icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
RVRan Vijay SinghFollow5 Feb 2025, 11:18 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई में नाबालिग के साथ घटना: ललन सिंह बोले कानून का राज है

Patna, Bihar:जमुई में नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है जबकि बिहार में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी। ललन सिंह ने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि आज पुलिस प्रशासन घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करता है, साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें न्याय का भरोसा रखना चाहिए
0
0
Report

पलामू में अवैध कोयला तस्करी रोकथाम: मंत्री सड़क पर उतरकर छानबीन, कई गाड़ियां पकड़ी

Babhandih, Jharkhand:पलामू। अवैध कोयला तस्करी और खनिजों की ढुलाई की सूचना पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर मंगलवार को खुद सड़क पर उतर आए। मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र छतरपुर में छतरपुर-हरिहरगंज मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई बड़े वाहनों को रोककर उनके कागजात और लोड किए गए खनिजों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान कोयला, गिट्टी और लकड़ी लदे पांच वाहनों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को छतरपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया गया कि अवैध कोयले की ढुलाई की सूचना मिलने के बाद मंत्री स्वयं जांच के लिए सड़क पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने विधानसभा क्षेत्र में अवैध बालू और पत्थर की ढुलाई को लेकर रात में सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच कर चुके हैं। उनकी इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा है।
0
0
Report
Advertisement

कपासन नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद भाजपा का बड़ा बदलाव, नीतू ईनाणी निर्विरोध निर्वाचित

Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका में अध्यक्ष चुनाव के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। मंगलवार को कांग्रेस से वार्ड 11 की पार्षद नीतू ईनाणी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। भाजपा के समर्थन से उन्होंने नामांकन दाखिल किया था और तय समय तक किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक अर्जुनलाल जीनगर की मौजूदगी में नीतू ईनाणी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वहीं वार्ड 25 से निर्दलीय पार्षद इकबाल मोहम्मद शेख ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। सोमवार को सरोज बारेगामा भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के चार पार्षदों की क्रॉस वोटिंग और दो निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा ने बोर्ड में बढ़त बनाई थी。
0
0
Report

