227405
अमेठी में प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जिले के गौरीगंज तहसील के दूरामऊ गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाया। खलिहान की जमीन पर बने अवैध शौचालय को बुल्डोजर से गिराया गया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई की। राजस्व टीम ने जांच के बाद मामले को सही पाया। नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध निर्माण को हटवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लालगंज, वैशाली: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर शव ठेले से घर भेजा गया
Hajipur, Bihar:बihar की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर वैशाली के लालगंज से सामने आई है। यहां अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस या शव वाहन तक नहीं मिला। मजबूर परिवार उसी ठेले पर शव लेकर घर पहुंचा, जिससे युवक को अस्पताल लाया गया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल तेज हो गए हैं।वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के कसेरा टोला वार्ड नंबर 6 की है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मोनू घर के पास पानी भरे गड्ढे में गिर गया था। गंभीर हालत में उसे ठेले से लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जया अमवस्ता ने जांच के बाद मोनू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन आरोप है कि उन्हें वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया।आखिरकार परिवार को उसी ठेले पर शव रखकर घर लौटना पड़ा। अब सवाल सिर्फ एक परिवार की मजबूरी का नहीं, बल्कि सरकारी अस्पताल में शव ले जाने की व्यवस्था और एंबुलेंस सुविधा पर भी उठ रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं। वैशाली के सिविल सर्जन ने कहा है कि जांच में डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही सामने आई तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
धनबाद में भाजपा ने पम्पू तालाब की सफाई कराई, युवा स्वच्छता जागरूक
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद शहर के प्रसिद्ध पम्पू तालाब में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सुबह से ही तालाब की सफाई में जुटे रहे। विधायक राज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पम्पू तालाब की सफाई की गई है। उन्होंने कहा कि पम्पू तालाब एक बड़ा छठ तालाब है, जहां छठ पूजा के दौरान करीब 10 से 20 हजार लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। तालाब की खराब स्थिति को देखते हुए सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। राज सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है और राष्ट्र प्रथम की नीति के साथ सेवा ही संकल्प है। उन्होंने लोगों और खासकर युवाओं से अपील की कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। अभियान के दौरान नगर निगम की ओर से ट्रैक्टर और जेसीबी भी मंगाई गई, जिसके जरिए तालाब परिसर से कचरा हटाने का काम किया गया।0
0
Report
एशियन गेम्स गोल्ड के बाद आशु मलिक का खानपुर कलां में भव्य स्वागत
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज रिपोर्टर - जयदीप राठी एंकर:एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल जीतने के बाद आज कबड्डी खिलाड़ी आशु मलिक अपने गांव खानपुर कलां पहुंचे। गांव पहुंचने पर आशु मलिक का ढोल-नगाड़ों और विशाल जुलूस के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और परिवार के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं गांव पहुंचने पर आशु मलिक ने अपनी दादी को मेडल पहनाया। दादी भी अपने पौते के गोल्ड मेडल जीतने पर खुश नजर आई। वीओ:गोहाना के गांव खानपुर कलां में जैसे ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर कबड्डी खिलाड़ी आशु मलिक पहुंचे, ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल जुलूस निकाला गया और आशु मलिक का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। गांव पहुंचने के बाद आशु मलिक ने सबसे पहले अपनी दादी को एशियन गेम्स में जीता हुआ गोल्ड मेडल पहनाया। इस भावुक पल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आशु मलिक ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि भारतीय कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और उन्हें इस टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। आशु मलिक ने गांववासियों का भी धन्यवाद किया और कहा कि जिस तरह से गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। वहीं, आशु मलिक के गोल्ड मेडल जीतने पर परिवार के लोगों ने भी खुशी जाहिर की और इसे पूरे गांव और परिवार के लिए गर्व का पल बताया।0
