227813
Amethi: पत्रकार हत्याकांड पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Musafirkhana, Uttar Pradesh:गौरीगंज सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या पर नाराजगी जताते हुए योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया अधिवक्ताओं ने अमेठी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की। राघवेंद्र बाजपेई धान खरीद घोटाले का खुलासा कर रहे थे जिससे अपराधी नाराज थे। अधिवक्ताओं ने उनकी हत्या को मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अज्ञात वाहन ने डूंगरपुर में बाइक सवार युवक की मौत
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत काकरी घाटी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौकना निवासी मोहनलाल ने रिपोर्ट दी है; उसके छोटे भाई 26 वर्षीय महिपाल अपने दोस्त की बाइक लेकर सेलज जाने के लिए निकला था। इस दौरान काकरी घाटी से थोड़ा आगे आम के पेड़ के पास पहुँचा, एक अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिपाल मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। चोटें इतनी जानलेवा थीं कि महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वही मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
जालौन में पति की मौत से आहत पत्नी ने डाई पी ली, हालत गंभीर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पति की मौत से आहत होकर पत्नी खाया जहर, पति की मौत के गम में पत्नी पी ली डाई, नाजुक हालत में पत्नी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक सप्ताह पूर्व पति ने भी पी थी डाई, इलाज के दौरान पति की हुई मौत, झांसी में इलाज के दौरान बीते रविवार को पति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, अब पत्नी ने भी जान देने की कोशिश की, अस्पताल में इलाज जारी, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के बरोदा कला गांव की घटना。0
0
Report
Advertisement
केजीएमयू में अवैध मजारों के खिलाफ 15 दिन में एक्शन की तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में अवैध मजारों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है. अवैध मजारों पर अब एक्शन होने जा रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 दिन में इन अवैध मजारों को हटाने का अल्टीमेटम दिया है. एक बार आखिरी नोटिस सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के तहत दी जाएगी. कोई जवाब स्टे ना मिल पाए उसके बाद प्रशासन को लेटर लिखा जाएगा उसके बाद मजारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा किसी दूसरे कब्रिस्तान में. केजीएमयू विश्वविद्यालय प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत दो बार मजारों को नोटिस चस्पा किया जा चुका है फिर जिला व पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. प्रशासन द्वारा अवैध मजारों पर कार्रवाई के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी. संबंधित विभागों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने बताया अवैध मजार हटाने के लिए दिए जा चुके हैं नोटिस. विश्वविद्यालय परिसर से मजार हटाने के लिए पहले ही 2 नोटिस जारी किए जा चुके हैं. नोटिस जारी किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अतिरिक्त समय मिला है. इस पर केवल एक मजार प्रबंधक की ओर से जवाब मिला है, लेकिन उन्होंने दस्तावेज नहीं दिए हैं. विश्वविद्यालय परिसर से मजार हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं अब 15 से 20 दिन में कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
गुरुग्राम के सेक्टर 89 में भीषण आग, फर्नीचर दुकान जलकर राख
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के सेक्टर 89 में लगी भीषण आग फर्नीचर की दुकान पर लगी भीषण आग आग लगने से पूरे इलाके में आसमान में छाया काले धुंए का गुबारा आग ने पूरी दुकान को लिया अपनी आग़ोश में दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने घंटो की मशककत के बाद आग पर पाया काबू आग लगने के कारणों का नहीं लग सका पता आग लगने से फर्नीचर का सामान जलकर हुआ राख0
0
Report
सालार मसूद गाज़ी के इतिहास पर मुख्यमंत्री का विवादास्पद बयान
