icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
RVRan Vijay SinghFollow15 Apr 2025, 03:32 pm

Amethi - विदेशी फंडिंग की सूचना पर पहुंची थी ATS की टीम

Raj Garh, Uttar Pradesh:

अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हुडा वेलफेयर चेरिटेबल सोसाइटी के संरक्षक से पूछताछ के बाद वापस लौटी ATS टीम एनजीओ का संचालक डॉ अख़्तर रेहान टीम की पूछताछ में खर्च हुए पैसे का ठीक से नहीं दे पाए. जवाब वही बताया जा रहा है कि जल्द ही जांच के लिए दोबारा अमेठी आ सकती है ATS की टीम अमेठी में करीब 3 घंटे से अधिक घर और कार्यालय के अंदर चल रही जांच में पड़ताल हुई खत्म अमेठी के जगदीशपुर से पूछताछ के बाद बिना संतुष्ट हुए वापस लौटी ATS की टीम टीम को करोड़ो से अधिक की विदेशी फंडिंग की मिली थी जानकारी एनजीओ के तहत 4 विद्यालय और एक अस्पताल है रजिस्टर्ड जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे का मामला।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूथों पर चला मतदाता जागरूकता अभियान, 95 नए मतदाताओं ने कराया पंजीकरण

Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर। मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने और सूची की त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जलालपुर नगर के विभिन्न बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान 23 बूथों पर कुल 95 नए मतदाताओं ने फार्म संख्या छह भरकर पंजीकरण कराया। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और अभियान संयोजक विकास कुमार निषाद ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए पात्र युवाओं से मतदाता बनने और सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। अभियान के दौरान सेजल जायसवाल, आंशिका जायसवाल, आराधना जायसवाल और शगुन जायसवाल सहित अन्य नए मतदाताओं के फार्म भरवाकर पंजीकरण कराया गया। संदीप अग्रहरि ने बूथ स्तरीय अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। वहीं विकास कुमार निषाद ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता के रूप में पंजीकरण सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता सोनू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

हरदोई:सत्ता की हनक या चुनावी रंजिश? मल्लावां में भाजपा नेता पर कोटेदार से मारपीट का आरोप

Geetesh SinghGeetesh SinghFollow9m ago
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता और एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी आयुष मिश्रा ने अपने भाई पीयूष मिश्रा के साथ मिलकर गांव के कोटेदार सुरेश श्रीवास्तव पर लोहे की रॉड और पाइप से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गुड्डू तिवारी को भी रॉड से पीटा गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी मल्लावां में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। राजनीतिक जुड़ाव के दावों के चलते घटना चर्चा में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई पुलिस ने बरामद किए 279 गुमशुदा मोबाइल, करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

GSGeetesh SinghFollow12m ago
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीते एक माह में 279 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। V/O – जनपद हरदोई की सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के जरिए 279 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बीते एक माह में बरामद इन मोबाइलों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंप दिए। जिनके मोबाइल फोन वापस मिले है उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली है मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने हरदोई पुलिस का आभार जताया
0
0
Report

15 मिनट में फटकार के बाद सड़क तोड़ाई रोकी, पलवल में जाम हल्का

Palwal, Haryana:मंत्री गौरव गौतम की सख्ती का दिखा तत्काल असर, फोन पर फटकार के 15 मिनट के भीतर रुकवाया सड़क तोड़ने का काम, अधिकारियों में मचा हड़कंप पलवल के हुड्डा चौक पर सड़क जाम और आम जनता की परेशानी को देखते हुए हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने तत्काल हस्तक्षेप किया। मंत्री का काफिला जब अपने निवास स्थान से फरीदाबाद की ओर जा रहा था, तभी हुड्डा चौक के समीप एक निजी कंपनी द्वारा सड़क के दोनों तरफ खुदाई किए जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों को जाम में फंसा देखकर मंत्री गौरव गौतम ने बिना देरी किए पब्लिक हेल्थ और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाया और कड़े शब्दों में फटकार लगाई। मंत्री की कार्रवाई का असर महज 15 मिनट में दिखाई दिया। अधिकारियों ने तुरंत हरकत में आते हुए मौके पर सड़क तोड़ने का काम रुकवाने के निर्देश जारी कर दिए। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई हुई। गौरव गौतम ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि पलवल की जनता को किसी भी सूरत में परेशान नहीं किया जाना चाहिए। बिना अनुमति और उचित व्यवस्था के सड़क तोड़ने जैसी लापरवाही दोबारा बर्दाश्त नहीं होगी। यदि भविष्य में ऐसा हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। फोन पर मंत्री की सख्ती और महज 15 मिनट में हुई कार्रवाई ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आम जनता की परेशानी को लेकर लापरवाही पर तत्काल जवाबदेही तय की जाएगी। पलवल में इस कार्रवाई की चर्चा है कि मंत्री ने जाम की समस्या को केवल देखा ही नहीं, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को सक्रिय कर समाधान की दिशा में कदम उठवाए।
0
0
Report
Advertisement

