224122
कटेहरी उपचुनावः भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने किया दावा, कहा 15 हजार से अधिक वोटों से होगी जीत
Akbarpur, Uttar Pradesh:कटेहरी उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने कहा कि हमारी जीत लगभग 15000 वोटों से अधिक होगी। आगे उन्होंने कहा कि जनता ने पूरा समर्थन किया है जिसका लाभ हमको मिलेगा। उपचुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आयेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर के अस्पतालों में निरीक्षण, सफाई और गुणवत्तापूर्ण इलाज पर संतोष
Dholpur, Rajasthan:अतिरिक्त निदेशक डॉ. हरिशंकर का धौलपुर जिला व एमसीएच अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष धौलपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक एवं धौलपुर जिला प्रभारी डॉ. हरिशंकर ने पीएमओ डॉ समरवीर सिंह के साथ जिला अस्पताल और एमसीएच अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. हरिशंकर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनके इलाज, उपलब्ध सुविधाओं और अस्पताल में मिल रही सेवाओं के बारे में सीधे जानकारी ली। साफ-सफाई व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया। सफाई व्यवस्था पर रहा विशेष फोकस अतिरिक्त निदेशक ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सफाई मशीन के संचालन और उपयोग की जानकारी भी ली। साफ-सफाई व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह डॉ दीपक जिंदल डॉ दीपेश अग्रवाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अस्पताल प्रबंधन, इलाज व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। गुणवत्तापूर्ण इलाज और अनुशासन पर जोर डॉ. हरिशंकर ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पतालों में साफ-सफाई और अनुशासन की व्यवस्था हर हाल में बनाए रखी जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। निरीक्षण के बाद डॉ. हरिशंकर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही। बाइट 1 डॉ. हरिशंकर अतिरिक्त निदेशक0
0
Report
मैनपुरी। तालाब की जमीन पर कब्जा, चला बुल्डोजर, दर्ज हुई एफआईआर
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। तालाब की भूमि कब्जाने बाले पर एफआईआर जमीन पर चला बुल्डोजर हटवाया गया कब्जा आरोपी समीम अहमद किये हुए था अबैध कब्जा तहसील करहल के मौजा करहल देहात का मामला0
0
Report
ACB ने एक दिन में दो रिश्वत के मामलों में कर्मचारी गिरफ्तार, भ्रष्टाचार शिकंजा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के उद्देश्य से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक ही दिन में दो बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार की कलई खोल दी है। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो अलग-अलग सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील में हुई, जहां पदस्थ पटवारी भानु चंद्रा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। शिकायतकर्ता किसान अशोक अग्रवाल (निवासी लालपुर) ने एसीबी को बताया था कि पटवारी ने उनकी जमीन का नक्शा बटांकन करने के एवज में कुल 40 हजार रुपये की अवैध मांग की थी। वहीं, दूसरी कार्रवाई में मस्तूरी स्थित CSPDCL कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिस पर बिजली पोल लगवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले रकम मांगने का आरोप था। एसीबी की इस दोहरी और त्वरित कार्रवाई ने जिले के सरकारी महकमों में हड़कंप मचा दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें कानूनी शिकंजे में ले लिया गया है, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्ट आचरण करने वाले कर्मचारियों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
Advertisement
बूंदी के कापरेन में 31 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला बिरला
