227813
Amethi - हुडा वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक के घर पहुची एटीएस की टीम
Musafirkhana, Uttar Pradesh:विदेशी फंडिंग की सूचना पर एटीएस की टीम पहुंची अमेठी हुडा वेलफेयर चेरिटेबल सोसाइटी के संरक्षक के घर पहुंची तीन सदस्यीय एटीएस की टीम ऑफिस के अंदर घंटों से कर रही जांच 01करोड़ 39 लाख की विदेशी फंडिंग की जांच करने पहुंची है टीम इस एनजीओ के तहत 04 विद्यालय और एक अस्पताल है रजिस्टर्ड जनपद अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे का मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम योगी की मां के निधन पर स्वामी रामदेव सहित संतों ने रामकथा के मंच से जताया शोक
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शुक्रवार को गोंडा के जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती और आचार्य बालकृष्ण ने रामकथा के मंच से शोक जताया।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।स्वामी रामदेव ने कहा कि देश ने एक राष्ट्रमाता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि मां के त्याग और संस्कार ही व्यक्ति को उच्च आदर्शों की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद रहे स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आचार्य बालकृष्ण ने ईश्वर से शोक संतप्त मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस बीच मुख्यमंत्री का प्रस्तावित जयप्रभाग्राम दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी ने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।0
0
Report
अब्बास अंसारी के गढ़ में पहुंचे सासंद मनोज तिवारी, कहा अब बदलाव की ज़रूरत है
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी का आगमन हुआ ।जिसमें मनोज तिवारी भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां सासंद मनोज तिवारी का स्वागत हुआ है। इस दौरान सांसद तिवारी ने शक्ति सिंह के साथ बुनियादी मुद्दों, ऐतिहासिक पहचान, बुनकरों के दर्द और आगामी राजनीतिक प्राथमिकताओं पर विस्तृत मंथन करते हुए आत्मीय संवाद किया है। वही स मीडिया रूबरू होते हुए सांसद मनोज तिवारी ने मऊ मेरे दिल में गहराई से बसा है। मऊ को विकास नही बल्कि अपराध के लिए जाना जाने लगा। वही कहा कि सदर सीट को अब बदलाव की ज़रूरत है,जिसकी शुरुआत शक्ति सिंह करेंगे ।0
0
Report
चित्रगुप्त मंदिर के मंहत ने मुख्यमंत्री से लगायी जान-माल की सुरक्षा की गुहार
कुशीनगर। जिस मंदिर में आस्था, पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज होनी चाहिए, वहां यदि महंत को अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए पुलिस की शरण लेनी पड़े तो यह मामूली विवाद नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और धार्मिक स्थल की शांति से जुड़ा गंभीर सवाल है।पडरौना स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मंदिर के महंत अजय श्रीदास ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रकाश श्रीवास्तव पर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां कर लोगों को उकसाने तथा उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में महंत अजय श्रीदास ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि वह पिछले दो दशकों से श्री चित्रगुप्त मंदिर की सेवा, पूजा-पाठ, देखरेख, रखरखाव और निर्माण कार्य कराते आ रहे हैं। लेकिन आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे, निराधार और आपत्तिजनक संदेश प्रसारित कर लोगों को भड़काया जा रहा है। महंत ने इसे अपनी जान के लिए गंभीर खतरा बताते हुए हत्या की साजिश तक का आरोप लगाया है।महंत के अनुसार, 11 नवंबर को प्रत्येक वर्ष की परंपरा के भाति मंदिर परिसर में सामूहिक चित्रगुप्त पूजन, अखंड रामायण, हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। धार्मिक कार्यक्रम अपने समापन की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान मुन्ना कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद श्रीवास्तव प्रियदर्शनी मंदिर पहुंचे और उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां पहले से मौजूद उनके परिचित लोग भी जुट गए।अजय श्रीदास का आरोप है कि एकत्रित लोगों ने उनके पुत्र पर हमला करने के लिए दौड़ा दिया। जान बचाने के लिए उनका पुत्र मंदिर से बाहर भागा। उन्होंने सभासद प्रमोद श्रीवास्तव और अतुल श्रीवास्तव पर भी लोगों को उकसाने में शामिल होने का आरोप लगाया है। महंत का दावा है कि इसके बाद आक्रोशित लोग उनकी तरफ भी बढ़ने लगे। स्थिति की गंभीरता भांपकर वह तत्काल मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने सिटी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिटी इंचार्ज ने हस्तक्षेप कर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। महंत के मुताबिक, पुलिस के हस्तक्षेप से बड़ा अनहोनी टल सका। घटना से आहत अजय श्रीदास ने कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम से उनका परिवार भयभीत और सहमा हुआ है। उन्हें अपनी और अपने पुत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सता रही है। वायरल वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर अपील की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। ऐसे मे कहना मुनासिब होगा कि प्रकाश श्रीवास्तव ने वाटसप ग्रुपो मे महंथ के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश प्रसारित कर लोगो को उकसाया है अगर हां तो प्रकाश श्रीवास्तव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होना स्वभाविक है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किए गए कथित आपत्तिजनक संदेशों की जांच होगी? क्या धार्मिक आयोजन के दौरान हुए प्रमोद श्रीवास्तव प्रियदर्शनी द्वारा किए गये कथित हंगामे और हमले की कोशिश के आरोपों की निष्पक्ष पड़ताल होगी?0
0
Report
Advertisement
पडरौना में काशी की गंगा आरती का दिव्य नजारा, दीपों की रोशनी और शंखनाद से गूंजा छठ घाट
कुशीनगर। दीपों की जगमगाहट, शंखनाद की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और काशी से आए विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पडरौना का महंत दिग्विजयनाथ छठ घाट आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा।बालगंगाधर तिलक नगर वार्ड स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर के सामने नवनिर्मित छठ घाट पर आयोजित भव्य श्री गंगा आरती एवं भजन संध्या में आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। काशी की तर्ज पर हुई सामूहिक आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत कर दिया। नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल एवं पूर्वांचल महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय के संयुक्त संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। काशी से आए विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से मां गंगा की आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान दीपों की अलौकिक छटा और मंत्रों की गूंज से पूरा घाट भक्तिमय हो उठा। वहीं भजन संध्या में प्रस्तुत भक्ति गीतों ने देर तक श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर रखा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और जनभागीदारी को मजबूत करते हैं। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पडरौना की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई देना उनका निरंतर प्रयास है। नगर के धार्मिक स्थलों और घाटों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ ही ऐसी परंपराओं को विकसित करना जरूरी है। पूर्वांचल महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि पूर्वांचल की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से है। गंगा आरती और भजन संध्या जैसे आयोजन सनातन परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। इस दौरान एसडीएम सदर विवेक मिश्र, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, एडवोकेट अरविंदन कुशवाहा, सुनील चौहान, गिरजाशंकर पाण्डेय, मृत्युंजय दीक्षित, प्रियम द्विवेदी, आकाश वर्मा, मंथन सिंह, अंकित अग्रवाल, अभय मारोदिया, सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। 🔴 दो दिनों में दो घाटों पर गंगा आरती, धार्मिक पर्यटन को नई उम्मीद गौरतलब है कि महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज छठ घाट पर इस आयोजन से महज दो दिन पूर्व नगर की मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर छठ घाट पर भी विनय जायसवाल और विनय राय के संयुक्त प्रयासों से भव्य गंगा आरती एवं भजन संध्या आयोजित की गई थी। वहां भी काशी के विद्वान आचार्यों ने पारंपरिक विधि-विधान से आरती संपन्न कराई थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए थे।लगातार दो प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भव्य गंगा आरती के आयोजनों ने पडरौना में धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देने के साथ धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को भी मजबूती दी है।0
0
Report
विधायक शुशील सिंह ने दिव्यांगजनो में इलेक्ट्रिक वाहन, कार्यक्रम को किया सम्बोधित