0
Report
Advertisement
17 लाख धोखाधड़ी: नोएडा से गिरफ्तार रामचंद्र, सीजेपी मंच पर दिखा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — डिफेंडर के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी नोएडा से गिरफ्तार — सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके के साथ मंच पर दिखा — पुलिस लगातार पीछे थी, आरोपी रामचंद्र ठिकाने बदलकर घूमता रहा — जुलाई में पुलिस पहुंची तो सीजेपी के मंच पर मिला आरोपी — माहौल बिगड़ने की आशंका में पुलिस टीम लौट आई थी — पुलिस के मुताबिक स्कूलों की जांच करते हुए ठिकाने बदलता रहा आरोपी डिफेंडर वाहन बेचने के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में झुंझुनूं पुलिस के वांटेड और सीजेपी के कथित नेता रामचंद्र को झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब डेढ़ साल से गिरफ्तारी से बच रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस दौरान जुलाई 2026 में आरोपी जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान मंच पर भी दिखाई दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में टीम दिल्ली और नोएडा में लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी के सीजेपी के प्रदर्शन में मंच पर पहुंचने के बाद भी उस समय मौके का माहौल देखते हुए पुलिस को कार्रवाई से पीछे हटना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोबारा उसकी तलाश तेज की और आखिरकार 28 सितंबर को सूरजपुर नोएडा से उसे गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल श्रवण मील ने बताया कि मामले की शुरुआत 7 फरवरी 2025 को हुई। जब राजस्थान हर्बल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर साजिद दीवान ने कोतवाली थाने में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार कंपनी के काम के लिए रेंज रोवर डिफेंडर-130 खरीदना था। इसके लिए नोएडा की AVYAAN Automotive Pvt. Ltd. के संचालक रामचंद्र से संपर्क किया गया। आरोपी ने वाहन की कीमत 1 करोड़ 67 लाख 37 हजार 89 रुपए बताई और छह महीने के भीतर वाहन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद कंपनी के खाते से आरोपी के बताए खाते में 6 मार्च 2024 को 7 लाख और 8 मार्च 2024 को 10 लाख रुपए, यानी कुल 17 लाख रुपये RTGS के जरिए भेजे गए। लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी वाहन नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने जब रकम वापस मांगी तो पुलिस के अनुसार आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और बैंक खातों से संबंधित जानकारी जुटाई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई। शहर कोतवाल श्रवण मील ने बताया कि आरोपी कभी दिल्ली तो कभी नोएडा में अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस टीम उसकी लोकेशन का पता लगाकर लगातार दबिश देती रही। पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ साल तक आरोपी की तलाश जारी रही और उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली-नोएडा में कई स्थानों पर दबिश दी गई। शहर कोतवाल के अनुसार जुलाई 2026 में पुलिस टीम आरोपी तक पहुंच गई थी। लेकिन इसी दौरान वह जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन में मंच पर मौजूद दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार उस समय प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि वहां कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद सामने आए फोटो और वीडियो में आरोपी सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और संगठन से जुड़े अन्य लोगों के साथ मंच पर दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन खत्म होने के बाद भी आरोपी की तलाश जारी रखी गई। उसकी अलग-अलग जगहों पर लोकेशन मिलती रही। पुलिस के अनुसार आरोपी के कई स्कूलों में जाकर जांच करने से संबंधित फुटेज भी सामने आई। इसके बाद टीम ने उसकी गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। शहर कोतवाल श्रवण मील ने बताया कि आरोपी लगातार जगह बदल रहा था और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। पुलिस के अनुसार आखिरकार आरोपी की लोकेशन सूरजपुर, नोएडा में मिली। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और रामचंद्र पुत्र प्रेमलाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को झुंझुनूं लाया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बाइट : श्रवण कुमार मील, शहर कोतवाल, झुंझुनूं0
