227405
अमेठी में विशाल नीम के पेड़ में लगी आग, बड़ा हादसा होने की आशंका
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के पूरब गांव में एक विशाल नीम के पेड़ में आग लग गई, जो कई घंटों तक जलता रहा। ग्रामीणों की तमाम कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पेड़ के गिरने से बड़े हादसे की आशंका है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग बुझाने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राष्ट्रपति मुर्मू आगमन के साथ रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में देश की महामही एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सरकार करेंगे 21 जून को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छात्र-छात्राओं को उपाधियां भी वितरण करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय में इन दोनों तैयारियां जोरों पर हैं विश्वविद्यालय का रंग रोगन किया जा रहा है परिसर का कार्यकाल करने के लिए भी लगातार तैयारी चल रही हैं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेश वर्मा का कहना है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 20 साल के बाद एक बार फिर दोबारा राष्ट्रपति का आगमन होने जा रहा है इसकी तैयारी में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी इसके लिए वह भी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरी तरह से तैयार है। 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर आगमन होगा। 21 जून को जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही वह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी जबलपुर में रहेंगे बाईट राजेश वर्मा कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय0
0
Report
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव: बिजली दरों के विरोध में तेज प्रदर्शन
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी में बढ़ते बिजली बिलों को लेकर सियासत गरमा गई है..... प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेस ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया...... बड़ी तादाद में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को आम जनता, किसानों और छोटे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...... प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल हुए..... कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया, जहां प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.... इस दौरान पूरे इलाके में राजनीतिक सरगर्मी और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला..... पार्टी नेताओं का कहना है कि महंगाई से पहले ही परेशान जनता को अब बढ़े हुए बिजली बिलों की अतिरिक्त मार झेलनी पड़ रही है, जबकि किसान वर्ग भी इससे खासा प्रभावित हो रहा है..... प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली..... कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग पार करने और विरोध जताने की कोशिश के बीच माहौल कुछ देर के लिए तनाव जैसा रहा...... हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा..... कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार से बिजली दर वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की..... वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनता की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा प्रदेशभर में विभिन्न स्तरों पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे0
0
Report
मंदसौर में स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम; बिजली बिलों में बढ़ोतरी का आरोप
Mandsaur, Madhya Pradesh:मनीष पुरोहित मंदसौर मध्य प्रदेश के मंदसौर के सरदार पटेल चौराहे पर लोगों ने चक्का जाम किया. प्रदर्शन कर रहे लोग स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में प्रत्यक्ष बढ़ोतरी हुई है. प्रदर्शनकारी बड़े हुए बिल वापस लेने और इस समस्या से समाधान की मांग कर रहे थे. चक्का जाम के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. अंत में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा समस्या की शिकायतों के निवारण का भरोसा दिए जाने पर चक्का जाम खोला गया.0
0
Report
Advertisement
चास आयुष्मान केंद्र भर्ती घोटाला: जीवविज्ञान बजाय गणित के छात्रों को बहाल, वेतन रुका
