227412
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजित की गयी श्रद्धांजलि सभा
Darpipur, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के अवसर पर सपा कार्यालय गौरीगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने नेता जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने अवैध असलहा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस ने अभियुक्त गौरव प्रताप सिंह के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 2 कारतूस किया बरामद, पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर भेजा जेल, पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में पूर्व पांच मुकदमा का है आपराधिक इतिहास, जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने रतनपुरा मोड़ के पास से की गिरफ्तारी।0
0
Report
हजारीबाग के इचाक के बोnga गाँव में संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के बोंगा गाँव में शनिवार तड़के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय वीरेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी संजू देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम तक परिवार में सब कुछ सामान्य था। रात में वीरेंद्र प्रजापति और उसकी पत्नी संजू देवी एक ही कमरे में सो रहे थे। शनिवार करीब तीन बजे वीरेंद्र की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली। परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उसके चेहरे और गर्दन पर नाखून जैसे निशान पाए गए। इसके बाद परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई. मृतक के भाई राहुल कुमार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब घटना के समय कमरे में पति-पत्नी दोनों मौजूद थे, तो कैसे हुई, इसकी सच्चाई पुलिस के माध्यम से सामने आनी चाहिए। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं, पड़ोसी प्रदीप प्रजापति ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे घर से रोने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर जानकारी लेने पर वीरेंद्र की मौत की घटना का पता चला। उन्होंने भी मृतक के शरीर पर गर्दन और चेहरे के आसपास निशान होने की बात कही और निष्पक्ष जांच की मांग की। इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिवार की ओर से पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की उम्मीद है. परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र और संजू की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और बच्चों समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वीरेंद्र की मौत हत्या है या किसी अन्य कारण से हुई।0
0
Report
सोजत में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
Pali, Rajasthan:सोजत में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां सोजत में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित हुआ। समारोह में विधायक शोभा चौहान और उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद खुली जीप में परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक और नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। छात्रों ने सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन भी किया। समारोह में तहसीलदार कुपसिंह, बीडीओ सुरेश कविया, ईओ राघव मीणा, प्राचार्य स्वरूप सिंह, जुगल किशोर निकुम और राकेश पंवार सहित गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
स्वाधीनता दिवस समारोह में नरपत सिंह राजपुरोहित को सम्मान; मंत्री जोराराम कुमावत ने किया सम्मान
Pali, Rajasthan:जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में सुमेरपुर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित को नगर पालिका क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को लाभ पहुंचाने के कार्य को लेकर केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा सम्मानित किया गया।0