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के कापरेन कस्बे को विकास की बड़ी सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करीब 31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ITI, नंदीशाला, पुलियाओं के जीर्णोद्धार, ड्रेनेज और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर बिरला ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और कोटा-बूंदी को देश की मॉडल लोकसभा बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ITI को उद्योगों से जोड़ने की बात कही। साथ ही स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं के विस्तार की भी घोषणा की। कापरेन में आयोजित समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 31.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में 951 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य शुरू हुए हैं। बिरला ने बताया कि कापरेन सीएचसी को 12.50 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा तथा आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल भी मौजूद रही。0
0
Report
विधायक के बेटे की दबंगई: टक्कर के बाद मारपीट, पुलिस पर दबाव का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विधायक पुत्र की दबंगई तेज रफ्तार कार से मारी दूसरी कार में टक्कर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे की दबंगई टक्कर के बाद पीड़ितों से की मारपीट पीड़ितों का आरोप पुलिस बचा रही रसूखदारों को बीती देर रात अरेरा हिल्स थाने का मामला अब आया मामला सामने आरोप है कि पुलिस ने रात से ही पीड़ित को थाने में बैठाया खबर सामने आने के बाद पीड़ित का करवाया गया मेडिकल पीड़ित के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पीड़ित की माँ ने लगाई न्याय की गुहार0
0
Report
सतीश पूनिया ने नितिन नवीन से मुलाकात कर भाजपा के संगठन की मजबूती पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:Vishnu Sharma Jaipur जयपुर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात पूनियाँ की नितिन नबीन के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई उन्होंने कहा नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वसमावेशी संगठन के संकल्प को पूरे देश में नई मजबूती मिल रही है कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ पार्टी की मजबूती एवँ राष्ट्र निर्माण के लिये कार्य कर रहे हैं पूनियाँ ने नितिन नबीन का बाड़मेर-जैसलमेर की प्रसिद्ध हथकरघा कला से तैयार “पट्टू” ओढ़ाकर अभिनंदन किया इस अवसर पर पूनियाँ ने उन्हें “यशस्वी भारत” और “अग्निपथ नहीं जनपथ” पुस्तकें भेंट की पूनियाँ ने बीजेपी राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर से भी शिष्टाचार मुलाकात की0
0
Report
Advertisement
चिकित्सा मंत्री ने अलवर के अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रीति तंवर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर अलवर दौरे पर चिकित्सा मंत्री ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण सामान्य, जनाना और शिशु चिकित्सालय सहित सीएचसी-पीएचसी का लिया जायजा मरीजों से संवाद कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश मंत्री ने आईसीयू, क्रिटिकल केयर यूनिट, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम और मदर मिल्क बैंक का किया निरीक्षण सीएचसी बदौड़ामेव में 4 में से 2 कार्मिक मिले अवकाश पर पीएचसी बगड़मेव में भी नर्सिंग स्टाफ के अवकाश पर होने की मिली जानकारी चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के दिए निर्देश स्वास्थ्य योजनाओं, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की भी की समीक्षा0
0
Report
हल्द्वानी में कोचिंग सेंटरों की फायर सेफ्टी चेकिंग शुरू, 7 केंद्र बिना NOC सील
Haldwani, Uttarakhand:लखनऊ में कोचिंग सेंटर के भीतर हुई आग की घटना के बाद कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में भी प्रशासन ने कोचिंग सेंटर्स की चेकिंग शुरू की है...आज़ प्रशासन की टीम ने कई कोचिंग सेंटर्स का औचक निरीक्षण किया...इस दौरान 7 ऐसे कोचिंग सेंटर मिले जो बिना फायर की एनओसी के ही चल रहे थे... जिन्हें प्रशासन की टीम ने तुरंत सील कर दिया... बता दें कि हल्द्वानी कुमाऊं का ऐसा शहर है जहां पर 200 से ज्यादा छोटे बड़े कोचिंग सेंटर हैं... लेकिन इनमें से ज्यादातर में फायर सेफ्टी नॉर्म्स फॉलो नहीं किए गए हैं....0
