224122
Kanpur Dehat: कुंभ यात्रियों के लिए बारा टोल प्लाजा पर विशेष व्यवस्था
Akbarpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव और टोल टैक्स मैनेजर मनोज शर्मा की ओर से कुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए 30 बेड और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी ताकि यात्री थकावट, कोहरे या यात्रा में किसी अन्य समस्या के दौरान आराम कर सकें। RTO और टोल मैनेजर ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह उच्चतम व्यवस्था की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शादी के दिन की मौत: दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत से गांव में मातम
Naugarh, Uttar Pradesh:जिस घर में 24 घंटे पहले शहनाई गूंजी थी...आज उसी घर में मातम पसरा है..शादी के अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत से हर कोई हैरान है..सवाल ये की, आखिर ऐसा क्या हुआ की नई-नवेली जिंदगी का आगाज...मौत पर खत्म हो गया? फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और पुलिस की जांच से ही सामने आएगी...लेकिन नई जिंदगी की शुरुआत से पहले ही आई मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है.0
0
Report
दोपहिया के पीछे मासूम बच्चों को पिंजरे जैसी टोकरी में ठूंसने वाला वीडियो आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो में एक शख्स अपनी दोपहिया गाड़ी के पीछे लोहे की जालीदार टोकरी बनाकर उसमें मासूम बच्चों को इस तरह ठूंसकर ले जाता दिख रहा है...जैसे कोई मुर्गियों को मंडी ले जा रहा हो...इस खौफनाक सफर को देखकर सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया है मुर्गियों की तरह पिंजरे में भरे 5 बच्चे सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: श्रेयंका पाटिल की टीम ने गोल्ड मेडल जीता
Noida, Uttar Pradesh:NAGOYA (JAPAN): SHRIYANKA PATIL (INDIAN WOMEN TEAM MEMBER) INDIAN WOMEN'S CRICKET TEAM WON THE GOLD medal AT THE AICHI-NAGOYA ASIAN GAMES 2026 जापान: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल कहती हैं, "इस मैच से पहले मैं बहुत उत्साहित थी। मैं पहले से ही सोच रही थी कि 'अरे, मैं गोल्ड मेडल पहनूंगी,' क्योंकि मुझे मैनिफ़ेस्ट करना और विज़ुअलाइज़ करना पसंद है। तो हाँ, इस गोल्ड मेडल को पहनकर और पोडियम पर खड़े होकर मैं बहुत खुश और आभारी महसूस कर रही हूँ..."0
0
Report
Advertisement
पटना: FIR दर्ज, SIT बना; 24 घंटे में नंदन यादव और हरिराम यादव गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना में घटना का संज्ञान लेते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले के संज्ञान में आते ही एफआईआर दर्ज की गई और एसआईटी का गठन किया गया। कुछ ही घंटों में तीन गिरफ्तारियां हुईं और 24 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरिराम यादव को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस को अपराध के खिलाफ खुली छूट दी गई है और 24 से 48 घंटे के भीतर कार्रवाई का परिणाम देने के निर्देश हैं। यह गंभीर अपराध है और इसमें दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता की गोपनीयता भंग करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और सोशल मीडिया पर पीड़िता से जुड़े वीडियो के प्रसारण को गंभीर मामला माना जाना चाहिए। विपक्ष के नेताओं समेत जिसने भी ऐसे वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला है, उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि अपराध में जाति नहीं ढूंढनी चाहिए; मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरिराम यादव हैं, इसलिए पुलिस उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अपराधी की पहचान उसके अपराध से हो, जाति से नहीं।0
0
Report
masaurhi ke kevda OP kshetra me railway patr ke paas shav, hatya ki asankha