0
Report
पुण्च में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, सुरक्षा बलों ने बड़ी साजिश नाकाम
Chikri Ban, Poonch: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी ठिकाना ध्वस्त । सुरक्षा बलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम。 सुरनकोट के मच्चकि इलाके में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, IED समेत हथियार गोला बारूद बरामद。 आस पास के घने जंगल के इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी0
0
Report
मुजफ्फरपुर से 30 हजार गरीब परिवारों को भूमि-राजस्व मंत्री ने दिया बड़ा तोहफा
Muzaffarpur, Bihar:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर से पूरे बिहार के 30 हजार गरीब परिवारों को भूमि एवं राजस्व मंत्री ने दिया बड़ा तोहफा, गरीब परिवारों के बीच बास्कित पर्चा का वितरण शुरू किया गया। बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर 30 हजार गरीब भूमिहीन परिवारों को बास्कित पर्चा देखकर जमीन देने का काम किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार में फैसला लिया गया और एक महीना के अंदर ही यह फैसला लिया गया और आज हमने उसे वादा को पूरा किया। पूरे बिहार के हर जिला में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एक लोगो को बास्कित पर्चा दिया जा रहा है और आने वाले समय में इनके लिए रैन बसेरा भी बनाया जाएगा। सरकार का यह बहुत ही अच्छा कदम है कि भूमिहीन परिवारों को जमीन देना और यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इसी करी में मुजफ्फरपुर में 1169 लोगों को बास्कित पर्चा दिया रहा है। इसके साथ ही बिहार के 38 जिला के लोगों को बास्कित पर्चा दिया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में सैकड़ों वर्ष पुरानी जर्जर बिल्डिंग धराशाई, कोई जनहानि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:DATE - 15.08.2026जर्जर बिल्डिंग धराशाई ( वायरल लाइव वीडियो ) एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब जानसठ तहसील क्षेत्र के बुध बाजार में स्थित एक सैकड़ो वर्ष पुरानी जर्जर बिल्डिंग अचानक से धराशाई हो गई। इस दौरान की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह भारी भरकम इस बिल्डिंग की दीवारे एक मकान के ऊपर गिरती हुई नजर आ रही है। आपको बता दे कि इस घटना के बाद जहाँ सड़क पर मलबा ही मलबा नजर आया तो वही गमिनियत ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नही हुई। दरसअल आज जानसठ पुलिस प्रशासन को सूचना मिली थी की बुध बाजार में स्थित सैकड़ो वर्ष पुरानी एक जर्जर बिल्डिंग की भारी भरकम दीवारें किसी भी समय गिर सकती हैं। जिसके चलते आसपास में स्थित मकानों को क्षति पहुंच सकती है या फिर कोई बड़ी घटना भी घट सकती है। जिसके चलते जब स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर आसपास के मकानों को खाली कराते हुए इस क्षेत्र को बैरिकेडिंग से सील कर ही रहा था कि इस बिल्डिंग की ये भारी भरकम दीवारें अचानक से धराशाई होकर एक मकान पर गिर गई। जिसके चलते सड़क पर जहां मलबा ही मलबा हो गया तो वही मकान को भी मामूली क्षति पहुंची है लेकिन गमियत ये रही कि मकान खाली कर देने से कोई जनहानि नहीं हुई। बरहाल बिल्डिंग की दीवारें गिरते समय किसी व्यक्ति ने ये पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसमें आप देख सकते हैं कि जर्जर बिल्डिंग की भारी भरकम दीवारें अचानक से मकान के ऊपर गिरती हुई नजर आ रही है और जिसके बाद सड़क पर मलबा ही मलबा दिखाई पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग के बारे में बताया जाता हैं कि ये सैकड़ो वर्ष मुगल साम्राज्य में बनाई गई थी जिसे रानी का महल भी कहा जाता था। आज की घटना के बारे में जानकारी देते हुए जानसठ नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन ने बताया कि मोहल्ला बुध बाजार में एक बहुत पुरानी बिल्डिंग थी जो जर्जर