227405
अमेठी में न्यायिक SDM के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी न्यायिक एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम बार की गरिमा को नजरअंदाज कर मनमानी कर रहे हैं। नाराज अधिवक्ताओं ने ऐसे अधिकारी को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तानाशाही रवैया और बार की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघ के सभी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले चुके हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर रोशन आनंद ने छात्रों को आश्वासन दिया
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद सर पहुंचे。 गर्दिबाग में TRE 4 के शिक्षक अभ्यर्थी, BPSC अभ्यर्थी, PHD होल्डर धरना और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जहाँ पर रौशन आनंद ने पहुंचे कर छात्रों को आश्वासन दिया आप लड़ाई में हम आप के कदम से कदम मिला कर साथ है。 वही रौशन आनंद ने कहा बिहार के हर बहाली बोर्ड में खामियां हैं। सरकार को सुधारने की जरूरत है。 *कहा छात्र 25 तारीख को विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे हम उनके साथ हैं* उन्होंने छात्रों को समर्थन दिया कहा कि छात्र हित में जो होगा मैं वह करूंगा। उनके समर्थन में मैं खड़ा हूं। बाइट — रौशन आनंद, शिक्षक।0
0
Report
कुएं में करंट विरोध के बाद महिला धकेली गई, हालत गंभीर
Shivpuri, Madhya Pradesh:खनियाधाना। शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के बामौरखुर्द गांव में कुएं में करंट डालने के विरोध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुएं में डाले गए करंट के तारों का विरोध करने पर पड़ोसी ने एक महिला को धक्का देकर कुएं में गिरा दिया। हादसे में रामदेवी अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें कुएं से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति रामेश्वर अहिरवार के मुताबिक, उर परियोजना के कारण उनकी पुरानी जमीन डूब क्षेत्र में चली गई थी, जिसके बाद करीब दो साल पहले उन्होंने बामौरखुर्द में जमीन खरीदकर परिवार के साथ रहना शुरू किया। उनकी जमीन पर बना कुआं परिवार के पानी का मुख्य स्रोत है। आरोप है कि पड़ोसी गोविंद कुएं पर कब्जा करना चाहता है और इससे पहले भी कई बार कुएं में करंट के तार डाले जा चुके हैं। 21 अगस्त को रामदेवी पानी भरने कुएं पर पहुंचीं और उन्होंने करंट के तार डालने का विरोध किया, जिस पर विवाद हुआ और आरोप है कि गोविंद ने उन्हें कुएं में धक्का दे दिया। रामदेवी के कुएं में गिरने के बाद उनके पति के शोर मचाने पर चाचा अर्जुन और ग्यासी अहिरवार मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार, उस समय रामदेवी बेहोशी की हालत में थीं। घटना के बाद महिला ने खनियाधाना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गोविंद परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुएं में करंट के तार डालने, महिला को धक्का देने और पूरे विवाद की वजह से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
शक्कर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस-भाजपा की भिड़ंत: कमीशनखोरी पर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:स्वाद में मीठी शक्कर के लगातार बढ़ते दाम अब सियासी बयानबाजी में कड़वाहट घोल रहे हैं। रतलाम पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा नेता और रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं को चिंदी बताया। शक्कर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जहां घर का बजट बिगड़ रहा है, वहीं अब इसी मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है।0
0
Report
Advertisement
सिलवानी में 2 गुटों के खूनी संघर्ष, अंतिम संस्कार के बाद युवक पर हमला
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सिलवानी के साईंखेड़ा मे 2 गुटों में खूनी संघर्ष , भाजपा नेता के अंतिम संस्कार से होकर वापस लौट रहे युवक पर हमला। युवक पर हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने स्कॉर्पियो से आए 5,6 लोग लाठी और डंडों के साथ थे लेस। साईखेड़ा निवासी अमन राय पर पर किया गया प्राण घातक हमला। अमन की हालत गंभीर भोपाल में इलाज जारी। सिलवानी पुलिस ने की काउंटर केस की कायमी। रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
जबलपुर में स्कूल जा रही माँ-बेटी पर तेज इनोवा टक्कर, CCTV कैद
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज स्कूल जा रही माँ बेटी को तेज रफ्तार इनोवा कार ने मारी टक्कर टक्कर मार कर फरार होती इनोवा कार सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद टक्कर लगने से मामूली रूप से घायल हुए मां बेटी बड़ा हादसा टला सड़क पर पड़ी माँ बेटी की राहगीरों ने की मदद अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी मां थाना आधारताल के रिछाई क्षेत्र का मामला कार चालक की तलाश जारी0
0
Report
नीमताल में बिजली समस्या का समाधान: कैंप से बस स्ट Stand व शिकायतें दूर
