icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
RVRan Vijay SinghFollow5 Feb 2025, 02:12 pm

Amethi - राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा

Raj Garh, Uttar Pradesh:

अमेठी मे राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 25 फरवरी तक खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा. मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आज राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने बताया कि जनपद में ब्लॉक मुसाफिरखाना व जामों में आई०डी०ए०/एम०डी०ए० कार्यकम दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा. जिसमें सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों तथा व्यक्तियों को आशा,आंगनबाड़ी के माध्यम से घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जायेगी तथा छूटे हुए व्यक्तियों को बुधवार व शनिवार में मापअप राउन्ड चलाकर दवा खिलाई जायेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बगहा के गंडक किनारे बाढ़ से दियारा डूबा, SDRF रेस्क्यू जारी

IAImran AjijJust now
Bagaha, Bihar:बिहार बगहा से बड़ी खबर है। गंडक नदी के बाढ़ के पानी में दियारा का इलाका डूब गया है, दर्जनों घर और सैकड़ों परिवार बांधों पर शरण लिए हुए हैं। प्रशासनिक मदद के इंतजार में लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर पीड़ितों में सूखा राशन और नगदी वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की सूचना से मौके पर गतिविधियाँ तेज हो गईं। नेपाल में वर्षा के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे मधुबनी प्रखंड के सिसई और चिउरही पंचायतों में लगभग 1100 परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। नदी में पानी घुसने से कई घर तहस-नहस हो चुके हैं और लोग ऊँचे स्थानों, मुख्य मार्गों और तटबंधों पर शरण लिए हुए हैं। सिचाई विभाग के एक मजदूर महेश नामक व्यक्ति नदी के पास से लापता हो गए हैं, जिससे नदी किनारे चीत्कार और कोहराम मचा है। सोमवार दोपहर से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं और SDRF टीम के साथ राहत कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा भी मौके पर पहुँचे और अंचल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को सूचना देकर घटनास्थल पर संबद्ध टीमों को पहुँचने के निर्देश दिए गए। धनहा थाना पुलिस और स्थानीय सरपंच भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। महेश मुसहर के लापता होने के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिसई और चिउरही पंचायतों के प्रभावितों को खाने-पीने, दवाइयों और ऊँचे सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन के लिए सरकारी सहायता मिलनी है, जबकि धनहा के मुसहर टोली निवासी महेश मुसहर के लिए नदी में तलाश जारी है। अब देखना होगा कि राहत अभियान कितने प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाता है और महेश की तलाश कब पूरी होती है।
0
0
Report

ग्वालियर में फर्जी रॉयल्टी से रेत वसूली गिरोह का भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के केथौदा में RSI माइनिंग कंपनी का रेत खनन ठेका है। रेत कंपनी के मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ने पिछोर थाना पुलिस से शिकायत की, जिसमें बताया कि उनकी रेत कंपनी के नाम से कोई फर्जी रॉयल्टी बनाकर रेत से भरे वाहनों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की तो कैथोदा गांव के रहने वाले विक्रम जाट और 2 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी मिलकर फर्जी रॉयल्टी काटकर रेत के वाहनों को निकाल रहे थे। जिससे रेत ठेका कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। वह असली जैसी दिखने वाली फर्जी रॉयल्टी पर्ची तैयार करते थे और ट्रक चालकों से पैसे वसूल कर वाहनों को आगे जाने देते थे। इस पूरे खेल में कंपनी को प्रति वाहन रॉयल्टी का नुकसान हो रहा था, जबकि आरोपी अवैध वसूली कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अब तक कितनी फर्जी रॉयल्टी काटी जा चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से जब्त दस्तावेजों और मोबाइल की जांच की गई ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
0
0
Report

