224122
कटेहरी विधानसभा को मिला अपना विधायक भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत
Akbarpur, Uttar Pradesh:जनपद अंबेडकर नगर के कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में 33 साल बाद भाजपा ने 33000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज किया। धर्मराज निषाद बने नए विधायक, कार्यकर्ता सड़कों पर होली व दीपावली जैसा जश्न मना रहे हैं। एक दूसरे ने लोगों को मिठाई खिला कर दी बधाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर में नेशनल हाईवे-48 पर अवैध शराब से भरी क्रेटा पकड़ी; 41 कार्टन बरामद
Udaipur, Rajasthan:नेशनल हाईवे-48 पर अवैध शराब से भरी क्रेटा कार जब्त, 41 कार्टन शराब-बीयर जब्त उदयपुर। ऋषभदेव थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की एक सफेद क्रेटा कार से 41 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर से गुजरात की ओर जा रही क्रैटा कार में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की। कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार के आगे स्टॉप स्टिक लगाई, जिससे कार का बायां टायर फट गया। इसके बावजूद चालक कुछ दूर तक कार भगाता रहा और बाद में कनुवाड़ा पुल के पास कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया。 कार की तलाशी में 15 कार्टन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, 4 कार्टन गॉडफादर बीयर, 11 कार्टन कार्लसबर्ग बीयर, 3 कार्टन रॉयल स्टैग पव्वे और 8 कार्टन रॉयल स्टैग अध्धे बरामद किए गए। इसके अलावा कार से अलग-अलग नंबरों की 14 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।0
0
Report
न्यू सीमापुरी में बड़ा हादसा, मलबे से 9 लोग रेस्क्यू
Noida, Uttar Pradesh:न्यू सीमापुरी में बड़ा हादसा, मलबे से 9 लोग रेस्क्यू सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया रेस्क्यू किए गए 9 लोगों में एक बच्चे की मौत शाहदरा DCP राजेंद्र कुमार मीणा ने दी जानकारी राहत और बचाव कार्य जारी0
0
Report
उत्तर-पश्चिम रेलवे का जल स्वच्छता अभियान: 23178 टैंकों की सफाई पूरी
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- उत्तर-पश्चिम रेलवे का विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छ पेयजल के लिए चलाया गया अभियान 23178 वाटर टैंकों की सफाई की गई चारों मंडलों में 100 प्रतिशत सफाई का लक्ष्य पूर्ण 17 अगस्त से शुरू किया गया था अभियान 972 जैविक परीक्षण भी किए गए एंकर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 17 अगस्त 2026 से सभी जल टैंकों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत सभी 23178 वाटर टैंकों की सफाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर मंडलों में 100% वाटर टैंकों की सफाई का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल की नियमित जांच भी की जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक 8682 अवशिष्ट क्लोरीनीकरण परीक्षण किए गए हैं। 972 जैविक परीक्षण और 445 rासायनिक परीक्षण किए जा चुके हैं। इन परीक्षणों के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के कोटड़ा में 192 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त, आरोपी फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर #Udaipur #कोटड़ा पुलिस थाना कोटड़ा की बड़ी कार्यवाही 192 किलोग्राम गांजा के हरे पौधे जब्त वाकल नदी किनारे खेत में अवैध रूप से उगाये गए थे गाजे के पौधे, आरोपी फरार पुलिस सघन तलाशी में जुटी कार्यवाही प्रभुलाल थानाधिकारी , दिनेश कुमार, रमेश कुमार एएसआई, बाबूलाल शिव सिंह, उत्पल, रमेश कुमार, पंकज सहित टीम ने कार्यवाही कर अनुसंधान में जुटी0
0
Report
मतदान चोरी के विरोध में मुस्लिम बोर्ड का आंदोलन तेज, जनता जागरूक
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, महाराष्ट्र के मौलाना महमूद दरयाबादी कहते हैं, "देखिए, यह मांग बहुत समय से चल रही है ऐसा तो शुरू से ही होना चाहिए था। जब से यह कथित वोट चोरी शुरू हुई, तब से ही कई लोग इस ओर इशारा कर रहे थे। कोई सुन नहीं रहा था और सरकार अब भी नहीं सुन रही है। लेकिन अब जनता जागरूक हो गई है। हमारे छात्र भी इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं—इसमें युवा लड़के और लड़कियां शामिल हैं—और राजनीतिक पार्टियां भी इसमें शामिल हो गई हैं। और हमारा मानना है कि उन्हें जाना ही होगा..."0
0
Report
