icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
RVRan Vijay SinghFollow11 Mar 2025, 05:06 pm

Amethi - डीपीआरओ कार्यालय का बाबू ही निकला साइबर अपराधी

Gauriganj, Raj Garh, Uttar Pradesh:

अमेठी डीपीआरओ कार्यालय का बाबू ही निकला साइबर अपराधी, मोहनगंज पुलिस ने डीपीआरओ कार्यालय के बाबू समेत 3 अन्य लोगों को किया गिरफ्तार. डीपीआरओ कार्यालय में तैनात बाबू सिरताज ने अपने साथियों संग मिलकर ग्राम पंचायत निधि के खातो से निकाल लिए थे लाखों रूपए. ग्राम पंचायत निधि से निकालें गये लाखों रूपए को सिरताज ने साथियों संग लगता था शेयर मार्केट में. मुसाफिरखाना और तिलोई तहसील के ग्राम पंचायतों के खाते से अब तक निकाले थे करीब 40 लाख रुपए से अधिक की रकम,डीपीआरओ कार्यालय के बाबू फर्ज़ी डोंगल और पासवर्ड के सहारे ग्राम पंचायतों के केंद्रीय वित्त खाते से रुपए निकालने का करते थे काम,पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से करीब 22 लाख रुपए कराई रिकवरी और अन्य रूपये को खर्च करने की बात आई सामने।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिकंदरा राव में तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस -सिकंदराराऊ के एटा रोड पर मुगलगढ़ी गांव के पास शुक्रवार को गुरुद्वारे के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आई तेज रफ्तार अज्ञात प्राइवेट बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पैंदापुर निवासी 38 वर्षीय वीरेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके चाचा अमर सिंह समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि वीरेंद्र अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं वीरेंद्र की मौत से पैंदापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report

वाराणसी: लंका में पुलिस का डर नहीं, खुलेआम मारपीट, इलाके में दहशत

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | लंका क्षेत्र में मारपीट की घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को देखकर यही लगता है कि आरोपियों को लंका पुलिस का कोई डर नहीं है। सूत्रों की मानें तो मारपीट करने वाले का नाम राहुल सिंह बताया जा रहा है, जो लंका भगवानपुर का निवासी है। —-क्या है मामला? बताया जा रहा है कि लंका क्षेत्र में खुलेआम मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। —-लोगों में आक्रोश स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा। लोगों ने लंका पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

वाराणसी में लगा पोस्टर... नरसिंह अवतार में दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर में लगा एक पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्टर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान नरसिंह के अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थक इसे सीएम योगी के सख्त और निर्णायक शासन का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। —-क्या है पोस्टर में? बताया जा रहा है कि पोस्टर में सीएम योगी को नरसिंह अवतार के रूप में चित्रित किया गया है। पोस्टर लगाने वालों का कहना है कि जैसे भगवान नरसिंह ने अधर्म और अन्याय का नाश किया था, वैसे ही सीएम योगी अपराध और माफियाराज के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। —-लोगों में चर्चा पोस्टर को देखकर लोग रुक-रुककर फोटो खींच रहे हैं। समर्थकों में उत्साह है, तो कुछ लोगों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों के साथ नेताओं की तस्वीर का इस तरह इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह पोस्टर वाराणसी में सियासी और सामाजिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

रनिंग क्राइम रोकने के लिए पुलिस की मुरादाबाद में नाकेबंदी, बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow1h ago
Mirzapur, Uttar Pradesh:रनिंग क्राइम रोकने के लिए पुलिस की शहर में नाकेबंदी, बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं मुरादाबाद। जनपद में रनिंग क्राइम और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मुरादाबाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख जाम पॉइंट और अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। वहीं, सिविल लाइंस क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी संख्या में मॉडिफाइड बाइक पकड़ीं। इन बाइकों में नियमों के विपरीत कई तरह के बदलाव किए गए थे। पुलिस ने शहर के अन्य इलाकों में भी नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। अभियान को लेकर एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने जानकारी दी।
0
0
Report

वाराणसी: हरहुआ चौराहे पर 3 किमी तक लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे लोग, पुलिस पर उठे सवाल

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / हरहुआ (वाराणसी): शुक्रवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। चौराहे के चारों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को घंटों भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम इतना लंबा था कि दोपहिया से लेकर चारपहिया, ट्रक, बस और एंबुलेंस तक रेंग-रेंगकर चलती नजर आईं। जाम में कई बाराती भी फंसे रहे, जिससे शादी समारोह में जाने वाले लोगों को काफी देरी हुई। कई स्कूली बच्चे, मरीज और नौकरीपेशा लोग भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। —-सूचना के बाद भी देर से पहुंची पुलिस - आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाम की सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि हरहुआ चौराहे पर आए दिन लंबा जाम लगता है, लेकिन इसके बावजूद यहां यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। —-स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए चौराहे पर नियमित पुलिस तैनाती, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था और जाम से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में हालात और भी बदतर हो जाएंगे। हरहुआ चौराहा अब जाम का पर्याय बनता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
0
0
Report

वाराणसी: मोहनसराय में जी.टी. रोड बना तालाब, नाले का गंदा पानी सड़क पर, अफसर बने मूकदर्शक!

