227405
Amethi - लहू अश्वमेध यज्ञ के तत्वाधान में निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Amethi, Uttar Pradesh:लहू अश्वमेध यज्ञ के तत्वाधान आज अमेठी में भाव कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में दस हजार की संख्या में महिला व पुरुष हुए शामिल. यह कलश यात्रा देवीपाटन मंदिर से लेकर अमेठी के प्रमुख चौक चौराहा से होते हुए देव यज्ञ नगर खिलौना के पास से गुजरी. जहां भव्य कलश यात्रा का हुआ समापन।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थानेसर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल, मांगें पूरी नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। थानेसर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने पहले उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उन वादों को अमल में नहीं लाया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि उनकी यह हड़ताल फिलहाल तीन दिनों तक चलेगी। यदि इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वह अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, सफाई करते वक्त हाथों में ग्लब्स व जूते व वर्दी भी नहीं दी जाती है जिससे इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है। उनकी मांगे मान ली थी लेकिन अब तक कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है। इसलिए अब पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों में रोष है और जिसके चलते आज यह तीन दिव्यय हड़ताल शुरू की है।0
0
Report
त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों से कैसे बचें—खतरे और सावधानियाँ
Morena, Madhya Pradesh:त्योहारी सीजन पर मिलावटी मिठाइयों को लेकर इनपुट0
0
Report
बहराइच में घर में सो रही महिला पर तेंदुए हमला; परिजनों ने शोर से भगाया
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. घर में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, एक मिनट तक संघर्ष के बाद परिजनों ने हाका लगाकर भगाया बहराइच. कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अन्तर्गत धनिया बेली गांव में देर रात घर के अंदर सो रही महिला लाली देवी पत्नी जय प्रकाश उम्र 26 वर्ष तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में सो रही थी तभी तेंदुआ अंदर घुस आया और उसने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए कुछ देर तक संघर्ष किया। शोर सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने हाका लगाकर किसी तरह तेंदुए को भगाया। घटना के सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और परिजनों की मदद से घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों उसे मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया, घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से रात में सतर्क रहने और अकेले घर से बाहर न निकलने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
किरन नर्सिंग होम से घर तक गुलाबी कारवां, बेटी के जन्म पर गूंजी खुशियों की किलकारी।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर/पीलीभीत। "बेटी हुई है..." यह संदेश जब सड़कों पर दौड़ती गुलाबी गुब्बारों से सजी कारों पर नजर आया तो हर किसी का ध्यान इस ओर खिंच गया। पूरनपुर क्षेत्र में एक परिवार ने अपनी नवजात बेटी के जन्म की खुशी को ऐसे अंदाज में मनाया कि यह न केवल चर्चा का विषय बन गया, बल्कि समाज को बेटियों के सम्मान का भावुक संदेश भी दे गया। शेरपुर कलां निवासी मीनू बरकाती के घर चार अगस्त को खुशियों की किलकारी गूंजी। पूरनपुर स्थित किरन नर्सिंग होम में शाम करीब सात बजे परिवार को जैसे ही बेटी के जन्म की जानकारी मिली, घर में उत्साह का माहौल बन गया। परिजनों ने इस पल को यादगार बनाने के लिए दो कारों को गुलाबी गुब्बारों से सजाया और "बेटी हुई है" का संदेश लगाकर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने के बाद परिवार ने नवजात का धूमधाम से स्वागत किया। चिकित्सकों और स्टाफ ने भी बच्ची के आगमन पर परिवार को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद लाडली को विशेष साज-सज्जा के साथ कार में बैठाकर घर लाया गया। रास्ते में लोगों की नजरें इस अनोखे स्वागत पर ठहर गईं। कई लोगों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। बेटी के आगमन की खुशी में माता-पिता के साथ दादी, नानी, फूफो-फूफा और खाला-खालू समेत पूरा परिवार उत्साहित नजर आया। घर पहुंचने पर भी नन्ही परी का स्वागत खुशियों और दुआओं के साथ किया गया। यह आयोजन केवल एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि बदलती सामाजिक सोच की तस्वीर भी है। जिस दौर में बेटियों को लेकर कई परिवारों में संकोच दिखाई देता था, वहीं आज लोग बेटियों के जन्म को गर्व और उत्सव के रूप में मना रहे हैं। पूरनपुर का यह परिवार भी इसी बदलाव की मजबूत कड़ी बन गया है। बेटी के जन्म पर ऐसा सार्वजनिक उत्सव मनाकर परिवार ने साफ संदेश दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वे घर की रौनक, माता-पिता का अभिमान और समाज की शक्ति हैं। जरूरत है कि हर परिवार बेटियों का स्वागत इसी सम्मान और प्यार के साथ करे, ताकि बेटियों के प्रति सोच और मजबूत हो सके।0
0
Report
खैरा नदी पर पुल के इंतजार के बीच बच्चों की पढ़ाई खतरे में—बदलते राजनीतिक कथनों के पीछे अड़ियल हकीकत
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा में चुनाव दर चुनाव चेहरे बदलते रहे। सरकारें आईं और चली गईं। मुख्यमंत्री बदले, विधायक बदले, जनप्रतिनिधियों के वादे भी बदलते रहे, लेकिन खैरा प्रखंड की हरनी पंचायत अंतर्गत जतहर और कैरवतरी गांव के लोगों की तकदीर नहीं बदली। आज भी बरसात आते ही करीब 150 मीटर चौड़ी नदी इन गांवों की जिंदगी थाम देती है और विकास के तमाम दावों के बीच ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। करीब 250 से 300 की आबादी वाले इन गांवों में सबसे अधिक परेशानी हरिजन समुदाय के लोगों को झेलनी पड़ती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को हर दिन नदी पार कर अरुणमबांक (सोखो) जाना पड़ता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह स्कूली ड्रेस पहने बच्चे सिर पर किताबें रखकर उफनती नदी पार कर रहे हैं। पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए परिजन भी डंडे के सहारे बच्चों का हाथ पकड़कर उन्हें नदी पार करा रहे हैं। हर कदम पर हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन मजबूरी ऐसी है कि जान जोखिम में डालकर भी बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है。 बच्चوں ने भी सरकार और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि नदी पर जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें जान जोखिम में डालकर स्कूल नहीं जाना पड़े और उनकी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके। सबसे भयावह स्थिति तब होती है, जब कोई बीमार पड़ जाए या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो। पुल नहीं होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में मरीजों को खटोली पर लादकर नदी पार कराई जाती है और फिर खैरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया जाता है। पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सरकारी सुविधाओं तक पहुंचने के लिए भी ग्रामीणों के पास नदी पार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है。 ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से विधायक, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि गांव पहुंचकर पुल निर्माण का आश्वासन देते रहे। स्थानीय विधायक की ओर से कई बार यह कहा गया कि पुल निर्माण की डीपीआर तैयार हो चुकी है और जल्द काम शुरू होगा, लेकिन आज तक निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर सका。 बरसात एक बार फिर दस्तक दे चुकी है, नदी उफान पर है और जतहर गांव की पीड़ा भी फिर सामने है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार भी बारिश गुजर जाएगी और पुल सिर्फ वादों तक सीमित रहेगा, या फिर पुल के इंतजार में गुजर चुकी पीढ़ियों का सपना आखिरकार पूरा होगा?0
0
Report
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं: आदिवासी कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- मानगढ़ धाम राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने योग्य नहीं के बयान पर आदिवासी कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी\n\nइस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बड़े आन्दोलन की चेतावनी दी गई.\n\nगणेश घोगरा ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। घोगरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मानगढ़ धाम आए थे, जहाँ उन्होंने 1913 के मानगढ़ नरसंहार में शहीद हुए 1500 से अधिक भील आदिवासियों को नमन किया था। उस दौरान मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की बात कही गई थी। लेकिन संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन मंत्री द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया कि ऐसा कोई प्रस्ताव या विचार सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद मंत्री द्वारा इस तरह का जवाब देना सरकार की 'कथनी और करनी' के अंतर को उजागर करता है, जिससे पूरे भील और आदिवासी समाज का अपमान हुआ है।