हालत में पड़ी हुई थी सैकड़ो साल पुरानी बिल्डिंग थी इसकी सुबह सूचना मिली कि यह गिर सकती है क्योंकि बारिश इस बार ज्यादा हुई है तो फट गई थी बीच से दीवारें पुलिस प्रशासन और हम नगर पंचायत के लोगों को यह सूचना मिली कि यह कभी भी हादसा हो सकता है तो पुलिस प्रशासन द्वारा नगर पंचायत कर्मियों के द्वारा पूरी टीम के द्वारा हम लोग पहुंचे बेरिकेडिंग कराया मशीन अपनी ले जाकर लगाई और देखते ही देखते वह बिल्डिंग धराशायी हो गई जिस किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ जो पास वाली बिल्डिंग थी उसके छज्जे को नुकसान हुआ है नगर पंचायत बहुत जल्दी उसका क्योंकि रास्ता अवरुद्ध हो चुका है नगर पंचायत ने अपने ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी लगा दी है नगर पंचायत द्वारा रास्ता क्लियर किया जा रहा है। बाइट - डॉ आबिद ( नगर पंचायत अध्यक्ष - जानसठ तहसील मुजफ्फरनगर )0
0
Report
धनबाद के गोनूडीह बस्ती में विवाद के बाद गोली चली, पिंटू पासवान घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोनूडीह ओपी क्षेत्र धारिया जोबा बस्ती में आपसी विवाद को लेकर गोली चलने की घटना सामने आई है। गोली लगने से पिंटू कुमार पासवान घायल हो गए। गोली उनके जांघ में लगी है। परिजनों का आरोप है कि पास में रहने वाले भवानी सिंह ने पिंटू कुमार पासवान को गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। घायल पिंटू को इलाज के लिए SNMMCH भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और गोली चलने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
डेयरी मिलावट मामले में प्रदेशभर में रोक, लाइसेंस निलंबन और सख्त कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:एनालॉग पनीर, क्रीम, घी, छेना, खोवा पर आदेश जारी किया गया है आदेश में कहा गया है किसी भी डेरी एवं डेयरी उत्पाद की विनिर्माण/प्रसंस्करण इकाई में विजातीय वसा तथा हानिकारक रसायनों/अपमिश्रकों की उपस्थिति सम्बन्धित परिसर में अथवा सम्बन्धित फर्म/फर्म मालिक के प्राधिकार के किसी भी परिसर में पाये जाने पर निर्माण इकाई में पाये गये समस्त दूध उत्पादों को जब्त कर नष्ट कराया जाएगा। ऐसी प्रतिष्ठान पर जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 34 के अन्तर्गत आकस्मिक प्रतिषेध आदेश जारी करते हुए निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बन्द किया जायेगा। जनस्वास्थ्य के लिये हानिकारक रसायनों का प्रयोग संगठित रूप से करते हुये पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध बी०एन०एस० की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। सम्बन्धित ब्राण्ड के विक्रय पर प्रदेश व्यापी प्रतिबन्ध लगाया जायेगा। ऐसे प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का लाइसेंस एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 के विनियम 2.1.8(4) के अन्तर्गत तत्काल निलम्बित किया जायेगा। प्रदेश के बाहर निर्मित दूध एवं दूध उत्पादों में हानिकारक रसायनों एवं विजातीय वसा की पुष्टि होने पर सम्बन्धित ब्राण्ड के विक्रय पर प्रदेश व्यापी प्रतिषेध लागू किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
कीचड़ भरी सड़क पर तिरंगे के साथ बच्चों ने इंकलाब जिंदाबाद का संदेश दिया
Damoh, Madhya Pradesh:जब कीचड़ ने सनी सड़क पर तिरंगा लिए बच्चों ने कहा इंकलाब जिंदाबाद अब कीचड़ से सनी सड़क पर नंगे पांव चलकर तिरंगा लिए बच्चे ने कहा इंकलाब ज़िन्दाबाद.. एंकर/ आजादी की 80 वीं सालगिरह पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा है? तो हर देशवासी के दिल में राष्ट्र को लेकर नेक भाव पैदा हो रहे है, आज के दिन को यादगार बनाने के लिए भी लोग तरह तरह से प्रयास कर रहे है? इस बीचएमपी के दमोह जिले से बेहद रोमांचित करने के साथ जज्बे को सलाम करने वाली तस्वीर सामने आई है? जो देशभक्ति का गहरा रंग तो है? ही साथ ही बच्चों में देश के प्रति श्रद्धा भाव तो दर्शाती ही हे साथ ही असली भारत के असली उत्साह और उमंग की प्रतीक भी है? और शायद यही उमंग उत्साह और जज्बा देश की मजबूत बनाता है? और समृद्धशाली कल की तरफ ले जाने में भूमिका का निर्वहन भी करता है।