icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रावस्ती के सिसवारा मामले में मौत के बाद हंगामा, आरोपितों पर मुकदमा

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती के सिसवारा जमीन प्रकरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जमीन पर कब्जे को लेकर हुए हंगामे के बाद हिरासत में लिए गए कमलेश पासवान की मौत के मामले में पुलिस ने विपक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीएम एफआर के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। मृतक के परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जबकि मामले की जांच जारी है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। ये पूरा मामला गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीन पर कब्जा दिलाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामा हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं समेत एक शख्स कमलेश पासवान को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कमलेश पासवान को थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस वाहन से छलांग लगा दी। वाहन से गिरने के बाद कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। कमलेश की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि कमलेश ने खुद पुलिस की गाड़ी से छलांग नहीं लगाई, बल्कि उसे गाड़ी से नीचे फेंका गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इसी मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विपक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मृतक के गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस और प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। फिलहाल इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई है। कमलेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस वाहन से गिरने की वास्तविक वजह क्या थी और जमीन विवाद में किसकी भूमिका रही—इन सभी सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे।
0
0
Report

गौवंश दुर्दशा पर बजरंग सेना का इटारसी में चक्काजाम और धरना

Narmadapuram, Madhya Pradesh:गौवंश की लगातार हो रही दुर्दशा को लेकर बजरंग सेना का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। इटारसी में बजरंग सेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर रेलवे स्टेशन रोड स्थित नीलम तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बजरंग सेना ने गौवंश को लेकर प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। संगठन की मांग है कि मृत गायों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार उनकी मौजूदगी में कराया जाए। इसके अलावा घायल गायों के उपचार और देखभाल के लिए शासन जमीन उपलब्ध कराए, ताकि वहां घायल गौवंश को रखकर उपचार किया जा सके। बजरंग सेना ने बेसहारा गायों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के लिए गौशाला बनाए जाने की भी मांग की। संगठन का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गौवंश की सुरक्षा और उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है। प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय रेस्ट हाउस के पास से रैली के साथ हुई। बजरंग सेना के कार्यकर्ता गौवंश की दुर्दशा को लेकर नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन रोड की ओर Reach किये। इसके बाद नीलम तिराहे पर धरना देकर चक्काजाम शुरू कर दिया गया।
0
0
Report

कटनी SIT ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की मनी ट्रेल पकड़ ली, संचालक गिरफ्तार

Katni, Madhya Pradesh:कटनी में ऑनलाइन सट्टे के मनी ट्रेल पर SIT का शिकंजा, 50 लाख के लेनदेन में कटनी कम्प्यूटर्स संचालक गिरफ्तार कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही SIT ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 करोड़ 94 लाख रुपये के मनी ट्रेल की पड़ताल के दौरान बैंक खातों में करीब 50 लाख रुपये के ऐसे लेनदेन का खुलासा हुआ, जिसका संतोषजनक हिसाब नहीं मिलने पर कटनी कम्प्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर लिया गया। SIT और माधवनगर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच की आंच सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक, संबंधित खातों का संचालन विजय भैरवानी कर रहा था। वहीं, उसके भाई दीपक भैरवानी से भी पूर्व में पूछताछ की जा चुकी है。 ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टे से जुड़े 11 करोड़ 94 लाख रुपये के मनी ट्रेल की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित SIT कर रही है। इसी जांच के दौरान कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए इस्तेमाल किये जा रहे बैंक खातों में करीब 50 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन सामने आए। पुलिस के अनुसार, विजय भैरवानी इन लेनदेन का संतोषजनक हिसाब नहीं दे सका। जांच में रकम का संबंध क्रिकेट सट्टे से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद SIT और माधवनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। SIT द्वारा विजय भैरवानी और उसके कर्मचारियों से जुड़े बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक खातों के साथ संबंधित फर्मों, GST और उद्योग विभाग से भी जानकारी जुटा रही है। जांच में सट्टे की आईडी उपलब्ध कराने और कमीशन के जरिए रकम के लेनदेन से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पूर्व की जांच में योगेश बजाज का नाम भी सामने आया था। विजय भैरवानी की गिरफ्तारी के बाद मनी ट्रेल की जांच में एक और कड़ी जुड़ गई है। इस मामले की जांच के दौरान SIT ने विजय भैरवानी के भाई दीपक भैरवानी को भी नोटिस जारी कर पूछताछ की थी। पुलिस उसकी संभावित संलिप्तता और वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। दीपक की संपत्ति और आय के स्रोतों से संबंधित जानकारी भी जांच का हिस्सा हो सकती है। कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि SIT की जांच के बाद विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। SIT की जांच में बैंक खातों के जरिए हुए लेनदेन पर फोकस है। विजय भैरवानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब रकम के स्रोत, ट्रांसफर करने वालों और क्रिकेट सट्टे से संभावित संबंधों की पड़ताल आगे बढ़ा सकती है।
0
0
Report
Advertisement

