227407
अमेठी-24 घंटे के अंदर दूसरी बार नहर कटने से 25 बीघा फसल जलमग्न, आक्रोशित किसानों का प्रदर्शन
Bisesarganj, Uttar Pradesh:अमेठी । संग्रामपुर विकासखंड के पूरे पतऊ का पुरवा मजरे संग्रामपुर में 24 घंटे के अंदर एक ही स्थान पर दूसरी बार विभाग की लापरवाही से नहर कटने से लगभग 15 किसानों के 25 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई है। दूसरी बार फसल जलमग्न हो जाने पर किसानों ने नहर विभाग के मौजूद कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। शारदा सहायक खंड-41 जायस रजबहा से निकली संग्रामपुर माइनर का पानी 24 घंटे से किसानों के खेत मे जा रहा है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिग्विजय सिंह ने 2028 के लिए सिंघार-पटवारी के नेतृत्व की घोषणा की
Morena, Madhya Pradesh:दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान उमंग सिंघार और जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2028 का विधानसभा चुनाव भाजपा सावरकर हिंदुत्व को मानती है, यह तोड़ने वाला सोनिया ने मोदी की तारीफ की, यह उनका बड़प्पन गुना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को गुना में एक अनौपचारिक चर्चा के दौरान राजनीति, धर्म, और आगामी चुनावों को लेकर खुलकर कई बड़े बयान दिए हैं। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि मध्य प्रदेश में आगामी 2028 का विधानसभा चुनाव पार्टी के प्रमुख नेताओं उमंग सिंघार और जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा की विचारधारा, किसानों की समस्याओं और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का सनातन हिंदुत्व नहीं है, बल्कि उनका सावरकर हिंदुत्व है और सावरकर का हिंदुत्व समाज को बांटने का काम करता है। सोनिया गांधी की हालिया किताब पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करके अपना बड़प्पन दिखाया है। उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस और भाजपा की विचारधारा कभी मेल नहीं खाई हो, लेकिन एक सामान्य परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री बनने वाले व्यक्ति के संघर्ष की सराहना करना बड़प्पन को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। मध्य प्रदेश में किसानों की बिजली समस्या और सिंधिया पर तंज प्रदेश के किसानों की बदहाली पर गहरा आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब सांसद और केंद्र सरकार के मंत्री यहीं के हैं, तो किसानों की सुधि क्यों नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों की इस लड़ाई को लड़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि गुना जिले में यदि कहीं भी अवैध कब्जा हुआ है, तो उसे हटाने की पूरी जवाबदेही वर्तमान भाजपा सरकार की है। धीरेंद्र शास्त्री से जिसने कथा कराई वह चुनाव हार गया बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे भगवान कृष्ण पर दी गई उनकी टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि धीरेंद्र शास्त्री के पास लोगों के मन की बात भांपने या दिमाग पढ़ने की क्षमता है, लेकिन साथ ही तंज कसते हुए यह भी जोड़ा कि जिन-जिन नेताओं ने उनके यहाँ कथा कराई थी, वे सभी चुनाव हार गए। एसआईआर पर योगी आदित्यनाथ का किया समर्थन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एसआईआर को लेकर जताई गई आपत्ति का समर्थन करते हुए दिग्विजय सिंह ने मांग की कि इसे समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारी ज्ञानेश कुमार को देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर किसके आदेश पर एसआईआर की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के संबंध में उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई। मेरी यात्रा का चुनाव से संबंध नहीं भगवान भाजपा के एक चर्चित नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के नारे इस बात को पूरी तरह स्पष्ट करते हैं कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आगामी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा का किसी भी चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं है。0
0
Report
हथीन विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलने का भरोसा, भूख हड़ताल छात्र मांगों पर अड़े
Nuh, Haryana:मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का धरना समाप्त कराने पहुंचे हथीन विधायक इसराइ़ल, छात्रों ने रखी प्रशासक के इस्तीफे की शर्त मुख्यमंत्री से एक-दो दिन में मुलाकात कर मांगों का समाधान कराने का दिया भरोसा, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने अनशन खत्म करने से किया इनकार नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का आंदोलन 40वें दिन भी जारी रहा। वहीं, पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल पूर्व विधायकों, मुस्लिम धर्मगुरुओं, मेवात विकास सभा के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और भाजपा नेताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। सभी ने छात्रों से बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने और भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्रों का अनशन खत्म कराने का प्रयास किया। इस दौरान हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल ने छात्रों के सामने अपनी बात रखते हुए भरोसा दिलाया कि वह एक-दो दिन के भीतर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कॉलेज की सभी समस्याओं को उनके समक्ष रखेंगे और उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्रों का अनशन समाप्त करवाएं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखें, ताकि छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े। हालांकि, धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल की अपील को स्वीकार नहीं किया। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक का इस्तीफा लिखित रूप में नहीं मिलता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा और भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्र भी अपना अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों और नेताओं ने छात्रों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं को लेकर वह छात्रों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया है कि एक-दो दिन के भीतर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बात छात्रों के सामने रख दी है और उम्मीद है कि बातचीत के माध्यम से इस मामले का समाधान निकल सकेगा।0
