Amethi - पुरानी रंजिश में युवक पर धाराधार हथियार व लाठी-डंडा से हुआ हमला
Jalalpur Mafi, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश को लेकर सुबह धारादार हथियार व लाठी-डंडा से लैस घात लगाकर बैठे आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 व एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
