229309
Amethi- एकमुश्त बिजली समाधान योजना के प्रति किया गया जागरूक
Chetra Khurd, Uttar Pradesh:अमेठी मे बिजली एकमुश्त समाधान योजना को लेकर अमेठी कस्बे में निकाली गई। जागरूकता रैली जिसमें मुख्य अभियंता रोहित कुमार एसडीओ, जेई और समस्त स्टाफ मौजूद रहे,यह जागरूकता अभियान 15 दिसंबर से 31 जनवरी तक चलेगा इस योजना में छोटे कनेक्शन धारियों के लिए 100% ब्याज की छूट दिया जा रहा है पहले आओ पहले छूट पाओ योजना का लाभ उठाओ को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में शिक्षक दिवस के अवसर पर 192 शिक्षकों को किया गया सम्मानित
Ranchi, Jharkhand:सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंति के मौके पर देश भर मे मनाए जा रहे शिक्षक दिवस पर आज रांची में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की ओर से धुर्वा स्थिति झारखंड शिक्षा परियोजना मुख्यालय मे भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर राज्यभर से चयनित 192 शिक्षकों को शॉल और प्रसाश्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया..JEPC सभागार मे आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह मे पश्चिमी सिंहभूम की रंजीता गाँधी और चाईबासा की शिल्पा गुप्ता को राजकीय सम्मान से नवाजा गया...यह सम्मान तमाम चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान.. नवाचार और पाठ्यक्रम निर्माण मे सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया... आपको बता दें कि देशभर में आज के दिन को महान शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर मनाया जा रहा है ...इस अवसर पर परियोजना के निदेशक ने कहा कि, शिक्षक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उनके चरित्र का निर्माण करने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों में स्वतंत्र चिंतन और जिज्ञासा विकसित करने का आह्वान किया... इस मौके पर सम्मानित किए गए शिक्षकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, जब उन्हें अपनी मेहनत और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है तो उनके भीतर और भी बेहतर करने की ललक पैदा होती है.. और यही भावना देश को बेहतर भविष्य प्रदान करने मे अहम भूमिका निभाती है.0
0
Report
ललन सिंह ने लखीसराय में 110 करोड़ रुपये के सेक्स सॉर्टेड सीमन प्लांट का निरीक्षण किया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां उन्होंने चानन प्रखंड के गोपालपुर गांव में लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सेक्स सॉर्टेड सीमन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शिरसत कपिल, डीएम शैलेंद्र कुमार और सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल समेत विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ललन सिंह ने बताया कि गोपालपुर में लगभग 80 एकड़ जमीन पर आधुनिक सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक के जरिए पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशु उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस तकनीक से लगभग 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की संभावना रहती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तकनीक के इस्तेमाल से दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे पशुपालकों की आमदनी में भी वृद्धि होगी। साथ ही लावारिस पशुओं की संख्या कम करने में भी यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक पशुपालन तकनीक पर आधारित इस सेंटर से लखीसराय और आसपास के जिलों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।0
0
Report
पश्चिम बंगाल में रघुवर के नाम पर बनेगी सभी आइटम: शास्त्री का बड़ा बयान
Chinsurah, West Bengal:হাওড়া, পশ্চিমবঙ্গ: বাগেশ্বর ধাম পীঠাধীশ্বর ধীরেন্দ্র কৃষ্ণ শাস্ত্রী "এটা আকবরের দেশ নয়; এটা রঘুবরের দেশ। একটা সময় ছিল যখন এখানে বাবরের নামে জিনিসপত্র তৈরি হচ্ছিল, কিন্তু এখন এখানে যা কিছু তৈরি হবে, সবই হবে রঘুবরের নামে। কিছু লোক বলেছিল যে 'বাবা'-কে পশ্চিমবঙ্গে ঢুকতে দেওয়া হবে না। আমি বলেছিলাম, 'ভাই, তাতে কিছু যায় আসে না,' আর এখন আমরা এখানেই আছি..."0
0
Report
Advertisement
