अमेठी में फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लगी आग जिसमे एक फायरकर्मी झुलसा
Gauriganj, Uttar Pradesh:गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन दीवानी परिसर के बगल वाली झाड़ियों में अज्ञात कारणों से भयंकर आग लग गई थी। सूचना के अनुसार आग बुझाने पहुंची दमकल गाड़ी में भी आग लग गई, जिससे एक फायरकर्मी झुलस गया। जिसके चलते घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एसपी अनूप कुमार सिंह और सीओ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि आग पर काबू पाया जा रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम
Ayyampuzha, Kerala:केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद से लगातार केरल के नए सीएम को लेकर चर्चा हो रही थी. इस चर्चा पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने सीएम का ऐलान कर दिया है, वीडी सतीशन केरल के नए सीएम होंगे.साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे. विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है. कांग्रेस के कई विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंततः जनता और संगठन के मूड को प्राथमिकता दी. सतीसन की जनप्रिय छवि, चुनावी जीत में उनका नेतृत्व और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन. इन सब कारणों से वेणुगोपाल को दरकिनार कर सतीसन को मुख्यमंत्री चुना गया.
