपीट का वीडियो वायरल, प्रशासन जांच
Jamui, Bihar:ब्लर का मामला, वायरल वीडियो की पुष्टि ज़ी मीडिया नहीं करता जमुई:बिहार के जमुई जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कटौना जंगल क्षेत्र में एक युवती के साथ भीड़ द्वारा की गई बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके खबर आज की तरफ फैल गई जो की चर्चा का विषय बन गया है। लोग अब तरह-तरह की चर्चाएं भी करने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि की मीडिया नहीं करती है। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ जंगल क्षेत्र में घूमने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ को अपनी ओर आते देख युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि युवती को ग्रामीणों ने पकड़ लिया。 आरोप है कि इसके बाद भीड़ ने सारी हदें पार करते हुए युवती के साथ गाली-गलौज की, उसे जमीन पर घसीटा गया, बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा गया। वायरल वीडियो में युवती खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती नजर आ रही है, लेकिन भीड़ का गुस्सा कम नहीं होता दिख रहा। हालांकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश करते भी नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक-युवती जमुई के ही रहने वाले हैं और पतनेश्वर मंदिर के पास स्थित एक पुरानी इमारत “52 कोठली 53 दरवाजा” घूमने पहुंचे थे। वहीं से वे जंगल की ओर चले गए, जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और यह पूरी घटना घटित हो गई。 घटना का करीब 13 सेकंड का वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सोच पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लिहाजा वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आई और वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है。 वहीं मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
किसान परिवार की बेटी शालू कस्वां ने आरएएस 2024 में आठवीं रैंक रचा
Sri Ganganagar, Rajasthan:किसान परिवार की बेटियों ने रच दिया इतिहास --- आरएएस-2024 में आठवीं रैंक हासिल की------ रायसिंहनगर. निकटवर्ती गांव 50 एनपी ततारसर की बेटी शालू कस्वां ने अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चेतराम कस्वा की पुत्री शालू ने आरएएस 2024 में ऑल राजस्थान लेवल परीक्षा में आठवीं रैंक पर फाइनल सलेक्शन हुआ हैं। शालू के पिता चेतराम खेती-किसानी करते हैं और माता कमलेश गृहणी हैं। सीमित साधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। नवचयनित शालू ने बताया कि उसने बिना किसी कोचिंग के, घर पर रहकर ही तैयारी की। दिन-रात मेहनत कर पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। शालू ने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुसर मोडिया से पूरी की, जबकि उच्च शिक्षा रायसिंहनगर के एमडी पीजी गर्ल्स कॉलेज से प्राप्त की। शालू की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया जा रहा है वहीं बधाई देनें वालों का तांता लगा हुआ है। उधर गांव ठाकरी की रेणुका बनी आरएएस, 1246वीं रैंक हासिल तहसील के गांव ठाकरी की रेणुका ने आरएएस परीक्षा में 1246वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रेणुका वर्तमान में गांव श्यामगढ़ के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय की द्वितीय श्रेणी व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता ओमप्रकाश व माता राधा देवी हैं। रेणुका ने अपने करियर की शुरुआत तृतीय श्रेणी अध्यापिका के रूप में गांव ठंडी से की थी और बाद में द्वितीय श्रेणी में चयनित हुईं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल के विद्यार्थियों, स्टाफ व परिवार में खुशी का माहौल है。0
0
Report
सिलीबेरी गेट खुलवाने को लेकर ग्रामीणों की चेतावनी: आंदोलन की धमकी
Alwar, Rajasthan:सिलीबेरी गेट खोलने की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालेटा स्थित घसेंडी बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को ग्रामीणों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और सरिस्का टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले सिलीबेरी नाका (बालेटा रेंज, अकबरपुर) के बंद प्रवेश द्वार को खोलने की मांग जोर-शोर से उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते गेट नहीं खोला गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। बालेटा सरपंच हजारीलाल मीणा ने बताया कि सिलीबेरी गेट वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख मार्ग रहा है, लेकिन वर्तमान में इसके बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार सरिस्का प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करना मजबूरी बन जाएगा। मालाखेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष हिम्मत चौधरी ने कहा कि यह मार्ग प्राचीन समय से पांडुपोल हनुमान जी के दर्शन के लिए उपयोग में लिया जाता रहा है। गेट बंद होने से श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग रखी कि कम से कम शनिवार और मंगलवार को दोपहिया वाहनों के लिए गेट खोला जाए, अन्यथा जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पूर्व सरपंच इंद्र मीणा ने बताया कि प्रशासन को पहले भी दो बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है और हाल ही में अकबरपुर रेंज के रेंजर को भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बालेटा से पांडुपोल की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, जबकि वैकल्पिक मार्ग से यह दूरी करीब 60 किलोमीटर हो जाती है। भण्डोडी सरपंच जगदीश मीणा ने सरिस्का कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को ही अपने धार्मिक स्थल तक जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द रास्ता नहीं खोला गया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। महावीर प्रसाद चौधरी ने भी गेट खुलवाने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन प्रदेश ही नहीं, देशभर में गूंजेगा। इस संबंध में अकबरपुर रेंज के रेंजर हेमेंद्र सिंह ने बताया कि गेट को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत बंद किया गया है और उच्च स्तर की अनुमति के बिना इसे खोला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है और निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट्स: स्थानीय बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी मांग दोहराई और प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई。0
0
Report
Advertisement
सरगुजा ब्रेकिंग: एडमिशन इनकार पर स्कूल पर 1 लाख जुर्माना; मान्यता स्थगित
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग सरगुजिहा बोलने वाले बच्चे को एडमिशन से इनकार मामले में बड़ा एक्शन। जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चे को स्कूल मे एडमिशन न देने वाले स्कूल पर ठोका 1 लाख का जुर्माना।स्कूल की मान्यता हुई स्थगित। भाषा के आधार पर भेदभाव को शिक्षा अधिकार अधिनियम के खिलाफ बताया। स्कूल संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के दिए गए निर्देश। प्रभावित बच्चों को अन्य स्कूलों में प्रवेश दिलाने के आदेश जारी।0
0
Report
उन्नाव जिला अस्पताल के बाहर गर्भवती के प्रसव में देरी, एम्बुलेंस आने से पहले रेफर
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज। उन्नाव : जिला अस्पताल के बाहर तड़पती रही गर्भवती। एम्बुलेंस आने से पहले कर दिया रेफर। परिजनों के साथ जिला अस्पताल स्थित महिला अस्पताल के बाहर घंटो प्रसव पीड़ा झेलती रही प्रसूता। काफी देर बाद पहुंची एम्बुलेंस से परिजन लेकर गए हैलेट। अस्पताल के बाहर प्रसव पीड़ा का वीडियो आया सामने। उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय का मामला।0
0
Report
GZB पीटीसी पर ताजा अपडेट
Agra, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
बेतिया में घर में चाकू से हत्या: 15 अज्ञात युवक गिरफ्तारियों की मांग पूरी तरह जलवा
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां एक युवक को उसके घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोद कर हत्या कर दी है घटना बैरिया थाना अंतर्गत मच्छरगांवा बैरा टोला की है बीती देर रात्रि चार से पांच बाइक पर सवार करीब 15 अज्ञात युवकों ने राधेश्याम कुमार को चाकू मार कर अधमरा कर दिया परिजन आनन फानन में बेतिया जीएमसीएच पहुंचे जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई शव गांव पहुंचा लोग आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रख विरोध प्रदर्शन करने लगे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी दल बल के साथ पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाया पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा एसडीपीओ ने बताया है कि मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है बताया जा रहा है छेड़खानी को ले यह विवाद हुआ है पूर्व रंजिश में युवक की हत्या की गई है घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है घर में घुस कर अपराधियों ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया है उससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है परिजनों ने बताया की दस से पंद्रह की संख्या में आए युवकों ने घर में घुस कर चाकू मार राधेश्याम की हत्या कर दी है इस घटना से पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है0
0
Report