जगद्गुरु शंकराचार्य का जयपुर दौरा: गोविंददेवजी और मोतीडूंगरी मंदिर में आशीर्वाद

Jaipur, Rajasthan:जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती सोमवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन कर देश-प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने उनकी अगवानी की। गुरु-शिष्य परंपरा के तहत चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े चोरी के मामले और गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर अपनी बात रखी। राम मंदिर से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि इस पर विशेष बहस की आवश्यकता नहीं है। यह कुछ कर्मचारियों की गलती थी और उन पर नियंत्रण किया जा चुका है। संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है और कुछ जेल में भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का मंदिर से अब कोई संबंध नहीं है। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम पर शंकराचार्य ने कहा कि गाय केवल किसी एक राष्ट्र की नहीं, बल्कि सृष्टि मात्र की मां और विश्व माता है। यदि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वे इसके लिए न दबाव डालेंगे और न ही पक्ष-विरोध की बहस में पड़ेंगे। उन्होंने कहा गाय की सेवा करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य है। केवल बातचीत और हल्ला करने के बजाय लोगों को गौ सेवा करनी चाहिए। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में गौ हत्या रोकने के लिए कानून हैं, फिर भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में नियंत्रण गाय पर नहीं, हत्या करने वालों पर होना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि जयपुर भगवान गोविंददेवजी की नगरी है। वृंदावन से गोविंददेवजी के साथ मदन मोहनजी, युगल किशोरजी और मथुरेशजी सहित कई विग्रह अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे थे। मदन मोहनजी करौली, युगल किशोरजी पन्ना और मथुरेशजी कोटा में विराजमान हुए, जबकि जयपुर में गोविंददेवजी प्रमुख रूप से विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि गोविंददेवजी के साथ मोतीडूंगरी गणेशजी भी जयपुर की आस्था के बड़े केंद्र हैं। ये दोनों देवस्थान जयपुर की गरिमा की रक्षा करते हैं। उन्होंने दोनों आराध्य से जयपुर, राजस्थान, देश और विश्व के कल्याण की कामना की। मोतीडूंगरी मंदिर में शंकराचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना की। महंत कैलाश शर्मा ने चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और गणेशजी के जयकारे गूंजते रहे。
0
0
Report
Advertisement

नालंदा इस्लामपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत: परिवारों के आरोप-प्रत्यारोप जारी

Nalanda, Bihar:नालंदा के इसलामपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने युवती और उसके परिवार पर मारपीट कर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। वहीं, युवती के परिजन आरोपों से इनकार करते हुए युवक के खुद छत से कूदने की बात कह रहे हैं। घटना इसलामपुर नगर के गौरव नगर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान कटौली गांव निवासी किशोरी प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। मृतक की मां के मुताबिक, रजनीश पटना की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार को एक युवती ने फोन कर उसे गौरव नगर स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया। आरोप है कि वहां रजनीश को छत पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और छत से नीचे धकेल दिया गया। गंभीर रूप से घायल रजनीश को स्थानीय लोगों ने निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवती के परिजनों ने हत्या के आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि वे युवक को जानते तक नहीं हैं। उनके मुताबिक, सोमवार को युवक उनके किराए के मकान में छिपा हुआ था। नजर पड़ने पर वह भागने लगा और उसे पकड़ने के प्रयास के दौरान युवक छत से कूद गया जिससे उसकी मौत हुई।
0
0
Report

