227405
जोरदार टक्कर में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल। स्थानीय लोगों ने घायलों के इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीपलोदी स्कूल हादसे के एक साल पर रक्तदान से दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे को आज 1 वर्ष पूरे हो गए हैं। गत वर्ष 25 जुलाई 2025 को हुई दुखांतिका में स्कूल की छत ढह जाने से 7 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं 21 बच्चे भी गंभीर घायल हुए थे। इस दर्दनाक घटना के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आदिवासी भील समाज ने झालावाड़ शहर के बस स्टैंड सर्किल पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया और दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के तौर पर आयोजित रक्तदान शिविर में शहर के युवाओं व आदिवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर दिवंगत बच्चों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आदिवासी भील समाज के प्रतिनिधि प्रदीप भील ने बताया कि दर्दनाक स्कूल हादसे में सात बच्चों की जान चली गई थी। उस हादसे को बीते आज 1 वर्ष बीत चुका है। ऐसे में उनकी याद में रक्तदान शिविर आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए हैं। प्रदीप भील ने कहा कि प्रशासन व सरकार ने हादसे के बाद कई बड़े वादे किए, लेकिन आज भी वे जमीनी रूप नहीं ले पाए। बच्चों के लिए नई जगह पर बनने वाले स्कूल का भी निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सरकार ने पीपलोदी गांव के आदिवासी परिवारों को पर्याप्त संसाधन व रोजगार देने का भी वादा किया था। लेकिन यह वादे भी पूरे नहीं हो पाए। ऐसे में उनकी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से मांग है कि आदिवासी परिवारों के उत्थान के लिए कोई खास कार्य योजना बनाएं। जिससे इन पीड़ित परिवारों को लाभ व रोजगार मिल सके।0
0
Report
2027 चुनाव: बीजेपी राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर लड़ेगी, वंदे मातरम् संशोधन बिल
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 2027 का चुनाव बीजेपी विकास के साथ साथ राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी लड़ेगी और वंदे मातरम् पर संशोधन बिल इसी रणनीति का हिस्सा है0
0
Report
गीतांजली में रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गीतांजली ऑडिटोरियम में आयोजित 'रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान समारोह' एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़ तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा रहे। आयोजन में गीतांजली हॉस्पिटल के हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद राजबर, आधार फाउंडेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर नारायण चौधरी एवं सचिव प्रीति पामेचा सहित आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों ने नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। समारोह में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन्स, आपातकालीन विभाग के कर्मियों, एम्बुलेंस चालकों को 'रोड सेफ्टी सुपरहीरो सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेड ऑफ मार्केटिंग कल्पेश चंद रजबार ने बताया गया कि गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल दक्षिणी राजस्थान में वर्षों से सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ एम्बुलेंस कर्मियों एवं विभिन्न संस्थाओं को बीएलएस (BLS) और एटीएलएस (ATLS) जैसे जीवनरक्षक प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा है, जिससे गोल्डन ऑवर में बेहतर उपचार सुनिश्चित हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव आगे आने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
रोहट के ग्रामीणों ने मिलकर दूषित नाड़ी साफ कर पानी बचाया
Pali, Rajasthan:रोहट ( पाली ) प्रशासन का इंतजार किए बिना ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी, भाकरीवाला व कलाली के ग्रामीणों ने बडली नाड़ी की अपने स्तर पर की सफाई, ट्रैक्टर-पंप से दूषित पानी निकाला, झाड़ियां व कचरा हटाया, जनसहभागिता से नाड़ी को फिर बनाया स्वच्छ, बारिश का साफ पानी होगा संग्रहित, वन्यजीव व मवेशियों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल, जिम्मेदार पीछे हटे, तो ग्रामीण खुद मैदान में उतरे, रोहट में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल, ग्रामीणों के प्रयास की हर ओर सराहना।0
0
Report
चितरंगी पुलिस ने पाँच चोरों को दबोचा, 9 मोटरसाइकिलें बरामद
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई... पुलिस ने 5 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद... करीब 10.40 लाख कीमत की बाइकें जब्त... चितरंगी, बरगवां और बैढ़न क्षेत्र से चोरी हुई थीं बाइकें, पुलिस ने गिरोह का किया खुलासा... सिंगरौली जिले में वाहन चोरों के खिलाफ चितरंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 शातिर वाहन चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चितरंगी, बरगवां और बैढ़न क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 9 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। मामले में एक वयस्क आरोपी रामदेव सिंह सहित चार विधि-विरुद्ध किशोरों को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चोरी के मामलों के खुलासे को लेकर चितरंगी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।0
0
Report