Bbrasi, Uttar Pradesh:# प्रेस विज्ञप्ति **ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-INDIA) के सीएसआर निधि के अंतर्गत चंदौली में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित** **चंदौली, 20 नवंबर 2026।** ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-INDIA), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के सामाजिक निगमित दायित्व (CSR) के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (ALIMCO), कानपुर के सहयोग से आज जनपद चंदौली के राजकीय पशु चिकित्सालय, हुड्डूपुर, चहनियां में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में GRID-INDIA की ओर से श्री नितिन शर्मा, मैनेजर (HR) तथा ALIMCO की ओर से श्री संजय मंडल, ALIMCO प्रभारी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने लाभार्थियों को सहायक उपकरणों के महत्व एवं उनके दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस शिविर के अंतर्गत पूर्व में चिह्नित **164 लाभार्थियों को कुल 627 सहायक उपकरण** निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों की कुल लागत लगभग **50 लाख रुपये** है, जिसका वहन GRID-INDIA द्वारा अपनी CSR निधि के अंतर्गत किया गया है। वितरित किए गए सहायक उपकरणों में ई-स्कूटी, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, बीटीई डिजिटल श्रवण यंत्र, टी.एल.एम. किट, चेयर/स्टूल कमोड सहित, बैसाखी, छड़ी, नी-ब्रेस, एल.एस. बेल्ट, व्हीलचेयर, सिलिकॉन फोम तकिया, स्वाइवलिंग कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट एवं वॉकर आदि शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। GRID-INDIA एवं ALIMCO के इस संयुक्त प्रयास से जनपद चंदौली के लाभार्थियों को काफी लाभ प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित अधिकारियों एवं सहयोगी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।0
0
Report
वाराणसी: बनारस के गंगा घाट पर बह रहा शौचालय का गंदा पानी, देख भड़के मेयर अशोक तिवारी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: गंगा घाट पर शौचालय का गंदा पानी बहता देख नगर निगम के मेयर अशोक तिवारी भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मेयर ने कहा - "पेनाल्टी लगाओ या लाइसेंस रद्द करो, 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होनी चाहिए।" ——क्या है मामला? बताया जा रहा है कि घाट पर बने शौचालय का गंदा पानी सीधे गंगा घाट पर बह रहा था। इससे घाट पर गंदगी फैल रही थी और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भारी परेशानी हो रही थी। मेयर के निरीक्षण के दौरान जब यह नजारा सामने आया तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। घाटों को गंदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। —-अधिकारियों को अल्टीमेटम मेयर अशोक तिवारी ने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति / संस्था पर पेनाल्टी लगाई जाए, या फिर उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। मेयर की इस सख्ती के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
जालौन के जिला नेत्र चिकित्सालय में आंखों के लेंस और दवाओं में डाक्टरों का बड़ा खेल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के जिला नेत्र चिकित्सालय में आंखों के लेंस और दवाओं में डाक्टरों का बड़ा खेल, 6000 प्रति लैंस और बाहरी दवा लिखकर कमाए जा रहे लाखों रुपए, अस्पताल के बाहर खुले बाहरी मेडिकल स्टोर पर खुलेआम बेचीं जा रही सरकारी डाक्टरों द्वारा लिखी दवाइयां, वायरल वीडियो में शख्स ने स्वीकारी 6000 प्रति लैंस और बाहर लिखी गई महंगी दवाइयों की बात, मरीजों को लगातार लिखी जा रही महंगी दवाइयों और लैंस खड़े कर रहा भ्रष्टाचार के कई सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने लिया मामले का संज्ञान, सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने कहा मामले में टीम बनाकर जांच कराई जाएगी, जांच के बाद कार्रवाई होगी, जालौन के उरई स्तिथ राजकीय नेत्र चिकित्सालय का मामला। बाइट:- डॉ. हरिनंदन प्रसाद--सीएमओ जालौन0
0
Report
जालौन मेडिकल कॉलेज में ABVP का हल्ला बोल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन मेडिकल कॉलेज में ABVP का हल्ला बोल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ता, होर्डिंग्स लगाकर फूंका पुतला, भारी पुलिस बल तैनात प्लेस-जालौन यूपी डेट-20-11-2026 एंकर जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीएससी नर्सिंग के छात्रों को प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर कथित तौर पर 35-35 हजार रुपये मांगने और शिकायत करने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गेट नंबर-1 पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को पद से हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। और प्राचार्य को भ्रस्टाचारी बताते हुए होर्डिंग्स भी लगाई। गौरतलब है कि दो दिन पहले शिकायत लेकर पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी घटना के विरोध में संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया था इसी प्रदर्शन को देखते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवान तैनात किए गए। सीओ उरई राजेश कमल, सीओ जालौन अजय कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार मौके पर मौजूद रहे। वहीं, एबीवीपी के प्रांतीय मंत्री चित्रांशु ने आरोप लगाया कि विगत दिनों संगठन बीएससी नर्सिंग के छात्रों की शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य के इशारे पर बर्बरतापूर्वक मारपीट कराई गई। प्रैक्टिकल में छात्रों को पास कराने के नाम पर छात्रों से 35 हजार रुपये की अवैध मांग की गई। इसके वीडियो और रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि प्राचार्य के निलंबन और छात्रों को न्याय मिलने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसमें गांव-गांव जनचौपाल भी लगाई जाएगी। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीएससी नर्सिंग के छात्रों के प्रैक्टिकल और कथित अवैध वसूली के आरोपों को लेकर विवाद हुआ था इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के समर्थन में कुछ छात्र और अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संगठन ने प्राचार्य पर छात्रों के साथ अभद्रता और मारपीट कराने के आरोप लगाए हैं। वहीं, प्राचार्य का कहना है कि परीक्षा परिणाम आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है और उनके कार्यालय की इसमें कोई भूमिका नहीं है। मामले को लेकर वीडियो भी वायरल होने की चर्चा है। स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाइट:- चित्रांशु--प्रांतीय मंत्री, ABVP बाइट:- सुनील कुमार--सिटी मजिस्ट्रेट, उरई बाइट:- नर्सिंग छात्रा बाइट:- नर्सिंग छात्रा0
0
Report
मुख्य मंत्री के मां को कथा में दी श्रद्धांजलि
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्य मंत्री के मां को कथा में दी श्रद्धांजलि गोंडा।मुख्यालय से 35 किमी दूर आज प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ गोंडा के इटियाथोक स्थित भारत रत्न नाना जी देश मुख के कर्मभूमि जानकीनगर जयप्रभा ग्राम के चिन्मयानंद प्रांगण में 17 नवंबर से संत आलोक दास के संयोजन में चल रहे राजन महाराज के राम कथा में शामिल होने के लिय प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को आना था लेकिन योगी जी की 91वर्षीय माता का निधन होने के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया। मंचासीन पतंजलि योग पीठ के पीठाधीश्वर बाबा रामदेव ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 2 मिनट शोक श्रद्धांजलि कराई।श्रद्धांजलि सभा के बाद राजन महाराज का राम कथा जारी रहा।राम कथा में प्रदेश और गैर प्रदेश के दर्जनों साधु संत मौजूद रहे।इस आयोजन में विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी,तरबगंज के विधायक प्रेम नारायण पांडे,करनैलगंज के विधायक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे इन लोगों को जमीन पर बैठने की व्यवस्था रही।0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा राव में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस -सिकंदराराऊ के एटा रोड पर मुगलगढ़ी गांव के पास शुक्रवार को गुरुद्वारे के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पैंदापुर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके चाचा अमर सिंह समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं वीरेंद्र की मौत से पैंदापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
वाराणसी: लंका में पुलिस का डर नहीं, खुलेआम मारपीट, इलाके में दहशत
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | लंका क्षेत्र में मारपीट की घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को देखकर यही लगता है कि आरोपियों को लंका पुलिस का कोई डर नहीं है। सूत्रों की मानें तो मारपीट करने वाले का नाम राहुल सिंह बताया जा रहा है, जो लंका भगवानपुर का निवासी है। —-क्या है मामला? बताया जा रहा है कि लंका क्षेत्र में खुलेआम मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। —-लोगों में आक्रोश स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा। लोगों ने लंका पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
वाराणसी में लगा पोस्टर... नरसिंह अवतार में दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर में लगा एक पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान नरसिंह के अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे सीएम योगी के सख्त और निर्णायक शासन का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। —-क्या है पोस्टर में? बताया जा रहा है कि पोस्टर में सीएम योगी को नरसिंह अवतार के रूप में चित्रित किया गया है। पोस्टर लगाने वालों का कहना है कि जैसे भगवान नरसिंह ने अधर्म और अन्याय का नाश किया था, वैसे ही सीएम योगी अपराध और माफियाराज के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। —-लोगों में चर्चा पोस्टर को देखकर लोग रुक-रुककर फोटो खींच रहे हैं। समर्थकों में उत्साह है, तो कुछ लोगों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों के साथ नेताओं की तस्वीर का इस तरह इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह पोस्टर वाराणसी में सियासी और सामाजिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