बष्ठी गांव में सड़क के अभाव से स्वरोजगार बाधित: ग्रामीणों की मांग

Routhiya, Uttarakhand:स्लग : स्वरोजगार की राह में सड़क का रोड़ारिपोर्ट : भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान : रुद्रप्रयाग, 23 सितंबर एंकर : ऊखीमठ विकासखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल देवरियाताल की तलहटी में बसा बष्ठी गांव प्राकृतिक सौंदर्य के साथ स्वरोजगार की मिसाल भी पेश कर रहा है। गांव के 17 परिवार डेयरी, सेब, कीवी, सब्जी उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे कारोबार से अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। लेकिन गांव की तरक्की की राह में करीब तीन किलोमीटर सड़क सबसे बड़ा रोड़ा बनी हुई है। सड़क की कटिंग का काम दो किलोमीटर तक होने के बाद निर्माण ठप पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने से लेकर बीमारों और स्कूली बच्चों तक को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। वीओ-1 : देवरियाताल की तलहटी में बसा बष्ठी गांव... जहां पहाड़ की कठिन परिस्थितियों के बीच ग्रामीण खेती-बागवानी और स्वरोजगार के जरिए अपनी तकदीर बदलने में जुटे हैं। गांव के 17 परिवार डेयरी, सेब, कीवी, सब्जी उत्पादन और मत्स्य पालन से जुड़े हैं। गांव में संभावनाएं हैं, मेहनत है और उत्पादन भी... लेकिन बाजार तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। गांव सड़क मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर है। लिहाजा ग्रामीणों को अपने उत्पाद पीठ पर या पैदल रास्तों के सहारे बाजार तक पहुंचाने पड़ते हैं। वहीं बीमारों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए भी सड़क का अभाव बड़ी परेशानी बना हुआ है। वीओ-2 : ग्रामीणों के मुताबिक बष्ठी गांव के लिए लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ की ओर से करीब तीन किलोमीटर सड़क स्वीकृत की जा चुकी है। सड़क की करीब दो किलोमीटर कटिंग भी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क गांव तक पहुंच जाए तो उनकी मेहनत को बाजार मिल सकता है। सेब, कीवी, सब्जियां, दूध और मछली जैसे उत्पाद आसानी से बाजार तक पहुंचेंगे और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। गांव के बुजुर्गों की भी यही इच्छा है कि जिंदगी के आखिरी पड़ाव में कम से कम अपने गांव तक सड़क पहुंचती हुई देख सकें। बाइट : बलबीर सिंह राणा, सक्रिय काश्तकार, बाइट: फगड सिंह पंवार, सक्रिय काश्तकार, बाइट : बबिता राणा, ग्रामीण, बाइट: रुचि, ग्रामीण बाइट : विशेश्वरी देवी, उप प्रधान बाइट : कुंवारी देवी,बुजुर्ग ग्रामीण वीओ: 3: सड़क की मांग को लेकर अब ग्रामीणों ने प्रशासन को 20 दिन का समय दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस अवधि में सड़क कटिंग का काम दोबारा शुरू नहीं हुआ तो वे सरकारी व्यवस्था का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि श्रमदान के जरिए खुद सड़क काटने का काम शुरू करेंगे। ग्रामीणों की मांग साफ है—उन्हें किसी सुविधा की खैरात नहीं, बल्कि अपने गांव तक सड़क चाहिए, ताकि उनकी मेहनत और स्वरोजगार को बाजार तक पहुंच मिल सके। बाइट : राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान गेड-बष्ठी फाइनल : बष्ठी गांव की कहानी बताती है कि पहाड़ में मेहनत और स्वरोजगार की संभावनाओं की कमी नहीं है... जरूरत है तो उन बुनियादी सुविधाओं की, जो इस मेहनत को बाजार तक पहुंचा सकें। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रास्ता बनाने का संकल्प ले लिया है... अब देखना होगा कि प्रशासन अधूरी सड़क का काम कब पूरा करता है।
0
0
Report