0
Report
Hanumangarh नगरपालिका: प्रतिनियुक्त सफाईकर्मियों को वापस भेजने की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh :प्रतिनियुक्त किए गए सफाई कर्मचारियों को वापिस भेजने की माँग, नगरपरिषद सभापति और उपसभापति ने किया कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर से मुलाक़ात,28 सफाई कर्मचारी और एक निविदा कर्मचारी को वापिस मूल स्थान पर भेजने की माँग,दीपावली को देखते हुए नगरपरिषद क्षेत्र में होना है सफ़ाई कार्य,निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए प्रतिनियुक्ति पर लगाये हुए थे कार्मिक,सभापति और उपसभापति ने सौंपी कार्मिकों की लिस्ट0
0
Report
झुंझुनूं के बगड़ में कांग्रेस ने.wallet बोर्ड बना लिया; अमित ओला ने इतिहास रचा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — बगड़ में पहली बार कांग्रेस बोर्ड बनने पर ओला परिवार उत्साहित झुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह है। इस जीत का असर अब झुंझुनूं की सियासत में भी दिखाई देने लगा है। खास तौर पर ओला परिवार की ओर से इस जीत को लेकर खुलकर खुशी जाहिर की गई है। झुंझुनूं नगर परिषद के सभापति अब्दुल्ला अगवान और उप सभापति वीरेंद्र डारा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कांग्रेस नेता अमित ओला बगड़ नगरपालिका के कांग्रेस बोर्ड बनने को लेकर खुलकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम में अमित ओला ने बगड़ नगरपालिका में कांग्रेस के बोर्ड बनने को अपने परिवार और पार्टी के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जो काम उनके दादा और झुंझुनूं की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव रखने वाले स्वर्गीय शीशराम ओला के दौर में नहीं हो सका, वह अब हो गया है। उन्होंने कहा कि “आज हमारे बगड़ के अध्यक्ष महोदय बैठे हैं। यह बहुत ऐतिहासिक बात है कि ना दादाजी कर पाए, ना पापा के राज में हुआ और हम लोगों ने मिलकर यह कर पाए।” अमित ओला का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खास तौर पर इसलिए क्योंकि उन्होंने बगड़ के नतीजे को सीधे अपने परिवार की पिछली राजनीतिक विरासत से जोड़कर देखा है। अमित ओला ने अपने संबोधन में दल-बदल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि देश में अक्सर बीजेपी द्वारा दूसरी पार्टियों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को अपने साथ लेने की चर्चा होती रही है, लेकिन इस बार उन्होंने इसके उलट होने की बात कही। “इस देश में अब तक आपने सुना है बीजेपी वाले फलाना ले गए, पार्टियां ले गए पूरी की पूरी, सांसद ले गए पूरे के पूरे। यह एक हमें ऐसे मजबूत साथी मिले, हमने उल्टी गंगा बहाई और बीजेपी से हम लेकर आए हैं।” अमित ओला ने आगे कहा कि उनके साथियों ने मिलकर एक ईमानदार और स्वच्छ व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया है। अमित ओला के बयान में सिर्फ बगड़ नगरपालिका की जीत की खुशी ही नहीं, बल्कि 2028 की राजनीति का संकेत भी दिखाई दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल्ला अगवान से कहा कि 2026 के चुनाव में जो भूमिका उन्हें निभानी थी, वह उन्होंने निभा दी है और अब 2028 में उनकी बारी है। उन्होंने कहा कि “जो हमारा कर्म था और फर्ज था, वो 2026 में आपके चुनाव में हमने पूरी तरह निभाया है। अब 28 की आपकी बारी है।” अमित ओला ने अपने संबोधन में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह के नतीजे शहर में आए हैं, उनके आधार पर अब गांवों में भी राजनीतिक समीकरणों को लेकर नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि “बीजेपी ने सोचा की शहरों में नतीजे कुछ ऐसे आएंगे कि गांव में फायदा होगा।” इसके बाद उन्होंने भाजपा को लेकर कहा कि जब शहर में ही उसे पूरी तरह साफ कर दिया गया है तो गांव में क्या बचेगा, यह देखना होगा। अमित ओला का यह बयान अब निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस की रणनीति और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जा रहा है। बगड़ नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना ओला परिवार के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अमित ओला ने खुद सार्वजनिक मंच से इसे परिवार के राजनीतिक