\n\nऐतिहासिक योगदान और अनदेखी का आरोप\n\nगणेश घोगरा ने मानगढ़ धाम के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गोविंद गुरु के नेतृत्व में आदिवासियों ने देश की आजादी से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और अपनी शहादत दी। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाले सेनापति राणा पूंजा भील थे, लेकिन इतिहास के पन्नों में आदिवासियों के योगदान को वह स्थान नहीं दिया गया जो मिलना चाहिए था। इसके अलावा, वक्ताओं ने मणिपुर हिंसा, हसदेव के जंगलों की कटाई तथा चारागाह व बिलानाम भूमि पर बसे आदिवासियों को हटाने के कैबिनेट फैसलों का जिक्र करते हुए सरकार पर आदिवासी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।\n\nदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी\n\nगणेश घोगरा ने चेतावनी दी है कि यदि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं दिया गया और आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी बंद नहीं हुई, तो आने वाले समय में सड़कों को जाम किया जाएगा और दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि "अब देश का आदिवासी जाग चुका है और अपने गौरव व धरोहर की रक्षा के लिए उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा।"0
0
Report
Advertisement
वाराणसी सिगरा: गिरफ्तार सलमान खान उर्फ सनी सिंह, फर्जी पहचान और धर्मांतरण मामला
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण और फर्जीवाड़े का बड़ा मामला, पुलिस ने FIR दर्ज कर किया आरोपी को गिरफ्तार। • सलमान खान ने 'सन्नी सिंह' नाम रखकर पीड़िता से शादी की और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने का लगा आरोप। • आरोपी पर फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी और मैरिज सर्टिफिकेट तैयार करवाने का आरोप। • पीड़िता ने पति, जेठ और ससुर पर दुष्कर्म, मानसिक प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप। • सिगरा पुलिस ने पति सलमान खान, ससुर मकबूल, जेठ शाहरुख, सासू कैसर खान और ननद सायना खान समेत 5 पर दर्ज किया केस। • पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(1) [दुष्कर्म] व उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5 के तहत दर्ज की एफआईआर। • सिगरा पुलिस ने आरोपी सलमान खान को किया गिरफ्तार। • गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ लगे कई अहम दस्तावेज। • सलमान खान सनी सिंह नाम से बना रखा था आधार कार्ड वह वोटर आईडी कार्ड मैरिज सर्टिफिकेट में भी पहचान छुपा कर सनी सिंह बना था सलमान खान। • आरोपी सलमान खान ने ज़ी मीडिया से Exclusive बातचीत करते हुए कहा दबाव में बदला नाम। • पुलिस को बता रहा गुमराह करने वाली लव स्टोरी। WKT/TT- सिगरा थाने में गिरफ्तारी के दौरान आरोपी सलमान खान उर्फ सनी सिंह से Exclusive बातचीत करते हुए।0
0
Report
बरसात ने बुराड़ी की सड़कों को तालाब बना दिया, जनता स्थायी समाधान चाहती है
New Delhi, Delhi:बरसात बनी आफत! बुराड़ी की सड़कें बनीं तालाब, जनता बेहाल। राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश ने बुराड़ी विधानसभा की सड़कों की हालत बद से बदतर कर दी है। कई इलाकों में जलभराव से सड़कें तालाब बन गई हैं, दोपहिया वाहन पानी में डूब रहे हैं और गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। बुराड़ी विधानसभा के कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह कई फीट तक पानी भर गया है, जिससे बाइक, स्कूटी और अन्य छोटे वाहन बीच रास्ते में बंद हो रहे हैं। कई वाहन चालक पानी में छिपे गहरे गड्ढों का शिकार होकर गिर रहे हैं। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यह समस्या हर साल सामने आती है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने और अधूरी या खराब सड़क निर्माण के कारण पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बन जाती है। लोगों का आरोप है कि शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को हो रही है। जलभराव के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पानी से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को डर है कि अगर जल्द पानी नहीं निकला तो सड़कें और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाएंगी और हादसों का खतरा बढ़ जाएगा। बुराड़ी विधानसभा में बरसात के साथ हर साल जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या सामने आती है। सवाल यह है कि आखिर कब तक लोग इसी तरह जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर रहेंगे? स्थानीय जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहती है। देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस समस्या का समाधान कब तक कर पाते हैं।0
