227801
अमेठी -अवैध अतिक्रमण पर चला प्रसाशन का बुलडोजर
Balbhaddarpur, Uttar Pradesh:अमेठी में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रसाशन का बुलडोजर व्यापारियों द्वारा नालियों तक किये गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर ने गिराया सीओ नायब तहसीलदार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर रहा मौजूद प्रसाशनिक कार्यवाही से व्यापारियों में मचा हड़कंप अमेठी के जामोे थाना क्षेत्र के भादर रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर,0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुरैना चोरी: धौलपुर से पकड़े दो शातिर, 10 लाख का माल बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना की कोतवाली पुलिस ने शहर के नैनागढ़ रोड स्थित 'सौंदर्य मेकअप स्टूडियो' में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले से दो शातिर चोरों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। दरअसल, घटना 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात की है। फरियादी राहुल गुप्ता अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने पोरसा गए हुए थे। जब वे अगले दिन घर लौटे, तो घर और कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी से सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकदी चोरी हो चुके थे। फरियादी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ दबिश दी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने 20 सितंबर को राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विपरपुर से दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय वीडियो उर्फ अरमान और 38 वर्षीय नत्थो उर्फ नसीरुद्दीन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित कुल 10 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
नव निर्वाचित अध्यक्ष स्नेहा तिवाड़ी ने बिजौलियां नगरपालिका की कमान संभाली
Jaipur, Rajasthan:स्नेहा तिवाड़ी नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका बिजौलियां, माण्डलगढ़ बिजौलियां में भी नव गठित नगर पालिका में स्नेहा तिवाड़ी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। स्नेहा को 25 में 16 वोट मिले हैं। और वोट 9 कांग्रेस को मिले हैं,0
0
Report
आगर-मालवा में चड्डी-बनियान गिरोह दबोचा, 9 लाख के सोना-चांदी बरामद
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले में चड्डी-बनियान गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अटल कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 9 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद किया गया है। खास बात ये है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 250 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, कई टोल नाकों की जानकारी जुटाई और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। जांच में विनायक सिटी और अरिहंत वैली में हुई पुरानी चोरियों का भी खुलासा हुआ है। SP दिलीप कुमार सोनी ने खुलासा करते हुए बताया कि 22 और 23 अगस्त की दरमियानी रात आगर की अटल कॉलोनी में सुनसान मकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और करीब 250 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ टोल नाकों की जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस धार जिले के छढ़ावत निवासी कैल सिंह तक पहुंची और 12 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कैल सिंह ने विनायक सिटी और अरिहंत वैली की पुरानी चोरियों की जानकारी दी। पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया कि चोरी का माल उसकी बहन रायकु के घर रखा है। इसके बाद अलीराजपुर के ग्राम पोहा में दबिश देकर रायकु को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीन मामलों से जुड़ा साढ़े 4 तोला सोना और 650 ग्राम चांदी बरामद की है। गिरोह के पांच अन्य सदस्य फरार हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। दिलीप कुमार सोनी, एसपी आगर-मालवा0
0
Report
Advertisement
भोपाल में बीजेपी बैठक: सेवा संकल्प के साथ आगे की योजनाओं पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बीजेपी में हुई भोपाल संभाग की बैठक सेवा संकल्प को लेकर बैठक हुई क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बैठक ली अभी तक किए गए कामों की समीक्षा की गई कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जाकर आगे के कार्यक्रम पर काम करेगा0
0
Report
