अमेठी में फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार
Kasaara, Uttar Pradesh:अमेठी के रानीगंज बाजार में फर्जी फूड इंस्पेक्टर बनकर दुकानों से अवैध वसूली कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। युवक दुकानों पर जाकर सेंपलिंग कर रहा था जिसे दुकानदारों ने शक होने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दुर्गेश पांडे, निवासी पुरे मलिया कांपा, थाना हलियापुर, जनपद सुल्तानपुर बताया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