इतिहास से जोड़ते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने साफ तौर पर अपने दादा स्वर्गीय शीशराम ओला और पिता के राजनीतिक दौर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस उपलब्धि का इंतजार पहले पूरा नहीं हुआ, वह अब उनके साथियों के जरिए हासिल हुई है। अब अमित ओला के इस बयान के बाद बगड़ नगरपालिका का बोर्ड केवल निकाय चुनाव की जीत नहीं, बल्कि झुंझुनूं की आने वाली राजनीति में कांग्रेस की रणनीति और 2028 की तैयारी के संकेत के तौर पर भी चर्चा में है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा एसीबी ने 5,000 रिश्वत लेते वन रेंज अधिकारी को गिरफ्तार किया
Banswara, Rajasthan:भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बांसवाड़ा इकाई ने आज कार्रवाई करते हुए वनरक्षक, वन नाका तलवाड़ा, गढ़ी रेंज के कर्मचारी भूपेश पाटीदार को परिवादी से 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत मिलने पर सत्यापन के दौरान 6,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई थी; बाद में 5,000 रुपये लेने पर सहमति बनी। टीम के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के निवास की तलाशी जारी है।0
0
Report
फींच गांव में डोडा पोस्त तस्करी का बड़ा खुलासा; 27.325 किग्रा चूरा और ₹26 लाख
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। लूणी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फींच गांव में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मकान में छिपाकर रखा 27.325 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा और 26 लाख 39 हजार रुपए बरामद किए हैं। मामले में 65 वर्षीय भंवरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को लूणी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने फींच गांव में कार्रवाई की। टीम ने भंवरलाल पुत्र फुसाराम विश्नोई के घर की तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर छिपाकर रखे डोडा पोस्त चूरा से भरे दो कट्टे मिले, जिनका कुल वजन 27.325 किलोग्राम था। इसके साथ ही पुलिस ने 26 लाख 39 हजार रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी भंवरलाल, निवासी फींच, थाना लूणी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क के बारे में आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
महराजगंज नारायणी नदी का जलस्तर घटा, लेकिन बाढ़ का दर्द बरकरार, 6 दिन से राहत शिविर में रहने को मजबूर
Gerahva, Uttar Pradesh:नेपाल के पहाड़ों में बारिश थमने के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में भले ही तेजी से कमी आई हो लेकिन महाराजगंज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें अभी भी खत नहीं हुई है । निचलौल तहसील के सोहगीबरवा, भोतहा, शिकारपुर और गेडहंवा समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने से पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। अब नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कई गांवों में घरों के अंदर और आसपास पानी जमा है। यही वजह है कि गेडहंवा में कई परिवार पिछले छह दिनों से अपना घर छोड़कर बाढ़ राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से राहत शिविर में राशन और जरूरी दवाओं की व्यवस्था की गई है, लेकिन बाढ़ के पानी से घरों में रखा सामान और खाद्यान्न बर्बाद होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के गेडहंवा की हैं । कुछ दिन पहले तक यहां नारायणी नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा था और देखते ही देखते कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया। अब नदी का जलस्तर कम हो रहा है बारिश भी थम चुकी है लेकिन गांव के लोगों की जिंदगी अभी सामान्य नहीं हो पाई है । कई घरों में अब भी बाढ़ का पानी जमा है। घर में रखा राशन, कपड़े और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान पानी की वजह से खराब हो गया है। ऐसे में परिवारों के सामने घर लौटने से पहले साफ-सफाई और दोबारा गृहस्थी बसाने की चुनौती है। वॉक थ्रू विथ बाढ़ प्रभावित ग्रामीण वी/ओ- करीब छह दिन से राहत शिविर में रह रहे हैं। प्रशासन की तरफ से राशन और दवाइयां मिल रही हैं, लेकिन घर में पानी भरने से काफी सामान बर्बाद हो गया है। पानी निकलने के बाद ही घर वापस जाकर हालात देख पाएंगे। राजवीर में रह रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से भोजन और जरूरी दावों की व्यवस्था की जा रही है लेकिन बाढ़ से हुए नुकसान के बाद अब उन्हें अपने घर और गृहस्थी को दोबारा व्यवस्थित करने की चिंता सता रही है । वी/ओ- नारायणी नदी का जलस्तर भले ही अब नीचे आ रहा हो, लेकिन गेडहंवा समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। कई परिवारों के घरों में पानी और कीचड़ जमा है जबकि बड़ी मात्रा में घरेलू सामान भी बर्बाद हो चुका है। ऐसे में लोगों को अब पानी उतरने के साथ-साथ राहत और नुकसान की भरपाई का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत : महिलाओ से मारपीट मामले में sdm सहित 10 अफसरों पर होगी एफआईआर