Masaurhi, Bihar:सूर्यमंदिर रेलवे पटरी के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद। हत्या की आशंका। मसौढ़ी केवड़ा ओपी थाना क्षेत्र में जोलबिघा सूर्य मंदिर और रेलवे पटरी के बीच एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। उसके गले पर तेज हथियार से वार करने के निशान हैं। इस कारण ऐसी आशंका थी कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्म के लिए भेज दिया। सुबह में आसपास के लोगों ने एक शव देखने की सूचना पुलिस को दी। केवड़ा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शुरू में तो ट्रेन से गिरकर मौत होने की चर्चा हुई लेकिन जब मृतक के गले में तेज हथियार से वार करने के निशान मिले तो आशंका हत्या पर भी गहराई। मृतक ने सफेद शर्ट और काला पेंट पहन रखा था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। केवड़ा ओपी के प्रभारी एसएचओ ने बताया कि मृतक के गले और हाथ पर तेज हथियार से वार करने के निशान थे। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।0
0
Report
खेती से परेशान पिता ने बेटी की विदाई से पहले जहरीला पदार्थ खाकर मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में बेटी की विदाई की तैयारियों के बीच एक पिता ने कथित तौर पर खेती में हुए भारी नुकसान से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जालौन के मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक, राठ थाना क्षेत्र के टोला गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा (47) खेती-किसानी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि खेती में लगातार हुए नुकसान को लेकर वह परेशान चल रहे थे। इसी बीच बेटी की विदाई से पहले उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज, उरई रेफर कर दिया। उरई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सुरेंद्र मिश्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। बेटी की विदाई से पहले हुई इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
अकबरपुर में जेसीबी से मकान गिराने के मामले में कोतवाल समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- कल रात्रि में जेसीबी से दुकान व मकान गिराने के मामले में बड़ी कार्यवाही, अकबरपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह निलंबित, हल्का दरोगा अजय कुमार व दो सिपाहियों पर भी कार्यवाही, बरियावन किछौछा मार्ग पर सड़क के किनारे बने दुकान और मकान को 20/21 सितंबर की रात्रि को 3 जेसीबी के साथ सैकड़ों की संख्या में पहुँच कर दबंगों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर गिरा दिया था मकान, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने की बड़ी कार्यवाही, मामले में कोतवाल की संलिप्तता पाई गई, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन का मामला0
0
Report
लखनऊ के सतखंडा: अधूरी सात मंजिला मीनार की रहस्यमयी कहानी
Lucknow, Uttar Pradesh:क्या है लखनऊ के नवाबो के अधूरा सतखंडा के अधूरी मीनार की रहस्यमय काहानी लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें अपने अंदर कई कहानियां समेटे हुए हैं लेकिन आज बात एक ऐसी इमारत की, जो बनते-बनते रह गई नाम है सतखंडा लाल ईंटों से बनी ये चार मंजिला संरचना कभी सात मंजिला भव्य निगरानी मीनार बनने वाली थी कहा जाता है कि नवाब मोहम्मद अली शाह इसे कुतुब मीनार और पीसा की झुकी मीनार की तर्ज पर बनवाना चाहते थे लेकिन चौथी मंजिल का काम चल रहा था,तभी 1842 में नवाब का इंतकाल हो गया और निर्माण हमेशा के लिए रुक गया इसके अधूरे रह जाने को लेकर इतिहास और अंधविश्वास की अपनी-अपनी कहानियां हैं देखिए ये रिपोर्ट... ये है लखनऊ का सतखंडा एक ऐसी ऐतिहासिक इमारत, जो आज भी अधूरी खड़ी है लाल ईंटों से बनी इस संरचना की पहचान इसकी घटती हुई मंजिलों और अनोखी वास्तुकला से होती है सतखंडा का निर्माण नवाब मोहम्मद अली शाह के शासनकाल में करीब 1837 से 1842 के बीच शुरू हुआ था नवाब इसे सात मंजिला भव्य वॉच टावर बनाना चाहते थेऐसी मीनार, जिसकी ऊंचाई से पूरे लखनऊ का विहंगम दृश्य देखा जा सके आपको बता दे कि सतखंडा की परिकल्पना पर कुतुब मीनार और पीसा की झुकी मीनार का प्रभाव था इसकी वास्तुकला में मुगल, यूरोपीय और इस्लामी शैली के तत्वों का मेल दिखाई देता है हर ऊपरी मंजिल का आकार पिछली मंजिल के मुकाबले छोटा होता जाता है लेकिन इतिहास ने इस इमारत की कहानी को अधूरा छोड़ दिया चौथी मंजिल का निर्माण चल ही रहा था कि वर्ष 1842 में नवाब मोहम्मद अली शाह का इंतकाल हो गया उनकी मौत के बाद सतखंडा का निर्माण