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती घोटाला आया सामने, बायोलॉजी की जगह मैथ वालों की हुई बहाली. उपमेयर ने उठाया सवाल. सिविल सर्जन ने जांच की बात कही। बताते चले कि बोकारो के चास नगर निगम क्षेत्र में खुले अर्बन आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में भर्ती घोटाला सामने आया है। GNM पद पर बायोलॉजी वाले छात्रों की जगह मैथ पढ़े छात्रों को बहाल कर दिया गया। मामला तब खुला जब वेतन रुका और जांच हुई। अब मेयर और उपमेयर जांच की मांग कर रहे हैं। चास नगर निगम क्षेत्र में आम लोगों के इलाज के लिए करीब 30 अर्बन आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोले गए थे। इनमें से 18 केंद्रों में डॉक्टर, GNM, काउंसलर, सफाई कर्मी और मल्टी परपस कर्मी की बहाली हुई थी। सिविल सर्जन की माने तो नियम था कि GNM पद पर बायोलॉजी से इंटर और एक साल अनुभव वाले अभ्यर्थी ही बहाल होंगे। लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि कई जगह बायोलॉजी की जगह मैथ यानी गणित पढ़े छात्रों को GNM और मेडिकल स्टाफ बना दिया गया। ये स्टाफ कई महीने तक वेतन भी ले चुका है। वेतन रुकने पर जब गहनता से जांच हुई तो पूरा खेल सामने आ गया। बाइट 1: भोलू पासवान, मेयर चास नगर निगम। बाइट 2: पूजा कुमारी, उप मेयर, चास नगर निगम। बाइट 3: डॉ अभय भूषण प्रसाद, सिविल सर्जन बोकारो。0
0
Report
बिहार सरकार का बड़ा फैसला: सार्वजनिक स्थानों पर द्वि-अर्थी-जातिसूचक गाने बंद
Patna, Bihar:बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत कोई भी सार्वजनिक जगहों पर अश्लील, द्वि-अर्थी, जातिसूचक गानों को नहीं बजा सकता है सरकार ने ऐसे गानों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है सरकार का कहना है कि इन द्वि-अर्थी गानों की वजह से समाज में कटुता और वैमनस्य बढ़ रहा है सार्वजनिक जगहों, आयोजनों, बाजारों, वाहनों, विवाद समारोहों और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अश्लील द्वि-अर्थी और जातिसूचक भावनाओं को भड़काने वाले गानों पर खुलेआम बजाए जाने से आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है परिवार के साथ कहीं जाते समय अगर यह गाना बजता है तो आम लोग असहज महसूस करते हैं बिहार के गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है- 'इन गानों के प्रसारण से समाज में आम लोग असहज महसूस करते हैं। खासकर महिलाओं एवं बच्चों के प्रति नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल गंदा हो रहा है बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा ऐसे गाने बजाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी आने वाले दिनों में सेंसर बोर्ड फिल्म के लिए जिस तरह से बनाया गया है इस तरह एक बोर्ड बनाया जाएगा जो तय करेगा कि कौन से गाने पास किए जाएंगे मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी से बात की0
0
Report
पटना बीजेपी दफ्तर में फरियादियों की समस्याओं पर मंत्री दिलीप जायसवाल का निर्देश
Patna, Bihar:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों फरियादी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल पास पहुंचकर अपनी समस्या को अवगत कराया। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कई सारे लोग आए थे हमने उनका समस्या को सुना है और संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया है। जमीन का ऐसा मामला है कि हमेशा कुछ ना कुछ मामले सामने आते हैं विवाद रहता है। इसी तरह के मामले सामने आए हैं अधिकारी को निर्देश दिया है। काम करना है और समय पर टालने का मंशा न रखे। गरीब को डराने भटकाने का काम मत कीजिए। अपराध के साथ-साथ अपराधी को भी कम करने की आवश्यकता है। कानून को काम करने दीजिए। मुख्यमंत्री के द्वारा पटना के नाम में बदलाव को लेकर कहा कि अच्छी बात है मुख्यमंत्री जी ने घोषणा किया है। विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार पर कहा कि निगरानी को इसकी शिकायत करें, निगरानी लगातार भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई कर रही है। लालू यादव के बयान पर कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दोनों मित्र हैं उनके बीच इस तरह का चलता है।0
0
Report
Advertisement
मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,ताजियों की ऊंचाई 12 फीट मानक के अनुरूप रखने के निर्देश
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में जनपद के सभी थाना एवं तहसील स्तर पर पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम ने कहा कि ताजियों के परंपरागत मार्गों का निरीक्षण कराया जा रहा है तथा पिछले पांच वर्षों में जिन स्थानों पर किसी प्रकार के विवाद या तनाव की स्थिति सामने आई थी, वहां विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक में जनपद के जिम्मेदार नागरिकों, पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, तहसीलदारों, एसडीएम और एडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रत्येक थाना क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई। जल निगम, जल जीवन मिशन, विद्युत विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में जुलूस मार्गों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व परंपरागत तरीके से ही मनाया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि ताजियों की ऊंचाई निर्धारित 12 फीट मानक के अनुरूप ही रखी जाएगी। यदि कहीं मानकों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान0
0
Report