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी | राजातालाब: इसी रास्ते से रोज़ तहसील प्रशासन, ब्लॉक के बीडीओ और बड़े-बड़े अधिकारी गुजरते हैं, फिर भी सब बने हैं मूकदर्शक। राष्ट्रीय राजमार्ग जी.टी. रोड, मोहनसराय की हालत विगत कई वर्षों से जर्जर है, लेकिन पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और जिला प्रशासन इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। —-जीना हुआ दुर्भर, संक्रमण फैलने की आशंका मोहनसराय में नालियों की उचित निकासी व्यवस्था नहीं की गई है। नालों को इसी मुख्य मार्ग पर खुला छोड़ दिया गया है, जिससे गंदा, बदबूदार पानी सड़क पर ही एकत्र हो रहा है। दुर्गंधयुक्त नाले के पानी में आये दिन राहगीर गिर रहे हैं, दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, नाले का गंदा पानी व वर्षा का जल मिलकर मार्ग को तालाब में परिवर्तित कर देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दूषित जल भराव से संक्रामक रोग फैलने की आशंका है, जिससे आमजन एवं श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य खतरे में है। —-हजारों श्रद्धालु, स्कूली बच्चे, मरीज परेशान यह वही मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन एवं यात्री व विधानसभा/विधान परिषद के सदस्य गुजरते हैं। साथ ही इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माँ भगवती बड़ी शीतला अदलपुरा धाम के दर्शन हेतु आते-जाते हैं। जलभराव व टूटी सड़क के कारण श्रद्धालुओं, स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों एवं आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। —-पीएम के लोकार्पण वाले मार्ग की दुर्दशा उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 में मोहनसराय, चुनार, मिर्जापुर मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था। इतने महत्वपूर्ण राजमार्ग की यह दुर्दशा भारत सरकार के विकास की छवि धूमिल कर रही है। —-अब गांववासी करेंगे आंदोलन गांववासियों और क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इसका निदान नहीं हुआ तो जल्द ही गांववासी-क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। सवाल ये है - जब अफसर इसी रास्ते से गुजरते हैं तो उन्हें ये गंदगी, ये गड्ढे, ये बदबू क्यों नहीं दिखती? या जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की गई है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जी.टी. रोड, मोहनसराय की जर्जर स्थिति, नालियों के दूषित जल निकासी न होने एवं जल भराव से उत्पन्न जन स्वास्थ्य संकट का तत्काल निदान कराया जाए।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में 650 प्रतिबंधित तोते बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Varanasi, Uttar Pradesh:प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों के अवैध व्यापार में अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 अभियुक्त गिरफ्तार, 650 पक्षी बरामद मयंक कश्यप / वाराणसी: वन एवं वन्यजीव विभाग, उत्तर प्रदेश और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षियों के अवैध व्यापार में लगे अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 650 प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षी बरामद किए गए। वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह, वाराणसी मंडल के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी, वाराणसी और एसटीएफ ने यह संयुक्त कार्रवाई की। 19 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे गोलगड्डा, वाराणसी के पास पिकअप संख्या 2889 से प्रतिबंधित पक्षियों का अवैध व्यापार किए जाने की सूचना पर वन रेंज प्रभारी राजकुमार गौतम, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, वन रक्षक राहुल बलवन्त और वन रक्षक अल्का चौरसिया के नेतृत्व में एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 07 लोहे के जाली/पिंजड़े और 02 झोलों में रखे गए पक्षी बरामद हुए। गणना करने पर 60 अदद जीवित एलेक्जेंड्रिन तोता तथा 590 अदद जीवित तोता, कुल 650 अदद प्रतिबंधित प्रजाति के पक्षी पाए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिकअप चालक मो. समीम पुत्र मो. नईम, मो. नासीर पुत्र मो. सलीम और आफताब पुत्र अनवर आलम शामिल हैं। तीनों गुलजारबाग, आलमगंज, पटना (बिहार) के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उक्त पक्षियों को मिर्जापुर एवं चंदौली के जंगलों से खरीदकर लाया गया था। इस गिरोह का सरगना मो. सलीम (53 वर्ष) बताया जा रहा है, जो वन क्षेत्रों से शिकारियों से पक्षी खरीदकर शहरों में सप्लाई करता था। बरामद पक्षी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 के अंतर्गत प्रतिबंधित हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा- 2, 9, 39, 48(क), 48(ख)(क), 50 एवं 51 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर 20 नवंबर की सुबह न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
0
0
Report

