icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

617 करोड़ विकास योजनाओं के शिलान्यास से सन्त कबीर नगर में तेज़ विकास का आगाज

Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : सीएम योगी ने जिले को दी 617 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा पहले योजनाओं में होती थी लूट,आज प्रदेश बीमारी और माफिया दोनों से मुक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को 617 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने करोड़ों रुपए की 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और जन जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था की चर्चा करते हुए सपा और कॉंग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा और कॉंग्रेस ने प्रदेश को बीमारी और बीमारू राज्य बनाया लेकिन आज उत्तर प्रदेश बीमारी और माफिया दोनों से मुक्त है। सीएम ने कहा कि पहले योजनाओं में लूट होती थी लेकिन आज सरकार की कार्य करने की इच्छा शक्ति से प्रदेश में विकास हो रहा है। यूपी देश की अर्थ व्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा है। सीएम योगी ने सरकार के काम काज पर विपक्ष के सवाल उठाने पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव को आंकड़ों के आधार पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल जी और अखिलेश यादव जी आप पता नही पढ़े लिखे है या नही आप के वक्तव्य आप लोगों के द्वारा कही जाने वाली बातें हास्यपूर्ण होती है। आप केवल राजनीति कर रहे हैं वीओ - जिले में पहुँचे सीएम योगी ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम और महात्मा कबीर को नमन करते हुए जहां जिले को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी, वहीं डबल इंजन की सरकार में जिले में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने जिले की मगहर कताई मिल का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भ्रष्ट आचरण से कताई मिल बंद हो गई थी लेकिन आज हमारी सरकार ने उसे फिर से शुरू करने की कार्य योजना बनाई है। सीएम ने इसेफलसिटिस को लेकर सपा और कांग्रेस को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने इंसेफ्लाइटिस के लिए कुछ नहीं किया। मासूम बच्चे मौत के मुंह मे समा गए। लेकिन आज हमारी सरकार ने इच्छा शक्ति से प्रदेश को बीमारी और माफिया दोनों को समाप्त किया। आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू से भी मुक्त हो गया है। प्रदेश में कानून का राज है। सीएम योगी ने कहा कि अब राह चलते हुए किसी बेटी को गुंडा छेड़ नहीं सकता, ईमानदारी के साथ व्यापार करने वाले किसी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकता है। उसे मालूम है कि की बेटी के साथ छेड़खानी की और व्यापारी के साथ अनावश्यक हस्तक्षेप कर लूटपाट का प्रयास किया तो उसे या तो जेल में जाना पड़ेगा या जहन्नुम की यात्रा पर जाना होगा। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कार्य संस्कृति और जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम होता है तो परिणाम आते हैं। कार्य करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए आज प्रदेश में सड़कें बन रही हैं, रेलवे लाइन बन रही है यह विकास का आधार है। जिलों में मेडिकल कालेज की लंबी श्रृंखला खड़ी हो गई है। मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है। स्किल डेवलेपमेंट के सेंटर बन रहे हैं। सीएम ने गिड़ा के औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ 50 हजार लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि जब प्रगति होती है तो अपने आप ही समृद्धि आती है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेन्स की नीति के साथ काम कर रही है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।
0
0
Report

शिव चौक पर गूंजा हर-हर महादेव, श्री हनुमान सेवा समिति ने कराई भव्य महाआरती

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद में आज श्री हनुमान सेवा समिति शिव मंदिर, शिव चौक शामली की ओर से कांवड़ यात्रा के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ का अलौकिक एवं सुंदर श्रृंगार किया गया। महाआरती के बाद आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, मानस राजासंगल, जिलाधिकारी आलोक यादव तथा पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। जनमानस के सहयोग के बिना कांवड़ मेला अधूरा : एसपी पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांवड़ मेला जनमानस के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जनपद में जगह-जगह सेवा शिविर, चिकित्सा शिविर और कांवड़ सेवा शिविर लगाकर शिवभक्तों की सेवा करने वाले सभी लोग बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की भी सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने दिन-रात एक पैर पर खड़े होकर धूप और बारिश सहन करते हुए शिवभक्तों को सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कांवड़ मेले को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सेवा संगठनों, समितियों, स्वयंसेवकों, व्यापारियों और आमजन का आभार जताया। समिति पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी कार्यक्रम में श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष योगेश सिंगल, महामंत्री दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, संगठन मंत्री सुधीर गोस्वामी, प्रोजेक्ट अध्यक्ष सुनील निरवल के साथ मनोज मित्तल, निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, सभासद अंकित गोयल तथा व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
0
0
Report
Advertisement

