कटेहरी उपचुनाव: सपा-भाजपा में टक्कर, सीएम योगी ने की जनसभा
Sadarpur, Ganja, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर के कटेहरी उपचुनाव को लेकर सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर जारी है। भाजपा जहां सीट जीतने की तैयारी कर रही है, वहीं सपा अपनी सीट बचाने के प्रयास में है। कटेहरी विधानसभा के केदार नगर दाढ़ी मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश से माफियाओं का पूरी तरह सफाया हो चुका है और विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का दावा किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने कॉलेज कर्मी को मारी गोली,गंभीर हालत में किया गया रेफर।बारदात लदनियां थाना क्षेत्र के चिकानोटवा गांव की है।जख्मी युवक की पहचान भुतहा गांव निवासी केशवर सिंह के तौर पर हुई है,युवक कॉलेज में पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। युवक केशवर सिंह स्कूटी से बाजार गए थे तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधीयों ने पीछा कर कई राउंड फायरिंग किया ।गोली लगने से युवक गिर पड़े ।आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है,घटनास्थल से खोखा बरामद हुआ है।दिनदहाड़े हुई फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है।