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के माधौटांडा क्षेत्र स्थित बूंदीभूड़ गांव में बीते दिनों शराब की दुकान का विरोध करने की घटना में पुलिस प्रशासन के बीच मारपीट के मामले में महिलाओं से मारपीट और पदयात्रा के आरोप में एससी एसटी कोर्ट ने तहसीलदार कलीनगर सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। विशेष न्यायाधीश राम किशोर चतुर्थ ने थाना प्रभारी माधौटांडा को आदेश कर प्रति 24 घंटे के भीतर फिर दर्ज कर फिर की प्रक्रिया न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए है। दरअसल निवासी शीतल ने अधिवक्ता सुरेश तिवारी के माध्यम से न्यायालय में धारा 173(4) बीएस के तहत दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव में खटीमा उत्तराखंड मार्ग पर आबादी के बीच शराब की दुकानें संचालित हैं उसके मुताबिक दुकानों के सामने छात्राएं विद्यालय जाती हैं और पास में मंदिर भी है ग्रामीण शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रहे थे शीतल के अनुसार 7 में 2026 की रात करीब 2:00 आपका निरीक्षक दीपक कुमार एसडीएम तहसीलदार करीमनगर का थाना प्रभारी समेत राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे रूप है कि अधिकारियों की मौजूदगी में दुकान पर शराब की बिक्री शुरू कराई गई और ग्रामीणों को वही शराब पिलाने की व्यवस्था की गई विरोध करने पर शीतल सुधा देवी सुदामा देवी सहित अन्य महिलाएं दुकान पर पहुंची इसके बाद मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर आवडता की शीतल ने अपनी सास राम श्री पर लाठी से प्रहार की जाने का आरोपी लगाया घटना को लेकर महिलाएं माधौटांडा थाने पहुंची लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई इसके बाद सपा को प्रार्थना पत्र दिया गया कार्रवाई न होने पर शीतल ने न्यायालय की शरण लिए विशेष न्यायाधीश के प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद उपलब्ध दस्तावेजों का अवलोकन करने और अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद मामले में प्रथम राष्ट्रीय संघीय अपराध माना और थाना प्रभारी मधु टांडा को फिर दर्ज कर विवेचना करने की 24 घंटे में फिर के प्रति न्यायालय में प्रस्तुत करने की आदेश दिए जल कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चंपा ने अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई कर बर्खास्त करने की मांग की है जिला अध्यक्ष ने कहा न्याय से सत्य की जीत होगी।0
0
Report
एसडीओ ने देर रात असरगंज CHC का अचानक निरीक्षण, ड्यूटी रोस्टर पर सख्ती
Munger, Bihar:देर देर रात एसडीओ ने सीएचसी असरगंज का किया औचक निरीक्षण मुंगेर: तारापुर के एसडीओ महेश कुमार और डीएसपी निशांत गौरव ने बुधवार देर रात असरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का अचानक दौरा किया। उनके पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अस्पताल में साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की हाजिरी जांची। उन्होंने ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से डॉक्टरों की उपस्थिति देखी और अनुपस्थित डॉक्टरों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों के पहचान पत्र भी चेक किए गए। एसडीओ ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों से भी सुविधाओं के बारे में पूछा और उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीओ ने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर और स्टाफ की हाजिरी में कोई लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य प्रबंधक अस्पताल में नहीं मिले।0
0
Report
गाजीपुर में हथियार तस्करों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 38 हथियार बरामद
