Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227405

अमेठी में जमीनी विवाद और आपसी झगड़े में 19 आरोपी गिरफ्तार

Jul 30, 2024 06:11:35
Amethi, Uttar Pradesh

अमेठी के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में जमीनी और आपसी विवाद के मामले में पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने सभी का चालान करके कोर्ट में पेश किया। यह मामला तब चर्चा में आया जब पुलिस ने एक ही दिन में 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। दो दिन पहले नान्दी गांव में आपसी मारपीट और किसनी गांव में जमीनी विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
Mar 11, 2026 11:21:53
Bhiwani, Haryana:भिवानी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध का एलपीजी गैस पर असर होटल व ढाबा संचालकों की बढ़ी परेशानी कहा: कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिला तो रोजगार होगा चौपट ,भूखो मरने की कगार पर होंगे लोग भिवानी में गैस सिलेंडर को लेकर मची अफरा-तफरी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी लाइनें गैस एजेंसियों का सर्वर डाउन, बुकिंग नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी ढाबा व होटल संचालक ने करवाई कोयला भट्टी तैयार कहा:कमर्सिअल सिलेंडर बंद होने के कारण ऐसे ही चलाना होगा काम सिलेंडर के लिए चक्कर काट रहे हार्ट मरीज के आँखों मे आए आंसू कहा:सिलेंडर बुक न होने की वजह से 4-5 दिन से काट रहा चक्कर ,आज भी सर्वर डाउन का हवाला दिया बुकिंग के 25 दिन बाद मिल रहा सिलेंडर, उपभोक्ताओं में नाराजगी गैस एजेंसी संचालक का दावा – भिवानी में LPG की कोई कमी नहीं एजेंसी संचालक ने लोगों से पैनिक न होने की की अपील अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर भिवानी तक, गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 11:20:15
Bulandshahr, Uttar Pradesh:​सीएम योगी की माताजी पर टिप्पणी से भड़के भाजपाई, फूंका पुतला। 'मुल्ला अब्दुल्ला सलीम' के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। ​भाजपाइयों बोले सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आरोपी जाए जेल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर खुर्जा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। जेवर रोड चौराहे पर आरोपी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की गई। ​भाजपाइयों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ​भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 11, 2026 11:19:59
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Mar 11, 2026 11:19:07
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले मेंइन दिनों एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले तीन से चार दिनों से उनके घरों में गैस खत्म हो चुकी है, लेकिन अब तक नया सिलेंडर नहीं मिल पाया है। ग्राउंड जीरो पर लोगों से बातचीत के दौरान सामने आया कि गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर लगातार यह कह रहे हैं कि सर्वर डाउन होने की वजह से गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। कई उपभोक्ताओं ने पहले से गैस बुकिंग कर रखी थी, लेकिन उनकी बुकिंग भी रिजेक्ट हो गई है। वहीं ऑनलाइन माध्यम से भी बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे उपभोक्ता और ज्यादा परेशान हो चुके हैं। स्थिति यह है कि गैस गोदाम और एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। कई लोगों को यह कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है कि सर्वर ठीक होने के बाद ही गैस वितरण संभव हो पाएगा। इसी बीच उपभोक्ताओं ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि गैस एजेंसी के संचालक केवाईसी के नाम पर करीब 426 रुपये वसूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस राशि में एक गैस पाइप के साथ 200 रुपये से अधिक इंस्पेक्शन शुल्क भी लिया जा रहा है। एजेंसी की ओर से कहा जा रहा है कि कर्मचारी घर-घर जाकर गैस चूल्हे और पाइप का निरीक्षण करेंगे।हालांकि उपभोक्ताओं का आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी एजेंसी के कर्मचारी घरों में निरीक्षण करने नहीं पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद एजेंसी से ही यह प्रमाणित कर दिया जा रहा है कि उपभोक्ता का गैस चूल्हा और पाइप पूरी तरह सुरक्षित है।ऐसे में गैस लेने के लिए पहुंचे लोग मजबूरी में केवाईसी के नाम पर पैसे देने को विवश हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कभी सर्वर डाउन होने का हवाला दिया जा रहा है तो कभी अन्य कारण बताकर उपभोक्ताओं को वापस लौटा दिया जा रहा है।एलपीजी गैस को लेकर उत्पन्न इस स्थिति से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं.
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Mar 11, 2026 11:18:13
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज के धावा के एक अभ्यर्थी जो जिला एवं सत्र न्यायालयो में चपरासी की बहाली के लिए वर्ष 2022 में आवेदन किया था। उसके प्रारंभिक परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड आया है, उसमें अभ्यर्थी की जगह एक कुत्ता की तस्वीर लगी हुई है। चुकी 15 मार्च को ही ये परीक्षा है और इस परीक्षार्थी का एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई है। यह देखकर अभ्यर्थी काफी परेशान है। उसने संबंधित बोर्ड में इसको लेकर कई बार शिकायत भी की है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अभ्यर्थी रितेश कुमार का कहना है कि 4 साल पहले वर्ष 2022 में यह रिक्तियां निकाली थी। अब जबकि चार साल के बाद इसकी प्राथमिक परीक्षा आयोजित की गई है। जिसका परीक्षा केंद्र उनका सहरसा बनाया गया है। लेकिन प्रवेश पत्र जब उन्होंने देखा तो उनके होश उड़ गए। प्रवेश पत्र पर उनकी तस्वीर की जगह एक कुत्ते की तस्वीर लगी हुई है। जबकि आवेदन करते समय वह सही रूप से अपनी तस्वीर लगाया था। जिला एवं सत्र न्यायालय में चपरासी के बहाली के लिए 4 साल पहले रिक्तियां निकाली गई थी। एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर होने के कारण यह व्यक्ति हंसी का पात्र बना हुआ है।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Mar 11, 2026 11:17:40