ग्वालियर: दुष्कर्म के झूठे केस से ब्लैकमेलिंग, मौत के बाद आरोपी दंपति फरार

Morena, Madhya Pradesh:दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर दंपति एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर रहे थे। चौदह लाख रुपए लेने के बाद भी उनकी 8 लाख रुपए की नई मांग से तंग आकर व्यक्ति ने जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद ब्लैकमेलर दंपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। दअरसल घटना चीनौर थाना क्षेत्र की है। पवैया वाली गली निवासी 40 वर्षीय गिर्राज गिरि गोस्वामी ने 26 सितंबर को सल्फास खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसके साले मिथुन गिरि ने उसे ग्वालियर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद पता चला कि उसे पास ही रहने वाले चंदू उर्फ चन्द्रभान सोनी और उसकी पत्नी वंदना सोनी ब्लैकमेल कर रहे थे। मर्ग जांच के बाद चीनौर थाना पुलिस ने चंदू उर्फ चन्द्रभान सोनी और उसकी पत्नी वंदना सोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया। मर्जी जांच के दौरान मृतक के पिता माता गिरि और पत्नी कमलेश गिरि गोस्वामी के बयान दर्ज किए गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि गांव के चंदू उर्फ चन्द्रभान सोनी और उसकी पत्नी वंदना सोनी मिलकर गिर्राज को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते थे। दंपति पिछले करीब चार-पाँच साल से इसी तरह धमकाकर उससे पैसे ले रहे थे। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी दंपति ने उससे अभी तक चौदह लाख रुपए ऐंठे थे, अब उससे 8 लाख रुपए की मांग कर रहे थे और रुपए नहीं देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देते थे। चौदह लाख रुपए में से काफी रुपए उसने उधार लेकर दिए थे। अब वह इस स्थिति में नहीं था कि उन्हें और रुपए दे सके। इसलिए उसने जहर खाकर जान दे दी। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने आरोपी दंपति की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बिहार STF ने मोतिपुर में जाली नोट कारोबार का पर्दाफाश; 6 गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मोतीपुर थाना क्षेत्र में बिहार STF और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। मोतीपुर बस स्टैंड पर घेराबंदी कर रिटायर होमगार्ड के जवान सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 71,200 रुपये मूल्य के जाली भारतीय नोट बरामद हुए, जिनमें 500 रुपये के 1,311 नोट, 200 रुपये के 1,184 नोट, और 100 रुपये के 1,153 नोट शामिल हैं, जिसकी कुल राशि 1,07,600 रुपये बताई गई है। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए छापे गए वास्तविक मुद्रा जैसे नकली नोट भी बरामद हुए थे। सुरक्षा वाहनों और खाकी वर्दी/टोपी के साथ एक चार पहिया वाहन और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले की जांच पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों तथा सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाली जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में रिटायर होमगार्ड के जवान सुरेश राय के अलावा मो. साबिर, कृष्णा पटेल, राहुल सिंह, साधु साहनी और बीरेन्द्र पासवान शामिल हैं। गिरफ्तारियों के बाद जांचकर्ता आगे की कार्रवाई कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि नकली नोट कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में खपाने की योजना थी।
0
0
Report
Advertisement

UP CM ने ट्रेड शो में विकास मॉडल दिखाया, अखिलेश पर AI वीडियो से पलटवार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। डिप्टी सीएम ने ट्रेड शो में लगे विभिन्न स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया और वहां प्रदर्शित नई तकनीकों व उत्पादों की सराहना की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने प्रदेश के विकास मॉडल को सामने रखा, वहीं गंगा एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा जारी एआई वीडियो और बयानों पर तीखा राजनीतिक हमला भी बोला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग से लेकर एमएसएमई सेक्टर तक उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक स्थान पर पहुंच रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को पूरा करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है और वह दिन दूर नहीं जब दुनिया के हर बाजार में यूपी के कारीगरों और उद्यमियों का उत्पाद बिकेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एआई (AI) वीडियो पर डिप्टी सीएम ने जोरदार पलटवार किया। अखिलेश यादव जी मुंगेरीलाल का हसीन सपना कुछ दिन पहले देख लिए थे। अब उनकी स्थिति यह है कि उन्हें लग रहा था 2027 में सत्ता मिल जाएगी। 27 में तो मिलने वाली नहीं है, बल्कि 2047 तक भी नहीं मिलने वाली है। यानी... यही उनके लिए अच्छा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम ने कहा राजनीति में एक स्तर होता है, हम लोग इसके पक्ष में नहीं रहते। लेकिन अगर वार करेंगे तो प्रतिकार तो होगा ही। हमला करेंगे तो उसका जवाब दिया जाएगा। अच्छा होगा कि एआई (AI) का दुरुपयोग बंद करके उसका सदुपयोग करें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश अब कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि तकनीक का इस्तेमाल जनता को भ्रमित करने के बजाय सकारात्मक कार्यों में होना चाहिए।
0
0
Report