तमक नाले के उफान से वैली ब्रिज बहा; लापता जवान की खोज जारी

Karnaprayag, Uttarakhand:नीती घाटी में भारी बारिश के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बहने के बाद बाधित हुई वाहनों की आवाजाही को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के त्वरित प्रयासों से सुचारु कर दिया गया है। लेकिन घटना में लापता बीआरओ के जवान का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया । आज दिनभर राहत बचाव टीमो द्वारा सर्च अभियान चलाया गया । बीओ 1 / तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी मोटर मार्ग तैयार किया गया, जिसके बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग बहाली के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमें मौके पर लगातार जुटी रहीं और युद्धस्तर पर कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया। तमक नाले में वैली ब्रिज बहने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति की तलाश में आज दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सीमा सड़क संगठन की टीमें संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। प्रभावित क्षेत्र के आसपास नदी तट एवं संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा मौके की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम एवं तमक नाले के जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर तैनात टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि अस्थाई मार्ग से आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा मौके पर तैनात प्रशासन एवं संबंधित विभागों की टीमों द्वारा दिए जा रहे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर मंदिर परिसर में ASI की थप्पड़ से शिव भक्त पिटाई, वीडियो वायरल, ट्रांसफर

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड के हत्था ओपी थाना क्षेत्र स्थित बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच मंदिर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात ASI राजीव कुमार ने एक शिव भक्त पर थप्पड़ कर दिया जिसका वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए उक्त पुलिस अधिकारी को थाने से हटाकर ट्रैफिक विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया. इस बीच सवाल उठता है कि क्यों पूरी कार्रवाई नहीं की गई.
0
0
Report

किशनगढ़ में सेन समाज मंदिर तिबारे का लोकार्पण, डॉ. विकास चौधरी ने किया उद्घाटन

Kishanganj, Bihar:हरियाली अमावस्या की पूर्व संध्या पर किशनगढ़ के सेन समाज को विधायक डॉ. विकास चौधरी ने बड़ी सौगात दी है। सेशन कोर्ट के पास स्थित नारायणी माता मंदिर परिसर में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित तिबारे का लोकार्पण किया गया। किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष से स्वीकृत राशि से तैयार खुले तिबारे का फीता काटकर और पट्टिका का अनावरण कर इसे आमजन को समर्पित किया। इस दौरान सेन समाज के लोगों और मंदिर समिति की ओर से विधायक का साफा पहनाकर, माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर विधायक का आभार जताया। विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि किशनगढ़ के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग की जन-आकांक्षाओं को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का विकास लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, मंदिर समिति पदाधिकारियों, सेन समाज के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में आमजन ने हिस्सा लिया। समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
0
0
Report
Advertisement

जालौन में सौ वर्ष पुराने भैरव मंदिर में भैरव बाबा की सोने की आँख चोरी

AdityaAdityaFollow17m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी सौ वर्ष पुराने भैरव मंदिर में भैरव बाबा की सोने की आँख चोरी भैरव बाबा की सोने की आँख की चोरी की खबर प्रकाशित करना पत्रकार को पड़ा भारी पत्रकार और पुजारी को थाने पर बुलाकर जमीन पर बैठाया गन्दी गन्दी भाषा से पत्रकार और पुजारी को किया अपमानित थाने की गाड़ी में पत्रकार और पुजारी को डालकर थानाध्यक्ष ले गए भैरव मंदिर जबरन पुजारी से लिखवाया प्रार्थना पत्र फिर मंदिर में डलवाया डबल ताला ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दो दर्जन पत्रकारों के साथ मिलकर एस पी को दिया ज्ञापन पुलिस अधीक्षक जालौन ने जांच कर थानाध्यक्ष रामपुरा को हटाने का दिया आश्वासन भैरव बाबा मंदिर में डबल ताला डलवाते और जबरन प्रार्थना पत्र लिखवाते सी सी टीवी में कैद पूरा मामला रामपुरा थाना क्षेत्र का
0
0
Report