मुरादाबाद युवक का गला काटने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow1h ago
Mirzapur, Uttar Pradesh:मुरादाबाद युवक का गला काटने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार मुरादाबाद ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपीवाला में युवक पर छुरी से हमला कर उसका गला काटने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक छुरी भी बरामद की गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपीवाला निवासी रईस अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की शाम करीब सात बजे उनका बेटा इमरान अली गांव की नहर के पास था। आरोप है कि इसी दौरान नफीस, अनीस, रियाज और फरियाद ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान कुछ लोगों ने इमरान को पकड़ लिया और फरियाद ने छुरी से उसका गला काट दिया। मौके पर पहुंचे फरमान पुत्र रईस अहमद और शाहनवाज पुत्र शकील अहमद ने इमरान को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरुवार को उपनिरीक्षक किरंत पंवार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए फरियाद पुत्र रहीस अहमद निवासी गोपीवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक छुरी बरामद की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई है।
0
0
Report
Advertisement

कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी नेटवर्क का पुलिस न किया भंडाफोड़,ठगी के तरीके को सुनकर चौंक जाएंगे आप

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: कंबोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' व फर्जी सिम-OTP सिंडिकेट का भंडाफोड़, साइबर क्राइम थाना मुजफ्फरनगर को मिली बड़ी सफलता; 3648 फर्जी सिम और OTP बेचने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश ।* ▪️ *गरीबों को सरकारी योजनाओं का झांसा देकर जारी किए जाते थे फर्जी सिम, विदेश में बैठे साइबर ठगों को 150 से 300 रुपये में बेचते थे सिम का OTP ।* ▪️ *व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चल रहा था पूरा नेटवर्क, ई-कॉमर्स कंपनियों से 'ऑर्डर कैंसिल-रिफंड' ठगी के नए तरीकों का भी हुआ खुलासा, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 10 अदद मोबाईल फोन 04 सिमकार्ड बरामद।* ▪️ *इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय ने दी जानकारी
0
0
Report

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow2h ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने और ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान को जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की तहसीलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं तक भी मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा सके। अभियान की खास बात यह है कि इसमें मतदाता केवल मशीनों की कार्यप्रणाली देखेंगे ही नहीं, बल्कि स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर मतदान की प्रक्रिया का अनुभव भी कर सकेंगे। इसके बाद वीवीपैट मशीन में दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से यह समझ सकेंगे कि उनके द्वारा चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न किस प्रकार प्रदर्शित होता है। प्रशासन का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट को लेकर आमजन के मन में उठने वाले सवालों एवं भ्रांतियों को दूर करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके लिए जरूरी है कि नागरिक मतदान प्रक्रिया को सही ढंग से समझें और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को स्वयं समझें। प्रशासन के अनुसार, छह विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने वाला यह अभियान मतदाता शिक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
0
0
Report

मुरादाबाद में अवैध हथ‍ियारों के साथ वीडियो वायरल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow3h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:

मुरादाबाद: कुंदरकी में अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल पुलिस कर रही जांच, वीडियो की सच्चाई खंगालने में जुटी पुलिस मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ढकिया जुम्मा गांव का निवासी बताने वाले अजीम पठान का सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कुंदरकी क्षेत्र में फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। ऐसे में असलहे के साथ वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पूरे मामले में कुंदरकी थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, असलहे की वास्तविकता और वीडियो से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार टाटा पंच डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पलटी, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में पलट गई। हादसा इतना तेज था कि कार सड़क पर पलटते हुए दूसरी तरफ जा गिरी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे का वीडियो शुक्रवार को सामने आया, जिसके बाद घटना की चर्चा शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को टाटा पंच कार संख्या UP 35 BK 4640 में अमित पाल पुत्र विजय पाल सिंह निवासी जनपद कन्नौज सवार थे। कार को दीपक सिंह निवासी आवास विकास, थाना दही, उन्नाव चला रहे थे। इसके अलावा कार में वंश त्रिपाठी पुत्र अशोक कुमार त्रिपाठी निवासी अकरमपुर, थाना कोतवाली सदर भी मौजूद थे। कार चंद्रलोक गार्डन के सामने आदर्श नगर पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर लगते ही कार पलटकर दूसरी लेन में जा गिरी। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार अमित पाल को चोटें आईं। इसके बाद वंश त्रिपाठी के साथ घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। हादसे का पूरा घटनाक्रम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया। फुटेज में कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटकर दूसरी लेन में जाती दिखाई दे रही है। तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने से हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को उजागर किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top