फडणवीस ने INDIA विरोध पर कहा: संविधान के खिलाफ साजिश, अंबेडकर की याद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने CEC विवाद को लेकर INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, "ये सारा प्रदर्शन एक प्रकार से अराजक माहौल का निर्माण करने के लिए किया जा रहा है। ये लोग हाथ में संविधान पकड़ते हैं लेकिन उनका षड्यंत्र अलग है। ये लोग भारत के संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं। डॉ. भीम राव अंबेडकर के द्वारा तैयार किए गए संविधान के तहत जितनी संस्थाएं तैयार की गई हैं, चाहें वो सुप्रीम कोर्ट हो, RBI हो या चुनाव आयोग हो, इन सभी संस्थाओं पर ये लोग प्रश्नचिन्ह लगाते हैं, इन संस्थाओं को खराब बताते हैं और 'ये सारी संस्थाएं न्याय नहीं दे सकती', ऐसा कहते हैं। इसका सीधा अर्थ ये हुआ कि संविधान हाथ में लेकर कहना कि 'संविधान आपको न्याय नहीं दे सकता'। दरअसल संविधान के खिलाफ जनता में एक भावना का निर्माण करने का काम चल रहा है... भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने इसी को लेकर हम आगाह किया था। उनके आखिरी भाषण में उन्होंने इसी मानसिकता को लेकर इंगित किया था... अब उसी षड्यंत्र का स्वरूप चाहें CJP हो या कांग्रेस, उनके माध्यम से हमें दिखाई दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
दरगुवा गांव में पुरानी रंजिश से दबंगों ने फायरिंग, SP से न्याय की गुहार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के दरगुवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में सुनवाई न होने पर SP कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि दबंग हाथों में देशी कट्टा लेकर घर के बाहर फायरिंग करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय बड़ामलहरा थाने में भी शिकायत दी थी, पर पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। इस वजह से परिवार SP से मिलकर जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग कर रहा है।0
0
Report
चंबल नदी में भाई-बहन डूबे; 3 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला
चंबल नदी में नहाते समय भाई-बहन डूबे, पैर फिसलने पर बहन को बचाने दौड़ा भाई; कपड़े, बैग, मोबाइल और चप्पलें मिलीं, 3 घंटे बाद पहुंची सिविल डिफेंस टीम अंधेरा होने पर शुरू हुई तलाश। हादसा दोपहर करीब 11:30 से 12 बजे के बीच हुआ। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। जयसिंह गुर्जर, छोटू मीना और गोरधन गुर्जर सहित गोताखोरों ने दोपहर 2 से 4 बजे तक तलाश की, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। तहसीलदार पुष्कर सिंह, थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नदी किनारे दोनों के कपड़े, बैग, चप्पल और मोबाइल मिले हैं। मोबाइल में नहाते समय के फोटो-वीडियो भी मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे की सूचना 3 बजे प्रशासन को देने के बावजूद सिविल डिफेंस टीम शाम करीब 6 बजे पहुंची। टीम ने नाव तैयार करने में करीब 1 घण्टे का समय खराब कर दिया और 7 बजे बाद सर्च अभियान शुरू हुआ, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। अब कल सुबह दुबारा सर्च अभियान चलाकर युवक युवती की तलाश की जाएगी।0
0
Report
बुलंदशहर में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से तहलका, हत्या की आशंका
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी。 रोहिंदा निवासी स्वालीन पुत्र शरीफ के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त。 NH-34 किनारे खाली प्लॉट अचेत अवस्था में पड़ा मिला स्वालीन का शव。 फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जांच जारी。 परिजनों ने मृतक के ससुरालीजनों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया。 हर पहलू पर जांच जारी, बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
डिबाई में मुकेश हत्याकांड: पत्नी प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: डिबाई के मुकेश हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा। पत्नी पूनम ने प्रेमी कविंद्र और उसके साथी चेतन संग रची थी साजिश। मुकेश की हत्या के बाद शव को सड़क किनारे कीचड़ में फेंका गया। हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश का पुलिस ने किया खुलासा। परिजनों के शक के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे बढ़ाई। CDR और CCTV फुटेज समेत कई साक्ष्यों की जांच में खुला राज। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो बच्चों की मां है आरोपी पूनम, 15 सितंबर को हुई थी 38 वर्षीय मुकेश की हत्या।0
0
Report