धनबाद में गोलीबारी: कुमकुम घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के वासेपुर भूली मोड़ के पास सोमवार को हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से पहली बार धनबाद आई कुमकुम अपने मामा के शादी समारोह के लिए खरीदारी करने निकली थी, लेकिन बाजार जाने के दौरान वह अपराधियों की गोली का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कुमकुम अपनी खाला चंदा खातून के साथ भूली मोड़ के पास से गुजर रही थी, तभी बाइक में सवार अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली कुमकुम के कमर में लगी। घायल कुमकुम को तत्काल अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि शादी समारोह में शामिल होने और खरीदारी करने पहली बार धनबाद आई कुमकुम को इस तरह गोली लगने से पूरा परिवार सदमे में है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
माण्डलगढ़ के तीन नगर पालिकाओं में बीजेपी शहरी सरकार बनी
Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 3 नगर पालिकाओं में भाजपा शहरी सरकार बनाने में सफल, माण्डलगढ़ नगर पालिकाध्यक्ष पद पर स्वेतादेवी डाँगी निर्वाचित,स्वेतादेवी को 20 मेसे 12 वोट मिले 6 निर्दलीय को ओर 2 वोट कांग्रेस को मिले। नगर पालिका के पिछले कार्यकाल में स्वेतादेवी डाँगी के पति संजय डाँगी चेयरमैन रहे है, बीगोद में नव गठित पहली नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी लोकेश नागौरी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित,लोकेश नागोरी को 25 मेसे 16 वोट मिले है,6 वोट कांग्रेस को ओर निर्दलीय प्रत्याशी को 3 वोट मिले है, बिजौलियां में भी नव गठित नगर पालिका में स्नेहा तिवाड़ी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं। स्नेहा को 25 मेसे 16 वोट मिले है।ओर वोट 9 कांग्रेस को मिले हैं,0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ नगर परिषद सभापति निर्वाचित: कांग्रेस उम्मीदवार राजेश गुर्जर विजयी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ नगरपरिषद के सभापति पद हेतु आयोजित चुनाव संपन्न हो गए हैं और कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर सभापति पद पर निर्वाचित किए गए हैं। झालावाड़ नगर परिषद में कुल 45 सीट है। सभापति के मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर के पक्ष में 30 वोट मिले, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सोनी को 15 मत मिले। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी राजेश गुर्जर को सभापति निर्वाचित किया गया। परिणाम की घोषणा होते ही नगर परिषद के समीप समर्थकों का हुजूम जमा हो गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धिक गौरी, देवकीनंदन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने माला पहनकर नवनिर्वाचित सभापति को बधाई दी। नवनिर्वाचित सभापति राजेश गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झालावाड़ शहर को क्लीन व ग्रीन रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनके नेतृत्व में झालावाड़ शहर के विकास को गति दी जाएगी। निकाय से जुड़े प्रमाण पत्र और पट्टों को अविलंब जारी करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।0
0
Report
जोकीहाट में 2160 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के जोकीहाट में पुलिस ने 2160 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जोकीहाट पुलिस ने गश्त के दौरान सिलीगुड़ी अररिया सड़क मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक की तलाशी ली जिसके बाद ट्रक में शराब की बड़ी खेप जब्त की गई। जब्त शराब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लाई जा रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति राम प्रसाद साह सुपौल जिले के सरायगढ़ का रहने वाला है जिससे इस धंधे के शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।0
0
Report
तिंवरी नगर पालिका ने पहला निर्वाचित अध्यक्ष चुना, लक्ष्मण कालकर विजेता
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर: तिंवरी नगर पालिका को आज अपना पहला निर्वाचित अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण कालकर ने जीत दर्ज की है। लक्ष्मण कालकर को कुल 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चंपालाल कटारिया के पक्ष में 12 वोट पड़े। 25 सदस्यीय बोर्ड में भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद है। अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद का वोट भी अहम माना जा रहा था। सुबह 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय सभागार में निर्वाचित पार्षदों की बैठक हुई। बैठक के बाद अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। लक्ष्मण कालकर के अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही तिंवरी नगर पालिका में भाजपा के बोर्ड की तस्वीर साफ हो गई है। वहीं, तिंवरी नगर पालिका के पहले निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मण कालकर के नाम पर मुहर लग गई है。0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के निकायों में अध्यक्ष पद: कांग्रेस जीती नगर परिषद, भाजपा बना तीन बोर्ड