शाजापुर के मंदिरों में जन्माष्टमी के अगले दिन नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन आज शनिवार को शहर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में नंद उत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का आकर्षक शृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। उत्सव के दौरान भगवान के पालना दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के गोवर्धननाथ मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर, वजीरपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर तथा गुरुद्वारा परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में नंद उत्सव के विशेष आयोजन हुए। मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई थी। भगवान के बाल स्वरूप को पालने में विराजित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पालना झुलाकर दर्शन किए। नंद उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से एक-दूसरे को हल्दी लगाकर नंद उत्सव की बधाई दी। इसके बाद श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नंद उत्सव में शामिल हुए। जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव मनाने की परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा कर उत्सव का आनंद लिया। मंदिर समितियों द्वारा दर्शन और प्रसाद वितरण की व्यवस्थाएं की गई थीं।0
0
Report
फरक्का जल संधि पर बिहार के हितों के लिए केंद्र से ठोस कदम
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना राजद के प्रवक्ता ने कहा संजय झा जी को पहले यह समझना चाहिए कि वे सिर्फ जेडीयू के नेता नहीं, बल्कि राज्यसभा के सदस्य हैं। अगर वास्तव में उन्हें गंगा किनारे बसे बिहार के लोगों और फरक्का जलसंधि तथा फरक्का बराज से हो रहे नुकसान की चिंता है, तो उन्हें ‘नीतीश संवाद’ के नाम पर राजनीतिक कार्यक्रम करने के बजाय केंद्र सरकार से संवाद करना चाहिए。 जेडीयू आज केंद्र और बिहार, दोनों जगह सत्ता की साझेदार है। इसलिए संजय झा जी को केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए और स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि फरक्का जलसंधि और फरक्का बराज के कारण बिहार को जो नुकसान हो रहा है, उस पर तत्काल ठोस पहल हो। अगर बिहार के लोगों के भविष्य की इतनी ही चिंता है, तो केंद्र सरकार से सवाल पूछिए, समाधान की मांग कीजिए और अपनी सरकार के सामने बिहार का पक्ष मजबूती से रखिए। लेकिन जनता के बीच जाकर ‘नीतीश संवाद’ के नाम पर राजनीति करना और इस मुद्दे के सहारे अपना राजनीतिक भविष्य तलाशना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है। संजय झा जी, बिहार की जनता को संवाद नहीं, समाधान चाहिए। उन्हें राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, फरक्का जलसंधि और फरक्का बराज के मुद्दे पर केंद्र से ठोस कार्रवाई चाहिए। और जहां तक ‘नीतीश संवाद’ की बात है, पिछले दो दशकों में नीतीश कुमार ने जनता से संवाद की जो राजनीतिक परंपरा बनाई, उसे कमजोर करने में अगर किसी की भूमिका रही है, तो उसमें संजय झा जी की भूमिका पर भी सवाल उठते हैं। इसलिए मेरा सीधा सवाल है—नीतीश संवाद बाद में कीजिए, पहले केंद्र सरकार से संवाद कीजिए। बिहार के हित में दबाव बनाइए, फरक्का के मुद्दे पर ठोस समाधान लेकर आइए। जनता को भाषण नहीं, परिणाम चाहिए。0
0
Report
बिहार में बदहाली और गुंडارाज का आरोप, कांग्रेस अध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बिहार में बदहाली है और गुंडाराज है यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने दो दिवसीय प्रशिक्षण दौरे पर सीतामढ़ी में कही है इतना ही नहीं इन्होंने कहा कि हाल ही में कुटुम्बा में एक नाबालिग लड़की के साथ दिल्ली के पैटर्न पर अप्रिय घटना हुई रात भर उसके साथ अनहोनी घटना होती रही लेकिन बिहार में सम्राट चौधरी जो गुंडों को चुनौती दिए थे की बिहार से गुंडों को बिहार छोड़ना पड़ेगा लेकिन सरकार को चुनौती गुंडे और मवाली और बलातकारी दे रहे हैं ये अभी बिहारबका माहौल है । दूसरी तरफ बिहार की प्रस्थिति इस वक्त बेरोजगारी और बदहाली की है । सरकार का कोई भी वक्तव्य जनहित को लेकर नहीं है पुल और पुलिया गिर रहे हैं इसकी जांच होती है लेकिन कैसे जांच हो रही है इसकी अब तक रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में नहीं है।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ के शिक्षक राजेश प्रजापति को राज्यस्तरीय सम्मान, दो बार उपलब्धि
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के लिए खैरागढ़ जिले के शिक्षक राजेश कुमार प्रजापति ने लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय सम्मान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें महामहिम राज्यपाल के हाथों डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री भी मौजूद रहे। राजेश प्रजापति को इससे पहले वर्ष 2024-25 में राज्य शिक्षक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। शासकीय प्राथमिक शाला मरदकठेरा के प्रधान पाठक राजेश पिछले करीब 18 वर्षों से बच्चों की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। ‘कबाड़ से जुगाड़’, स्मार्ट क्लास और गतिविधि आधारित शिक्षण जैसे नवाचारों से उन्होंने ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को नई दिशा दी। खास बात यह है कि वे सम्मान की राशि भी बच्चों और स्कूल की जरूरतों पर खर्च करते रहे हैं। लगातार दो राज्य स्तरीय सम्मान मिलना उनकी मेहनत और समर्पण की बड़ी पहचान है।0