0
Report
महाराजगंज में मोहर्रम पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने रूट मार्च से लिया हालचाल
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में मोहर्रम पर्व के पूर्व संध्या पर भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली चौराहे पर रूट मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। रूट मार्च के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश भी दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया 26 जून को मोहर्रम का दसवां दिन है जिले में 548 जगहों पर जुलूस की आयोजन होने हैं इसी के संदर्भ में जनपद के सभी थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग और धर्म गुरुओं से वार्ता संवाद और फ्लैग मार्च जारी है। संवेदनशील स्थानों के साथ-साथ बॉर्डर के इलाकों में ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है; सभी तरह की सर्विलांस का उपयोग करके पुलिस की पैनी नजर है। पूरे जनपद में 3051 ताजिया रखे जाएंगे साथ ही 548 जगह पर जुलूस के आयोजन होने हैं जिससे सुरक्षा के निर्देश के अनुसार ताजिया दारों को अवगत करा दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
उनई में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनन विभाग ने बहेड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। सभी वाहन अवैध खनन एवं खनिज परिवहन में संलिप्त पाए गए, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, खनन अधिकारी मनीष कुमार को ग्राम उनई क्षेत्र में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई। बुधवार देर रात ग्राम उनई के निकट औचक छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में लगी दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर मिलीं। अधिकारियों की टीम को देखकर वाहन चालक और संचालक वाहन लेकर भागने लगे। टीम ने उनका पीछा किया और सभी वाहनों को पकड़ लिया। इसके बाद वाहनों को सीज कर थाना बहेड़ी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग के अधिकारियों के अनुसार संबंधित वाहनों के खिलाफ अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के आरोप में अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की वसूली प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी तहसील सदर क्षेत्र के थाना सुभाषनगर में अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी को सीज किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
महोबा में दबंगों का तांडव: तेरहवीं के दिन घर-परिवार घायल
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान दबंगों का तांडव, घर के दरवाज़े से उठने के लिए कहना परिवार को पड़ा भारी, आक्रोशित दबंगों ने जमकर बरसाए पत्थर और ईट, दबंगों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल, दबंगों के हमले में बुजुर्ग पिता सहित पुत्र घायल, गंभीर अवस्था में दोनों घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर, दबंगों के हमले में दादा की तेरहवीं के दिन पिता-पुत्र गंभीर रूप से हुए घायल, मौक़े पर पहुँची पुलिस ने की शुरू की आरोपियों की तलाश, पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बैंदों गाँव का मामला।0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर चंदे के FIR पर कांग्रेस ने राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, UP: अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में दर्ज FIR पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "...उन्होंने जो FIR दर्ज कराई, वह भी कांग्रेस के दबाव में कराई। क्योंकि कल कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों पर उतरी और राज्यपाल को एक पत्र सौंपा, जिसमें उनसे सरकार और ट्रस्ट को तुरंत मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया... चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। गोपाल राव और चंपत राय के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए, जिन्होंने सारा पैसा हड़प लिया। अनिल मिश्रा, जिन्होंने कथित तौर पर कमीशन लिया... इन सभी चीजों के लिए उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए..."0