डोंबिवली के मोठागाव रो-रो जेट्टी से जलमार्ग शुरू करने की योजना, 2026 तक तैयारी पूरी

Kalyan, Maharashtra:डोंबिवली मोठागाव रो-रो जेट्टीला गती डिसेंबर २०२६ पर्यंत जलवाहतूक सुरू करण्याचे नियोजन महापौर हर्षाली थविल शिवसेना यांनी केडीएमसी अधिकाऱ्यांसह केली पाहाणी.. डोंबिवलीकरांचा जलप्रवास होणार जलद; ठाणे, मीरा-भाईंदर, वसई-विरारसह नवी मुंबई विमानतळाशी जलमार्गाने जोडणी मुंबई महानगर प्रदेशातील महत्त्वाकांक्षी जलवाहतूक प्रकल्पांपैकी एक असलेल्या मोठागाव रो-रो जेट्टी प्रकल्पाची महापौर हर्षाली थविल चौधरी,भाजप नगरसेवक दिपेश म्हात्रे केडीएमसी अधिकार्यांसह पाहणी केली. डिसेंबर २०२६ पर्यंत हा प्रकल्प कार्यान्वित करण्याचे नियोजन असून, त्यानंतर मोठागाव येथून रो-रो फेरी, वॉटर टॅक्सी आणि वॉटर मेट्रो सेवा सुरू करण्याचा प्रस्ताव असल्याची माहिती थविल यांनी दिली या प्रकल्पामुळे डोंबिवली आणि मुंबई महानगर प्रदेशातील विविध भागांमधील प्रवास अधिक जलद आणि सुलभ होण्याची अपेक्षा आहे. प्रस्तावित जलमार्गांमध्ये डोंबिवली (मोठागाव)–ठाणे–मीरा-भाईंदर–वसई-विरार तसेच डोंबिवली (मोठागाव)–ठाणे–नवी मुंबई–नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळ या मार्गांचा समावेश आहे. जलवाहतूक सेवा सुरू झाल्यानंतर रस्ते वाहतुकीवरील ताण कमी होण्यास मदत होणार असून, प्रवाशांचा प्रवासाचा वेळही लक्षणीयरीत्या कमी होण्याची शक्यता आहे. सुरक्षित, जलद आणि पर्यावरणपूरक सार्वजनिक वाहतुकाचा पर्याय म्हणून हा प्रकल्प महत्त्वाचा ठरणार आहे.महापौर हर्षाली थविल चौधरी यांनी पाहणीदरम्यान प्रकल्पाच्या कामाची सद्यस्थिती जाणून घेतली. मोठागाव जेट्टी कार्यान्वित झाल्यानंतर डोंबिवलीच्या वाहतूक व्यवस्थेला आणि संपूर्ण एमएमआरच्या जलवाहतुकीला नवी दिशा मिळण्याची अपेक्षा व्यक्त केली जात आहे.
0
0
Report
Advertisement

CIDCO की EWS योजना के तहत 4,779 फ्लैट ऑनलाइन नोंदणी शुरू, Navi Mumbai

Navi Mumbai, Maharashtra:सिडको महामंडळातर्फे आर्थिकदृष्ट्या दुर्बल घटकांसाठी (ईडब्ल्यूएस) ४,७७९ सदनिकांची नवीन गृहनिर्माण योजना जाहीर करण्यात येत आहे, शुक्रवार, दि. १५ ऑगस्ट २०२६ रोजी सकाळी ११.०० वाजता www.cidcohomes.com या पोर्टलवर ऑनलाइन नोंदणी सुरू होईल. या योजनेअंतर्गत तळोजा सेक्टर-३९ येथे ४,२२९, कळंबोली बस डेपो येथे २५७ आणि खारघर बस डेपो येथे २९३ सदनिका उपलब्ध आहेत. योजनेतील काही सदनिका दिव्यांग अर्जदारांसाठी राखीव आहेत. प्रत्येक प्रकल्पाची सदनिकानिहाय किंमत व सर्व इतर शुल्क नोंदणी सुरू होण्यापूर्वी पोर्टलवर प्रसिद्ध करण्यात येईल. वार्षिक कौटुंबिक उत्पन्न ₹६ लाखांपर्यंत असलेले व भारतात कुठेही पक्के घर नसलेले अर्जदार या योजनेसाठी पात्र आहेत; सविस्तर पात्रता निकष व अटी पोर्टलवर उपलब्ध आहेत. तळोजा, कळंबोली व खारघर हे नोड्स विस्तृत रस्ते जाळे, रेल्वे-मेट्रो सुविधा व नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळाच्या समीपतेमुळे उत्तम दळणवळणाने जोडलेले आहेत.
0
0
Report