भजनलाल मॉडल से निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

Jaipur, Rajasthan:भजनलाल मॉडल ने बदली निकायوں में चुनावी बयारसीएम ने जमीनी मुद्दों के साथ किया धुआंधार प्रचार प्रत्याशी सर्वे से लेकर टिकट वितरण तक मुख्यमंत्री रहे सुपर एक्टिव जोधपुर संभाग में भाजपा की 87 प्रतिशत निकायों में ऐतिहासिक विजय गहलोत के गढ़ को सीएम ने किया धराशाई भरतपुर संभाग में 75 प्रतिशत निकायों में भाजपा ने बनाया बोर्ड अजमेर में 69, बीकानेर में 66, उदयपुर संभाग में 64 प्रतिशत सफलता सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व को पार्टी आलाकमान ने सराहा पीएम मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने दी बधाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में एतिहासिक सफलता हासिल की है कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है सीएम के कुशल नेतृत्व ने इस बात को साबित कर दिया है कि यदि किसी भी चुनाव को जमीनी मुद्दों और मजबूत संगठनात्मक रणनीति के साथ लड़ा जाए तो बड़ी सफलता हासिल करने से कोई रोक नहीं सकता सभी दस नगर निगमों में रोड शो कड़ी धूप के बीच जनता के बीच वोट की अपील करते सीएम भजनलाल शर्मा पौने तीन साल के कार्यकाल की एक एक उपलब्धि गिनाकर जनता का भरोसा जीतते मुख्यमंत्री ऐसे नतीजों के बारे में कोई कल्पना करने को तैयार नहीं था पर सीएम भजनलाल शर्मा को अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था इसलिए निकाय चुनाव के दौरान न वो थके और न ही रूके बस एक ही धुन सवार थी पार्टी की बड़ी जीत हासिल करने की,,,,चुनावी नतीजों के बाद जब तस्वीर साफ हुई तो कांग्रेस की जमीन खिसक चुकी थी हर तरफ भाजपा का कमल खिल रहा था मुख्यमंत्री जहां प्रत्याशी सर्वे से लेकर टिकट वितरण तक सुपर एक्टिव रहे। वहीं, राजस्थान में पहली बार निकाय चुनाव प्रचार में रोड शो जैसा मॉडल स्थापित किया। इसी भजनलाल मॉडल का नतीजा है कि भाजपा ने वन स्टेट-वन इलेक्शन के तहत 309 निकायों में एक साथ हुए चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अब तक घोषित 303 निकायों में से 200 में अपना प्रमुख बना लिया है। वहीं, आने वाले पंचायत चुनाव में भी भाजपा इसी मॉडल को बरकरार रखते हुए अपनी जीत के प्रतिशत को और बढ़ाना सुनिश्चित करेगी। बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री हाल ही की कोई बाइट लगाइयें संभागवार निकाय चुनाव परिणाम पर नजर डाली जाए तो भाजपा का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन जोधपुर में रहा है जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत का गढ़ कहा जाता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन के साथ काम करते हुए भाजपा ने यहां 87 प्रतिशत निकायों में अपना बोर्ड बनाया है। जो यह दर्शाता है कि हर सीट और हर वार्ड पर जमीनी स्तर पर होमवर्क के बाद चुनाव में उतरा गया। जोधपुर संभाग के कुल 41 निकायों में से बीजेपी ने 35 में बोर्ड बनाया जबकि कांग्रेस 5 बोर्ड तक सिमट कर रह गई। यहां बीजेपी को 30 सीटों की बड़ी बढ़त मिली। उल्लेखनीय है कि पाली नगर निगम में पिछड़ने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीयों के समर्थन से अपना बोर्ड बनाया है। वहीं, अभी जोधपुर नगर निगम का परिणाम आना बाकी है। जहां भाजपा निर्दलीयों के समर्थन से मजबूत स्थिति में है बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री
0
0
Report

जमुई में छेड़खानी मामले पर SP विश्वजीत दयाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Noida, Uttar Pradesh: JAMUI (BIHAR): VISHWAJEET DAYAL (JAMUI SP) PRESS CONFERENCE ON ENCOUNTER AFTER ALLEGED MOLESTATION OF STUDENT IN JAMUI जमुई, बिहार: जमुई में छेड़छाड़ की घटना पर जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने कहा, "हमें 21 सितंबर की सुबह एक वायरल वीडियो से इस मामले के बारे में पता चला। इसके बाद, वीडियो के आधार पर हमने पीड़िता की पहचान की। उसके बयान के आधार पर हमने FIR दर्ज की। FIR दर्ज होने के बाद, जमुई के SDPO की अगुवाई में एक SIT बनाई गई... कल रात उन YouTubers और सोशल मीडिया हैंडलों के खिलाफ भी एक अलग FIR दर्ज की गई, जिन्होंने पीड़िता की पहचान उजागर की और वीडियो को फैलाया। यह FIR जमुई साइबर पुलिस स्टेशन में POCSO एक्ट, JJ एक्ट और IT एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई। लगभग 120 YouTubers और यूज़र प्रोफ़ाइल्स की पहचान की गई है जिनके ज़रिए वीडियो फैलाया गया था... एक व्यक्ति को सबसे पहले देखा गया और पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। ऊबड़-खाबड़ इलाके से भागते समय उसे चोटें आईं। हिरासत में लिए जाने के बाद, उसने अपनी पहचान हरेराम यादव के तौर पर बताई... नंदन यादव भी उसी इलाके में 'कांस' घास में छिपा हुआ था... ऑपरेशन के दौरान, एक आरोपी ने खुद को घिरा हुआ पाकर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया..."
0
0
Report
Advertisement