भी रोक दिया गया इसके बाद इस अधूरी इमारत को लेकर एक मान्यता भी सामने आई कहा जाने लगा कि अगर किसी इमारत के निर्माण के दौरान उसे बनवाने वाले शासक की मौत हो जाए, तो उस इमारत को आगे नहीं बढ़ाया जाता इसी वजह से कुछ लोगों ने सतखंडा को 'मनहूस' तक कहना शुरू कर दिया हालांकि इस कहानी को इतिहास और अंधविश्वास के बीच देखा जाता है शाही परिवार के वंशजों की ओर से ऐसी मान्यता को नकारे जाने की बात भी सामने आती रही है यानी सतखंडा का अधूरापन सिर्फ एक वास्तुशिल्पीय कहानी नहीं, बल्कि इससे जुड़ी मान्यताओं ने भी इसे रहस्यमयी बना दिया है फिलहाल उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब पुरानी लखनऊ में विकास कर में तेजी की गई और सतखंडा को भी पर्यटकों के लिए बनाया गया कि इसको जाकर पर्यटक देख उसके इतिहास के बारे में जाने 6 महीने पहले मौजूद यूपी सरकार ने इसको खोल है और इसका टिकट भी 20 रूपहे रखा गया यह सतखंडा हुसैनाबाद ट्रस्ट के अंडर में आता है और उसकी देखरेख हुसैनाबाद ट्रस्ट करता है आज भी कई पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं सतखंडा को नीचे से दिखाते हुए सतखंडा के बारे में स्थानीय इतिहासकार नवाब मसूद अब्दुल्ला बताते हैं कि इसका निर्माण मोहम्मद अली शाह की एक महत्वाकांक्षी योजना थी इसका उद्देश्य एक ऊंचा सात माले की इमारत बनवाना था जिसका मकसद था कि ईद और मोहर्रम का चांद यहां से देखा जाए मगर जब नवाब शाहब का इंतकाल हो गया उसके बाद इसका निर्माण रुक गया, क्योंकि उसे समय का ऐसा माना जाता था कि किसी भी नवाब के समय कोई इमारत अगर बंद नहीं है उसका इंतकाल हो जाता है तो उसको वहीं पर बंद कर दिया जाता आज करीब दो सदी बाद भी सतखंडा लखनऊ के इतिहास का एक खास हिस्सा है चार मंजिलों पर रुकी ये इमारत आज भी उस सपने की कहानी सुनाती है, जो सात मंजिलों तक पहुंचने से पहले ही अधूरा रह गया एक ऐसी मीनार जो पूरी नहीं हुई, लेकिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई जो भी पर्यटक यहां पर आता है इसकी कहानी सुनकर भावुक हो जाता है0
0
Report
दिल्ली कलकाजी गैंगरेप पर लता गुप्ता का तेज़ बयान; कार्रवाई तेज है
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: आस्था कुंज पार्क गैंगरेप मामले पर दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन लता गुप्ता ने कहा, "ऐसी घटनाएं बहुत चिंताजनक और गंभीर हैं। जैसे ही दिल्ली महिला आयोग को इन घटनाओं के बारे में पता चला, उसने तुरंत स्वतः संज्ञान लिया। हमने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। आयोग ने दिल्ली में पहले हुई घटनाओं पर भी तुरंत संज्ञान लिया है। मुस्कान के मामले में, हम उसके घर गए और उसकी माँ से मिले। रोहत नगर मामले में भी हम परिवार से मिले। अहम बात यह है कि पुलिस ने इन सभी मामलों में बहुत तेज़ी से कार्रवाई की है। मैं कहूँगी कि कार्रवाई काफी तेज़ी से की गई है। कल कालकाजी में हुई घटना में रात 9 बजे FIR दर्ज की गई और जहाँ तक मुझे पता है, सुबह 5 बजे तक आरोपी को पकड़ लिया गया था। एक आरोपी के पैर में गोली भी लगी थी। आयोग ऐसी घटनाओं पर तुरंत संज्ञान ले रहा है और अपनी ज़िम्मेदारियों के अनुसार काम कर रहा है।"0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र पुलिस GT रोड लाइफलाइन, किसानों के रोड जाम के प्रयास पर बातचीत से समाधान की कोशिश
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने मीडिया को बताया कि किसानों ने रोड जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस का मत बिल्कुल स्पष्ट है कि किसी भी कीमत पर रोड जाम नहीं करने दिया जाएगा क्योंकि जीटी रोड देश की लाइफ लाइन है और यदि जीटी रोड पर जाम लगाया जाता है तो लोगों को बहुत भारी परेशानी होती है उन्होंने कहा कि किसानों ने जो रोड जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने भी मामूली वाटर कैनन का इस्तेमाल किया वहीं दूसरी तरफ कुछ पुलिस के जवानों को भी चोटे आई हैं उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है और किसानों को भी चाहिए कि वह बातचीत के जरिए मामला सुलझाए।0
0
Report
संजय दत्त ने मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए।0
0
Report
UPI पर MDR शुल्क से बड़े भुगतान महंगे, क्या कैश लौटेगा?
