Amethi - 120 वर्ष पुराने पंच कलश शिव मंदिर पर विशेष समुदाय के लोगों का कब्जा
Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:अमेठी में 120 वर्ष पुराने शिव मंदिर पर वर्ग विशेष समुदाय के लोगों ने कब्जा कर लिया है। वर्ग विशेष समुदाय के लोगों ने पूजा-पाठ पर भी प्रतिबंध लगाया है, 120 वर्ष पूर्व गांव के एक दलित परिवार द्वारा बनाया गया था शिव मंदिर,कई वर्षों से पूजा-पाठ ना कर पाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया है। एस डी एम मुसाफिर खाना से मिलकर पंचशिखर शिव मंदिर को मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने गुहार लगाई है।मामला जिले के मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