बारिश से परवन नदी उफान, बारां-झालावाड़ हाईवे पर पुलिया पानी में डूबा

Baran, Rajasthan:लगातार बारिश से परवन नदी उफान पर पुलिया पर पानी आने से बारां-झालावाड़ हाईवे बंद, आवाजाही ठप बारां और झालावाड़ क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण परवन नदी सोमवार रात से ही उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बपावर कलां क्षेत्र में पुलिया के ऊपर पानी आ गया है, जिससे बारां-झालावाड़ हाईवे पर आवाजाही बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया पर पानी के तेज बहाव के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से पुलिया पार न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। ग्रामीणों ने कहा कि परवन नदी का जलस्तर रात से ही लगातार बढ़ा हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हाईवे पर यातायात तभी बहाल हो पाएगा जब पुलिया से पानी का स्तर कम हुआ ओर मंगलवार शाम को आवाजाही संभव हो पाई
0
0
Report

खाप पंचायत ने शीलू पहलवान-मुस्कान मामले में माफी और बच्चे के भविष्य के कदम मंजूर

Rohtak, Haryana:रोहतक-अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू पहलवान की पत्नी मुस्कान आत्महत्या मामले में महम चौबीसी की सर्वखाप पंचायत का अहम फैसला,शीलू पहलवान,उनके पिता,माता और भाई को किया माफ। चारो आरोपियो ने पंचायत में मांगी माफी,पंचायत ने दिखाया बड़ा दिल,सबको माफ करने की कही बात,दोनों पक्षो ने माना फैसला। खाप प्रतिनिधियो ने शीलू ओर मुस्कान के 8 माह बेटे के नाम,50 लाख की एफडी,हिस्से की जमीन नाम करने का फैसला,एक हफ्ते में करवानी हो सभी जरूरी कार्यवाही। 5 घण्टे चली पंचायत,दोनों पक्षों की सुनी दलील,पंचायत में ही दी माफी,महम चौबीसी व अठगामा की पंचयात हुई शामिल। पंचायत ने शीलू पहलवान की दोबारा शादी का भी दिया ऑफ़र, शीलू पहलवान,उनके भाई मनीष,पिता सुरेंदर बल्हारा रहे मौजूद। पुलिस में दी शिकायत भी वापिस लेगी पंचायत,पंचायत में वाद-विवाद,आरोप-प्रत्यारोप के बाद सुनाया फैसला महम चौबीसी और अठगामा की पंचायत में शीलू पहलवान, उनके भाई मनीष और पिता सुरेंदर बल्हारा मौजूद रहे। पंचायत के सामने चारों आरोपियों ने अपनी बात रखी और माफी मांगी। इसके बाद खाप प्रतिनिधियों ने बड़ा दिल दिखाते हुए सभी को माफ करने की बात कही। पंचायत ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय परिवार और बच्चे के भविष्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।पंचायत ने मुस्कान और शीलू पहलवान के करीब आठ माह के बेटे के भविष्य को लेकर भी अहम फैसला लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक बच्चे के नाम 50 लाख रुपये की एफडी कराने और हिस्से की जमीन उसके नाम करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी करने की बात कही गई है। पंचायत में शीलू पहलवान की दोबारा शादी का प्रस्ताव भी रखा गया। वहीं मुस्कान पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत को वापस लेने की बात भी पंचायत में सामने आई। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति और भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।पांच घंटे तक चली इस पंचायत में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। इसी दौरान कई मुद्दों पर बहस और आरोप-प्रत्यारोप भी हुए। आखिर में खाप प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया। अब पंचायत के फैसले के बाद देखना होगा कि बच्चे के नाम एफडी और जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया कितनी जल्दी पूरी होती है और पुलिस शिकायत वापस लेने की कार्रवाई किस तरह आगे बढ़ती है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top