Betul, Madhya Pradesh:UPI से भुगतान करने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 हजार रुपये से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर संभावित MDR शुल्क और नए नियमों को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में चिंता देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अगर बड़े UPI भुगतान पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क लागू होता है,तो इसका अप्रत्यक्ष बोझ आखिरकार ग्राहकों की जेब पर ही पड़ सकता है। पेट्रोल पंप, राशन और दूसरे बड़े भुगतानों में अतिरिक्त शुल्क या किसी तरह की पाबंदी से आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर UPI भुगतान महंगा हुआ तो लोग मजबूरी में दोबारा कैश का उपयोग बढ़ा सकते हैं। वहीं व्यापारियों की चिंता है कि कम मार्जिन वाले कारोबार में 0.04 से 0.4 प्रतिशत तक का शुल्क सीधे उनके मुनाफे को प्रभावित कर सकता है। हालांकि सरकार और वित्त मंत्रालय की ओर से इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट किए जाने और वास्तविक असर नियम लागू होने के बाद ही सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल सवाल यही है क्या डिजिटल पेमेंट की सुविधा पर कोई अतिरिक्त लागत आम ग्राहक की जेब तक पहुंचेगी या UPI पहले की तरह ही आसान और किफायती बना रहेगा।0
0
Report
Advertisement
हरियाणा की सहकारी शक्कर मिलों को अवॉर्ड, गडकरी-शर्मा ने किया संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज का हो रहा है दो दिवसीय सम्मेलन. डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हो रहा आयोजन. नेशनल शुगर एंड बायो-एनर्जी कॉन्क्लेव का आयोजन. इंडस्ट्री एक्सीबिशन एंड इनोवेशन एक्सपो भी आयोजित. नेशनल एफिशिएंसी अवॉर्ड 2024-25 और 2025-26 की अवॉर्ड सेरेमनी. करनाल कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा को मिला अवॉर्ड. शाहाबाद कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा भी सम्मानित. पानीपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा को भी मिला पुरस्कार. करनाल शुगर मिल्स को टेक्निकल अवॉर्ड से नवाजा गया. कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे. सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हुए शामिल हुए. हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा रहे मौजूद. देशभर की सहकारी चीनी मिलों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और MD पहुंचे. चीनी उत्पादन के साथ एथेनॉल और बायो-एनर्जी पर मंथन. ग्रीन फ्यूल और नई तकनीक पर तकनीकी सेमिनार. पानीपत करनाल और शाहबाद सहित चार अवार्ड शुगर इंडस्ट्री से जुड़े मिले हैं हरियाणा को - अरविंद शर्मा. किसानों इथेनॉल सहित टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है - अरविंद शर्मा. परली प्रबंधन को लेकर हरियाणा का मैनेजमेंट अच्छा है, पिछले सालों में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है. चीनी के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राजील से तय होते है. केंद्र के पांच राज्यों को जुर्माना लगाने पर बोले अरविंद शर्मा. जुर्माने के बजाय किसानों को जागरूक करना जरूरी है, पिछले समय से अब में किसान पराली को लेकर काफी जागरूक हुआ है।0
0
Report
SC plea पर ECI irregularities: प्रशांत भूषण के दावे पर नोटिस जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: SIR मामले पर वकील प्रशांत भूषण कहते हैं, "दिल्ली SIR से जुड़ी एक नई याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें चीफ जस्टिस की बेंच ने आज चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। बताया गया कि पहले 1.45 करोड़ वोटर थे, जिनमें से 47 लाख को ड्राफ्ट रोल से हटा दिया गया, जिससे 97 लाख वोटर बचे। इन 97 लाख में से 35 लाख से ज़्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि वे 'अनमैप्ड' हैं या उनमें लॉजिकल गड़बड़ियां हैं। लेकिन किन आधारों पर लॉजिकल गड़बड़ियों वाले लोगों को यह बताया जा रहा है..."0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण
Rohtak, Haryana:श्रीलंका को 147 रन से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, शैफाली के घर खुशी का माहौल रोहतक। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही एशियन गेम्स में देश के पदकों के खाते में पहला गोल्ड आया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि से रोहतक की स्टार क्रिकेटर शैफाली वर्मा के परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि एशियन गेम्स में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतना गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और टीम ने एकजुट होकर श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्मृति मंधाना ने 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शैफाली वर्मा ने 48 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम योगदान दिया। रिचा घोष ने भी 49 रन की तेज पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई और भारत ने 147 रन से मुकाबला जीत लिया। शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि मैच से एक दिन पहले भी शैफाली ने बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था कि टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेगी। फाइनल में शैफाली ने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान दिया और दो विकेट हासिल किए। संजीव वर्मा ने कहा कि शैफाली के अच्छे प्रदर्शन से परिवार काफी खुश है। उन्होंने कहा कि बेटी ने एक बार फिर देश और रोहतक का नाम रोशन किया है। परिवार को उम्मीद है कि शैफाली आने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी।0
0
Report
Advertisement
