अमेठी में बदहाल सड़क पर बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों ने ट्रक पलटने से बचाया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी की बदहाल सड़क पर एक बड़ा हादसा टल गया। सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के गड्ढे में फंस गया और एक तरफ गिरने लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी उपकरणों से गाड़ी को पलटने से बचाया। कुछ समय बाद एक दूसरी गाड़ी में सिलेंडर को लादकर रवाना किया गया। यह घटना बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के पास हुई जहां सड़क की खराब स्थिति और गहरे गड्ढे खतरे का कारण बने हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर गया है जिससे उनकी गहराई का पता नहीं चलता।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान ।
Baidpura, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल। कस्बे में सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया वाली गली में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखे सात से आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए। राहुल जैन सोमवार रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, सड़क हादसे में पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, हादसे में मां गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर, एक ही बाइक पर सवार होकर उरई से अपने घर जा रहा था परिवार, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत से पूरे परिवार में पसरा मातम, जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के पास का हादसा।सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