दमोह के स्कूल में दलित छात्र के साथ मारपीट, टीसी काटे जाने का मामला

Damoh, Madhya Pradesh:स्कूल में छात्रा के साथ पढ़ने बैठे छात्र को देख प्राचार्य को आया गुस्सा.. दो छात्रों और एक छात्रा की टीसी काटकर थमाई, दलित छात्र से मारपीट, घटना CCTV कैमरे में कैद.. एंकर/ दमोह जिले के पटेरा में हायर सेकंडरी स्कूल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार स्कूल के प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर दो नवमीं के छात्रों और एक छात्रा का नाम काटकर उन्हें स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) थमाने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि तीनों विद्यार्थियों का कसूर केवल इतना था कि वे स्कूल में साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे थे .मामले में गंभीर आरोप एक दलित छात्र के साथ मारपीट को लेकर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रभारी प्राचार्य ने छात्र को कार्यालय में बुलाकर अन्य लोगों के सामने उसकी पिटाई की। आरोप है कि छात्र हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, लेकिन प्राचार्य ने उसकी बात नहीं सुनी और उसे स्कूल से बाहर कर दिया। आरोपों के अनुसार, छात्र को दी गई टीसी में उसके आचरण को अच्छा नहीं बताया गया है। वहीं, दो अन्य विद्यार्थियों को भी स्कूल से बाहर किए जाने की बात सामने आई है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें प्रिंसिपल छात्र को धक्का देते नजर आ रहे है। मामला जिले के कलेक्टर के संज्ञान में आया जिसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। बाइट/ प्रताप नारायण यादव ( कलेक्टर दमोह)
0
0
Report

करहल पहुंचे पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, 1 करोड़ 43 लाख की लागत से बने रामलीला मैदान का किया लोक

Amit KumarAmit KumarFollow19m ago
Sarakh, Uttar Pradesh:मैनपुरी के करहल कस्बे में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रामलीला मैदान का विधिवत लोकार्पण किया। मीडिया से रूबरू होते हुए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की कही बात मैनपुरी जनपद के करहल कस्बे में आज उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह करहल पहुंचे। मंत्री ने यहां 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए नवनिर्मित रामलीला मैदान का विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। रामलीला मैदान का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। मंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कपासन पंचायत में कांग्रेस निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन पंचायत समिति में उप प्रधान पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 8 से कांग्रेस सदस्य भेरूलाल गाडरी निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उप प्रधान चुनाव के दौरान नाम वापसी के अंतिम समय में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी की समझाइश के बाद सहमति बन गई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी कैलाशचंद्र लौहार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद भेरूलाल गाडरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और नवनिर्वाचित उप प्रधान का स्वागत किया।
0
0
Report

बानसूर: दौलत पहलवान भाजपा उपप्रधान चुनाव 16-11 से जीते

Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली–बहरोड) बानसूर पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव में भाजपा के दौलत पहलवान 5 वोट से जीत गए। भाजपा के दौलत पहलवान को 16 वोट मिले, कांग्रेस की अंजू यादव को 11 वोट मिले। भाजपा ने उप प्रधान पद के लिए वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय जीतकर आए दौलत पहलवान को प्रत्याशी घोषित किया था। 27 नवंबर को भाजपा की मंजू मोगर प्रधान पद पर निर्वाचित हुई थी। बानसूर पंचायत समिति में 27 सदस्य हैं और मतदान 3 बजे से 4 बजे तक चला; परिणाम जारी किए गए। कांग्रेस के पास अधिक सीट होने के बावजूद भाजपा ने प्रधान और उप प्रधान सीटों पर सफलता हासिल की। बाइट: दौलत गुर्जर, नवनिर्वाचित उप प्रधान
0
0
Report

