गिट्टी से लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा बाल बाल बचे ड्राइवर और कंडक्टर
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी गिट्टी से लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जहां बाल-बाल हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर बच गए। जगदीशपुर मार्ग पर कृष्णा नगर चौराहे से कुछ दूर आगे गिट्टी से ओवरलोड एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे डंपर क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ड्राइवर व कंडक्टर किसी तरीके से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। घटना जामों थाना क्षेत्र के जायस जगदीशपुर मार्ग के कृष्णानगर चौराहे के पास की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
