icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोपालगंज में युवक पर चाकू हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने, आरोपी की तलाश जारी

Sagar, Madhya Pradesh:लाजपतपुरा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमले की घटना का सीसीटीवी आया सामने, थाना गोपालगंज हुआ मामला दर्ज.. घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते स्पष्ट दिख रहा है। इकराम उर्फ छोटू अपने दोस्तों प्रशांत ठाकुर और अरशलान अली के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मदारछल्ला, मुर्गा बीड़ी के पास आरोपी अरशान, ने उनका रास्ता रोका। आरोप है कि आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर विवाद हुआ और आरोपी ने इकराम पर चाकू से हमला कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि मामले में थाना गोपालगंज में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

शहपूर तालुक्य में अतिवृष्टि समान भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर, जन जीवन प्रभावित

Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात मुसळधार पावसाने कहर केला आहे. डोळखांब आणि ग्रामीण भागात ढगफुटी सदृश पाऊस झाल्याने नदी-नाले-ओढे तुडुंब भरून वाहू लागले आहेत. जनजीवन पूर्णपणे विस्कळित झाले आहे. शहापूर तालुक्यातील डोळखांब परिसरात गेल्या काही तासांपासून वादळी वाऱ्यासह अतिमुसळधार पाऊस सुरू आहे. सखल भागात जागोजागी पाणी साचले असून नद्या- ओढे-नाले दुथडी भरून वाहत आहेत. पावसाचे प्रमाण सतत वाढत असल्याने नागरिकांमध्ये भीतीचे वातावरण आहे. अतिवृष्टीमुळे बरेच रस्ते बंद झाले आहेत, शेतीचे नुकसान होण्याची शक्यता आहे. वीज पुरवठा खंडित झाला असून अनेक गावांचा संपर्क तुटला आहे. प्रशासनाने नागरिकांना घराबाहेर न पडण्याचे आणि नदी-नाल्यांपासून दूर राहण्याचे आवाहन केले आहे. अचानक एवढा पाऊस पडला की रस्त्यावर पाणीच पाणी झाले आहे. गेल्या 10 वर्षात असा पाऊस पाहिला नाही. अशा प्रतिक्रिया नागरिक व्यक्त करत आहेत. हवामान विभागाने पुढील 24 तासांसाठी रेड अलर्ट दिला आहे. वादळी वाऱ्यासह पावसाचा जोर कायम राहण्याची शक्यता आहे. प्रशासन सतर्क असून बचाव पथके तैनात करण्यात आली आहेत。
0
0
Report

रामनगर में धमकी-पथराव केस: लवप्रीत सहित चार गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में युवक को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने और उसके घर पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शिकायतकर्ता सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा बाद में फोन पर धमकी दी, आरोप है कि रात के समय दो युवकों ने उसके घर पर पथराव भी किया, इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी लवप्रीत को आज रुद्रपुर क्षेत्र से SOG की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल रामनगर कोतवाली में दर्ज FIR के मुताबिक शिकायतकर्ता सुभाष ने पुलिस को बताया कि 21 मई 2026 की दोपहर करीब तीन बजे कोसी नदी के पास उसके ड्राइवर और एक युवक के बीच साइड देने को लेकर विवाद हुआ था, आरोप है कि विवाद के बाद कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. शिकायत के अनुसार इसके बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ फोन पर बातचीत की और कथित तौर पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी, तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे लवप्रीत, प्रेम बिष्ट और अन्य युवक शिकायतकर्ता के घर पहुंचे और घर की ओर पथराव किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पत्थरबाजी से घर का गेट भी क्षतिग्रस्त हुआ और जब वह तथा उसकी पत्नी बाहर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की. मामले को गंभीरता से लेते हुए रामनगर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद आरोपियों—यूवी बिष्ट, प्रेम बिष्ट, लवप्रीत बसर्रा और विशाल पासवान—के खिलाफ BNS की धारा 109, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. वहीं पुलिस के अनुसार, मामले में फरार चल रहे आरोपी लवप्रीत को आज रुद्रपुर क्षेत्र से SOG की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. अन्य आरोपियों की भूमिका और उनकी गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस जांच जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अब देखना होगा कि पूछताछ के बाद इस मामले में और क्या तथ्य सामने आते है. और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है.
0
0
Report
Advertisement

तमंचे के साथ कब्जे की कोशिश, वीडियो वायरल; वृद्धा ने पुलिस से मदद की गुहार

AKAtul KumarJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गड़ेरी में जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। दो युवक तमंचा हाथ में लेकर वीडियो वायरल हुआ जिसमें भीड़ उन्हें खदेड़ती नजर आ रही है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग की है। कथित जमीन विवाद के बारे में बताया गया है कि ग्रमीण सरोजवती पत्नी रोशन सिंह ने शिकायत में कहा कि उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए ये लोग तमंचा लेकर आए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस शिकायत और वायरल वीडियो की जांच कर रही है।
0
0
Report

योगी पर अभद्र टिप्पणी: अयोध्या में कानूनी नोटिस के बाद बड़ा मोड़

Ayodhya, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर अयोध्या में विवाद गहरा गया है। सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सर Saraswati के खिलाफ विधिक नोटिस जारी कराया है। यह नोटिस संघ के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार त्रिपाठी के माध्यम से भेजा गया है। नोटिस में 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो संबंधित पक्षों के खिलाफ अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। नोटिस केवल शंकराचार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी भेजा गया है। सनातन रक्षक संघ का कहना है कि किसी भी सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अयोध्या के धार्मिक और राजनीतिक हल्कों में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर संबंधित पक्षों के जवाब और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।
0
0
Report
Advertisement

