Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227405

इलाज के बाद घर से निकला युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी तहरीर

Jan 07, 2026 16:13:37
Katra Raja Himmat Sing, Uttar Pradesh
अमेठी। गांव नारीपार हथकिला निवासी लल्लन सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई भीमसेन कर्नल एमसी जायसवाल निवासी सी-1663 के यहां काम करता था। काम के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसका इलाज लोहिया अस्पताल में कराया गया। चार तारीख को डिस्चार्ज होने के बाद वह बाजार जाने की बात कहकर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Jan 08, 2026 18:45:17
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के रानी की सराय क्षेत्र में स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल मदरसे की राह पर चल रहा है। जहां पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को धार्मिक कट्टरता पढ़ाई जा रही है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बारे में जिले के अधिकारी या राजनीतिक दल के पदाधिकारी टिप्पणी नहीं कर रहे। आजमगढ़ जिले में अवैध रूप से बड़ी संख्या में मदरसे पर कार्रवाई के बाद कॉन्वेंट स्कूलों में उर्दू पढ़ने के नाम पर इस्लामिक शिक्षा दी जा रही है। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़-बनारस मार्ग पर रानी की सराय क्षेत्र स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो 23 दिसंबर की बताई जा रही है। वीडियो में यह देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे स्कूल ड्रेस में खड़े हैं जबकि पीछे शिक्षिका मौजूद हैं; वीडियो में बच्चे धार्मिक सवालों के जवाब देते दिख रहे हैं। प्रशासन ने गोपनीय जांच होने की बात कही है।
0
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Jan 08, 2026 18:30:24
Noida, Uttar Pradesh:What happened Suddenly
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Jan 08, 2026 18:30:14
0
comment0
Report
Jan 08, 2026 18:24:18
0
comment0
Report
Jan 08, 2026 18:23:37
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Jan 08, 2026 18:17:41
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिला के रैपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्नी के प्रेम संबंधों ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। अपने ही घर में रहने वाले एक किराएदार के साथ पत्नी की नजदीकियों से तंग आकर एक व्यक्ति ने मौत को गले लगा लिया था। पुलिस ने अब इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि जून-जुलाई 2025 में उत्तर प्रदेश के रहने वाले कासिम नामक व्यक्ति ने मृतक अमृतलाल चौधरी के घर में एक कमरा किराए पर लिया था। कासिम इलाके में फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता था। इसी दौरान अमृतलाल की पत्नी और कासिम के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब अमृतलाल को इस अवैध संबंध की भनक लगी, तो वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया। उसने अपनी पत्नी से कासिम के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, लेकिन पत्नी ने प्रेमी का पक्ष लेते हुए इनकार कर दिया। इस धोखे और सामाजिक लोक-लाज के डर से क्षुब्ध होकर अमृतलाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान जबलपुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मरने से पहले अमृतलाल ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी आपबीती और पत्नी की बेवफाई का जिक्र किया था। रैपुरा पुलिस ने मर्ग डायरी की गहन जांच और सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी कासिम के खिलाफ धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे आज जेल भेज दिया गया है। फरार प्रेमी कासिम की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Jan 08, 2026 18:17:06
Morena, Madhya Pradesh:कांग्रेस के PCC chief जीतू पटवारी के नेतृत्व में ग्वालियर में कल होने वाली जन आक्रोश सभा निरस्त कर दी गई है. कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन ने जानबूझकर सभा की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते कार्यक्रम रद्द हो गया. हालांकि जनता के मुद्दों को उठाने के लिए यह जन आक्रोश सभा आने वाले दिनों में जरूर की जाएगी. मोहना नगर परिषद में कल कांग्रेस की जन आक्रोश सभा होने वाली थी, जिसमें जीतू पटवारी के साथ प्रदेश सह प्रभारी संजना जाटव, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह आदि शामिल होने वाले थे. लेकिन प्रशासन ने जानबूझकर अनुमति नहीं दी; ऐसा कहा गया कि सरकार के इशारे पर यह किया गया. जनता के हकों की लड़ाई के लिए आगे इस सभा को जरूर किया जाएगा.
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Jan 08, 2026 18:16:32
Kolkata, West Bengal:লাইভ ইউ ৯ দিয়ে ছবি ও বাইট সেন্ড সাংগঠনিক ইস্যুতে নীরব বিজেপি নেতৃত্ব, ইডি–মিছিল প্রসঙ্গে কটাক্ষ শমীক–সুকান্তের সাংগঠনিক বা দলীয় অভ্যন্তরীণ বিষয় নিয়ে মুখে কুলুপ এঁটেছে বিজেপির রাজ্য নেতৃত্ব। দিলীপ ঘোষ থেকে লকেট চট্টোপাধ্যায়, অগ্নিমিত্রা পাল, শুভেন্দু অধিকারী, সৌমিত্র খাঁ—প্রায় সকলেই এই বিষয়ে প্রকাশ্যে মন্তব্য এড়িয়ে চলছেন। বিজেপির পক্ষ থেকে স্পষ্ট বার্তা দেওয়া হয়েছে, সংগঠনের অভ্যন্তরীণ বিষয় নিয়ে বাইরে কোনও মন্তব্য করা যাবে না। কেন্দ্রীয় মন্ত্রী সুকান্ত মজুমদারও সেই কথাই জানিয়ে বলেন, সাংগঠনিক আলোচনা দলের ভিতরেই সীমাবদ্ধ থাকবে। তবে ইডির তল্লাশি অভিযান এবং তা ঘিরে রাজনৈতিক উত্তাপের প্রশ্নে সরব হন বিজেপি নেতৃত্ব। ইডির সাম্প্রতিক তল্লাশি এবং আগামীকাল মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্য়ায়ের প্রতিবাদ মিছিলকে কটাক্ষ করেন শমীক ভট্টাচার্য ও সুকান্ত মজুমদার। তাঁদের বক্তব্য, তদন্তকারী সংস্থার কাজকে রাজনৈতিক রং দেওয়ার চেষ্টা করা হচ্ছে। এই প্রসঙ্গে মুখ্যমন্ত্রী হিসেবে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের ভূমিকা নিয়ে তীব্র সমালোচনা করেন সুকান্ত মজুমদার। তাঁর মন্তব্য, মুখ্যমন্ত্রী হিসেবে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় ‘নির্লজ্জতার দৃষ্টান্ত’ স্থাপন করেছেন। এরই মধ্যে নিউটাউনের একটি নামী হোটেলে বিজেপির রাজ্য নেতৃত্বের সঙ্গে বৈঠক করেন কেন্দ্রীয় মন্ত্রী ও বিজেপির প্রাক্তন সর্বভারতীয় সভাপতি জে পি নাড্ডা। বৈঠকে সাংগঠনিক বিভিন্ন দিক, ভবিষ্যৎ রণকৌশল এবং রাজ্যের রাজনৈতিক পরিস্থিতি নিয়ে আলোচনা হয়েছে বলে দলীয় সূত্রের খবর। যদিও বৈঠকের বিস্তারিত নিয়ে প্রকাশ্যে মুখ খুলতে নারাজ রাজ্য নেতৃত্ব। বাইট - লকেট চট্টোপাধ্যায় সুকান্ত মজুমদার শমীক ভট্টাচার্য
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top