लेकिन कहीं न कहीं ये दृश्य सोचने जरूर मजबूर करते है? कि क्या वाकई देश को आजाद हुए आठ दशक पूरे हो गए क्या वाकई देश प्रगति के सोपानों को तय कर चुका है? क्या भारत का डंका जिस तरह दुनिया में बज रहा है? उस डंके की गूंज से भारत के गांव देहात अंजान है? और क्या सियासतदारों के लिए ये गांव देहात सिर्फ सियासी सहयोग मांगने मतलब वोट तक सीमित है? इस कही गई पूरी इबारत के बाद अब इन तस्वीरों को देखिए, इस पर कुछ कहने से पहले ये भी कहना लाजिमी होगा कि राष्ट्रीय त्यौहार के दिन आलोचना बुराई या कमियों को खोजना जैसी बातें नहीं होना चाहिए और बात सही भी है? क्योंकि हम सब अमर वीरों को शहादत को याद कर रहे है? उनके योगदान के बाद बलिदान के बाद हम आजाद ही नहीं हुए बल्कि इतना खुलकर संवाद भी कर पाई? रहे हैं? अपनी अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का इस्तेमाल कर पाई? रहे है? लेकिन असली आजादी की तस्वीर का बयान करना हमारा फर्ज भी बन जाता है। ये तशवीरे देखीये इसके पहले भी आपने कई दफा इसी तश्वीरें देखी होंगी और देश भर में ये दृश्य सामान्य से दृश्य है? लोग इन्हें देखने और फिर भुलाने के आदि हो चुके है? जब लोग आदि है? तो जिम्मेदार नेता अफसर तो होने से ही रहे पर बार बार बताना दिखाना शायद जरूरी है? क्योंकि हमें आजादी के 100 साल पूरे होने पर यानी 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनना है? और कहीं ये गांव छूट गया तो संकल्प की सिद्धि नहीं हो पाएगी। ये दृश्य दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक के बमनोदा गांव के है। यहाँ के लोगों ने भी आजादी की सालगिरह उत्साह के साथ मनाई पंचायत में हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फिर अपने अपने काम में लग गए कोई मजदूरी करने चला गया तो कोई खेतों की तरफ लेकिन इस गांव के बच्चों ने जो किया वो देखकर ये सब बताने को मजबूर होना पड़ा। बमनोदा गांव की सड़क बारिश की वजह से कीचड़ से सनी हुई है? समान्य तौर पर इस सड़क पर चलना मुश्किल है? लेकिन बच्चों ने हाथों में तिरंगे लिए एक बड़ा सा तिरंगा बड़े लड़के ने लिया अगुवाई की और उसके पीछे गांव भर के बच्चे इसी कीचड़ से सनी सड़क पर नंगे पांव चलकर नारे लगाते रहे इंकलाब जिंदाबाद, जो हमसे टकराएगा मिट्टी में मिल जाएगा, भारत माता की जय.. शायद इन नारों के मायने इन बच्चों को मालूम न हों लेकिन स्कूल में टेलीविजन पर राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों में इन्होने ये नारे सुने हो और उन्हें यही पता है? कि हाथ में तिरंगा है? तो उन्हें इंकलाब जिंदाबाद कहना है? और बच्चों ने यही किया पूरे गांव में रेली निकाली कीचड से सने पांव के बारे में ख्याल नहीं आया कोई चोटिल हो जाए कुछ लग जाए या फिर कोई कीड़ा मकोड़ा उन्हें निशाना बना ले इसकी परवाह उन्हें नहीं बस जिस तिरंगे की आन बान शान के बारे में पिछले कई दिनों से ये सुन रहे है? उन्हें बस उस शान को बरकरार रखना है? और बच्चों ने ये किया भी. ये वीडियो कई सदेश दे गया और आज राष्ट्र के दिन को समर्पित भी कर गया लेकिन सोचने मजबूर कर गया कि क्या इंकलाबी नारों से मिली आजादी आठ दशक बाद भी इन गांवों को समस्याओं से आजादी दिला पाया? क्या गांव देहात को मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं उन्हें मिल पाई? क्या 80 साल बाद भी लोग प्रताड़ना भले न सह रहे हों पर क्या असुविधाओं से आज़ाद हो पाए हैं? अब आपको बता दें कि ये जिस गांव की तस्वीर है? वो गांव सूबे के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के खुद के विधानसभा क्षेत्र का गांव है, आज स्वतंत्रता दिवस के के मौके पर यही मंत्री जी मुख्य अतिथि थे जिन्होंने ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जिसमें विकास की लम्बी चौड़ी इबारत लिखी हुई थी? जिसे