मोहन कुमावत राजसमंद के उपसभापति निर्वाचित; भाजपा जीत

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में भाजपा का उपसभापति पद पर कब्जा, मोहन कुमावत विजयी राजसमंद एंकर - नगर परिषद राजसमंद के उपसभापति चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। भाजपा प्रत्याशी मोहन कुमावत ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद रेगर को हराकर उपसभापति पद पर जीत दर्ज की। मोहन कुमावत को कुल 31 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद रेगर के पक्ष में 14 मत आए। परिणाम घोषित होने के बाद राजसमंद जिला मुख्यालय पर भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी ओम प्रभा ने नवनिर्वाचित उपसभापति मोहन कुमावत को गोपनीयता एवं पद की शपथ दिलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत पर खुशी जताते हुए नारेबाजी की। बाइट - मोहन कुमावत, राजसमंद नगर परिषद उपसभापति
0
0
Report

उत्तरौला में DCM से अवैध पटाखे बरामद, 8 पर मुकदमा दर्ज

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के कोतवाली उतरौला पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को महदेइया बाजार के पास नहर पुलिया पर एक डीसीएम को रोककर तलाशी ली। वाहन से 75 गत्तों में भरे विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपए है। डीसीएम को सीज कर मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 21 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीसीएम नंबर UP32GN1872 में अवैध पटाखे लादकर महदेइया के रास्ते बाबागंज, गोंडा ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए नंबर की डीसीएम आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो अंदर गत्तों में बड़ी मात्रा में पटाखे भरे मिले। 75 गत्तों में मिला पटाखों का जखीरा पुलिस ने डीसीएम से बरामद सभी 75 गत्तों को कब्जे में ले लिया। इनमें विभिन्न प्रकार के पटाखे बताए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। गोंडा के 8 लोगों के खिलाफ केस मामले में कोतवाली उतरौला में मुकदमा संख्या 130/2026 के तहत धारा 288 बीएनएस और 9बी विस्फोटक अधिनियम 1884 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने राजकुमार, रामबाबू उर्फ सुरेंद्र, कैफ, आशीष कसौधन, आलोक कसौधन, अर्जुन, दिनेश और सरवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पते गोंडा जिले के बाबागंज और धानेपुर क्षेत्र के हैं। अवैध पटाखों के परिवहन में शामिल अन्य लोगों की सुरागरसी और पतारसी की जा रही है。
0
0
Report

इटावा गैंग गिरफ्तार: पंखिया गैंग के 6 सदस्य, सोना-चांदी-कार सहित हथियार बरामद

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के 6 अंतर्जनपदीय शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया। शर्माती चोरों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरات, नगदी, कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं; 3 वांछित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है। कई जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका यह गैंग इकदिल थाना क्षेत्र के फौजी के घर और ऊसराहार इलाके में हुई चोरी मामलों में शामिल था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदायूं के पंखिया गैंग के अंतर्जनपदीय 6 सदस्य गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार चोरों में एक प्रधान पति भी शामिल है। इनके पास से दो अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 136 ग्राम सोना, 1321 ग्राम चांदी के बिस्कुट, 307 ग्राम चांदी का आभूषण, 3250 रुपए नगद, एक मोबाइल और एक कार बरामद हुई। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
0
0
Report
Advertisement

टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में 44 दिन से धरना जारी, जल-जंगल-ज़मीन हमारा अधिकार

Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में बसंतपुरा मोड पर चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना आज 44वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और एक स्वर में कहा कि जल, जंगल और जमीन की यह लड़ाई हमारा अधिकार है और इसको लेकर लड़ना हमारा फर्ज है। धरने में शामिल किसानों, महिलाओं और युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि सेंचुरी बनने से उनके गांव उजड़ जाएंगे, खेती-बाड़ी खत्म हो जाएगी और पशुपालन पर संकट आ जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि वे कई पीढ़ियों से गांवों में रह रहे हैं एवं जंगलों की रक्षा करते आ रहे हैं। लेकिन अब उन्हीं को बेदखल करने की तैयारी की जा रही है। जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित में आश्वासन नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा साथ ही ग्रामीणों ने कहा के अपने अधिकारों के लिए हमें जो भी लड़ाई लड़नी होगी उसके लिए हम तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे वही धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति का भी समर्थन देखने को मिल रहा और बड़ी से संख्या में महिलाएं भी धरना स्थल पर पहुंची और एक स्वर में टाइगर रिजर्व सेंचुरी रद्द करो के नारे लगाए।
0
0
Report