बेगूं के उप प्रधान निर्वाचन में कांग्रेस ने भाजपा को एक वोट से हराया

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस प्रत्याशी सागर धाकड़ ने भाजपा के मांगीलाल जीनगर को एक वोट से शिकस्त देकर उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया। मतदान में सागर धाकड़ को 9 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल जीनगर को 8 वोट प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। खास बात यह रही कि प्रधान के बाद उप प्रधान पद पर भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। दोनों पदों पर जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement

श्योपुर: वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित कराने को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर एंकर -श्योपुर में वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गोरस तिराहे पर शुरू हुए धरने में विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वन ग्रामवासी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वन ग्रामों में रहने वाले लोग आज भी सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जब तक वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक गोरस तिराहे पर धरना जारी रहेगा.
0
0
Report

ठंड में संदीपनि आश्रम: बाल कृष्ण को गर्म कपड़े और गर्म भोजन

Ujjain, Madhya Pradesh:ऋतु परिवर्तन के साथ सांदीपनि आश्रम में भगवान की दिनचर्या में बदलाव, लड्डू गोपाल को पहनाए गर्म कपड़े कार्तिक पूर्णिमा के बाद शुरू हुई ठंड को देखते हुए गर्म भोजन का भोग, सुबह-शाम अंगीठी जलाकर दिया जा रहा ताप उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में ठंड बढ़ने के साथ ही भगवान की दिनचर्या में भी बदलाव किया गया है। यहां बाल स्वरूप में विराजित भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा को अब गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं। उनके भोजन के भोग में भी मौसम के अनुसार बदलाव किया गया है। महिला पुजारी कीर्तिरूपम व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद ठंड की शुरुआत को देखते हुए भगवान की सेवा और शुश्रूषा में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिस तरह ठंड के मौसम में आम लोगों की दिनचर्या और खानपान बदलता है, उसी तरह बाल स्वरूप भगवान के लिए भी व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि भगवान को गर्म भोजन का भोग लगाया जा रहा है। इसमें रोटी, सब्जी, दाल, चावल के साथ गर्म व्यंजन और दूध-जलेबी भी शामिल हैं। भगवान के लिए गर्म कपड़े पुजारी परिवार की ओर से दो से तीन महीने पहले ही तैयार किए जाते हैं। सुबह और शाम ठंड बढ़ने पर अंगीठी जलाकर कमरे को गर्म रखा जाता है, ताकि भगवान को ठंड से बचाया जा सके। बाइट - पुजारी कीर्ति रूपम व्यास बाइट - महिला श्रद्धालु रत्ना
0
0
Report