सुनने के बाद लगा कि एमपी पूर्ण विकसित है? या आने वाले दो चार सालों बाद हो जाएगा मन को अच्छा भी लगा लेकिन जब मंत्री जी के क्षेत्र में इन इंकलाबी बच्चों की रेली देखी तो किसी का भी दिल खिन्न जरूर हो जाएगा, वो तब जब मंत्री जी प्रदेश के विकास में सहभागी है? सरकार की उपलब्धि में उनका योगदान माना जाता है? लेकिन उनके ही क्षेत्र में बच्चों को अनजाने में ही सही लेकिन इंकलाबी नारे लगाने पड़ रहे है? कहना पड़ रहा है? जो हमसे टकराएगा मिट्टी में मिल जाएगा.. ये बच्चे GEN Z जैसे वाक्यों या संज्ञा का हिस्सा भी नहीं है? न ही इसके बारे में जानते है? इन्हें ये भी नहीं पता कि जंतर मंतर कहा है? वहां क्या हुआ इनका जंतर मंतर तो इनका गांव ही है? और इंकलाबी नारे लगाकर बड़ा संदेश भी. की इन्हें भी आजादी चाहिए जे एन यू वाली नहीं बल्कि समस्याओं से निजात वाली कीचड़ से मुक्ति वाली विकास की इबारत में काला दाग लगने से बचने की। ये आलम सिर्फ एक गांव का नहीं बल्कि एमपी के साथ country के हजारों गांव का आलम यही है? और इस गांव के बच्चों ने आज आईना दिखाया है? कि कम से कम अब 80 साल बाद तो शक्लों सूरत बदल दीजिए ताकि जब अगले स्वाधीनता दिवस पर जब इस गांव सहित ऐसे इन हजारों गांव के बच्चे तिरंगा लेकर रेली निकालें तो उनके नन्हे नन्हें पाव नंगे न रहें बल्कि चप्पल जूते हों और अच्छी सड़क पर चलकर वो गांव भर के लोगों को राष्ट्र प्रेम का संदेश दें और यही वो बच्चे होंगे जो आजादी के 100 साल पूरे होने पर विकसित भारत देखेंगे और याद करेंगे कि जैसे अमर बलिदानियों ने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाई वैसे उनके गांव को कीचड़ से परेशानी से आजादी जिम्मेदारों ने दिलाई थी?0
0
Report
जलपाईगुड़ी हत्या: प्रेम के बदले लेने की साज़िश, चार गिरफ्तार
Jalpaiguri, West Bengal:খুনের কিনারা করল জলপাইগুড়ি কোতোয়ালি থানার পুলিশ। জলপাইগুড়ি তিস্তা সেতুর কাছে যুবকের মৃতদেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগে মূল অভিযুক্ত-সহ চারজন গ্রেফতার। তিস্তা নদীর সেতু সংলগ্ন ফাঁকা মাঠ থেকে এক যুবকের মৃতদেহ উদ্ধারের ঘটনায় চাঞ্চল্য ছড়াল জলপাইগুড়িতে। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, মৃত যুবকের নাম মহাদেব রায়। তাঁর বাড়ি জলপাইগুড়ির সেনপাড়ায়। ১৪ আগস্ট সকাল প্রায় ৮টা নাগাদ জলপাইগুড়ি কোতোয়ালি থানায় তিস্তা নদীর সেতুর কাছে একটি ফাঁকা মাঠে অজ্ঞাতপরিচয় এক ব্যক্তির মৃতদেহ পড়ে থাকার খবর আসে। খবর পেলো পুলিশ ঘটনাস্থলে পৌঁছে দেহ উদ্ধার করে। ঘটনার তদন্তে ঘটনাস্থলে যায় আরএফএসএল-এর দল। পাশাপাশি প্রমাণ সংগ্রহের জন্য স্নিফার ডগও ব্যবহার করা হয়। প্রাথমিকভাবে মৃতের পরিচয় জানা না গেলেও ওই দিন সন্ধ্যায় পরিবারের সদস্যরা কোতোয়ালি থানায় এসে মৃতদেহটি মহাদেব রায়, পিতা বিমল রায়, সেনপাড়া, কোতোয়ালি থানা এলাকার বাসিন্দা হিসেবে শনাক্ত করেন। এরপর তদন্তে নেমে পুলিশ জানতে পারে, ঘটনার আগে শেষবার মহাদেবের সঙ্গে যে ব্যক্তি ছিলেন, তাঁকে চিহ্নিত করে জিজ্ঞাসাবাদ করা হয়। পুলিশি জিজ্ঞাসাবাদে উঠে আসে চাঞ্চল্যকর তথ্য। পুলিশ সূত্রের দাবি, প্রেমঘটিত একটি সম্পর্কের ব্যর্থতা এবং তা থেকে তৈরি হওয়া প্রতিশোধের জেরেই মহাদেব রায়কে খুনের ষড়যন্ত্র করা হয়। এই ঘটনায় মূল অভিযুক্ত হিসেবে রোহিত হোসেন, পিতা প্রয়াত সাহিদের হক, ডেঙ্গুয়াঝাড়, কোতোয়ালি থানা, জলপাইগুড়ির বাসিন্দাকে গ্রেফতার করা হয়েছে বলে পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে। তাঁর সঙ্গে আরও তিনজন আইনের সঙ্গে সংঘাতে জড়িত নাবালক (Children in Conflict with Law)-কে আটক করা হয়েছে। ঘটনায় আরও কেউ জড়িত রয়েছে কি না, খুনের সঠিক কারণ এবং ঘটনার সম্পূর্ণ গতিপ্রকৃতি খতিয়ে দেখতে তদন্ত চালাচ্ছে কোতোয়ালি থানার পুলিশ। On 14.08.2026 at about 0800 hrs, information was received at Kotwali PS regarding an unknown dead body lying in an empty field near Teesta River Bridge. Subsequently, a case was registered. RFSL