योगी ने आगरा में 342 करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च, विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और राजनीति—दोनों का संदेश दिया। एक ओर 342.46 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं की सौगात दी, तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी पर तीखे राजनीतिक हमले भी किए। धार्मिक पर्यटन, कानून व्यवस्था और विकास को सरकार की उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष के परिवारवाद को भी निशाने पर लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हेलीकॉप्टर से आगरा के टाटा ग्राउंड पहुंचे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पूरा परिसर "योगी-योगी" और "योगी जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 342.46 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, सीवर, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे स्थानीय रोजगार और व्यापार दोनों को नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर भी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले आगरा के हालात अलग थे, लेकिन आज व्यापारियों को सुरक्षा का माहौल मिला है, निवेश बढ़ा है और विकास की रफ्तार तेज हुई है। उनके मुताबिक बेहतर कानून व्यवस्था ही प्रदेश के आर्थिक विकास की सबसे बड़ी ताकत बनी है।हालांकि मुख्यमंत्री का भाषण केवल विकास तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। बिना किसी नेता का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ दल केवल परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, जबकि उनकी सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देती है। मुख्यमंत्री ने जनता से विकास के इस अभियान को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी राजनीतिक समीकरणों और प्रदेश की विकास योजनाओं—दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। एक तरफ विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई, तो दूसरी ओर विपक्ष पर तीखे राजनीतिक प्रहार कर भाजपा ने अपने चुनावी संदेश को भी मजबूती देने की कोशिश की。0
0
Report
Advertisement
प्रखर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता ने 9.30 PM बयान जारी किया
Noida, Uttar Pradesh:प्रखर सिंह कांग्रेस प्रवक्ता 9.30 PM0
0
Report
महिला ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत निधि में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग
Obra, Uttar Pradesh:Sonbhadra जिले की एक महिला ग्राम प्रधान ने अपने ही पति, पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर ग्राम पंचायत निधि में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। महिला प्रधान ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की है। मीरा देवी का कहना है कि पिछले लगभग तीन वर्षों से उनकी जानकारी, अनुमति और हस्ताक्षर के बिना ग्राम पंचायत के खाते से विभिन्न मदों में भुगतान किया गया। उनका कहना है कि फर्जी हस्ताक्षर कर अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का भुगतान कराया गया और पंचायत निधि का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि डिजिटल माध्यम और डोंगल का गलत इस्तेमाल कर भुगतान किए गए. साथ ही ग्राम पंचायत की बैठकों और विकास कार्यों से उन्हें दूर रखा गया, जिससे उन्हें पंचायत के वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों की जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने शिकायत पत्र में मनरेगा के कार्यों, फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर हुए भुगतानों, विभिन्न फर्मों को किए गए भुगतान तथा प्राथमिक विद्यालयों में कथित रूप से फर्जी उपस्थिति दर्ज कर धन निकासी जैसे मामलों की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। महिला प्रधान ने जिलाधिकारी से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। फिलहाल शिकायत के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
गांव में घुसा तेंदुआ: वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा
Shravasti, Uttar Pradesh:슬ग - गाँव में घुसा तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ा。 एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले में सिरसिया थाना क्षेत्र के गुरुआ गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुआ को सुरक्षित पकड़ लिया। श्रावस्ती जिले के गुरुआ गांव में घर के अंदर तेंदुआ घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि लोग डर के कारण अपने घरों में दुबक गए। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित सोहेलवा जंगल में छोड़ दिया है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल वन विभाग लोगों से सतर्क रहने और जंगली जानवर दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील कर रहा है। सिरसिया थाना क्षेत्र के गुरुआ गांव में समय रहते वन विभाग की टीम की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टل गया。0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में संदिग्ध मौत: पत्नी व रिश्तेदार हिरासत में, हत्या का आरोप
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी और रिश्तेदार हिरासत में; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप जौनपुर बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी चंद्रदीप गौतम का शव घर के बाहर बने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही बदलाापूर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रेम प्रसंग के चलते चंद्रदीप की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे मामा पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मृतक की पत्नी और उसके रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पांडे के अनुसार, दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बलिया में हाई-वोल्टेज हादसे ने परिवार को तोड़ा, बेटी ने दिखाई अविश्वसनीय साहस