0
Report
डॉ. रामाशीष राय ने यूपी RLD अध्यक्ष पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया
Noida, Uttar Pradesh:डॉ. रामाशीष राय ने राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद एवं प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया.0
0
Report
Advertisement
कंगना रनौत ने विपक्ष पर हुड़दंग का इल्जाम, Gen Z भी सरकार के साथ?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "आप देख रहे हैं कि विपक्ष ने कैसे हुड़दंग मचाया है, इससे जनता का बहुत नुकसान हो रहा है। सरकार की ओर से जो बिल लाए जा रहे हैं, उसमें भी उनकी कोई भागीदारी नहीं है। उनकी नकारात्मकता सामने आ रही है और जब यही विपक्ष के लोग हार जाते हैं तो ये देश के आगे रोना रोते हैं..." छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और Gen Z पर मोहन भागवत की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा, "जेन-जी भी इस सरकार का हिस्सा हैं। उन्हीं का बहुमत है कि हमारी सरकार सत्ता में है। ऐसा नहीं है कि कुछ लोग ही जेन-जी हैं... झारखंड में भी युवा अच्छे से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं... ये कुछ मुट्ठी भर लोग हैं जो जेन-जी का नाम खराब कर रहे हैं..."0
0
Report
अबोहर के सैय्य्यदांवाली में गुटों के भिड़ंत, भाई की मौत, एक घायल
Fazilka, Punjab:अबोहर उपमंडल के गांव सैय्य्यदांवाली स्थित सरकारी स्कूल के बाहर विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में हथियार बंद युवकों ने एक विद्यार्थी के भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि विद्यार्थी सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन करीब 22 वर्षीय गगन पुत्र जगमीत सिंह निवासी किल्लियांवाली ने बताया कि वह सैय्य্যदांवाली के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है और स्कूल के बाहर उसका कुछ विद्यार्थियों के साथ विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते अगले दिन दूसरे पक्ष के विद्यार्थियों ने शहर से अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उसने अपने बड़े भाई लवप्रीत को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। गगन के अनुसार, दोबारा विवाद की आशंका को देखते हुए उसका भाई लवप्रीत दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और माहौल शांत करने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचा था। लेकिन दूसरे पक्ष के करीब एक दर्जन युवक, जो हथियारों से लैस थे उन्होंने लवप्रीत पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें लवप्रीत व गगन दोनों ही बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया लेकिन उपचार के दौरान लवप्रीत सिंह की मौत हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के घायल वरुण पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी अजीमगढ़ अबोहर ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के झगड़े का राजीनामा करवाने के लिए सैय्यदांवाली गया था। जहां कुछ लोगों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर सदर थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी फरीदकोट रवाना हो गई है। उसके शव को अबोहर के सरकारी अस्पताल लाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके साथ ही मृतक के घायल भाई के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायल के बयानों के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी0
0
Report
ABVP का कॉलेज गेट प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग तेज