team as well as a Sniffer Dog visited the PO for collection of evidence. While efforts were underway to establish the identity of the deceased, in the evening family members came to PS and identified the deceased as Mahadev Roy, S/O Bimal Roy of Senpara, PS Kotwali, Dist. Jalpaiguri. During investigation, the last person seen with the victim was traced and brought for questioning. On interrogation it was revealed that the main accused Rohit Hossain, S/O Lt. Sahider Hoq of Denguajhar, PS Kotwali, Dist. Jalpaiguri had conspired and executed the murder out of revenge over a failed love affair with a relative of the victim. The principal accused Rohit Hossain, along with other three Children in Conflict with Law (Juveniles) involved in the crime have been apprehended.0
0
Report
बरनाला में अग्निवीर कुलविंदर सिंह की मौत पर गांव में मातम
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला के विधानसभा हलका भदौड़ के गांव काहनेके में वह समय मातम छा गया जब गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले 23 वर्षीय अग्निवीर सैनिक कुलविंदर सिंह की फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। कुलविंदर सिंह तीन साल पहले सेना की 113 इंजीनियर यूनिट में भर्ती हुए थे और घर की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना लेकर देश की सेवा कर रहे थे। लेकिन उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शहीद सैनिक कुलविंदर सिंह की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर उनके पैतृक गांव काहनेके पहुंची। सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट शिव लोचन और सेना की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता की भावुक अपील: शहीद के पिता जगसीर सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। परिवार के मुताबिक कुलविंदर सिंह ही घर का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे माता-पिता और एक छोटा भाई रह गए हैं। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी उठाई मदद की मांग: गांववासीों ने इस दुखद घटना पर परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए पंजाब और केंद्र सरकार से शहीद अग्निवीर के परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार को तत्काल मदद करनी चाहिए। आप नेता तरसेम सिंह काहनेके ने दिया भरोसा: इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता और मार्केट कमेटी तपा के चेयरमैन तरसेम सिंह काहनेके ने परिवार के साथ दुख साझा किया। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जाएगा और सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता परिवार तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पूर्व विधायक पिरमल सिंह ढिल्लों ने अग्निवीर योजना पर उठाए सवाल: हलका भदौड़ के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता पिरमल सिंह धौला ने भी परिवार के साथ दुख साझा किया। उन्होंने अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को सेना में स्थायी भर्ती का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सेना अधिकारी ने परिवार को सौंपा तिरंगा: सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट शिव लोचन ने अपनी यूनिट के जवानों के साथ शहीद कुलविंदर सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। उन्होंने शहीद के माता-पिता और भाई को तिरंगा सौंपते हुए उन्हें हिम्मत दी और कहा कि देश की रक्षा करते हुए सेना के जवान हमेशा सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहते हैं। इस दौरान थाना रूड़ेके कलां के एसएचओ गुरमिंदर सिंह सहित पुलिस पार्टी ने भी शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस पर शराब के ठेके के बराबर गेट से ओवररेट शराब बिक्री का वीडियो वायरल