Naugarh, Uttar Pradesh:बलिया में हाई वोल्टेज करंट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं...पिता और बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है... एक तरफ हादसे का गहरा दर्द... दूसरी तरफ बेटी का अद्भुत साहस...यह घटना परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि मुश्किल घड़ी में जिम्मेदारी निभाने वाली एक बेटी के हौसले की मिसाल भी बन गई है...0
0
Report
मालदा में BSF हवलदार अजय कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Chapra, Bihar:नम आंखों से दी गई बीएसएफ हवलदार अजय कुमार सिंह को अंतिम विदाई, मालदा में साथी जवान की गोली से हुई शहादत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार । पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में फायरिंग की घटना में शहीद हुए सारण जिले के मांझी नगर पंचायत के उत्तर टोला निवासी बीएसएफ हवलदार अजय कुमार सिंह (51 वर्ष) का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया और गांव में मातम पसर गया। विधायक रणधीर सिंह ने परिजनों को ढाढस बधया, जानकारी के अनुसार, मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में क्वार्टर गार्ड की सजा से नाराज जवान शिवम कुमार मिश्रा ने अपने तीन साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दर्दनाक घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें मांझी निवासी हवलदार अजय कुमार सिंह भी शामिल थे। अजय कुमार सिंह अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दूसरे भाई अभय सिंह आईटीबीपी में डीएसपी हैं, तीसरे भाई अमर सिंह मुजफ्फरपुर में कल्याण पदाधिकारी हैं, जबकि सबसे छोटे भाई अमन सिंह भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात हैं। परिवार में उनकी पत्नी और एक अविवाहित पुत्री हैं। करीब 15 वर्ष पहले उनके पिता एवं भूतपूर्व सैनिक मदन सिंह का निधन एक दुर्घटना में हो गया था। अब बेटे की शहादत ने परिवार को एक और गहरा सदमा दे दिया है। मांझी घाट पर पूरे राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ हवलदार अजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने वीर साथी को अंतिम सलामी दी। मांझी थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित सेना और सुरक्षा बल के कई अधिकारी एवं जवान अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम विदाई के समय पूरा मांझी घाट भारत माता की जय और अजय कुमार सिंह अमर रहें के नारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नम आंखों और भारी मन से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। शहीद हवलदार अजय कुमार सिंह की शहादत ने पूरे सारण जिले को गमगीन कर दिया है। गांव के लोगों ने कहा कि उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और उनका यह त्याग हमेशा याद रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सीवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर पाई नियंत्रण, कई घायल
Siwan, Bihar:बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई, जिसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जबकि भीड़ की ओर से फायरिंग होने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 6 से 8 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में कुछ प्रदर्शनकारियों को गोली लगने से घायल होने की सूचना मिल रही है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर बताए जा रहे है। वहीं पुलिस जांच कर रही है कि प्रदर्शनकारियों को लगी गोली किसके द्वारा चलाई गई थी। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में लगभग 30 पुलिसकर्मी और कुछ प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। उपद्रव और कानून- व्यवस्था भंग करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शहर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में बताई जा रही है। साथ ही सीवान पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।0
0
Report
झालावाड़ के मंडिया गांव में 7 साल के बच्चे को सांप के डसने से मौत
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के सीमावर्ती मंडिया गांव में शनिवार सुबह एक 7 वर्षीय बच्चे की सांप के डसने से मौत हो गई। मंडिया गांव के रहने वाले ललित का पुत्र विदित सुबह अपने घर के बाहर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान करीब 6 फीट लंबे एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजनों ने सांप को हटाने का प्रयास किया, तो उसने विदित को एक के बाद एक चार बार डसा। सांप के कई बार डसने से विदित की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। विदित अपने पिता ललित का इकलौता पुत्र था।0
0
Report
रोहट में मुसलाधार बारिश से कस्बा पानी-पानी, खेत जलमग्न
Pali, Rajasthan:रोहट ( पाली ) कस्बे सहित क्षेत्र में जमकर बरसे बदरा, आधे घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश से कस्बा हुआ पानी - पानी, बारिश से खेत हुए जलमग्न, बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले, खरीफ की फसलों को बारिश से मिला जीवनदान, तालाबों व नाडियों में पानी की हुई आवक, तहसील कार्यालय अनुसार रोहट में 21 MM बारिश हुई दर्ज,0
0
Report
Advertisement
