icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर उइके ने सरकार पर हमला

Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस विधायक संजय उइके सरकार पर भड़के कहा कि टीकाकरण सिर्फ कागजों पर किया गया है... आंकड़े छुपाए जा रहे हैं... टीकाकरण हुआ होता तो बच्चों की मौत नहीं हो रही होती... मौत के कारणों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सीरियस नहीं है बच्चों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया... अभी भी सैकड़ों की तादाद में बच्चे गांव में बीमार हैं... जहां स्वास्थ्य सिस्टम फेल है... बालाघाट में सबसे ज्यादा मलेरिया के मामले आते हैं... लेकिन पिछले 2 साल में कागजों में स्वास्थ्य सिस्टम में ऐसी कारीगरी की के 58 फीसदी मलेरिया से घटकर बालाघाट में 28 फीसदी हो गया ... बालाघाट में बच्चों की मौत के लिए MP सरकार और स्वास्थ्य सिस्टम जिम्मेदार है कांग्रेस विधायक ने कहा अब तक किसी पर भी निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई है... लीपापोती चल रही है... बालाघाठ में कुपोषण कहर बरपा रहा है पोषण आहार तो छोड़िए लोगों को खाने के लिए लाले पड़े हुए हैं...
0
0
Report

झांसी पुलिस ने आबकारी टीम के साथ अवैध शराब बनते अड्डे पर दबिश, शराब बरामद

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने सीपरी बाजार थाना और टहरौली थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर अवैध शराब बनाने वालों के अड्डे पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। गणेश चौराहा सब्जी मण्डी, पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग, भड़ऊ की पुलिया, श्मशान घाट के पीछे गोविंदपुरी कॉलोनी, लक्ष्मी तालाब, ग्राम खजराहा, ग्राम बांसार व डेरा श्रीनगर, बरल, फरीदा, अशोकनगर में दबिश देकर मौके से 437 लीटर से ज्यादा कच्ची अवैध शराब को बरामद किया, साथ ही नीले रंग के ड्रमों में भरी 6100 किग्रा लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया, इस दौरान पुलिस को देखकर शराब बनाने वाले माफिया भाग गए, वहीं अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में 6 केस दर्ज किए गये। कार्रवाई के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के उसे जेल भेजा दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में अब WhatsApp चैटबोट से शिकायतें दर्ज, पारदर्शिता बढ़ी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में अब जनसमस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान की दिशा में एक नई पहल की है। इसके तहत ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp आधारित चैटबोट सेवा की शुरुआत की गई है। जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने ‘अबुआ मित्र’ सेवा का शुभारंभ किया। इसके लिए 8580090001 WhatsApp नंबर जारी किया गया है। अब नागरिक अपने मोबाइल से इस नंबर पर संपर्क कर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस सुविधा को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर शिकायत से जुड़ी जरूरी जानकारी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज भी WhatsApp के माध्यम से उपलब्ध करा सकेंगे। WhatsApp के जरिए प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता JSR पोर्टल से जोड़ा जाएगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी और शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम प्राधिकरण को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद शिकायत के अनुश्रवण, फॉलोअप और निवारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। खास बात यह है कि शिकायत की स्थिति की जानकारी नागरिकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से अलग-अलग चरणों में दी जाएगी।यानी अब लोगों को अपनी शिकायत की प्रगति जानने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे शिकायत निवारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही भी मजबूत होगी।
0
0
Report

हजारीबाग: एसीबी ने राजस्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में छापेमारी करते हुए एसीबी की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को कथित रूप से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सतीश प्रसाद के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, राजस्व संबंधी कार्य के एवज में कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने मामले का सत्यापन किया और मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। इसी दौरान कर्मचारी को कथित तौर पर घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया है। गिरफ्तारी आरोपी को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गई। प्रखंड परिसर स्थित आरोपी कर्मचारी के कार्यालय में दस्तावेजों कि जांच कर रही है। टीम द्वारा कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों, संबंधित अभिलेखों और अन्य कागजातों को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है। हालांकि, रिश्वत की रकम कितनी थी और किस काम के एवज में इसकी मांग की गई थी। ये फिलहाल पता नहीं चल पाई है।
0
0
Report