Noida, Uttar Pradesh:सालार मसूद ग़ाज़ी A.R के बारे में ग़लत इतिहास बता रहे हैं,हमारे मुख्यमन्त्री जी,अगर सालार मसूद ग़ाज़ी,लुटेरे होते अक्रान्ता होते, तो भारत के मुसलमानों के साथ साथ बड़ी तादाद में हमारे हिन्दू भाईयों की उनके प्रति आस्था ना होती,राजा सुहैल देव का भारत की आज़ादी,या भारत के निर्माण में कोई योगदान नहीं था यही सच्चाई है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में एनआईए-एटीएस की आठ घंटे की छापेमारी, कारतूस बरामद मामले से जुड़ी कार्रवाई
Pariaunna, Bihar:लहेरी थाना क्षेत्र के लहेरी रोड में करीब 8 घंटे तक छापेमारी चली. छापेमारी के दौरान दुकानदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पटना में हुए कारतूस बरामद होने के चलते यह कार्रवाई की गई है. सुबह 4:00 बजे से एनआईए और एटीएस की टीम घर पर दल बल के साथ पहुंची. लगभग 8 घंटे तक छापेमारी चली. छापेमारी के दौरान द्वार, घर का मोबाइल, दस्तावेज और डीVR टीम अपने साथ ले गई है; एक टीम अभी भी छापेमारी कर रही है. रवि ज्वेलर्स और पीके गण की दुकान में भी छापेमारी की गई और वीडियोग्राफी कराई गई.0
0
Report
लातेहार के सरयू घाटी में जंगलوں में भीषण आग, पेड़-पौधे जलकर भारी नुकसान
Latehar, Jharkhand:लातेहार सरयू जिले के सरयू घाटी क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगने से व्यापक नुकसान की खबर है। आग की चपेट में आकर बड़ी संख्या में पेड़-पौधे जल गए, वहीं क्षेत्र में बिछे केबल भी इसकी चपेट में आ गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधि विवेकानंद गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी और जल्द से जल्द आग पर काबू पाने की अपील की। विवेकानंद गुप्ता ने आम लोगों से भी जंगलों में आग न लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अक्सर ग्रामीण महुआ चुनने के लिए पेड़ों के नीचे आग लगा देते हैं, जो धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लेती है और पूरे जंगल को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने ग्रामीणों से विशेष रूप से आग्रह किया कि किसी भी परिस्थिति में महुआ के पेड़ों के नीचे आग न लगाएं और जंगलों की सुरक्षा में सहयोग करें।0
0
Report
मंदसौर के पुल से युवती का आत्महत्या प्रयास; गोताखोर ने बचाई जान
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ के पास स्थित बसई में चंबल नदी पर बने पुल से अपनी स्कूटी खड़ी करके चंबल नदी में कूद कर एक युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। राहत की बात यह है कि समय रहते लोगों ने उसे देख लिया और स्थानीय गोताखोर की मदद से युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया। युवती को नाविकों की मदद से नाव के जरिए नदी से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस अभी युवती से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह युवती इस तरह नदी में कूदी थी। स्थानीय युवक किशोर मलैया ने बताया कि घटना से पहले कुछ लोगों ने युवती को एक युवक के साथ पुल पर देखा था, दोनों बातचीत कर रहे थे; इसी दौरान युवती नीचे कूद गई। घटना के बाद युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। इस घटनाक्रम के लाइव रेस्क्यू के लाइव फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि युवती डूबते हुए अंतिम चरणों में गांव के स्थानीय नाविक गोताखोर कन्हैयालाल मलैया ने किस तरह से बचाया। गौरतलब है कि यहां इस तरह के घटनाक्रम लगातार होते रहते हैं; अभी कुछ दिनों पूर्व भी एक युवक, एक महिला और एक बच्चे को पुल पर छोड़कर नदी में कूद गया था जिसे स्थानीय लोगों ने बचाया था।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के बड़े तालाब के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बड़े तालाब के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भदभदा इलाके से शुरू हुई नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने की शुरुआत 10 अप्रैल से होनी थी कार्रवाई लेकिन प्रशासन ने आज से ही शुरू करने का लिया फैसला बड़े तालाब के FTL यानी फुल टैंक लेवल से शहरी इलाके में 50 मीटर और ग्रामीण इलाके में 250 मीटर की सीमा में हटाये जाएंगे अतिक्रमण मार्च महीने में प्रशासन ने अतिक्रमण चिन्हित कर लगाए थे लाल निशान स्थानीय लोगो ने निशान मिटाए, प्रशासन की चेतावनी दर्ज होगा मामला सर्वे में 383 पक्के निर्माण और झुग्गियां चिन्हित अतिक्रमण में कई बिल्डिंग, बंगले, विला भी तोड़े जायेगे0
0
Report
8वीं के छात्र से स्कूल में मारपीट, प्रिंसिपल पर आरोप, लंच दो घंटे