Karnaprayag, Uttarakhand:केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का जन आक्रोश जत्था आज चमोली पहुँचा , यहाँ पहुँचने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लोगो ने कर्णप्रयाग में रैली निकाली , आक्रोश जत्ठे में पहुँचे लोगो ने कहा कि यह सरकार जन विरोधी है महिला विरोधी है युवा विरोधी और किसान विरोधी है । उन्होंने कहा कि हम 24 मार्च को दिल्ली में सरकार के खिलाफ विशाल रैली करने जा रहे है । वि और आक्रोश जत्था इन दिनों देश के विभिन्न जगह पर जाकर लोगो को भाजपा की केन्द्र सरकार की नाकामियों को गिना रहा है । आज आक्रोश जत्थे के कर्णप्रयाग पहुँचने पर पार्टी के लोगो ने रैली निकाली, पार्टी नेताओं का कहना है कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी है, महिला विरोधी है और जन विरोधी है । जिसको लेकर हम देश के अनेक स्थानों पर जाकर लोगो को सरकार की नाकामी बता रहे है । 24 मार्च के देश के विभिन्न स्थानों से भारी संख्या में लोग दिल्ली पहुँचेंगे और इस सराकर के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे ।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 11, 2026 11:17:22
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर सीएम योगी की माताजी पर टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ता, खुर्जा में फूंका पुतला। आरोपी 'मुल्ला अब्दुल्ला सलीम' के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। भाजपाइयों का कहना सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, आरोपी जाए जेल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर खुर्जा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। जेवर रोड चौराहे पर आरोपी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की गई। भाजपाइयों ने एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि ऐसी टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैला रही हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डा चौराहे का मामला।
0
comment0
Report
PRAKASH PANDEYPRAKASH PANDEY
Mar 11, 2026 11:16:57
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि जिलाधिकारी के पीआरओ के पद पर मनीष पिछले लगभग दस वर्षों से लगातार काबिज हैं, जबकि बताया जा रहा है कि उनका मूल पद लेखपाल का है और नियमों के अनुसार वे इस पद पर नहीं रह सकते। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मंडल स्तर तक पहुंचा दी है। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति का इतने लंबे समय तक इस पद पर बने रहना नियमों के खिलाफ है और इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। मामला जब मंडल कमिश्नर विवेक जी के सामने पहुंचा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में जिलाधिकारी से जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह का कहना है कि वह पहले भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई और पीआरओ को पद से नहीं हटाया गया तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। अब यह देखना होगा कि कमिश्नर के संज्ञान में आने के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। बाइट – मंडल कमिश्नर विवेक जी बाइट – आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 11, 2026 11:16:08
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्लांट के बाहर से एलपीजी के 524 गैस सिलिंडर से भरे ट्रक के चोरी होने के मामले का पुलिस ने आज को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की है। सिलिंडर से भरा ट्रक 6 मार्च को गायब हुआ था और खाली ट्रक दूसरी जगह से बरामद हुआ था। पुलिस की कई टीमें सिलिंडर की तलाश में जुटी थीं। सीपरी बाजार थाने में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया पुलिस मुठभेड़ के दौरान 4 लोगों अरेस्ट कर जब उनसे पूछताछ की तो 3 लोगों के नाम और सामने आए, उनकी निशानदेही पर 389 भरे व 135 खाली गैस सिलेंडर के अलावा 11 लाख 10 हजार रुपये नकद और 83,820 रुपये गैस बिक्री के साथ एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ। दरअसल नीरज कुमार अग्रवाल का ट्रक भारत पेट्रोलियम से अटैच है। इस ट्रक को गैस सिलेंडर लेकर कानपुर देहात जाना था। होली होने के कारण ड्राइवर सिलिंडर से भरा ट्रक 2 मार्च को प्लांट के बाहर खड़ी करके घर चला गया। 6 मार्च को कुछ चोरों ने ट्रक चोरी कर ली और सारे सिलिंडर गायब कर ट्रक को पारीछा के पास खड़ी करके भाग गए। ट्रक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू दी थी। झांसी के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को 524 गैस सिलिंडर ट्रक के साथ चोरी होने की सूचना मिली थी। बाद में खाली ट्रक दूसरी जगह से मिल गया था। इस मामले में आज जावेद, आमिर, रितिक, सुमित, शुभांकर, अभिषेक और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। जावेद और रितिक ने योजना बनाई थी कि सिलिंडर चोरी कर ब्लैक में बेचकर पैसे कमाएंगे। इन लोगों ने समथर की शिव एजेंसी के साथ टाई अप किया था और सारे सिलिंडर वहीं भेज दिया था। वहां से सभी 524 सिलिंडर बरामद हो गए हैं, जिनमें 389 भरे और 135 खाली सिलिंडर हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top