बिकानेर की ऐश्वर्या ने RAS में छठी रैंक पाकर इतिहास रचा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर की बेटी ऐश्वर्या ने रचा इतिहास, RAS परीक्षा में हासिल की छठी रैंक, पहले भी 2023 में लाई थीं 145वीं रैंक, 2024 में जबरदस्त सुधार के साथ टॉप-10 में जगह, MBBS कर पहले ही बन चुकी हैं डॉक्टर, कोलायत क्षेत्र में दे रही हैं चिकित्सा सेवाएं, परिवार में खुशी की लहर, बधाइयों का तांता बीकानेर की बेटी ऐश्वर्या ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। RAS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने छठी रैंक हासिल की है। बीकानेर की होनहार बेटी ऐश्वर्या ने RAS परीक्षा में छठी रैंक हासिल कर नया इतिहास रच दिया है खास बात यह है कि ऐश्वर्या पहले से ही MBBS कर डॉक्टर बन चुकी हैं और कोलायत क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं दे रही है। इससे पहले साल 2023 में भी उन्होंने 145वीं रैंक हासिल की थी लेकिन 2024 के परिणाम में शानदार सुधार करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई है ऐश्वर्या की इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है जहां उन्होंने सेवा और मेहनत के दम पर एक नई मिसाल कायम की है।0
0
Report
फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर बस में अचानक यात्री तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर कर रहे हो बस में बैठे यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई बताया जा रहा है व्यक्ति का नाम रामनरेश निवासी सीतापुर के हैं जो की भरतपुर में किसी कंपनी में काम कर रहे थे उनकी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह अपने घर वापस लौट रहे थे तभी अचानक थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे से 54 किलोमीटर के पास रामनरेश की अचानक तबीयत खराब हो गई जिससे बस में अफरा तफरी मच गई बस चालक ने तुरंत यूपीडा की एंबुलेंस को सूचना दी तत्काल मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और रामनरेश को एंबुलेंस में लेकर शिकोहाबाद चिकित्सालय ले गई वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर रामनरेश को मृत घोषित कर दिया पुलिस भी मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है मृत्यु का दोस्त विष्णु ने बताया कि रामनरेश का स्वास्थ्य खराब था इसी के चलते घर लौट रहे थे अचानक रास्ते में तबीयत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई परिवार वालों को सूचना दे दी गई है0
0
Report
Advertisement
रजिस्ट्री के दौरान किसान के बेटे का अपहरण, 80 लाख ठगी का आरोप।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,, कलीनगर चितरपुर निवासी किसान बाबूराम ने रोहतक के दीपक और उसके साथियों पर रजिस्ट्री के दौरान धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बाबूराम के मुताबिक, रजिस्ट्री के समय आरोपी उनके बेटे धर्मेंद्र को बकाया रकम देने के बहाने बाहर ले गए और कार में डालकर अगवा कर लिया। सोनालिका एजेंसी के सामने शोर मचाने पर लोगों ने कार घेरी, जिसके बाद धर्मेंद्र कार से कूदकर भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैपीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। क्राइम इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पैसों का लेनदेन है जांच की जा रही है0
0
Report
जोधपुर में तेज गर्मी से शिक्षिका की हालत बिगड़ी, हीट स्ट्रोक की आशंका
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हुसैन मंडी स्थित एक स्कूल में शिक्षिका सुमन अचानक बेहोश हो गईं। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी और लू के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद सहकर्मी उन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) लेकर पहुंचे, जहां उन्हें आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार प्रारंभिक जांच में हीट स्ट्रोक की आशंका जताई गई है। फिलहाल उपचार जारी है और राहत की बात यह है कि शिक्षिका की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पीते रहें, ताकि गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके।0
0
Report
RAS 2024: मोनिका चौहान ने 39वीं रैंक से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर RAS 2024 में मोनिका चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने भी मोनिका चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लूणी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी मोनिका चौहान ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत थीं, और नौकरी के साथ-साथ उन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल कर युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। अपनी सफलता का श्रेय मोनिका ने अपने माता-पिता, भाई और पूरे परिवार को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ और हौसला बढ़ाया। यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। बाईट मोनिका 39 वी रेंक RAS0
0
Report
Advertisement