स्वामी प्रसाद मौर्य-चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से तीसरे मोर्चे की चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:स्वामी प्रसाद मौर्य ने नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं चंद्रशेखर आजाद 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों का इंटरव्यू ले रहे हैं. इसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनसे मुलाकात की जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि स्वामी प्रसाद मौर्य चंद्रशेखर आजाद की पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी को अपने तीसरे मोर्चे में शामिल करना चाहते हैं0
0
Report
IUST के वीसी ने Bharat Innovates 2026 में नवाचार उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया
Aram Pora, Ganderbal, Vice Chancellor of the Islamic University of Science and Technology (IUST), Awantipora, Prof. Shakil Ahmad Romshoo, while speaking to the media on Bharat Innovates 2026, described the initiative as a significant journey of innovation and entrepreneurship. Prof. Romshoo said that India is making remarkable strides in the fields of innovation and technology, adding that Prime Minister Narendra Modi's visit to France was aimed at showcasing the country's innovations and achievements to the global community. He stated that every educational institution, including IUST, is actively involved in promoting innovation and entrepreneurship among students and youth. He highlighted that the university has established several incubation centres to support innovative ideas and nurture startups. The Vice Chancellor said that the Centre for Innovation and Entrepreneurship Development (CIED) is one of the key initiatives of IUST dedicated to fostering innovation, entrepreneurship, and startup culture. He noted that such platforms provide students and young entrepreneurs with opportunities to transform their ideas into viable ventures. Prof. Romshoo further said that these efforts contribute to economic growth and employment generation while empowering the youth with the skills and resources needed to succeed in a competitive world. Bharat Innovates 2026 is a flagship initiative by the Indian Government to showcase 120 of India’s leading deep-tech startups and over 15 premier higher education institutions (like IITs) to the world.0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़: आबकारी दफ्तर के कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो वायरल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़: कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय से कर्मचारियों के शराब पीने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शराब नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालने वाले विभाग के कर्मचारी ही नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। इससे पहले बीईओ कार्यालय का भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। लगातार सामने आ रहे मामलों ने सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल0
0
Report
इIndौर में एल्यूमीनियम स्क्रैप लूट: 5 आरोपियों को गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर पुलिस को लूट की बारदात का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एल्यूमीनियम स्क्रैप कारोबारी से लाखों रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। दरअसल, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक एल्यूमीनियम स्क्रैप कारोबारी से लाखों रुपये की लूट की वारदात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 22 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वहीं लूट की रकम से आरोपियों ने करीब ढाई लाख रुपये की एक I-20 कार खरीद ली थी। इसके अलावा लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये की ज्वेलरी और महंगे कपड़ों की खरीदने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का संबंध किसी अन्य आपराधिक गिरोह से तो नहीं है।0
0
Report
नवीन बस स्टैंड पर युवक की पिटाई: 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - 2 दिन पूर्व दबंगों द्वारा नवीन बस स्टैंड पर युवक की बेहरहमी से पिटाई वाले मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही। आरोपियों का निकाला देहात थाना क्षेत्र की पुलिस ने जुलूस। 2 दिन पूर्व की थी 3 लोगों ने बस कंडक्टर की लात घूंसे से बेहरहम से पिटाई, बस में सीट ना देने के चलते की थी पिटाई। जिसका सीसीटीवी वीडियो हुआ था जमकर वायरल। आज SP अशोक नगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश मात्र 24 घंटों में आरोपियों की गिरफ्तार कर निकाला उनका जुलूस। आरोपियों का भय आम लोगों में खत्म करने निकाला पुलिस ने जुलूस। मामला अशोक नगर के देहात थाना क्षेत्र के नवीन बस स्टैंड का था।0