Vidisha, Madhya Pradesh:बिजली कंपनी द्वारा समाधान योजना के अंतर्गत नीमताल पर आयोजित किया गया शिविर। बस स्ट Stand नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर किया जा रहा समाधान। गांधी चौक नैनीताल पर कैंप आयोजित हुआ जो नैनीताल के आसपास के क्षेत्र के साथ बस स्टैंड इलाके की समस्याओं को सुनकर उन्हें हल किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि महीने में तीन कैंप जोन स्तर पर लगाए जा रहे हैं, यह इस महीने का तीसरा शिविर है।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर जरवा पुलिस ने फ्रॉड के 4469 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए
Gainsari, Uttar Pradesh:वादी/पीड़ित राकेश कुमार पुत्र राम किशुन निवासी मदरहवा थाना को.जरवा, जनपद बलरामपुर के साथ दिनांक 18/05/2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की गई। साइबर ठग द्वारा पीड़ित के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से धनराशि अवैध रूप से आहरित कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल *(https://cybercrime.gov.in/)* पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत/एकनॉलेजमेंट संख्या- 23105260095011है। साइबर हेल्पडेस्क थाना को.जरवा द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि आरोपी के खातों में होल्ड कराई गई। होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 4469/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। *साइबर पुलिस टीम:-* 1. थानाध्यक्ष श्री योगेश प्रताप सिंह 2.उ0नि0श्री महेंद्र नाथ सिंह 3. का0 मुकेश यादव 4. का0 अखिलेश कुमार 5. म0का0 सूबी पटेल जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके0
0
Report
महेश्वर से ओंकारेश्वर तक कावड़ यात्रा शुरू, हजारों भक्त नर्मदा जल से रवाना
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर से ओंकारेश्वर तक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा । महेश्वर के बीजेपी विधायक राजकुमार मेव की अगुवाई में हजारों कावड़ यात्री नर्मदा का पवित्र जल लेकर हुए रवाना । कावड़ यात्रियों का जगह जगह किया स्वागत। सोमवार को तीसरे दिन ओंकारेश्वर पहुंचेगी कांवड़ यात्रा। करीब 70 किमी की पैदल कावड यात्रा निकलती। जिसने संत समाज एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी शामिल होती है। महिष्मती कावड यात्रा के रूप में यह यात्रा महेश्वर से ओंकारेश्वर तक निकलती है यह यात्रा। हरियाली का संदेश देते हुए रास्ते में किया जाएगा पौधारोपण0
0
Report
भोपाल नगर निगम में अधिकारीगण के बीच तीखी नोकझोंक, जूनियर ने दी खुली धमकी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नगर निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोक जूनियर ने अपने सीनियर को दी खुली धमकी AHO बलवीर मालिक ने कहा "में मंत्री की भी नहीं सुनता" जोन 9 नरेला विधानसभा के HO सुमंदर शर्मा को AHO बलवीर मालिक ने दी धमकी निगम मुख्यालय में हो रही थी सभी दरोगा की बैठक बैठक के बाद मुख्यालय के बाहर हुई बहस बलवीर मलिक ने जूता भी निकालने का किया प्रयास, दूसरे ए एचओ ने रोका अपनी जीप में रखे लेटर को दिखा कर कहा, इस्तीफा साथ रखता हूं0
0
Report
Advertisement
जयपुर के 7-आर रिसोर्ट पर फायर NOC नहीं, सीज के साथ कड़ी कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। बिना फायर NOC चल रहा भांकरोटा स्थित 7-आर रिसोर्ट सीज। फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। भांकरोटा स्थित 7-आर रिसोर्ट को नगर निगम ने किया सीज। फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं और फायर NOC नहीं मिलने पर कार्रवाई। उपायुक्त फायर के नेतृत्व में भवन निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच। निरीक्षण में रिसोर्ट में आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। रिसोर्ट के पास अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं था। नगर निगम ने 22 जुलाई को पहले ही जारी किया था नोटिस। नोटिस के बावजूद निर्धारित अवधि में नहीं की गई आवश्यक अनुपालना। जन सुरक्षा और संपत्ति की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर जोखिम पाया। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 194(7) के तहत कार्रवाई। सीज अवधि में रिसोर्ट का संचालन, प्रवेश या किसी भी गतिविधि पर रोक। सीज तोड़ने या संचालन करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। खसरा नंबर 149, 150, 151, चिमनपुरा, जयसिंहपुरा में कार्रवाई।0
0
Report
सीतापुर में लेखपालों ने एक दिन का कार्य बहिष्कार, अयोध्या कार्रवाई के विरोध में
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में किया गया। लेखपालों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जताया। इसके बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ जनार्दन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों और कार्रवाई के विरोध में आवाज उठाई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ओमकार तिवारी का कहना है कि अयोध्या में की गई कार्रवाई को लेकर संगठन में रोष है। इसी के चलते प्रदेश स्तर पर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। सीतापुर सदर तहसील में भी लेखपालों ने एक दिन कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