Jalore, Rajasthan:सायला कस्बे के एक निजी स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके पुत्र को स्कूल की प्रिंसिपल ने लLunch के दौरान ऑफिस में बुलाया और करीब 2 घंटे तक बैठाए रखा। आरोप है कि इस दौरान बच्चे को मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर लात-घूसों से मारपीट की गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में उसे क्लास में सुला दिया गया। छुट्टी के बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और पूरी घटना परिजनों को बताई。 परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया, लेकिन आरोप है कि प्रिंसिपल ने गलती मानने के बजाय बदतमीजी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गणपतलाल को सौंप दी है。0
0
Report
आजमगढ़ में जमीन विवाद के चलते दो दिन पुरानी मारपीट का वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आराजी अमानी दलसिंगर का पुरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के पीछे जमीन विवाद की चर्चा है और पुलिस जांच तथा कार्रवाई में जुटी है। घायल में दिनेश यादव और उनके छोटे भाई अरुण यादव शामिल हैं; बीच-बचाव करने आई एक महिला के सिर में भी चोट आई है। परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट हुई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सोनाभद्र: 11kV स्टे तार से तीनों झुलसे, विभागीय लापरवाही पर आक्रोश
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर मासूम जिंदगियों को खतरे में डाल दिया, जहां खेलते हुए दो छोटे बच्चे हाईटेंशन लाइन के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मामला यहीं नहीं थामा, बच्चों को बचाने दौड़ी मां भी करंट की चपेट में आ गई और खुद भी बुरी तरह झुलस गई। गांव में इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया और परिजनों में चीख-pुकार का माहौल बन गया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन के स्टे तार में करंट आना सीधे तौर पर विभागीय लापरवाही का नतीजा है, जिसे समय रहते सुधारा जाता तो ये दर्दनाक हादसा टल सकता था। फिलहाल तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना कोन थाना क्षेत्र के सलखन पावर हाउस अंतर्गत ग्राम सभा ससनई की है, जहां रविवार को घर के पास लगे बिजली के खंभे के समीप खेल रहे दो मासूम बच्चे अचानक हाईटेंशन लाइन के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक अभी, उम्र करीब 2 वर्ष, और अर्चना, उम्र करीब 3 वर्ष, खेलते-खेलते उस तार के संपर्क में आ गए जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। बच्चों की चीख सुनकर उन्हें बचाने दौड़ी उनकी मां सुल्तानी, उम्र करीब 30 वर्ष, भी करंट की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों व ग्रामीणों की मदद से तीनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि अर्चना की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। इधर घटना को लेकर गांव में जबरदस्त आक्रोश है और ग्रामीण बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट लाइन के स्टे तार में करंट आना किसी भी सूरत में सामान्य नहीं है और यदि समय रहते जांच और मरम्मत की गई होती तो मासूमों की जिंदगी इस तरह खतरे में नहीं पड़ती। फिलहाल मामले को लेकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।0
0
Report
हाथरस में कानून की धज्जियां: सट्टा अड्डे का वीडियो वायरल, बेखौफ माफिया
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस शहर में उड़ रही कानून की धज्जियां शहर में खुलेआम चल रहा सट्टे का खेल सट्टे के अड्डे का वीडियो हो रहा वायरल सदर कोतवाली क्षेत्र के लाला के नगला का बताया जा रहा वीडियो पहले भी कई बार सट्टे की वीडियो आ चुके हैं सामने तमाम कार्रवाई के बावजूद बेखौफ सट्टा माफिया0
0
Report
लूणकरणसर के PLM सहनीवाला में बड़ा हादसा टला; चालक मौके से फरार
Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर के चक 2 PLM सहनीवाला में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित कार स्कूल की दीवार से टकराई, टक्कर से दीवार का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, हादसे के बाद चालक मौके से फरार, गांव वालों के मुताबिक वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर, गनीमत रही छुट्टी नहीं हुई थी, बच्चे स्कूल के अंदर थे, वरना हो सकता था बड़ा हादसा, सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने और चालक की गिरफ्तारी की मांग की।0
0
Report
Advertisement