गोमिया के अहम मुद्दों पर आजसू का राज्यपाल से ज्ञापन

Ranchi, Jharkhand:रांची में आज आजसू पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर झारखंड, विशेषकर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में आजसू के वरिष्ठ नेता लंबोदर महतो, विधायक योगेंद्र प्रसाद उर्फ तिवारी महतो समेत अन्य नेता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि गोमिया के कथारा और आसपास के क्षेत्रों में सीसीएल की खदानों और झरकों में आग लगी हुई है, जिससे करोड़ों रुपये मूल्य का कोयला और संपत्ति नष्ट होने की आशंका है। इसके अलावा गोमिया प्रखंड के पलानी गांव में पिछले 15 दिनों से मिथेन गैस रिसाव के कारण आग लगी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि इस मामले में सीसीएल प्रबंधन, ओएनजीसी, जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। आजसू नेताओं ने विनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितता का भी मुद्दा उठाया और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही गोमिया के ढंडे क्षेत्र में पुल बह जाने की घटना की जांच, दोषी अधिकारियों और संवेदकों पर कार्रवाई तथा नए पुल निर्माण की मांग भी राज्यपाल के समक्ष रखी गई। बोकारो नदी पर बने निम्नस्तरीय पुल की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया। वहीं विधायक तिवारी महतो ने राज्यपाल का समय देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए राधा गोविंद विश्वविद्यालय में कथित डिग्री घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएड सहित अन्य पाठ्यक्रमों की फर्जी डिग्रियां जारी की गई हैं और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से सभी मामलों में हस्तक्षेप करते हुए राज्य सरकार और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की। बाइट: लंबोदर महतो (वरिष्ठ नेता, आजसू) बाइट: तिवारी महतो (विधायक, आजसू)
0
0
Report
Advertisement

बलिया में टूटे तार से ई-रिक्शा उलझा, वीडियो वायरल

Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है जहां रास्ते में टूटे हुए बिजली के तार से उलझ कर एक ई रिक्शा अचानक खड़ा हो गया। जी हां बलिया शहर के टीडी कॉलेज चौराहे के पास सड़क पर एक तार टूट कर लटका हुआ था। पैदल चलने वालों से लेकर टू व्हीलर और फोर व्हीलर तार के नीचे से ही गुजर रहे थे तभी एक ई रिक्शा टूटे हुए बिजली के तार में उलझ गया और अचानक ई रिक्शा का अगला हिस्सा ऊपर की तरफ खड़ा हो गया। गनीमत रही की तार से उलझा हुआ ई रिक्शा फिर से जमीन पर आ गया और कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि कुछ लोग बिजली के तार के जमीन पर आ जाने के बाद भी तार के ऊपर से गुजरते देखें गए ।तार से उलझकर ई रिक्शा के खड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