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली, 15 अगस्त को ओवररेट में शराब बिकी, विभाग कुंभकर्णी नीद सोया जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शराब की दुकान के बराबर बने गेट से कथित रूप से शराब बेचने और निर्धारित कीमत से अधिक दाम वसूलने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में कुछ व्यक्तियों द्वारा 15 अगस्त को शराब की बिक्री होने के साथ साथ उन पर ओवररेट के आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। मामले की पुष्टि के लिए जब वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति से बात की गई तो उन्होंने अपनी पहचान और चेहरा सार्वजनिक न करने का अनुरोध किया। युवक का कहना है कि घटना वास्तविक है और उसने जिस कीमत पर शराब खरीदी, उसकी जानकारी भी बताई है।वायरल वीडियो करने वाले युवक के मुताबिक घटना करीब सुबह 11:30 बजे की है। उसका दावा है कि शराब ठेके के बराबर बने गेट से शराब दी गई।और इसके लिए निर्धारित कीमत से सैकड़ो अधिक रुपये लिए गए। युवक ने यह भी बताया कि जिस सड़क पर यह मामला हुआ, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में पुलिस चाहे तो सीसीटीवी फुटेज की जांच कर घटना की सच्चाई सामने ला सकती है। मामले को लेकर जलालाबाद चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने कहा कि यदि इस तरह की घटना हुई है तो मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर शराब की कथित ओवररेट बिक्री और ठेके के बराबर गेट से शराब दिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। अब लोगों की नजर पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल पर टिकी है।0
0
Report
सावन तीज पर देशभर की महिलाएं झूला झूलकर मनातीं उत्सव
New Delhi, Delhi:महिलाएं झूला झूल कर सावन तीज के लोक गीत भी लोकगीत गाकर अपनी खुशियों को बाट रही है। दिल्ली पालम में हरियाली तीज पर महिलाएं झूला झूल रही है। देश भर में आज सावन की तीज उत्सव महिलाएं मना रही है। लोकेशन पालम। एंकर देशभर में सुंदरता दिवस मनाए जा रहे हैं वहीं आज सावन की तीज महोत्सव भी बड़ी धूमधाम के साथ देश भर में मनाई जा रही है महिलाएं आज व्रत भी रख रही है मानता है कि यह उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली पंजाब हरियाणा में इसको अलग-अलग राज्यों में मान्यता के अनुसार महिलाएं व्रत रखती है और एक दूसरे खुशी के साथ झूला झूलाती भी है आज सावन तीज पर भाई अपनी बहनों के लिए कोठली सिंदारा ले जाते हैं सावन घेवर भी लेकर आते हैं दक्षिण पश्चिम जिले के पालम इलाके में सावन तीज पर महिलाएं झूला झूल कर सावन तीज के लोक गीत भी लोकगीत गाकर अपनी खुशियों को बाट रही है0
0
Report
सूरत में नकली गाय का घी रैकेट के खुलासे, 52 लाख का सामान quando?
Surat, Gujarat:सूरत जिले में नकली घी बनाने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पवित्र सावन महीने में घी की मांग बढ़ती है, इसी का फायदा उठाकरHealth के साथ खिलवाड़ किया गया था। कामरेड तालुका के धोरणपारडी गांव में हिंदवा ड्रीम्स इंडस्ट्रीज पर पुलिस ने छापा मारा। कैवल फूड प्रोडक्ट्स के नाम से चल रही इकाई द्वारा संदेहास्पद घी बनाकर “गाय का शुद्ध घी” के रूप में बेचा जाता था। जांच में भारी मात्रा में पाम ऑयल, वनस्पति तेल और सोयाबीन तेल बरामद हुआ। इस मिश्रण को 'Shri ANMOL RATNA COW's GHEE' ब्रांड के तहत पैक कर बाजार में बेचा जाता था। पुलिस ने डिब्बे, स्टिकर, गैस की सिगड़ी, प्रिंटिंग मशीन, वजन कांटा आदि के साथ मौके से करीब 52 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया। आरोपी अंकितकुमार राजेशकुमार मोदी (निवासी: किम, सूरत) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डेयरी उत्पाद बनाने के लाइसेंस की आड़ में पिछले एक साल से यह अवैध गतिविधि चला रहा था। यह घी GIDC इलाके में बेचा जाता था। फूड एंड ड्रग्स विभाग की मदद से नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