डीएसएन पीजी कॉलेज में शिक्षकों को मिले कैशलेस मेडिकल कार्ड

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow9m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत रविवार को डीएसएन पीजी कॉलेज, उन्नाव में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने योजना की विशेषताओं की जानकारी देते हुए इसे कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कैशलेस उपचार के साथ-साथ बीमा कवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे शिक्षक एवं कर्मचारी अपने परिवार सहित बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और इलाज पर होने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा। विधायक ने कहा कि शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने वाली ऐसी योजनाएं भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को और मजबूत करेंगी। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। साथ ही योजना के उपयोग, पात्रता और सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह योजना उच्च शिक्षा संस्थानों से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
0
0
Report

उद्घाटन के 12वें दिन ही धंसी हाईटेक एक्सप्रेस-वे की सड़क, वीडियो वायरल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow13m ago
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव। लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही सड़क का एक हिस्सा धंसने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के चलते कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर कोरारी के पास करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। इस घटना का वीडियो समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे। सूचना मिलते ही निर्माण एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में धंसे हुए हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि 13 जुलाई को 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री द्वारा किया गया था। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क धंसने की घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के भांकरोटा में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, पुलिस जांच जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu भांकरोटा से बड़ी खबर जयसिंहपुरा में बीड़ की ढाणी के पास 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या ! हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कालूराम बागरिया (46) के रूप में हुई मृतक कालूराम गुढ़ा साईपुरा, मौजमाबाद का निवासी था। शरीर पर गहरी चोटों के निशान मिले, हत्या की आशंका। भांकरोटा थाना पुलिस और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के साथ भेड़ चराने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया पुलिस मृतक और घटना के बारे में कर रही पूछताछ मृतक कालूराम रात में भेड़ों के पास ही सो रहा था। परिजनों को सूचना देकर भांकरोटा थाने बुलाया गया۔ पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही
0
0
Report
Advertisement

मधेपुरा के सिंहेश्वर में पंचायत विकास दिवस ने सुशासन और जनभागीदारी का उत्साह दिखाया

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत जजहट सबैला पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस उत्साह और जनसहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सुशासन युक्त पंचायत विषय पर पंचायत के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मुखिया चाँदनी खातून ने पंचायत के समावेशी विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक प्रसारण भी किया गया। जिला पदाधिकारी ने तीन टीबी मरीजों को फूड बास्केट, पांच लाभुकों को मनरेगा जॉब कार्ड और पांच लाभुकों को आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किया। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है और मरीजों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों से जीवन प्रमाणीकरण कराने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर ऊर्जा अपनाने की भी अपील की। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने पंचायत परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा
0
0
Report

गणेश साहनी हत्याकांड: बिट्टू कुमार समेत सहयोगी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के चर्चित गणेश साहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अपने सहयोगी के साथ गिरफ्तार. दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने पास से किया बरामद. कई कांडों का अभियुक्त है गिरफ्तार बिट्टू. समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चर्चित गणेश साहनी हत्याकांड के वांछित एवं अन्य कांडों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और उसके एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के पास से दो पिस्टल, तेरह जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान समस्तीपुर जिले की हलई थाना क्षेत्र के इंदवारा और करनैल बाजितपुर निवासी बिट्टू कुमार और अंशु कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार अपराधी बिट्टू कुमार पर पूर्व से ही उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरवरी 2026 को ताजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्ज़ापुर निवासी गणेश साहनी को अपराधियों ने दिनदहाड़े ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर गोली मारकर हत्या कर दिया था. इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में बिट्टू शामिल था. हाल ही थाना क्षेत्र के लोदीपुर नारायणपुर में हो रहे महायज्ञ के दौरान अपराध कमी बिट्टू और उसके सहयोगी अंशु कुमार ने मेले में जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था इस मामले में पुलिस ने दोनों पर वेनस एवं आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप का बताना है कि पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों के अभियुक्त की गिरफ्तारी की है जिसमें ताजपुर थाना क्षेत्र में गणेश साहनी हत्याकांड का आरोप मुख्य आरोपी बिट्टू कुमार और हल थाना क्षेत्र के द्वारा में जान मारने की नीयत से दिनदहाड़े की गई फायरिंग मामले में उसके सहयोगी अंशु कुमार की गिरफ्तारी की गई है. खास के बिट्टू कुमार जिसका आपराधिक इतिहास पूर्व में भी रहा है और उसके सहयोगी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. पुलिस दोनों को मेफिकल फिटनेस के बाद जेल भेजेंने की तैयारी में जुटी हैं.
0
0
Report

एकलव्य आवासीय स्कूल हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाई, अस्पताल में मौत

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पाटी की एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत पुलिस जुटी जांच में पाटी थाना क्षेत्र के स्थानीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने संदिग्ध एवं अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना आज सुबह 11 बजे की बताई जा रही है घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में छात्रा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया जानकारी के अनुसार,एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बालिका छात्रावास में रह रही छात्रा गुरुवार को घर से छात्रावास में आई थी सुबह स्कूल भी गई थी जिसके बाद छात्रा हॉस्टल में पाठ्य सामग्री लेने के लिए कहकर गई थी लेकिन समय बीत जाने के बाद तक जो वापस नही आई जिसके बाद शिक्षकों व अन्य स्टाफ के लोगों ने छात्रावास में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली स्टाफ द्वारा छात्रा को बदहवास हालत में तुरंत फंदे से उतारकर पाटी सीएचसी शासकीय अस्पताल ले जाया गया जंहा डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया मामले को लेकर पुलिस विवेचना जारी है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top