AAP दिल्ली अध्यक्ष ने 58 कंपनियों पंजीकरण का दावा, ACB प्रमुख के ट्रांसफर पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:DELHI : SAURABH BHARDWAJ (AAP) ON 58 COMPANIES REGISTERED AT PARTY OFFICE ADDRESS / TRANSFER OF ACB CHIEF VIKRAMADITYA SINGH DURING HEALTH SCAM PROBE दिल्ली: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "मुझे लगता है कि केंद्र सरकार द्वारा एक बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है। ये लोग हर चुनाव से पहले AAP पर बहुत भद्दे आरोप लगाते हैं... दिल्ली चुनाव से पहले कहा गया था कि एक्साइज का बहुत बड़ा घोटाला हुआ और हमारे नेताओं को जेल भेज दिया गया लेकिन चुनाव के बाद कोर्ट ने कहा कि यह केस चलाने लायक ही नहीं है। पिछले 2 महीने में AAP के इस कार्यालय में करीब 58 बिजनेस रजिस्टर किए गए हैं... आज हम केंद्र सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या चल रहा है?... "
0
0
Report

दिल्ली में नमो श्रमिक सेवा केंद्र मोबाइल वैन का उद्घाटन, पंजीकरण आसान

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नमो श्रमिक सेवा केंद्र वैन लॉन्च किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ मोबाइल वैन की शुरुआत की है। जनता को समर्पित यह सेवा हमारे उन श्रमिक भाई-बहनों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा देगी जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं। अब तक, दिल्ली सरकार की जिन योजनाओं का लाभ इन निर्माण श्रमिकों को मिलना चाहिए था, वे पिछली सरकारों के समय में उन तक नहीं पहुँच पा रही थीं। इसका एक बड़ा कारण यह था कि असल निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ था।" कपिल मिश्रा ने कहा, "मुख्यमंत्री ने अभी-अभी नमो श्रमिक सेवा केंद्र मोबाइल वैन का उद्घाटन किया है और दिल्ली के हर जिले में एक वैन चलेगी। हमारे ऐसे बहुत सारे श्रमिक भाई-बहन हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। उनका पंजीकरण नहीं हो पाता है, उन्हें पंजीकरण की जानकारी नहीं होती है और योजनाओं की जानकारी नहीं होती है। अब ये वैन वहीं पर जाकर जहां श्रमिक भाई-बहन अपने काम के लिए जाते हैं, उनका पंजीकरण होगा, पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाएगा। उनके लिए बनी योजनाओं के लिए आवेदन करना भी इन्हीं वैन से हो जाएगा और उन्हें जानकारी देने का काम भी हो जाएगा..."
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल पर ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र गोली लगने से मौत

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर-29 पुल के पास ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एस्कॉर्ट गार्ड में लगी थी ड्यूटी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हवलदार वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। वह सेक्टर-29 पुल के पास मौजूद थे। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया。 इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने वीरेंद्र का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी ہوئی। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र किसी काम से सेक्टर-29 आए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की。 गोली चलने की परिस्थितियों की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सर्विस कार्बाइन से गोली किन परिस्थितियों में चली। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली अचानक चली या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。
0
0
Report

द्वारका साउथ थाने ने स्नैचिंग केस में आदतन दो झपटमार गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आदतन झपटमारों और चोरी کا सामान खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटी गई सोने की चेन और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को द्वारका इलाके में मॉर्निंग वॉक पर अपनी पत्नी के साथ निकले एक शख्स से दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। मामाले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान के लिए 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के मंगोलपुरी इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय संजय और 28 वर्षीय नीरज उर्फ ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, संजय पर 68 और नीरज पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मंगोलपुरी थाने के BC हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top