बांसवाड़ा में नाबालिग से जुड़े दुष्कर्म के आरोप: पिता सहित सात पर कार्रवाई
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने उसे करीब चार लाख रुपये में मध्यप्रदेश में बेच दिया। बालिका के अनुसार मंदिर जाने के बहाने उसे ले जाया गया, जहां कथित रूप से बेहोशी का इंजेक्शन देकर एक अधेड़ व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंदिर में पिता सहित अन्य लोगों ने उसे आरोपी के साथ रहने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उसे करीब एक माह तक बंधक बनाकर रखा गया। मौका मिलने पर वह वहां से भागकर अपने नाना के घर पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि मध्यप्रदेश से चार वाहनों में कुछ लोग उसका पीछा करते हुए नाना के घर तक पहुंचे। इसके बाद वह नाना के साथ बांसवाड़ा एसपी कार्यालय पहुंची और दलाल सहित सात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया。0
0
Report
Advertisement
बांध में छात्राओं के साथ प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश
Alwar, Rajasthan:बांध में छात्राओं के साथ प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश तैराकी और भ्रमण के बहाने बच्चों को बांध ले जाने का आरोप, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल थानागाजी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पड़ाकछापली के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर बच्चों की सुरक्षा के साथ लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर भड़ाज बांध ले जाया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, इनमें 9वीं से 12वीं कक्षा की करीब 20 से 25 छात्राएं भी शामिल थीं। आरोप है कि बच्चों को तैराकी सिखाने और भ्रमण के नाम पर बांध में उतारा गया, जबकि उनके लिए लाइफ जैकेट समेत पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे。 वायरल वीडियो में प्रिंसिपल छात्राओं के साथ बांध के पानी में दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर नाराजगी जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रिंसिपल के बयान दर्ज किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध की पाल काफी संकरी है और यहां पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों और प्रशासन के अनुसार, करीब चार साल से इस स्थान पर लोगों के जाने पर पाबंदी है। ऐसे में स्कूली बच्चों को वहां ले जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अनुमति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि अभी तक किसी छात्र, छात्रा या अभिभावक की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है。 वहीं, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शकुंतला यादव ने बताया कि छात्राओं, प्रिंसिपल और अभिभावकों से जानकारी ली गई है। मामले की पूरी जांच के लिए टीम गठित कर तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
बाबा श्याम के दरबार पहुंचे दीपक बैज, खाटूधाम में पूजा-अर्चना
Sikar, Rajasthan:बाबा श्याम के दरबार पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में खुशहाली एवं समृद्धि की मंगल कामना की।इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दीपक बैज को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त होने के चलते डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ एवं थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया के नेतृत्व में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा।दर्शन के दौरान कांग्रेस के वैद्य पवन कुमार शर्मा सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।0
0
Report
बीजेपी ने आरजेडी के सोशल मीडिया पोस्ट पर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई
Patna, Bihar:पटना में भाजपा के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने राष्ट्रीय जनता दल के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, पत्रकार कमलेश यादव और आधुनिक भारत यूट्यूब चैनल से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। दानिश इकबाल के अनुसार, वे वीरचंद पटेल पथ स्थित बीजेपी मुख्यालय में सहयोगियों के साथ मीडिया का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने आरजेडी के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट देखा, जिसमें कथित तौर पर मृत व्यक्ति स्वर्गीय हरिनारायण राजभर का इंटरव्यू दिखाया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पोस्ट में बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने, जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि ऐसे पोस्ट से समाज में विद्वेष और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