बेगूसराय में बंद घर से चोरों ने सोना-चांदी के जेवरात और नकद चुरा लिया

Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 5 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग करीब डेढ़ महीने से घर से बाहर थे। घर लौटने के बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पीड़ित परिवार अपने स्तर से चोरों की तलाश में जुटा है।पूरा मामला बेगूसराय के फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के वार्ड नंबर-19 स्थित पोखर मोहल्ले का है। यहां मो. कलीम के पुत्र मो. शमशाद उर्फ मंटुन के बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित मो. शमशाद ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था, जबकि परिवार के लोग घर बंद कर अपने मायके चले गए थे। इस वजह से घर लगभग डेढ़ महीने तक बंद रहा। बताया गया कि घर में शादी को लेकर कार्यक्रम होना था, जिसके कारण परिवार के लोग वापस घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद जब अलमारी खोली गई तो उसका लॉकर टूटा हुआ मिला। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने के दो बेसर, झुमका, अंगूठी, करीब 12 भरी चांदी की पायल और 5 हजार रुपये नगद गायब मिले। पीड़ित के मुताबिक, चोर घर के वेंटिलेटर के रास्ते अंदर दाखिल हुए। अलमारी की चाबी घर में ही रखी हुई थी, जबकि लॉकर की चाबी परिवार के पास थी। ऐसे में चोरों ने अलमारी खोलकर लॉकर को तोड़ा और उसमें रखे जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित परिवार अपने स्तर से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश कर रहा है। चोरों का पता नहीं चलने पर फूलवड़िया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। बाइट परिजन
0
0
Report
Advertisement

रघुवर दास का गिरिडीह दौरा: जेपीएससी-CGL घोटाले पर भाजपा का निशाना

Giridih, Jharkhand:एभीबी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को गिरिडीह दौरे पर पहुंचे. डुमरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. डुमरी पहुंचने पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल और आशीष बोड़र ने शॉल और बुके देकर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान बगोदर विधायक नागेंद्र महतो समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. गिरिडीह में रघुवर दास सबसे पहले दिवंगत पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. इसके बाद वे पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी प्रभा शाहाबादी के निधन पर शोक व्यक्त किया. डुमरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर राज्य के छात्र लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और भाजपा भी इस मांग के साथ खड़ी है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके. उन्होंने कहा, कैसे अभय तिवारी जैसे लोग करोड़पति बन गए, कैसे लक्ष्मी पुत्र बन गए, इसके पीछे कौन है, किसने इस पूरी व्यवस्था को चौपट किया, किसकी मिलीभगत से यह सिंडिकेट पनपा और बढ़ा, सवाल यही है कि इसके पीछे आखिर कौन है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
0
0
Report

NDA के रुख पर UCC लागू, बिहार में भाजपा-कांग्रेस का बहस बढ़ी

Patna, Bihar:UCC को लेकर भाजपा और कांग्रेस की प्रतिक्रिया... भाजपा ने विजय चौधरी के बयान और भाई वीरेंद्र के बयान पर कहाँ की "बिल्कुल ठीक कहा माननीय मंत्री विजय चौधरी जी ने। पहले एक ड्राफ्ट बन जाए, उसके बाद फिर उनके... कुछ बिंदुओं पर यदि असहमति होगी, तो उसका समाधान किया जाएगा। एनडीए (NDA) के पांचों घटक दल पांचों पांडव की भांति मजबूती के साथ खड़े हैं। और भाई वीरेंद्र देखिए, आरजेडी (RJD) जो कह रही है, उस बात को तो बिहार में अब करना बेमानी है। पार्टी 22 सीट पर सिमट गई है और आने वाले समय में शून्य पर सिमटने वाली है। क्या बात उस पार्टी के विषय में करिएगा! उनकी बातों को तो बिहार की जनता अब गंभीरता से लेती ही नहीं है। दिवास्वप्न यह लोग देख रहे हैं, दिवास्वप्न देखते रहें। लेकिन तय मानिए, 'जंगलराज' बिहार में दोबारा नहीं आ सकता। आरजेडी दोबारा बिहार में सत्ता में नहीं आ सकती। सत्ता में एनडीए है, एनडीए ही रहने वाली है。 और बड़े शानदार तरीके से आप देखेंगे कि UCC को भी हम लागू करेंगे। अपने एनडीए के सभी घटक दलों में तालमेल बिठाकर, बनाकर हम लोग लागू करेंगे। यह देशहित में कानून है, यह महिलाओं के हित में है...
0
0
Report
Advertisement

सरकारी दफ्तरों सहित निजी उपभोक्ताओं की डिफॉल्टर सूची: सिरसा में कनेक्शन काटने की तैयारी