जजपा के अजय चौटाला बोले हरियाणा में कानून-व्यवस्था बिगड़ी

Sirsa, Haryana:एंकर रीड हरियाणा के पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह और चौटाला परिवार में बयानबाजी का दौर जारी है। पिछले दिनों संपत सिंह द्वारा पूर्व विधायक प्रताप चौटाला और पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला पर बयान दिया गया था जिसके बाद अब जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी बात है। चौधरी रणजीत सिंह और चौधरी प्रताप सिंह तो दूसरे राजनीतिक दलों में थे और दूसरे राजनीतिक दलों में रहते हुए विरोध करना स्वाभाविक है। प्रोफेसर संपत सिंह तो चौटाला ओम प्रकाश चौटाला के सहयोगी थे, साथी थे। उनके साथ लंबे समय तक रहे। उनकी वजह से कैबिनेट में वज़ारत में भी रहे। चौटाला साहब स्वयं एमएलए होते हुए भी उन्हें अपोजिशन का लीडर हाउस में रखा। जबकि संपत सिंह ने तो पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। और जब पार्टी छोड़ी तो अनेक इल्जामात चौटाला साहब के ऊपर लगाए। और सबसे बड़ी बात है कि भूपेंद्र हुड्डा की गवर्नमेंट में जब वह विधायक थे, चौटाला साहब जेल में थे, तब हरियाणा प्रदेश की विधानसभा में प्रस्ताव लाने वाला आदमी भूपेंद्र सिंह हुड्डा था कि चौटाला साहब की मेंबरशिप खत्म की जाए। यह रिकॉर्ड की चीज है। आज वह लोग उनके संरक्षक बने बैठे हैं। जिस राम पाल माजरा और नफे सिंह राठी के लिए चौटाला साहब कहते थे यह फिजूले हैं। वह इनके अध्यक्ष रहे हैं। वोल 2 हरियाणा सरकार के 2 साल के कार्यकाल पूरे होने पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। रोहतक में 50 मीटर की दूरी पर चौकी थी। वहां पर चार आदमियों को गोली से भून के बदमाश चले गए। यही हालात पूरे प्रदेश के हैं। आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। आए दिन अपहरण, बलात्कार, फिरौती जैसी घटनाएं घट रही हैं। विदेशों में बैठे हुए लोग रोजाना टेलीफोनिकली इंडस्ट्रियलिस्टों को, शराब के ठेकेदारों को, व्यापारियों को अब तो आढ़तियों को धमकी दे कर वसूली करने का काम करते हैं। और पुलिस के लोग मीडियकर बन करके वह वसूलियां करवाने का काम करते हैं। प्रदेश का मुख्यमंत्री रोजाना कभी सिंगापुर चला जाता है, कभी स्वीडन चला जाता है। कभी गुजरात चला जाता है। अब कह रहा है यूके जाऊंगा, जर्मनी जाऊंगा और विदेशों से निवेश लाने की बात करते हैं। कोई निवेश के नाम पर एक नया पैसा सिरसा में कहीं लगा है क्या? कहां गया वह निवेश? निवेश के नाम पर खरखौदा की बेताशा करोड़ों रुपए की जमीन बेचे आए सूरत जाकर के। सूरत में तो हीरे के कारखाने हैं या कपड़े के कारखाने हैं। खरखौदा में तो ऑटोमोबाइल्स की इंडस्ट्री तो आ सकती है। कोई सूरत का व्यापारी वहां आकर के हीरे का कारखाना लगाएगा या कोई कपड़े का कारखाना लगाएगा? वो जिस तरह भूपेंद्र हुड्डा ने Reliance को झज्जर की जमीन बेची थी। इसी तरीके से यह खरखौदा की जमीन बेच आया। वो आकर के अपना प्रॉफिट कमा के चले जाएंगे。 वोल 3 पंजाब में अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि मुझे तो कोई फर्क पड़ने वाला लगता नहीं। जीरो और मिलकर के जीरो होती है. पिछले दिनों म्युनिसिपल कमेटी के चुनाव हुए। भारतीय जनता पार्टी की और अकाली दल की क्या पोजीशन रही थी आप सब लोग जानते हैं। वही हालात इनके विधानसभा में होने वाले हैं। कुछ हासिल होने वाला नहीं है। हरियाणा का मुख्यमंत्री रोजाना पंजाब में जाता है। कभी एसवाईएल के पानी की चर्चा करता है। जिस अकाली दल ने उस नहर को भूने का काम किया था उसी से हाथ मिला लिया। दो सवा दो साल इनकी सरकार को हो गए। कोई सुप्रीम कोर्ट से जहां हमारे हक में फैसला हुआ है। वहां कंटेंट डाल के कोई एसवाईएल की वकालत की है। केंद्र की सरकार इनकी है। प्रदेश की सरकार इनकी है। उस पर तो कोई कार्रवाई कर नहीं रहे। हरियाणा प्रदेश के हितों की बलि चढ़ाने का काम किया जा रहा है。 वहां तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का आपस में मुकाबला है。 वोल 4 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में जजपा के स्थापना दिवस को लेकर हमारी तैयारी पूरे प्रदेश में है। अब तक 21 जिलों के कार्यक्रम हो चुके हैं। दो जिले बाकी हैं। पलवल और रेवाड़ी वो भी हो जाएंगे और उसके अलावा विधानसभा स्तर पर भी हमारे प्रभारी लगाए हुए हैं वो लगातार कार्य कर रहे हैं। और मैं स्वयं 21 जिलों में गया हूं। बड़ा भारी जोश और उत्साह है। डॉ अजय सिंह चौटाला ने महेंद्रगढ़ स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का दावा किया है। डॉ अजय सिंह चौटाला ने बताया कि पिछली बार जुलाना में पार्टी के स्थापना दिवस को एक रिकॉर्ड कायम किया था अब महेंद्रगढ़ में उस रिकॉर्ड को भी तोडा जाएगा। अब चुनावी ईयर आने वाला है। इस रैली में हम जहां हरियाणा सरकार की बेकायदगियों को उजागर करेंगे वहीं अपनी पार्टी के नीति कार्यक्रम और प्रोग्राम लोगों के समक्ष रखेंगे। बाकी तो प्रजातंत्र में फैसला जनता जनार्दन करती है。 बाइट डॉ अजय सिंह चौटाला , राष्ट्रीय अध्यक्ष , जजपा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top