साहिबगंज के अनंत ओझा यूपी के सह प्रभारी बनाये जाने से राजनीतिक हलचल तेज

Sahibganj, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी ने साहिबगंज से राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाये जाने से एक बार फिर साहिबगंज जिला राजनीतिक रूप से राष्ट्रीय फलक पर आ गया है. साहिबगंज जैसे छोटे जगह से आने के वावजूद भाजपा के तेज तर्रार नेता अनंत ओझा को पार्टी ने उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाया. जिसके बाद अनंत ओझा ने सबसे पहले जी न्यूज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अनंत ओझा ने इसके लिए अपने शीर्ष नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हृदय से आभार दिया है और अपने नेतृत्व के इस भरोसे पर सौ फिसदी खरे उतरने की बात कहा. उन्होंने कहा की यह मेरे लिए सौभाग्य है कि जिस धरती पर बाबा काशी विश्वनाथ, श्रीराम की अयोध्या , प्रधानमंत्री के कर्मभूमि और योगी आदित्यनाथ की सुशासन में काम करने का मौका मिला है. साहिबगंज में अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाये जाने पर स्थानीय कार्यकर्त्ता द्वारा गर्म जोशी के साथ बधाई दी जा रही है. बाइट :- अनंत ओझा सह प्रभारी उत्तरप्रदेश सह पूर्व विधायक राजमहल.
0
0
Report

नीतिश कुमार के शासनकाल के दावे पर जेडीयू का कानून-व्यवस्था पर हमला

MRMD Riyaz11m ago
Patna, Bihar:बिहार की सियासत में कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। जेडीयू प्रवक्ता ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में स्थापित शासन व्यवस्था को मौजूदा एनडीए सरकार पूरी मुस्तैदी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। शम्भू नाथ सिन्हा ने आरजेडी के शासनकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौर में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। वहीं, उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार में अपराध की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाती है और आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई हो रही है। जेडीयू प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बालू, शराब और जमीन के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने अपने बयान में कोई विशिष्ट मामला या दस्तावेज पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे तत्वों पर नजर रख रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़: खेत पर काम करते किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र के वान्दरा पठार गांव में दोपहर खेत पर कृषि कार्य कर रहे 53 वर्षीय नाकुड़ा पिता गौतम मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रामा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार नाकुड़ा मीणा की पत्नी पहले ही मौत हो चुकी है और उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। अब 8 वर्षीय बेटे देवीलाल के सिर से भी पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
0
0
Report