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर हेडलाइन- एबीवीपी का कॉलेज गेट पर प्रदर्शन, छात्रसंघ चुनाव करवाने को लेकर की नारेबाजी डूंगरपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज शुक्रवार को श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कॉलेज गेट पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया ओर छात्रसंघ चुनाव करवाने समेत कई मांगे रखी। एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा ओर मांगो को पूरा करने की मांग की है। एबीवीपी के छात्रावास कार्यप्रमुख अनिल धमलात के नेतृत्व में विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए कॉलेज गेट पर इकट्ठे हुए। एबीवीपी के झंडे और हाथों में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की। गेट बंद करते हुए धरने पर बैठ गए। अनिल धमलात, राजेंद्र खराड़ी ने कहा कि सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है। पिछले 3 शैक्षणिक सत्र से छात्रसंघ चुनाव नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार ने चुनाव नहीं करवाए, अब भाजपा सरकार भी ऐसा ही कर रही है। इससे यूनिवर्सिटी ओर कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। लेकिन एबीवीपी हमेशा छात्र हितों को लेकर आंदोलन करती रहेगी। इसके अलावा भी कॉलेज में विद्यार्थियों की कई समस्याएं है। जिससे विद्यार्थी परेशान है। जिले के सरकारों कॉलेजों में स्थाई प्रिंसिपम नहीं है। कई कॉलेज में लेक्चरर के पद खाली है। इधर प्रदर्शन के बाद एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा ओर मांगो को पूरा करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
देसा में साईं बाबा चौराहे के पास खाटला में सोती महिला का वीडियो वायरल; कानून-व्यवस्था पर सवाल
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... ડીસામાં સાંઈબાબા સર્કલ નજીક ખાટલો પાથરીને સુતેલી મહિલાનો વીડિયો વાયરલ ભારે ટ્રાફિક વચ્ચે નિરાંતે ખાટલામાં સુતેલી મહિલાને જોઈ લોકો આશ્ચર્યમાં ટ્રાફિક વચ્ચે સુતેલી મહિલા નશામાં ચકચૂર હોવાની લોકોમાં ચર્ચા ડીસામાં બનેલી ઘટનાને પગલે કાયદો અને વ્યવસ્થા સામે ઊભા થયા સવાલ0
0
Report
मैनपुरी-कुर्रा थाना क्षेत्र नगला कथूले प्राथमिक विद्यालय व मर्ज रूरिया विद्यालय में ताले तोड़कर चोरी
Kanakpur, Uttar Pradesh:कुर्रा/मैनपुरी मैनपुरी के करहल विकास क्षेत्र में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है,नगला कथूले स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं मर्ज रूरिया विद्यालय में चोरी,विद्यालय में रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आज सुबह ग्रामीणों ने स्टाफ को सूचना दी,मौके पर पहुंचे तो देखा कि स्कूल के सभी कमरों और रसोई के ताले तोड़ दिए गए हैं। चोर मिड-डे-मील के बर्तन,2 गैस सिलेंडर,1 बोरा राशन,लैपटॉप,टेबलेट,5 पंखे,स्पोर्ट्स किट,FLN किट,मैथ किट,साउंड सिस्टम और जरूरी रजिस्टर भी उठा ले गए।112के माध्यम से पुलिस को दी गई सूचना है। विद्यालय प्रशासन ने कुर्रा थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
झारखंड के प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं पर छात्र आंदोलन जारी, वार्ता की उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार बना हुआ है। आंदोलन के 14वें दिन धरनास्थल पर प्रशासन की ओर से एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे और छात्रों की सेहत तथा उनकी मांगों को लेकर बातचीत की। हालांकि अब भी आंदोलनकारी छात्रों की निगाहें सरकार के बुलावे पर टिकी हैं। रांची में बीते 14 दिनों से आंदोलन कर रहे प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से मिलने शुक्रवार को एसडीएम और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धरनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों का हालचाल जाना। सरकार से बातचीत के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि सभी को सकारात्मक रहने की जरूरत है और उम्मीद है कि स्थिति का समाधान निकलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन छात्रों की तबीयत बिगड़ी है, वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और प्रशासन उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि उन्होंने सरकार से वार्ता के लिए अपने डेलिगेट्स की सूची प्रशासन को सौंप दी है। छात्रों का कहना है कि अब उन्हें सरकार की ओर से औपचारिक बुलावे का इंतजार है और उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द पहल कर वार्ता का रास्ता खोलेगी। इधर कुछ छात्रों का कहना है कि प्रोटेस्ट में कुछ लेफ्ट के छात्र भी अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे थे और वह कुछ आजादी का नारा लगा रहे थे लेकिन हम लोगों ने उन्हें उसे रोका और स्पष्ट कह दिया है कि हमारा आंदोलन सिर्फ छात्रों के मुद्दे पर होगा और इससे इतर कोई भी बात नहीं होगी।0
0
Report
Advertisement