बुलंदशहर गैंगरेप केस: एक आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट जारी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: पूर्व परिचित दो युवकों पर युवती से गैंगरेप का आरोप。 पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया。 पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, वैधानिक कार्रवाई जारी。 बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला。0
0
Report
केरल चुनाव के बाद SIR मुद्दा: राहुल गांधी स्तर पर भाजपा के निशाने पर
Noida, Uttar Pradesh:Puducherry: BJP National Secretary K Surendran says, "Before the elections in many states—such as Bihar, Karnataka, and Kerala—Congress leaders were pointing out that there were lots of double and fake votes in the voter lists. Immediately after the Kerala election, our Home Minister and Chief Minister said the SIR contributed well in Kerala...now, Rahul Gandhi is taking this SIR issue to the national stage and trying to destabilise India. People won't accept his politics they will accept Narendra Modi's development politics again and again."0
0
Report
Advertisement
एमसीडी की कार्रवाई: 29 अवैध निर्माण ध्वस्त, 7 संपत्तियाँ सील
Noida, Uttar Pradesh:एमसीडी की जारी कार्रवाई, 29 अवैध निर्माण ध्वस्त दिल्ली के सभी 12 जोनों में एमसीडी का अभियान 29 ध्वस्तीकरण कार्रवाई, 7 संपत्तियां सील भवन मानदंडों के उल्लंघन पर 5 ध्वस्तीकरण आदेश जारी शालीमार बाग, मयूर कुंज, पटपड़गंज, अंबेडकर नगर और शाहदरा में कार्रवाई अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा0
0
Report
धनबाद: दिशा बैठक में दुर्गापूजा के लिए ट्रैफिक और बिजली-पानी व्यवस्था पर जोर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय सभागार में भाजपा सांसद ढुलू महतो की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई। बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मेयर संजीव सिंह विधायक राज सिन्हा, शत्रुध्न महतो, मथुरा महतो, अरूप चटर्जी, डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार रहे। बैठक में विकास योजनाओं के साथ दुर्गापूजा में ट्रैफिक जाम, विधि व्यवस्था, बिजली, पानी सुचारू रूप से उपलब्ध कराने पर चर्चा किया गया। वही सांसद ढुलू महतो ने कहा कि बैठक में विकास योजनाओं पर बात हुई है। दुर्गापूजा में श्रद्धालु पूजा पंडालों तक आराम से घूम सके। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था, विधी व्यवस्था को ठीक करने गोविंदपुर एनएच 19 में जाम नहीं लगे का निर्देश दिये हैं। वही केंदुआडीह धंसी सड़क को पूजा के पहले ठीक करने को कहा गया है। बहुत से लोग केंदुआडीह सड़क को ठीक कराने का बात करते हैं। लेकिन उसे ठीक केवल ढुलू महतो ही करा सकता है। वही डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि लगभग 8 महीने बाद दिशा की बैठक किया गया है। विकास योजनाओं के साथ दुर्गापूजा में सड़क, सुरक्षा बिजली पानी सप्लाई नियमित हो सके। इसके लिये कार्य हो रहा है। केंदुआडीह धंसी सड़क को पूजा के पहले ठीक करा अस्थाई रूप से छोटी वाहनों के आवाजाही के लिये शुरू किया जाएगा.0
0
Report
चतरा के उपायुक्त के नाम पर बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने अलर्ट जारी
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Anchor: चतरा जिले में साइबर अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब उन्होंने सीधे जिले के उपायुक्त (DC) को ही अपना निशाना बना लिया है। चतरा के उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले को लेकर जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए अलर्ट जारी किया है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डीसी रवि आनंद की तस्वीर और पदनाम का दुरुपयोग कर यह फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा है। प्रशासन ने जिले के लोगों से अपील की है कि इस फर्जी अकाउंट से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल या आर्थिक लेन-देन की मांग पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। साथ ही, बिना सत्यता की जांच किए अपनी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक सूचनाएं केवल अधिकृत माध्यमों से ही जारी की जाती हैं। प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम वाले इस संदिग्ध नंबर से कोई मैसेज या कॉल आता है, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना या जिला प्रशासन को दें। ऐसा करने से इन साइबर ठगों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। लोगों से साइबर ठगी के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