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई—38 अवैध हथियार बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, बिहार जा रही थी हथियारों की खेप, MP के खंडवा-बुरहानपुर से जुड़ रहे सप्लाई के तार! गाजीपुर में स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 18 पिस्टल .32 बोर, एक पिस्टल .9 एमएम और 19 देशी तमंचे .315 बोर समेत कुल 38 अवैध हथियार बरामद हुए इसके साथ 18 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और TVS अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि बीती रात करीब पौने दो बजे मुखबिर से हथियारों की डिलीवरी की सूचना मिली थी सूचना पर पुलिस ने कैथवलिया पुलिया के आसपास घेराबंदी की, इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर दबोच लिया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा, रवि कुमार निवासी भदौरा और अभिषेक कुमार निवासी फुल्ली के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर से हथियार लाकर उनकी सप्लाई किए जाने की बात बताई है एसपी ने बिहार ले जाए जा रहे हथियारों के चुनाव में इस्तेमाल की आशंका भी जताई है फिलहाल पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है हथियारों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और संभावित खरीदारों की तलाश के साथ दो अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है गाजीपुर में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। स्वाट टीम और कोतवाली गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर बिहार में सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे अवैध हथियारों के जखीरे के साथ तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 18 पिस्टल .32 बोर, एक पिस्टल .9 एमएम, 19 देशी तमंचे .315 बोर और 18 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, 900 रुपये नकद और TVS अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पूरे मामले का खुलासा एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसपी के मुताबिक बीती रात करीब पौने दो बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर कैथवलिया पुलिया के पास अवैध असलहों की डिलीवरी के लिए पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान मोटरसाइकिल के पास तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही तीनों ने बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की घेराबंदी इतनी मजबूत थी कि तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन विश्वकर्मा और रवि कुमार, दोनों निवासी भदौरा थाना गहमर, तथा अभिषेक कुमार निवासी फुल्ली थाना दिलदारनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान बरामदगी का आंकड़ा सामने आया तो पुलिस भी हैरान रह गई। एक-दो नहीं, बल्कि 38 अवैध हथियारों की खेप पुलिस के हाथ लगी। बरामद हथियारों में पिस्टल और देशी तमंचे शामिल हैं। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर इलाके से अवैध हथियार लाकर उनकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है—आखिर हथियार कहां से आए, गाजीपुर में किसे डिलीवरी होनी थी और बिहार में इनकी सप्लाई किस नेटवर्क तक पहुंचनी थी। एसपी ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बिहार ले जाए जाने की बात सामने आई है और उन्होंने आशंका जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान इनका इस्तेमाल गड़बड़ी फैलाने में किया जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।ं0
0
Report
Advertisement
स्वच्छता अभियान: सीवान के मेहदार मंदिर परिसर में अधिकारी-जनप्रतिनिधि ने मिलकर सफाई की
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिसवन प्रखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेंहदार मंदिर परिसर में आयोजित इस अभियान में सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी खुद हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की। तस्वीरें सीवान के सिसवन प्रखंड स्थित ऐतिहासिक मेंहदार मंदिर परिसर की हैं। जहां स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की शुरुआत सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान एसपी भारत सोनी समेत जिले के कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे। खास बात यह रही कि डीएम विजय प्रकाश मीणा और एसपी भारत सोनी ने खुद हाथों में झाड़ू थામી और मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान में हिस्सा लिया। अधिकारियों को झाड़ू लगाते देख मौके पर मौजूद लोगों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की गई। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी पदाधिकारी उपेंद्र यादव, डीडीसी अमिताभ सिंह समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को सिर्फ सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी रहा।मेंहदार मंदिर परिसर में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों तक की भागीदारी देखने को मिली। हाथों में झाड़ू लेकर अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक भागीदारी का विषय है। सीवान के मेंहदार मंदिर से शुरू हुए इस स्वच्छता अभियान के जरिए प्रशासन ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग की अपील की है। बाइट- विजय प्रकाश मीणा,डीएम सीवान。0
0
Report
बागेश्वर की 21 वर्षीय मिलन साह केपटाउन से पायलट, कैप्टन बनने का सपना
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर की 21 साल की मिलन साह ने अपने सपनों को पंख देते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में कठिन कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग पूरी कर मिलन अब आसमान में बतौर पायलट उड़ान भरने की तैयारी में हैं। अपनी इस कामयाबी का श्रेय वह अपनी मां को देती हैं और उनका सपना अब कैप्टन बनने का है। यह तस्वीर है बागेश्वर की उस बेटी की, जिसने महज 21 साल की उम्र में आसमान में उड़ान भरने का सपना देखा और उसे पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया। बागेश्वर निवासी अमित साह और प्रीति साह की बेटी मिलन साह ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग पूरी की है। पायलट बनने की कठिन ट्रेनिंग और लगातार मेहनत के बाद मिलन ने यह उपलब्धि हासिल की। मिलन साह अपनी सफलता का श्रेय मिलन अपनी मां को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग और मां के प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की। अब उनका लक्ष्य बतौर कैप्टन विमान उड़ाना है। मिलन की इस उपलब्धि की खबर के बाद बागेश्वर में भी खुशी का माहौल है। छोटे शहर और पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर एविएशन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में करियर बनाने वाली मिलन उन युवाओं के लिए एक उदाहरण हैं, जो बड़े सपने देखने के बावजूद संसाधनों और अवसरों को लेकर असमंजस में रहते हैं।बागेश्वर की मिलन साह की यह उड़ान सिर्फ एक करियर उपलब्धि नहीं, बल्कि पहाड़ की बेटियों के बड़े सपनों की कहानी भी है.0
0
Report
बिहार में विपक्षी एकता के नतीजे पर उठ रहे सवाल
Patna, Bihar:देशभर में विपक्षी एकता को लेकर बैठकें और आंदोलन की रणनीति बनाने की कोशिशों के बीच बिहार में गठबंधन की राजनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब चुनावी मैदान में ही विपक्षी दलों के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है, तो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता का दावा कितना मजबूत है? गठबंधन फ्रेंडली फाइट करती है... बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने विपक्षी एकता पर सवाल उठाते हुए इसे आपसी विरोधाभास बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दल एक साथ बैठकर बीजेपी और एनडीए के खिलाफ एकजुटता की बात करते हैं, लेकिन बिहार में चुनाव के दौरान यही दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर जाते हैं। उन्होंने विपक्ष पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भी हमला बोला। वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि गठबंधन के दलों के बीच जहां फ्रेंडली मुकाबला हुआ, वहाँ भी मजबूत उम्मीदवार के साथ खड़े होने की रणनीति अपनाई गई। उन्होंने दावा किया कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद विपक्ष मजबूती से खड़ा है और बिहार की जनता का विश्वास तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के साथ है। चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्षी दलों के एकजुट नहीं रहने को सत्ता पक्ष के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद बताया। उनका कहना है कि जनता सरकार के काम और उसके दूरगामी परिणामों के आधार पर फैसला करती है। वहीं कांग्रेस ने गठबंधन की राजनीति में सभी सहयोगी दलों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन में एकतरफा फैसलों की गुंजाइश कम होती है और बीजेपी के खिलाफ जो भी दल हैं, उन्हें व्यापक और व्यवस्थित तरीके से विपक्षी एकजुटता बनाए रखने की दिशा में काम करना होगा।0
0
Report
Advertisement