0
Report
नमाज पर विवाद: SP नेता हाजी उस्मान के बयान से भड़की राजनीति
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे सरकारी भवन परिसर मे नमाज पढ़ने के प्रकरण मे एफआईआर मे फंसे सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान का नमाज पढ़ने के मामले कों स्वीकार करते हुए चैलेंज वाला बयान आया सामने, बोले सार्वजनिक जगह पर तो अक्सर नमाज पढ़ते है और एकान्त ढूढ़ते है, देश मे शैक्षिक कार्यक्रमों से पहले सरस्वती वंदना और निर्माण कार्यों से पहले भूमि पूजन होता है, ऐसे मे अगर सवाल सिर्फ नमाज पर उठे तो भेदभाव का मामला है, संविधान ने इबादत करने का अधिकार सबको दिया है...... तो ये शर्म की बात नहीं फ़क्र की बात है, मुकदमे कों समाज मे गलत सन्देश बताते हुए प्रशासन से ख़त्म करने की मांग करते करते फिर आखिर मे वही कहते बैठे हाजी उस्मान....मे शर्म महसूस नहीं करता नमाज तो वहां पढ़ी गयी है। मुरादाबाद सर्किट हाउस परिसर मे नमाज के प्रकरण के बाद अपने ऊपर दर्ज हुए मुक़दमे से भड़के सपा नेता हाजी उस्मान का बड़ा बयान सामने आया, बोले सार्वजनिक जगहों पर लोग अक्सर नमाज पढ़ लेते है और एकांत तलाश कर लेते है..... इसपर इतना हंगामा नहीं होना चाहिए, हमारे देश मे शैक्षिक कार्यक्रमों से पहले सरस्वती वंदना और निर्माण कार्यों से पहले भूमि पूजन होता है, ऐसे मे अगर सवाल सिर्फ नमाज पर उठे तो भेदभाव का मामला है, वहां किसी का रास्ता नहीं रुका बल्कि पार्किंग मे जहाँ कारे खड़ी होती है उसके पीछे है, क़ानून टुटा है तो निष्पक्ष जाँच हो लेकिन नमाज कों लेकर मुकदमा अफ़सोसजनक है, ऐसे मुकदमो से मे या संविधान परस्त लोग बिल्कुल नहीं डरेंगे, संविधान ने इबादत करने का अधिकार सबको दिया है...... तो ये शर्म की बात नहीं फ़क्र की बात है, दबी आवाज़ मे लोगो कों भड़काते हुए हाजी मोहम्मद उस्मान बोले की मे लोगो कों कहूंगा नफरत का जवाब नफरत से ना दे बल्कि संविधान और इंसाफ के साथ आवाज़ उठायें, प्रशासन इस मुक़दमे कों नष्ट करें इससे समाज मे गलत सन्देश जा रहा है। बोले मे शर्म महसूस नहीं करता नमाज तो वहां पढ़ी गयी है लेकिन वीडियो कब और किसने बना लिया पता नहीं।0
0
Report
फूलपुर ईको वैन हादसा: विकट जलभराव से पलटी वैन, SDRF-डिपार्टमेंट टीम रेस्क्यू में
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: फूलपुर में ईको वैन हादसे की असली वजह आई सामने मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव रोड पर हुए हादसे का मुख्य कारण सड़क पर विकट जलभराव बना है। बताया जा रहा है कि चालक सड़क की बजाय पानी से भरे पोखर में ईको वैन को ले गया, जिससे वैन पोखर में पलट गई。 पोखर में कुछ और लोगों के भी फंसे होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। मौके पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं0
0
Report
Advertisement
Hanumangarh Junction में असामाजिक तत्वों का आतंक, देर रात हंगामा
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जंक्शन में असामाजिक तत्वों का आतंक, दुर्गा मंदिर कॉलोनी में देर रात मचाया उत्पात, घरों के बाहर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़े, युवकों के काफिले ने कॉलोनी में जमकर मचाया उत्पात, अचानक हुए हंगामे से वार्डवासियों में दहशत का माहौल, घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष, जंक्शन पुलिस का दावा सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की हुई पहचान0
0
Report
सचिन पायलट ने मोदी सरकार के विदेश-आर्थिक नीति और ध्रुवीकरण पर निशाना
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर विदेश नीति, आर्थिक नीतियों, टैरिफ, किसानों और चुनावी ध्रुवीकरण को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका के साथ प्रस्तावित तेल और ट्रेड डील को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे। पायलट ने कहा कि रूस के साथ भारत के संबंध दशकों पुराने हैं उन्होंने सवाल उठाया कि भारत तेल कहां से खरीदे, यह अमेरिका तय कर रहा है और भारत से कहा जा रहा है कि एक महीने बाद रूस से तेल लेना बंद कर दें। वहीं अमेरिका के साथ हुए समझौते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दस साल में 500 अरब डॉलर का माल खरीदने की बात कर रहा है, लेकिन क्या खरीदा जाएगा और किस कीमत पर खरीदा जाएगा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। भारत पर टैरिफ लगाया गया है, जबकि अमेरिकी उत्पादों पर जीरो टैरिफ और नॉन-टैरिफ बाधाएं भी खत्म करने की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका का मक्का, कपास और दूध जैसे उत्पाद भारत में जीरो टैरिफ पर आएंगे तो इसका सीधा असर देश के छोटे किसानों और दूध उत्पादकों पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार देश के हितों से समझौता कर रही है। सचिन पायलट ने चुनावी ध्रुवीकरण को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी कोई ऐसा घटनाक्रम सामने आता है, कैलेंडर देखकर समझा जा सकता है कि चुनाव कितने नजदीक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में सरकार ने फ्री राशन बांटने और अखबारों में फोटो छपवाने के अलावा क्या किया, इसका जवाब जनता मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आते ही हिंदू-मुस्लमान और मंदिर-मस्जिद के मुद्दों पर संवाद केंद्रित हो जाता है, जबकि धरातल पर विकास के काम नहीं हुए हैं। पायलट ने दावा किया कि सरकार के कई पुराने समर्थक भी अब बदलाव चाहते हैं। दिमागी नक्सल" बयान पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब मांगा पायलेट ने दिमागी नक्सल शब्द को लेकर भी केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से सवाल पूछा गया है कि आखिर 'दिमागी नक्सल' की परिभाषा क्या है। उन्होंने कहा कि यदि कोई वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के नेता से इस शब्द का अर्थ पूछ रहा है तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। पायलट ने कहा कि जब भी सरकार पर किसी वर्ग या आंदोलन का दबाव बढ़ता है तो वह बैकफुट पर आती है। किसानों और युवाओं के आंदोलनों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार दिखावे के लिए मजबूत रुख अपनाती है, लेकिन दबाव बढ़ने पर कदम पीछे खींचती है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जो निर्णय ले, लेकिन नियम-कानून बनाते समय सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।0
0
Report
नोएडा: किराए के मकानों में चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में घरों में चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा नोएडा में किराए के मकानों और कमरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग का सेक्टर-63 थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक, 24 मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खास तौर पर ऐसे मकानों और कमरों को निशाना बनाते थे, जहां लोग किराए पर रह रहे थे। आरोपी मौका मिलते ही कमरों में घुसकर मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी के बाद सामान को ठिकाने लगाकर आरोपी रकम कमाते थे। लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सुराग जुटाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गैंग ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और चोरी का सामान किन लोगों को बेचा जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
शुभेंदु अधिकारी का 1,000 नए स्कूलों का लक्ष्य, मदरसा शिक्षा पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लक्ष्य तय किया है। उन्होंने गुरुवार को एक साल के भीतर RSS के शिक्षा विंग विद्या भारती द्वारा संचालित कम से कम 1,000 नए स्कूल खोलने की बात कही। जिसके पर हंगामा मच गया है। इसी में जोड़ें कि सरकार ने मदरसा शिक्षा विभाग को भी खत्म करने की बात कही है0
0
Report
हल्द्वानी भुजियाघाट में 17 साल आदित्य टम्टा नदी के तेज बहाव में लापता
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी भुजियाघाट में 17 साल आदित्य टम्टा नदी के तेज बहाव में लापता, जानकारी के मुताबिक आदित्य गौला नदी में नहा रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बह गया. घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आदित्य की तलाश शुरू कर दी, एसडीआरएफ की टीम भी सर्च ऑपरेशन में लगी है. नदी में संभावित स्थानों पर खोजबीन जारी है, अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है。0
0
Report
UGC बिल विरोध पर सवर्णों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। UGC रोल बैक को लेकर सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन। महाराणा प्रताप चौक से अटल चौक तक किया सड़क पर प्रदर्शन। UGC से संबंधित कानून वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन। क्रांतिकारी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों सवर्ण समाज के लोगों बिल के विरोध में की नारेबाजी। प्रदर्शन के दौरान शहर कोतवाल से हुई तीखी नोकझोक। पुलिस के विरोध करने पर अटल चौक पर बैठकर शुरू किया हनुमान चालीसा का पाठ। बिल को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।0
0
Report
Advertisement
