अमेठी में अज्ञात कारणों से विशालकाय नीम के पेड़ में लगी आग
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी के पूरबगांव के पूरे बल्दू मिश्र गांव में अज्ञात कारणों से एक विशालकाय नीम के पेड़ में आग लग गई। पेड़ से लगातार धुआं निकल रहा है। रात 1 बजे दमकल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पेड़ के पास से विद्युत लाइन गुजर रही है जिससे बड़ी घटना की आशंका है। पेड़ गांव के बीचो-बीच स्थित है, और इसके गिरने से आधा दर्जन मकान धराशाई हो सकते हैं। ग्रामीण शाम से ही परेशान हैं लेकिन विद्युत विभाग, वन विभाग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