बीकानेर एक्सप्रेस में सोना-चांदी और नकद चोरी, हरियाणा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर अणुव्रत एक्सप्रेस में सोने के जेवरात और लाखों की नकदी चोरी का जीआरपी बीकानेर ने किया खुलासा ट्रेन में चोरी करने वाली हरियाणा की अंतरराज्यीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार नागपुर से नोखा की यात्रा के दौरान महिला यात्रियों के बैग से 65-70 तोला सोना, चांदी के आभूषण और 7-8 लाख रुपये नकद चोरी का आरोप जीआरपी ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और रणवीर के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक गैंग लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों का ध्यान भटकाकर बैग के लॉक खोलकर करती थी चोरी एसपी जीआरपी उत्तर जोधपुर केवलराम के निर्देशन में थाना अधिकारी नेहा राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी
0
0
Report
Advertisement

सीधी में रेलवे मार्ग के अतिक्रमण हटाने का बड़ा ऑपरेशन; 44 मकान साफ, 12 शेष

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले में रेलवे परियोजना के प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बहरी तहसील के ग्राम चंदवाही में प्रशासन, पुलिस, राजस्व और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 44 अवैध अतिक्रमण हटाये। कार्रवाई के दौरान रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग पर चिन्हित 56 मकानों में से 44 छोटे मकानों को हटाया गया। प्रशासन के मुताबिक, प्रस्तावित रेलवे परियोजना की भूमि पर अनधिकृत निर्माण किए गए थे। सीधी के बहरी तहसील के ग्राम चंदवाही में रेलवे परियोजना के प्रस्तावित मार्ग पर प्रशासन का बुलडोजर चला। उपखंड अधिकारी सिहावल राकेश शुक्ला के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस, राजस्व और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन के अनुसार रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग पर कुल 56 मकानों को चिन्हित किया गया था। इनमें से 44 छोटे मकानों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के बाद मुक्त कराई गई भूमि को आगामी प्रक्रिया के लिए रेलवे विभाग को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित मार्ग पर चिन्हित 12 अतिक्रमण अभी शेष हैं। इन्हें हटाने की कार्रवाई भी आगे जारी रहेंगी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाइट 2बीपी पाण्डेय, अपर कलेक्टर, सीधी बहरहाल रेलवे परियोजना के प्रस्तावित मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई के बाद अब शेष 12 अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर है। प्रशासन का कहना है कि रेलवे परियोजना की जमीन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report

चूरू नगर परिषद के नए सभापति गोयनका व उपसभापति इंदोरिया ने पदभार ग्रहण किया

Churu, Rajasthan:चूरू। नगर परिषद चूरू के नवनिर्वाचित सभापति विनय कुमार गोयनका एवं उपसभापति ओमप्रकाश इन्दोरिया ने बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ एवं विधायक हरलाल सहारण ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पहले विद्वान पंडितों द्वारा सभापति एवं उपसभापति को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व के सामने शहर के विकास को नई गति देने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों एवं शहरवासियों को साथ लेकर चूरू के विकास के लिए कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति एवं उपसभापति को शुभकामनाएं देते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नगर परिषद के नए बोर्ड से शहरवासियों को विकास की उम्मीदें हैं। शहर में सड़क, सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ शहर के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के लिए नगर परिषद स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। सभापति विनय कुमार गोयनका ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वे शहर के विकास और नगर परिषद की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। शहरवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करवाने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित चूरू बनाने के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा। उपसभापति ओमप्रकाश इन्दोरिया ने कहा कि नगर परिषद के सभापति एवं सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से भी नगर परिषद के विकास कार्यों में सहयोग की अपील की。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर जिले में आरक्षण से बदला चुनावी गणित, नई सीटों पर दावेदार तय

Jaipur, Rajasthan:एंकर: गांव की सियासत में अब सीट वही... लेकिन दावेदार का गणित बदल गया है। जयपुर जिले में आरक्षण का पिटारा खुलते ही किसी की सीट बची तो किसी की दावेदारी पर ब्रेक लग गया। जयपुर जिले में 57 जिला परिषद वार्ड, 22 प्रधान पद और 386 पंचायत समिति वार्डों की लॉटरी ने तय कर दिया कि चुनावी मैदान किसके लिए खुला है और किसे अब नई सीट तलाशनी होगी। जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया में स्कूली बच्चियों के हाथों लॉटरी की पर्चियां ने गांवों की सियासत की पहली चाल चल दी है। अब टिकट के दावेदार आरक्षण के नए समीकरण में अपनी जगह तलाशेंगे और अगली नजर सरपंच और वार्ड पंच की लॉटरी पर होगी।
0
0
Report