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा बिजली सप्लाई लेने के बाद बिल अदा न करने वाले उपभोक्ताओं की लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। जिले में एक लाख 39 हजार 353 उपभोक्ताओं को निगम ने डिफाल्टर घोषित किया है। जिनपर 106 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। निगम ने अब बकाया राशि की वसूली के लिए सख्त अभियान शुरू करने का फैसला लिया है, जिसके तहत बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। जिले में करीब चार लाख बिजली उपभोक्ता है। 32 हजार 621 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए है जिनका 52 करोड़ 83 लाख का बिल पेंडिंग था। बिजली महकमे के अधिकारियों के अनुसार तरक़ीबन 600 उपभोक्ताओं से बिल की पेमेंट की रिकवरी हो चुकी है अब 32 हजार 21 उपभोक्ताओं का बिल पेंडिंग है जिनका कनेक्शन कट चुका है लगातार महकमा अपनी रिकवरी कर रहा है। बिजली महकमा अब डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। डिफॉल्टर की लिस्ट में केवल प्राइवेट लोग ही शामिल नहीं है बल्कि सरकारी महकमे भी शामिल है जिनपर भी करोड़ों रुपए का बिल काफी समय से पेंडिंग है। हालांकि बिजली महकमा सरकारी दफ्तरों से बिल की रिकवरी के लिए नरम स्वभाव ही दिखा रहा है जबकि प्राइवेट उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिल नहीं भरने की सूरत में कनेक्शन काटने की चेतावनी भी दे रहा है।
0
0
Report

सीधी में धरना: लिखित तिथि मांगे गए, आश्वासनों से आगे सड़क निर्माण की मांग

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में सुबह से जारी धरने में पहुंचे तहसीलदार रामपुर नैकिन, ग्रामीणों ने कहा- अब सिर्फ आश्वासन नहीं, सड़क निर्माण की तारीख लिखित में चाहिए सीधी। जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में खड्डी-बगैहा कच्चे सड़क मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब धरने में बदल गया है। चर्चित इन्फ्लुएंसर लीला साहू की मौजूदगी में ग्रामीण सुबह से बगैहा टोला में टेंट लगाकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। शाम को प्रशासन की ओर से तहसीलदार रामपुर नैकिन रामपुर नैकिन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। तहसीलदार ने ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, प्रशासन के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बन सकी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की बदहाली झेल रहे लोगों को अब केवल आश्वासन नहीं चाहिए। वे सड़क निर्माण का काम कब से शुरू होगा, इसकी लिखित जानकारी चाहते हैं। करीब 10 किलोमीटर का पहुंच मार्ग, 5 किलोमीटर बदहाल मामला खड्डी से बगैहा के करीब 10 किलोमीटर लंबे पहुंच मार्ग का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग का लगभग 5 किलोमीटर हिस्सा बेहद खराब हालत में है। कच्ची और बदहाल सड़क के कारण बारिश के मौसम में आवागमन और मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। धरने में पहुंचा प्रशासन, लेकिन नहीं बनी सहमति सुबह से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच शाम को तहसीलदार रामपुर नैकिन पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और मांग को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिया। लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि अब वे केवल मौखिक आश्वासन पर धरना खत्म नहीं करेंगे。 ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि सड़क निर्माण शुरू करने की तय तारीख लिखित रूप में दी जाए, ताकि उन्हें यह स्पष्ट हो सके कि सड़क का काम आखिर कब शुरू होगा। सोशल मीडिया पर लीला साहू ने साझा किया वीडियो धरने को लेकर लीला साहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की है। वीडियो में सड़क की बदहाल स्थिति और ग्रामीणों की मांग का मुद्दा उठाया गया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना अब प्रशासन के लिए भी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई गई ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है और करीब 5 किलोमीटर बदहाल सड़क के निर्माण का काम कब शुरू होता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top