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2109ZRJ_PRTP_NIKAY_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हेडर/हेडलाईन : चारों निकायों में अध्यक्ष पद का फैसला, प्रतापगढ़ में कांग्रेस तो तीन नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले की चारों नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव का सोमवार को फैसला हो गया। प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस की ज्योति सोनी ने 21 वोट हासिल कर सभापति पद पर जीत दर्ज की और कांग्रेस का बोर्ड बनाया। भाजपा की मनीषा जैन को 18 वोट मिले, जबकि एक वोट खारिज रहा। वहीं छोटीसादड़ी में भाजपा के प्रदीप व्यास अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अरनोद में भाजपा के राहुल मीणा ने 15 वोट हासिल कर नवगठित नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया। धरियावद में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को 10-10 वोट मिलने के बाद लॉटरी से फैसला हुआ, जिसमें भाजपा की रेखा चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति पद के लिए कांग्रेस की ज्योति सोनी और भाजपा की मनीषा जैन के बीच मुकाबला हुआ। 40 सदस्यीय परिषद में बहुमत के लिए 21 वोट जरूरी थे। मतदान और मतगणना के बाद ज्योति सोनी को 21 वोट मिले, जबकि मनीषा जैन के खाते में 18 वोट आए। एक वोट खारिज हुआ। बहुमत का आंकड़ा हासिल करते ही ज्योति सोनी सभापति निर्वाचित हो गईं और नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बन गया। परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। गांधी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शहर में विजय जुलूस भी निकाला गया। ज्योति सोनी ने जीत के बाद जनता का आभार जताया। वही छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद का चुनाव अलग परिस्थितियों में हुआ। मतदान प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने आपत्ति जताई और ओपन वोटिंग का आरोप लगाया। चुनाव से पहले यहां भाजपा के 13 और कांग्रेस के 12 पार्षद निर्वाचित हुए थे। मतदान में भाजपा के 13 पार्षदों ने हिस्सा लिया और भाजपा के प्रदीप व्यास को 13 वोट मिले। इसके साथ ही प्रदीप व्यास अध्यक्ष 1 वोट से जीतकर निर्वाचित हुए और छोटीसादड़ी नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बना। चुनाव के दौरान नगर पालिका परिसर और गांधी चौराहे के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कांग्रेस पार्षदों के बहिष्कार के बाद कुछ समय के लिए चुनावी माहौल गरमा गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप व्यास के निर्वाचन के साथ अध्यक्ष पद का फैसला हो गया। अरनोद नगर पालिका के लिए यह चुनाव ऐतिहासिक रहा। नवगठित नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष के रूप में भाजपा के राहुल मीणा निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए सभी 20 पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में राहुल मीणा को 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 5 वोट प्राप्त हुए। इस तरह राहुल मीणा ने 10 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। अरनोद में चुनाव परिणाम से पहले भाजपा के 14, कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा के राहुल मीणा को 15 वोट मिले। जीत के साथ ही उनका नाम अरनोद नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष के तौर पर दर्ज हो गया। परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। धरियावद में अध्यक्ष पद का फैसला सबसे अलग तरीके से हुआ। यहां भाजपा और कांग्रेस के पास 10-10 पार्षद थे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की रेखा चौधरी और कांग्रेस के हरिराम चौधरी आमने-Sामने रहे। मतदान के बाद दोनों प्रत्याशी को 10-10 वोट मिले। बराबरी की स्थिति बनने पर नियम के तहत लॉटरी के जरिए अध्यक्ष पद का फैसला किया गया। लॉटरी में भाजपा की रेखा चौधरी विजयी रहीं और उन्हें धरियावद नगर पालिका का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस तरह जिले की चारों नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव में अलग-अलग तस्वीर सामने आई। प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस की ज्योति सोनी के नेतृत्व में बोर्ड बना, जबकि छोटीसादड़ी में प्रदीप व्यास, अरनोद में राहुल मीणा और धरियावद में रेखा चौधरी के निर्वाचन के साथ तीनों नगर पालिकाओं में भाजपा का बोर्ड बना। अध्यक्ष पद के चुनाव पूरे होने के बाद अब चारों नगरीय निकायों में नए बोर्ड के सामने स्थानीय विकास, आगामी योजनाओं और नगर निकाय के कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी。 बाइट- रामलाल मीणा, पुर्व विधायक बाइट- ज्योति सोनी, नवनिर्वाचित सभापति प्रतापगढ़0
0
Report
करौली जिले के पांच नगर निकायों में कांग्रेस-भाजपा के विजयी उम्मीदवार, एक निर्दलीय जीता