0
Report
Advertisement
माह मोहर्रम के मौके पर अजमेर शरीफ में रोज़ेदारों के लिए विशेष इफ्तार व्यवस्था
Ajmer, Rajasthan:माह मोहर्रम की नवी और दसवीं तारीख़ को रोज़ा रखा जाता है और शहीदाने कर्बला की नज़र नियाज़ की जाती है। ऐसे में अजमेर शरीफ में मुस्लिम इलाक़ो में रोज़ादारो के लिए भी खुसूसी इफ़्तार का अहतमाम किया जाता है। अजमेर शरीफ दरगाह और उसके आस पास में ख़ानक़ाहों और इमाम बारगाहो में ज़ायरीन,मुसाफिर और रोजेदारों के लिए शरबत के साथ खाने पीने का भी इंतजाम किया जाता है। देखते है आशूरा के रोज़े की अहमियत और फ़ज़ीलत को लेकर अजमेर वासियों का खुसूसी इंतजाम。0
0
Report
Ram Mandir chanda FIR: Pramod Krishnam kehte, chor pakde jayenge; CM Yogi ko shukriya
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, UP: अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में FIR दर्ज होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते हैं, "चोर चालाक हो सकता है, लेकिन आखिरकार एक दिन पकड़ा ही जाता है... भगवान राम के मंदिर में चोरी करने वालों को कहीं भी पनाह नहीं मिलेगी, न इस दुनिया में और न ही उस दुनिया में। लेकिन जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, उसके लिए मैं UP के CM योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करता हूं। इसमें शामिल सभी लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अधिकारियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।"0
0
Report
मुजफ्फरनगर पुलिस ने बंधे मजदूरों को आजादी और सम्मान दिया; परिवार reunion के साथ नया जीवन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:थाने में दावत ( जब थाने में सजी दावत, पुलिस बनी परिवार... मुजफ्फरनगर पुलिस की मानवीय तस्वीर ने जीता दिल ) थाने में दावत दूना- Patti फैक्ट्री से बंधन मुक्त कराए गए 12 मजदूर और उनके परिजनों के लिए थाना परिसर में ऐसा माहौल देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया। यह तस्वीर बताती है कि वर्दी सिर्फ कानून का पालन कराने के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल पेश करने के लिए भी होती है। नेपाल, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से अपने परिजनों को लेने पहुंचे परिवारों की जब वर्षों बाद अपने अपनों से मुलाकात हुई तो कई आंखें नम हो गईं। इस भावुक पल के बीच मुजफ्फरनगर पुलिस ने सिर्फ कानून का फर्ज ही नहीं निभाया, बल्कि परिवार का दायित्व भी निभाया। थाना परिसर में महिला पुलिसकर्मी स्वयं रसोई संभालती नजर आईं। कहीं कचौरी बनाई जा रही थी तो कहीं स्वादिष्ट पकवान तैयार किए जा रहे थे। वहीं क्षेत्राधिकारी से लेकर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी अपने हाथों से मुक्त कराए गए मजदूरों और उनके परिजनों को भोजन परोसते दिखाई दिए। कई मजदूरों ने बताया कि वर्षों बाद उन्हें इतना सम्मान और अपनापन मिला है। जिन लोगों ने लंबे समय तक बंधन और प्रताड़ना झेली, उनके लिए यह भोजन सिर्फ खाना नहीं बल्कि आजादी, सम्मान और नए जीवन का उत्सव था। मजदूरों और उनके परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुजफ्फरनगर पुलिस का आभार जताते हुए जमकर जयकारे भी लगाए। आपको बता दे कि पुलिस ने उनके रहने, खाने और सुरक्षित घर वापसी तक की पूरी व्यवस्था की है। आलाधिकारियों की माने तो भारत सरकार की तरफ से इन सभी बंधन मुक्त कराए गए मजदूरों को फिलहाल 30-30 हज़ार रुपये दिए जा रहे है लेकीन केस की विवेचना पूरी होने पर जो नाबालिक बंधन मुक्त मजदूर है उसे 2 लाख रुपये और अन्य मजदूरों को एक-एक लाख रुपए मुआवजे की धनराशि दी जाएगी। यह दृश्य उस सोच को भी बदलता है, जिसमें अक्सर पुलिस की केवल नकारात्मक तस्वीरें ही सामने आती हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस की यह पहल बताती है कि वर्दी के पीछे संवेदनाओं से भरा एक मानवीय चेहरा भी होता है, जो जरूरतमंदों के लिए सहारा बनकर खड़ा रहता है। बरहाल बंधुआ मजदूरी के चंगुल से आजाद हुए इन लोगों के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस सिर्फ एक सरकारी विभाग नहीं, बल्कि नई जिंदगी