0
Report
Advertisement
पांचना बांध का पानी नहरों में खोलने से ट्रैक जाम
पांचना बांध का पानी नहरों में खोलने से ट्रैक जाम, वजीरपुर थाना क्षेत्र में खंडीप स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक हुआ जाम, जाम स्थल के समीप ही जल निकासी की मांग को लेकर कमांड क्षेत्र के किसान 13 दिन से दे रहे धरना, गंगापुर सिटी ASP राकेश राजोरा, गंगापुर सिटी DSP गिर्राज मीणा पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे मौके पर, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लोगो से कर रहे समझाइश, प्रदर्शनों के सामने पुलिस हुई बेबस, ट्रैक जाम होने से कई ट्रेनें हुई लेट। जिला कलेक्टर कानाराम व एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी बनाए हुए हालातों पर नजर0
0
Report
भिवंडी में MRVC ने अंजूर फाटा में जलरोधक भूमिगत मार्ग पूरा किया
Thane, Maharashtra:भिवंडीकरांसाठी खुशखबर: अंजूर फाटा येथे MRVC चा अत्याधुनिक जलरोधक भुयारी मार्ग तयार, ७ रेल्वे मार्गांखालून वाट...\n\nभिवंडी । MRVC । अंजूर फाटा सबवे । जीवघेणा प्रवास थांबणार\n\nमध्य रेल्वेच्या पनवेल-वसई रोड मार्गावर भिवंडी रोड स्थानक आहे. येथे सात कार्यरत रेल्वे मार्ग आहेत. आतापर्यंत स्थानिक नागरिक आणि प्रवाशांना जीव धोक्यात घालून हे रुळ ओलांडावे लागत होते. अनेकदा अपघातही घडले. ही समस्या लक्षात घेऊन MRVC ने अत्यंत आव्हानात्मक अशा ठिकाणी ६८ मीटर लांबाचा भूमिगत भुयारी मार्ग बांधला आहे. विशेष म्हणजे रेल्वे वाहतूक एक मिनिटही बंद न करता, प्रगत अभियांत्रिकी तंत्रज्ञान वापरून हा सबवे सातही रेल्वे मार्गांखालून काढण्यात आला आहे. 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडॉर'वरील मालगाड्यांचा अवजड भार पेलण्याची capacity या सबवेमध्ये आहे. पूर्णपणे वॉटरप्रूफ असल्याने पावसाळ्यातही पाणी साचणार नाही. भारतातील सर्वात प्रगत अंडरपासपैकी हा एक असून केवळ ६ महिन्यांच्या विक्रमी वेळेत याचे काम पूर्ण झाले आहे. या भुयारी मार्गामुळे अंजूर फाटा, कशेळी, पायेगाव परिसरातील हजारो नागरिक, शाळकरी मुले आणि कामगारांचा रेल्वे अपघाताचा धोका संपुष्टात येणार आहे. लवकरच या सबवेचे लोकार्पण होऊन तो नागरिकांसाठी खुला केला जाणार आहे. भिवंडी रोड स्थानकावरून मुंबईसाठी अधिक लोकल सुरू व्हाव्यात, अशीही मागणी आता जोर धरत आहे.0
0
Report
दिल्ली सरिता विहार में साइबर क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश, 10.4 करोड़ की धोखाधड़ी
Delhi, Delhi:दिल्ली के साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सरिता विहार पुलिस स्टेशन ने एक ऑर्गेनाइज साइबर क्राइम सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. यह ऑपरेशन IDFC FIRST BANK, जसोला के ब्रांच मैनेजर से मिली सूचना के आधार पर शुरू किया गया और Cy-Hawk 5.0 के तहत अंजाम दिया गया. सरिता विहार पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं 318(4), 338, 340(2) और 3(5) के तहत FIR नंबर 297/2026 दर्ज की गई है. आरोपियों ने 63 ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए एक प्राइवेट कंपनी से ₹10.40 करोड़ उड़ाए गए थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास, वंश, फैयाज़ आलम, अमित और बलवीर कुमार के रूप में हुई है. ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं. दक्षिण पूर्व के एडिशनल डीसीपी जसबीर सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि संगठित साइबर क्राइम के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में सरिता विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने कमीशन-आधारित साइबर फ्रॉड से पैसे निकालने वाले एक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और पांच आरोपियों को पकड़ा है. उन्होंने साइबर फ्रॉड से जुड़ी लगभग ₹9 लाख की संदिग्ध रकम को निकालने से सफलतापूर्वक रोक दिया. यह ऑपरेशन IDFC FIRST BANK, जसोला के ब्रांच मैनेजर से मिली सूचना के आधार पर शुरू किया गया और इसे Cy-Hawk 5.0 के तहत अंजाम दिया गया. सरिता विहार पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं 318(4), 338, 340(2) और 3(5) के तहत FIR नंबर 297/2026 दर्ज की गई है. जाँच में मुंबई में हुए एक बड़े CEO/WhatsApp impersonation फ्रॉड (नकली CEO बनकर धोखाधड़ी) से सीधा संबंध पाया गया है. इस मामले में 03–15 जून 2026 के बीच 63 ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए एक प्राइवेट कंपनी से ₹10.40 करोड़ उड़ाए गए थे. मुंबई का मामला BNS और IT एक्ट के प्रावधानों के तहत FIR नंबर 45/2025, साउथ साइबर PS, क्राइम ब्रांच, मुंबई में दर्ज है. जाँच के दायरे में कुल वित्तीय लेन-देन ₹10 करोड़ से ज़्यादा हो सकता है. फिलहाल पकड़े गए आरोपी विकास (22) वर्ष, वंश (21) वर्ष, फैयाज़ आलम (22) वर्ष, अमित (28) वर्ष और बलवीर कुमार (23) वर्ष है. ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं. सिंडिकेट के कुछ सदस्य अभी फरार हैं, उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