Karauli, Rajasthan:जिले की पांच नगर निकायों के परिणाम जारी, दो में भाजपा, दो में कांग्रेस और एक में निर्दलीय हुए विजयी, करौली आशीष चतुर्वेदी एकर इंट्रो - करौली जिले के नगर निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित हो गए। करौली नगर परिषद में कांग्रेस के सुनील सैनी सभापति निर्वाचित हुए, जबकि सपोटरा नगर पालिका में भाजपा की सपना बैरवा, टोडाभीम में निर्दलीय ललिता देवी, मंडरायल में कांग्रेस की तुलसा जाटव और सूरौठ में भाजपा की कमला महावर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। हिण्डौन सिटी में भाजपा की विजय कुमारी चतुर्वेदी पहले ही निर्विरोध सभापति निर्वाचित हो चुकी हैं। अध्यक्षों के निर्वाचन के बाद समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। अब 22 सितंबर को नगर निकायों में उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव होंगे। करौली नगर परिषद सभापति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के सुनील सैनी ने भाजपा के वीरेंद्र शर्मा को हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी राकेश कुमार रावत ने परिणाम घोषित किया। सुनील सैनी को 30 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र शर्मा को 25 वोट मिले。 55 वार्डों वाली करौली नगर परिषद में हुए चुनाव में कांग्रेस के 28, भाजपा के 11, बसपा का एक और निर्दलीय 15 पार्षद निर्वाचित हुए थे। सभापति पद के चुनाव में सभी 55 पार्षदों ने मतदान किया。 परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखे चलाकर जीत का जश्न मनाया। चुनाव के दौरान एडीएम जगदीश गौड़ और एएसपी रामकुमार कस्वा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे。 सपोटरा में भाजपा की सपना बैरवा अध्यक्ष निर्वाचित सपोटरा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी सोमवार को संपन्न हुआ। रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह ने परिणाम घोषित किया। भाजपा की सपना बैरवा ने कांग्रेस की कविता महावर को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सपना बैरवा को 16 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कविता महावर को 4 वोट मिले। नगर पालिका के सभी 20 निर्वाचित पार्षदों ने बैलेट पेपर के जरिए मतदान किया। निर्वाचन के बाद सपना बैरवा को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया और शपथ दिलाई गई। जीत के बाद उन्होंने कहा कि सपोटरा नगर पालिका क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। विधायक हंसराज मीणा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। विधायक ने इसे सपोटरा की जनता की जीत बताया। टोडाभीम में निर्दलीय ललिता देवी की बड़ी जीत टोडाभीम नगरपालिका अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी अमन चौधरी ने परिणाम जारी किया। निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी ने भाजपा की ज्योति महावर को 17 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। ललिता देवी को 26 वोट, जबकि भाजपा प्रत्याशी ज्योति महावर को 9 वोट मिले। नगरपालिका के सभी 35 पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। जीत की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने ललिता देवी के समर्थन में नारे लगाए। चुनाव को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अब 22 सितंबर को टोडाभीम नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। मंडरायल में कांग्रेस की तुलसा जाटव अध्यक्ष बनीं मंडरायल नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की तुलसा जाटव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शकुंतला धोबी को 2 वोटों से हराया। मंडरायल नगर पालिका में कांग्रेस के 10, भाजपा के 8 और 2 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की तुलसा जाटव और भाजपा की शकुंतला धोबी आमने-सामने थीं। सूरौठ में भाजपा की कमला महावर ने मारी बाजी सूरौठ नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की कमला महावर ने कांग्रेस की सोमोती महावर को 2 वोटों से हराया। कमला महावर को 11 वोट, जबकि सोमोती महावर को 9 वोट मिले। 20 वार्डों वाली सूरौठ नगर पालिका में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। 11 सितंबर को हुए पार्षद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के 2-2 पार्षद तथा 16 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने कमला महावर को बधाई दी। हिण्डौन में विजय कुमारी चतुर्वेदी निर्विरोध सभापति हिण्डौन सिटी नगर परिषद में भाजपा की विजय कुमारी चतुर्वेदी पहले ही निर्विरोध सभापति निर्वाचित हो चुकी हैं। अब 22 सितंबर को उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के चुनाव होंगे。0
0
Report
अम्बेडकरनगर में पोस्टर वार: अखिलेश के साथ अतीक-खान समेत कई नेताओं पर माफिया आरोप