रनिंग क्राइम रोकने के लिए पुलिस की मुरादाबाद में नाकेबंदी, बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं
Mirzapur, Uttar Pradesh:रनिंग क्राइम रोकने के लिए पुलिस की शहर में नाकेबंदी, बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं मुरादाबाद। जनपद में रनिंग क्राइम और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुरादाबाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख जाम पॉइंट और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। वहीं, सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं। इन बाइकों में नियमों के विपरीत कई तरह के बदलाव किए गए थे। पुलिस ने शहर के अन्य इलाकों में भी नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। अभियान को लेकर एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने जानकारी दी।0
0
Report
वाराणसी: हरहुआ चौराहे पर 3 किमी तक लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे लोग, पुलिस पर उठे सवाल
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / हरहुआ (वाराणसी): शुक्रवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को घंटों भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम इतना लंबा था कि दोपहिया से लेकर चारपहिया, ट्रक, बस और एंबुलेंस तक रेंग-रेंगकर चलती नजर आईं। जाम में कई बाराती भी फंसे रहे, जिससे शादी समारोह में जाने वाले लोगों को काफी देरी हुई। कई स्कूली बच्चे, मरीज और नौकरीपेशा लोग भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। —-सूचना के बाद भी देर से पहुंची पुलिस - आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाम की सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि हरहुआ चौराहे पर आए दिन लंबा जाम लगता है, लेकिन इसके बावजूद यहां यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। —-स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चौराहे पर नियमित पुलिस तैनाती, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था और जाम से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में हालात और भी बदतर हो जाएंगे। हरहुआ चौराहा अब जाम का पर्याय बनता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।0
0
Report
वाराणसी: मोहनसराय में जी.टी. रोड बना तालाब, नाले का गंदा पानी सड़क पर, अफसर बने मूकदर्शक!
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | राजातालाब: इसी रास्ते से रोज़ तहसील प्रशासन, ब्लॉक के बीडीओ और बड़े-बड़े अधिकारी गुजरते हैं, फिर भी सब बने हैं मूकदर्शक। राष्ट्रीय राजमार्ग जी.टी. रोड, मोहनसराय की हालत विगत कई वर्षों से जर्जर है, लेकिन पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। —-जीना हुआ दुर्भर, संक्रमण फैलने की आशंका मोहनसराय में नालियों की उचित निकासी व्यवस्था नहीं की गई है। नालों को इसी मुख्य मार्ग पर खुला छोड़ दिया गया है, जिससे गंदा, बदबूदार पानी सड़क पर ही एकत्र हो रहा है। दुर्गंधयुक्त नाले के पानी में आये दिन राहगीर गिर रहे हैं, दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, नाले का गंदा पानी व वर्षा का जल मिलकर मार्ग को तालाब में परिवर्तित कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दूषित जल भराव से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है, जिससे आमजन एवं श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खतरे में है। —-हजारों श्रद्धालु, स्कूली बच्चे, मरीज परेशान यह वही मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन एवं यात्री व विधानसभा/विधान परिषद के सदस्य गुजरते हैं। साथ ही इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माँ भगवती बड़ी शीतला अदलपुरा धाम के दर्शन हेतु आते-जाते हैं। जलभराव व टूटी सड़क के कारण श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों एवं आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। —-पीएम के लोकार्पण वाले मार्ग की दुर्दशा उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 में मोहनसराय, चुनार, मिर्जापुर मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था। इतने महत्वपूर्ण राजमार्ग की यह दुर्दशा भारत सरकार के विकास की छवि धूमिल कर रही है। —-अब गांववासी करेंगे आंदोलन गांववासियों और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इसका निदान नहीं हुआ तो जल्द ही गांववासी-क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। सवाल ये है - जब अफसर इसी रास्ते से गुजरते हैं तो उन्हें ये गंदगी, ये गड्ढे, ये बदबू क्यों नहीं दिखती? या जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जी.टी. रोड, मोहनसराय की जर्जर स्थिति, नालियों के दूषित जल निकासी न होने एवं जल भराव से उत्पन्न जन स्वास्थ्य संकट का तत्काल निदान कराया जाए।0
0
Report
Advertisement