देने वाला परिवार बन गई। इंसानियत और संवेदनशीलता की यह तस्वीर लंबे समय तक लोगों के दिलों में बनी रहेगी। इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह ने बताया कि 22 तारीख को तितावी थाना पुलिस को सूचना मिलती है कि कुछ लोगों को बंधुआ मजदूर बनाकर दिन रात काम लिया जा रहा है। और यातनाएं दी जा रही है तथा उनका वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर तुरंत पुलिस कार्रवाई करते हुए एक रेड की संबंधित विभागों को सूचित कराया हमारे डीएम साहब को सूचित कराया गया। कमिश्नर साहब को सूचित कराया गया। एसएसपी साहब को सूचित कराया तुरंत हमारे एसएसपी साहब ने टीमें गठित की तुरंत एसपीआरए मौके पर आये। हम लोग मौके पर पहुंचे। और देखा गया कि वहां 12 लोगों को बंधवा मजदूर बनाकर रखा गया है। और उन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी जा रही हैं। रात दिन उनसे काम लिया जा रहा है, उनको तनखवा भी नहीं दी जा रही है। उनको काम ना करने पर यातनाएं दी जा रही थी। और वह जब से यह यहां पर काम कर रहे थे, इनका वेतन भी नहीं दिया जा रहा था। इस सूचना पर आगे हमने कार्रवाई की तो उसमें दो लोग मिले उनको अरेस्ट किया गया एक शिवा त्यागी है और एक अंकित बालियान उसके फादर मौके पर मिल गए। 22 तारीख को पितामह थाना पुलिस को सूचना मिलती है कि कुछ लोगों को बंधुआ मजदूर बनाकर अनुच्छेद दिन रात काम लिया जा रहा है और यातनाएं दी जा रही है। तथा उनका वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। सूचना पर तुरंत पुलिस कार्रवाई करते हुए एक रेड की संबंधित विभागों को सूचित कराया गया हमारे डीएम साहब को सूचित कराया गया। कमिश्नर साहब को सूचित कराया गया। एसएसपी साहब को सूचित कराया तुरंत हमारे एसएसपी साहब ने टीमें गठित की तुरंत एसपीआरए मौके पर आये। हम लोग मौके पर पहुंचे और देखा गया कि वहां 12 लोगों को बंधवा मजदूर बनाकर रखा गया है और उन्हें तरह-तरह की यातनाएं दी जा रही हैं। रात दिन उनसे काम लिया जा रहा है। उनको तनखवा भी नहीं दी जा रही है। उनको काम ना करने पर यातनाएं दी जा रही थी। उनको मारा पीटा जा रहा था। और वह जब से यह यहां पर काम कर रहे थे। इनका वेतन भी नहीं दिया जा रहा था। इस सूचना पर जब आगे हमने कार्रवाई की तो उसमें दो लोग मिले उनको अरेस्ट किया गया। एक शिवा त्यागी है। और एक अंकित बालियान उसके फादर मौके पर मिल गए उनको गिरफ्तार किया गया। अंकित बालियान अभी फरार है। उसके लिए हमने टीमें बनाई है। और जगह-जगह दबिश दी जा रही है। संभावित ठिकानों पर उसके और जल्दी उसको भी पकड़ लिया जाएगा। इनको हमने रिलीज करा फिर उनको जेल भेजा गया, 83 बीएनएस मैं हमने इन लोगों के बयान कराए हैं। उसके बयान आज होंगे। उनके परिजनों से बात करके उनको सूचना कर दी गई है। वह उनको लेने आ रहे हैं। कुछ लोगों के आ भी चुके हैं। कुछ लोगों के रास्ते में हैं इन लोगों में बहुत खुशी है। यह अपने आप को बहुत ही रिलीफ महसूस कर रहे हैं। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से यातनाएं झेल रहे थे। तो प्रॉपर खाना नहीं मिल रहा था। और अच्छा खाना नसीब हुआ है। देखो कितना खुश होकर खा रहे हैं। संभावित पेट भर के खाना इनको आज ही मिल रहा है इतने दिनों से लगातार यह भूखे चले आ रहे थे। इस संबंध में पता है। इन्होंने कुछ उन तथ्यों को वेरीफाई किया जा रहा है। इस पर अभी विवेचना चल रही है। जो भी फैक्ट्स होंगे उसे पर कार्रवाई की जाएगी। इनको भारत सरकार की तरफ से अभी तीन ₹30000 रुपया इम्मीडिएटली दिए जाएंगे। जो नाबालिक है जब यह विवेचना पूरी हो जाएगी तो ₹200000 जो वेस्ट है उनको ₹100000 का मुआवजा धनराशि दी जाएगी। अपील में यही कर रहा था कि किसी अनजान आदमी का विश्वास ना करें। किसी के चंगुल में न फंसे कभी भी नौकरी करनी है। तो वहां पर पहले से लोग काम कर रहे हो उनसे बात करें। फिर वहां जाकर जब करें नौकरी को अच्छी तरह से देख ले बीना जाने कोई बाद में आपको रहा चलते मिल रहा है। और वह नौकरी का लालच देता है। और आप उसके साथ चले जाते हो तो आप ऐसे बंधक बना लिए हैं। थोड़ा सा अपने दिमाग को खोलें अच्छे से देखें जांच पड़ताल करे उसके बाद आगे बड़े। बाइट - विश्वजीत सिंह ( सीओ फुगाना - मुजफ्फरनगर )0
0
Report
Advertisement