0
Report
40 दिनों ने जारी आंदोलन: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग दोहराई
Nuh, Haryana:मांगों को लिखित मंजूरी मिलने के बाद भी नहीं थमा मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज का आंदोलन, छात्रों ने मांगा वक्फ बोर्ड प्रशासक का इस्तीफा 40वें दिन भी धरना जारी, मांग पत्र लेकर पहुंची कमेटी के सामने छात्रों ने किया जमकर हंगामा नूंह के पल्ला गांव स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को 40वें दिन भी जारी रहा। हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन की ओर से छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में मंजूरी दिए जाने और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कॉलेज परिसर में चल रहा धरना समाप्त नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक द्वारा छात्रों की सभी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार किए जाने के बाद मांग पत्र लेकर एक कमेटी धरना स्थल पर पहुंची। कमेटी के सामने छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग उठा दी। इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया और अपना विरोध जताया। छात्रों का रुख देखकर स्पष्ट हो गया कि मांगों को लिखित मंजूरी मिलने के बावजूद आंदोलन को लेकर असंतोष बरकरार है। धरना स्थल पर छात्रों ने प्रशासक के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया। वहीं, 40 दिनों से जारी इस आंदोलन के बीच अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लिखित मंजूरी के बाद मांगों को धरातल पर कब तक लागू किया जाता है और आंदोलन समाप्त कराने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
उधम सिंह नगर: लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, बुलेट बाइक और ATM कार्ड बरामद
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग - लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार स्थान - उधम सिंह नगर ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बुलेट मोटरसाइकिल, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने वाले चारों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पवन कुमार ने बताया था, वो सिडकुल की कंपनी से अपने घर जा रहा था, विवेकनगर के पास सुमित राजपूत उर्फ गंठा, सागर राजपूत, अभिषेक राजपूत और दीपक कुमार ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और जेब से 5000 रुपये, एटीएम कार्ड और उनकी बुलेट मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की थी, अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मोदी मैदान के पास से चारों आरोपियों को लूटी गई बुलेट के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस पूंछतांछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक राजपूत, दीपक कुमार, सागर राजपूत और सुमित राजपूत उर्फ गंठा बताया हैं। इनके कब्जे से लूटी गई बुलेट और लूट के 2610 रुपये बरामद हुए हैं।0
0
Report
अम्बेडकरनगर में भिड़ंत: दो बाइकों की टक्कर से तीन युवकों की मौत, तीन घायल
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर दो बाइको की आमने सामने भीषण टक्कर हादसे में तीन युवकों की मौत तीन घायल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहांगीरगंज CHC के पास की बताई जा रही घटना0
0
Report
सरदारशहर में भीषण बस-पिकअप भिड़ंत, चालकों की मौत; कंडक्टर अस्पताल
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में भीषण सड़क हादसा: निजी बस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालकों की मौके पर मौत, मची चीख-पुकार सरदारशहर। क्षेत्र के भानीपुरा थाना इलाके में राणासर पंवारान के पास मेगा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। निजी बस चुनाव ड्यूटी के लिए श्रीगंगानगर से सरदारशहर की ओर आ रही थी, वहीं पिकअप वाहन सब्जियां भरकर हनुमानगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान राणासर पंवारान के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राणासर गांव के जसवंत सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए पिकअप चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस चालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद पल्लू ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।0
0
Report
Advertisement
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर मंडरायल-करौली में गोवर्धन पूजा धूमधाम से, लोगों ने लगाई परिक्रमा और प्रसादी का आयोजन
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन: मंडरायल - करौली क्षेत्र मैं धूमधाम के साथ की गई गोवर्धन महाराज की पूजा जगह जगह गिर्राज महाराज के गूंजे जयकारे से माहौल हुआ धर्ममय लोगों ने पूजा अर्चना कर लगाई परिक्रमा में गूंजे जयकारे लोगों मैं लड्डू खाने की होड़ लोगों ने गिर्राज जी पूजा के दिन मंदिरों पर किये अन्न कूट प्रारम्भ कस्बे के बिहारी जी मंदिर और मकनपुर गोपाल जी मंदिर पर हुआ भव्य अन्न कूट का आयोजन सैकड़ों लोगों ने पाई कड़ी चावल बाजरा सब्जी और छप्पन भोग की प्रसादी आज गोवर्धन पूजा के दिन सुबह ग्रामीण किसानो ने की अपने अपने पशुओं की पूजा लोगों ने बम फटाके फोड़ मनाया जश्न से त्योहार कल मनाया जायेगा भाई दूज महापर्व, त्योहार बहनें करेंगी भाईयों के टीका0
0
Report
आरा गाँव में भीषण बाढ़ से घर डूबे, Aceh के पिडी जया जिले में स्थिति
Noida, Uttar Pradesh:Current visuals show severe flooding entering homes in Ara Village, Bandar Baru District, Pidie Jaya, Aceh, Indonesia.0
0
Report