कल कोटा दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंचायत चुनाव रणनीति पर मंथन करेंगे

Kota, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल कोटा दौरे पर पंचायत चुनावों की रणनीति पर कार्यकर्ताओं संग अहम मंथन होगा एयरपोर्ट पर होगा भव्य स्वागत, कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां के भाजपाइयों से करेंगे सीधा संवाद कोटा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल कोटा दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे जयपुर से रवाना होकर 11:50 बजे कोटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। दौरे के तहत मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे कोरल पार्क स्थित कोचिंग संस्थान के सभागार में दोपहर 2:00 बजे तक कोटा और बूंदी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर अहम रणनीति तय की जाएगी। इसके अतिरिक्त वे बोरखेड़ा में निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का अवलोकन भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाड़ौती में पिछले नगरीय निकाय चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री के रोड शो के बाद भाजपा को कोटा नगर निगम सहित सांगोद, इटावा, रामगंजमंडी, सुकेत और सुल्तानपुर की सभी नगर पालिकाओं में स्पष्ट बहुमत मिला था। कोटा से रवाना होकर मुख्यमंत्री झालावाड़ के कोलाना हवाई पट्टी पहुंचेंगे, जहां वे झालावाड़ व बारां के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद वे अजमेर के किशनगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
0
0
Report

बिहार विधान परिषद तिरहुत स्नातक सीट: NDA उम्मीदवार अभिषेक झा ने नामांकन तिथि घोषित

Sitamarhi, Bihar:आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी सिंबल मिलने के बाद प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र में रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी दौरान आज तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने सीतामढ़ी में NDA विधायक और नेताओं के साथ एक आवश्यक बैठक कर नामांकन तिथि की घोषणा की। प्रत्याशी अभिषेक झा ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA उम्मीदवार के तौर पर आयुक्त कार्यालय मुजफ्फरपुर में आगामी 5 अक्टूबर को नामांकन सुनिश्चित किया गया है उसके उपरांत एक आशीर्वाद समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । बाइट - अभिषेक झा (NDA प्रत्याशी तिरहुत स्नातक )
0
0
Report
Advertisement

मुंबई-नाशिक मार्ग पर खर्डी नाके के पास भीषण दुर्घटना, पुल से टकराने पर पलटी—तीन जख्मी

Thane, Maharashtra:मुंबई-नाशिक महामार्गावर भीषण अपघात; खर्डी नाक्यावर वाहन पुलाला धडकून पलटी, तिघे जखमी मुंबई-नाशिक महामागावर खर्डी नाक्याजवळ भीषण अपघात झाला आहे. वाहन पुलाला धडकून पलटी झाले असून या अपघातात तिघे जण जखमी झाले आहेत. VO: आज सायंकाळी पाच ते सहा वाजण्याच्या सुमारास मुंबई-नाशिक महामार्गावरील खर्डी नाका येथे हा अपघात झाला. धडक इतकी जोरदार होती की वाहन पलटी झाले. माहिती मिळताच ग्रामस्थ आणि खर्डी पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेऊन जखमींना बाहेर काढले. त्यांना खर्डी उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले, प्राथमिक उपचारानंतर पुढील उपचारासाठी मुंबईला हलवण्यात आले आहे. महामार्गावर वारंवार अपघात होत असल्याने या ठिकाणी सुरक्षा उपाययोजना करण्याची मागणी ग्रामस्थ करत आहेत. Ticker: मुंबई-नाशिक महामार्गावर खर्डी नाक्यावर भीषण अपघात - वाहन पुलाला धडकून पलटी, तिघे जखमी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top