गीता सैनी निर्विरोध खेतड़ी चेयरमैन, भाजपा में शामिल होकर दोबारा पद ग्रहण

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं - खेतड़ी में गीता सैनी ने लगातार दूसरी बार चेयरमैन पद संभाला - विधायक धर्मपाल गुर्जर की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया - कांग्रेस से जीतीं गीता सैनी अब भाजपा की चेयरमैन बनीं - भाजपा में शामिल होकर गीता सैनी निर्विरोध चेयरमैन चुनीं गईं - विधायक बोले—खेतड़ी नगरपालिका अब पूरी तरह भाजपा मय हो गई - केंद्र-राज्य सरकार और नगरपालिका एक दल, विकास में रुकावट नहीं - भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने विकास करने की बात कही - जिला महामंत्री वीरपाल सिंह व पूनम गुर्जर समेत अन्य रहे मौजूद झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता सैनी ने आज लगातार दूसरी बार चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण किया। नगरपालिका कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इस दौरान खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहारि, जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत व जिला उपाध्यक्ष पूनम गुर्जर सहित भाजपा के कई नेता, पार्षद और समर्थक मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगरपालिका परिसर में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने गीता सैनी को दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और खेतड़ी के विकास को लेकर मिलकर काम करने की बात कही। खेतड़ी नगरपालिका का यह चुनाव राजनीतिक रूप से खास रहा। गीता सैनी पूर्व में कांग्रेस से चेयरमैन रह चुकी हैं। इस बार भी उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव जीता था। लेकिन चुनाव के बाद उन्होंने अचानक भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद भाजपा की ओर से उन्हें चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनाया गया और वे निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुईं। इस पूरे घटनाक्रम को खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा गया। गीता सैनी ने भी भाजपा में शामिल होने के पीछे विधायक धर्मपाल गुर्जर की विकासपरक सोच और खेतड़ी के विकास को प्रमुख कारण बताया। कार्यभार ग्रहण समारोह में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि गीता सैनी का निर्विरोध चेयरमैन चुना जाना खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और पूरा माहौल उत्साहपूर्ण है। विधायक ने कहा कि “अब यह पूरी नगरपालिका भाजपा मय हो गई है।” उन्होंने गीता सैनी को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेतड़ी के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ विधायक निधि से जुड़े विकास कार्यों में नगरपालिका को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उनका कहना था कि खेतड़ी की मूलभूत सुविधाओं में जहां भी कमी है, उसे कम से कम समय में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि अब केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगरपालिका और विधायक एक ही दल के हैं, इसलिए विकास कार्यों में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने खेतड़ी की जनता से भी सहयोग और समर्थन की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने गीता सैनी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेतड़ी नगरपालिका के लोगों को ‘टीम खेतड़ी’ के रूप में काम करना चाहिए। उनका कहना था कि पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा करने के साथ आने वाले समय में नए विकास कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने विधायक धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में खेतड़ी के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता सैनी ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी का आभार जताया। उन्होंने विधायक धर्मपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहारि, पार्षदों और खेतड़ी की जनता का धन्यवाद किया। गीता सैनी ने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से उन्हें दोबारा चेयरमैन बनने का अवसर मिला है। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा और विधायक धर्मपाल गुर्जर का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें नवनिर्वाचित चेयरमैन बनाया। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल होकर निर्विरोध चेयरमैन बनना और लगातार दूसरी बार नगरपालिका की कमान संभालना—गीता सैनी के इस राजनीतिक सफर ने खेतड़ी की स्थानीय राजनीति को एक नया मोड़ दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top