रायबरेली के लालगंज हाईवे पर बस ने दो कारों को टक्कर दी, कई घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर ने बताया रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां लालगंज थाना इलाके में फतेहपुर हाईवे पर रोडवेज बस ने दो कारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार फतेहपुर से उन्नाव जा रही बारात के साथ शामिल थी। फतेहपुर के शमीम नाम के युवक की शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला काफी देर तक कार में ही फँसी रही। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ की टीम ने उसे निकाल कर कुल चार महिलाओं और तीन बच्चों को अस्पताल रवाना किया। घटना में फतेहपुर के किशनपुर से उन्नाव जा रही बारात की दो गाड़ियां रोडवेज बस से टकरा गईं। भीषण हादसे में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को लालगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लालगंज सीएचसी से गंभीर घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के जालप मोहल्ले में चाकूबाजी, युवक पर हमला; थाना क्षेत्र में घटना
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर. शहर के जालप मोहल्ला में चाकूबाजी की सूचना एक युवक को चाकू मारा खांडा फलसा थाना क्षेत्र का मामला मौके पर पुलिस मौजूद क्षेत्रवासी लगा रहे पुलिस पर भेदभाव का आरोप0
0
Report
अलवर में गोवर्धन पूजा श्रद्धा-उल्लास के साथ मनाई गई
Alwar, Rajasthan:अलवर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा अलवर। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों एवं घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की गई। भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाया गया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। धार्मिक मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौमाता और अन्न के सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और आपसी प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है。0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में 8.68 करोड़ के नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन; जायसवाल ने आधारशिला रखी
Muju, Jeonbuk State:एकर - एमसीबी जिले के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आज एक बड़ी सौगात मिली है। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में 8 करोड़ 68 लाख 35 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वीओ: आपको बता दें कि मनेंद्रगढ़ में बनने वाले इस नर्सिंग कॉलेज के शुरू होने से एमसीबी जिले के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अब बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अगले वर्ष से ही नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में एमसीबी जिला स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट: श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत; अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज बायपास रोड स्थित एसएच-58 पर मंगलवार रात करीब 8:45 बजे भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम मधेपुरा में बड़ा हादसा हुआ जहां तेरह लोग घायल हो गए थे जबकि एक की मौत हो गई थी। बिहारीगंज में सड़क हादसा अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान बिहारीगंज प्रखंड के गमैल पंचायत अंतर्गत गोरपार वार्ड संख्या-14 निवासी मो. सुल्तान के पुत्र मो. जमशेद, मो. सत्तार के पुत्र मो. खुशो तथा सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत देहदर निवासी मो. मंसूर के पुत्र मो. आफताब के रूप में हुई है। मो. जमशेद और मो. खुशो आपस में चचेरे भाई थे, जबकि मो. आफताब उनका फुफेरा भाई था। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक खाना खाने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर सरौनी कला में आयोजित काली पूजा का मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान बिहारीगंज बायपास रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को पुलिस प्रशासन की मदद से बिहारीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर پہنچी और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। बिहारीगंज थानाध्यक्ष लव कुश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। एक ही परिवार से जुड़े तीन युवकों की असामयिक मौत से गोरपार सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, सात ट्रेनों का बदला गया मार्ग, एक ट्रेन निरस्त; अप लाइन पर आवागमन जारी मिर्जापुर: मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंसने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है, जबकि अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन जारी है। घटना के बाद रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमें मिट्टी धंसने के कारणों का आकलन करने के साथ ही सुधारात्मक कार्रवाई में जुटी हैं। रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सुरक्षा कारणों से सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इनमें ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा 10 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 26505 तथा नौ नवंबर को रवाना हुई ट्रेन संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग और बनारस के रास्ते डायवर्ट किया गया है। ट्रेन संख्या 22971 को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, सूबेदारगंज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 63238 को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।0
0
Report
मोदी सरकार के नेतृत्व में नक्सलमुक्त हुआ छत्तीसगढ़, राहुल गांधी के बयान अर्थहीन: सीएम विष्णुदेव साय
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दिए जाने पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणियों को पूरी तरह बेबुनियाद और अर्थहीन करार दिया। साय ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक नक्सल समस्या को अनदेखा किया, जबकि मौजूदा सरकार के निर्णायक अभियानों से राज्य में स्थायी शांति और विकास स्थापित हुआ हैं । Chhattisgarh Freed From Naxalism Under PM Modi’s Leadership, Rahul Gandhi’s Remarks Meaningless: CM Vishnu Deo Sai0
0
Report
Advertisement