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- अखिलेश यादव को लेकर अम्बेडकरनगर में पोस्टर वार, माफिया गठजोड़ का लगाया आरोप, अकबरपुर के शिवबाबा धाम तिवारीपुर तक 7 जगहों पर रातोंरात लगाए गए विवादित होर्डिंग, पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, गुलशन यादव, आजम खान, मुख्तार अंसारी समेत कई लोगों की तस्वीरें, होर्डिंग पर लिखा— “माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश” सुबह पोस्टर लगने की जानकारी पर सपा के महेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ उतरवाए पोस्टर, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में शुरू हुए पोस्टर वार का अम्बेडकरनगर में भी असर, फिलहाल पोस्टर लगाने वालों का नहीं चल सका पता, पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
गोरई क्षेत्र में करंट लगने से मिस्त्री महेश की मौत; परिवार में मातम
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ बेकिंग गोरई क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, समरसेवल का तार लगाते समय करंट की चपेट में आया चिनाई मिस्त्री। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे मिस्त्री महेश की इलाज के दौरान हुई मौत। मृतक महेश थाना गोरई क्षेत्र के गांव छैछऊ का रहने वाला था। आनन-फानन में घायल को अलीगढ़ के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। रोजाना की तरह गोरई में चिनाई का काम करने के दौरान हुआ यह भयानक हादसा। महेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम और चीख-पुकार। मृतक महेश ही मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पेट पालता था। हादसे की खबर गांव छैछऊ पहुंचते ही परिजनों को सांत्वना देने जुटी ग्रामीणों की भीड़। एक दर्दनाक हादसे ने छीन ली परिवार की खुशियां, पूरे इलाके में छाया मातम। थाना गोरई क्षेत्र का मामला0
0
Report
पीलीभीत: भारत विकास परिषद की 'भारत को जानो' परीक्षा संपन्न, विजेता सम्मानित।
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत: भारत विकास परिषद की 'भारत को जानो' परीक्षा संपन्न, विजेता सम्मानित पीलीभीत: भारत विकास परिषद 'बांसुरी शाखा' के तत्वावधान में सुमन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में ‘भारत को जानो’ लिखित परीक्षा (द्वितीय चरण) का सफल आयोजन किया गया। इसमें जिले के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। * जूनियर वर्ग विजेता: कंपोजिट विद्यालय कैच की छात्रा सोनाक्षी और सालवी (प्रथम स्थान) * सीनियर वर्ग विजेता: लिटिल एंजल स्कूल के छात्र उत्तम सिंह माथुर और अथर्व (प्रथम स्थान) कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गंगवार, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना, शाखा अध्यक्ष जगदीश सक्सेना और संस्थान के संचालक सौरभ सक्सेना ने दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के असल उद्देश्य और अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी। शाखा अध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने जानकारी दी कि आगामी 30 तारीख को परिषद की 'राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता' आयोजित की जाएगी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र और पधारे हुए शिक्षकों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।0
0
Report
स्वाइन फ्लू बढ़ते खतरे पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल
Taga, Chhattisgarh:स्लग: स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश तो दे दिए हैं, लेकिन अब इसी सतर्कता के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगराणी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग के अनुसार जिले में अब तक H1N1 के 7 संदिग्ध/रिपोर्टेड प्रकरण सामने आए हैं, लेकिन जिला स्तर से सिर्फ 3 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 1 मरीज H1N1 पॉजिटिव पाया गया। सवाल यह है कि जब स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले सामने आ रहे थे, तो सभी संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और निगरानी की प्रक्रिया कितनी प्रभावी रही? क्या संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान और नमूना जांच में कहीं कोई कमी रह गई? कुछ मरीजों की जांच निजी स्वास्थ्य संस्थानों में होने और उन्हें बिलासपुर रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में जिले में स्वाइन फ्लू की वास्तविक स्थिति को लेकर तस्वीर कितनी स्पष्ट है, यह भी बड़ा सवाल है। स्वास्थ्य विभाग खुद अपनी एडवाइजरी में संदिग्ध और गंभीर मरीजों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, उपचार और रेफरल सुनिश्चित करने की बात कह रहा है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि विभाग इन 7 संदिग्ध/रिपोर्टेड प्रकरणों की निगरानी, जांच और उपचार की पूरी प्रक्रिया को किस तरह स्पष्ट करता है। आखिर स्वाइन फ्लू जैसे संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की निगराणी व्यवस्था कितनी मुस्तैद है और संदिग्ध मरीजों की पहचान में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई यह सवाल अब जिले के लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
