224145
इल्तिफ़ातगंज- सड़क मार्ग की हालत हुयी खराब ,ग्रामीणों ने बताया कि भैंस ने उखाड़ दी सड़क
Jigna, Uttar Pradesh:बनी हुई सड़क मार्ग कैसे मानक तय किया जाता है कि बनने के बाद से ही उखड़ना शुरू हो जाता है। एनवा गांव के मथुरापुर में बनी सड़क पर भैंस के चलने से सड़क उखड़ गए। ऐसे में मानक विहीन सड़कों को कैसे अप्रूवल मिल जाता है ,कही न कहीं भ्र्ष्टाचार के कारण यह सम्भव होता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौशांबी के स्कूल में हेडमास्टर का वीडियो वायरल, बच्चों के बजाय कुर्सी पर आराम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्कूल में पढ़ाई छोड़ आराम फरमा रहे हेडमास्टर साहब कौशांबी में गुरुजी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने के बजाय हेडमास्टर साहब कुर्सी पर पैर रखकर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। मामला नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कोटिया का है। यहां प्रधानाध्यापक शिवबरन मिश्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेडमास्टर साहब कुर्सी पर बैठकर दोनों पैर मेज पर रखे नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि स्कूल में पढ़ाने से ज्यादा आराम फरमाने में उनका वक्त गुजरता है। उनकी कार्यशैली से स्टाफ भी परेशान बताया जा रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
जबलपुर: एमपीईबी सबस्टेशन ऑपरेटर की हत्या, अज्ञात आरोपी फरार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ एम पी ई बी के सब स्टेशन ऑपरेटर की हत्या ऑपरेटर गजेंद्र सिंह की धारदार हथियार से हत्या अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम पाटन थाना के ननवारा गांव का मामला सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात था ऑपरेटर पाटन पुलिस मामले की जांच में जुटी0
0
Report
सोलर पैनल धोखाधड़ी: 34 लाख रुपए के घोटाले में आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सोलर पैनल लगाने के नाम पर 34 लाख ₹ की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. वास्तव में प्रार्थी नवीन कुमार ने 5 सितंबर 2026 को स्मृति नगर चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज कराई की 24 जून 2026 को मोबाइल फोन के माध्यम से कमलेश पाटिल से बात चीत हुई जिसमें उसने खुद को सन रुट एनर्जी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई महाराष्ट्र से संबंधित अधिकारी बता कर नवीन कुमार को बाजार दर से कम कीमत पर सोलर पैनल उपलब्ध कराने और मुफ्त इंस्टॉलएशन करने का प्रस्ताव दिया बात चीत में कमलेश ने बताया की उनका सोलर पैनल बाजार में बिक रहे सभी सोलर पैनलो से किफायती और बेहतर है जिसके बाद नवीन कुमार उनके झांसे में आ गया और कमलेश पाटील के द्वारा दिए गए बैंक खतों में RTGS के माध्यम से कुल 34 लाख ₹ जमा करा दिए लेकिन जब लंबे समय के बाद भी सोलर पैनल नहीं लगाया गया तब उस समझ आया की उसके साथ धोखाधड़ी हो गई जिसके बाद उसने फौरन लिखित में शिकायत दर्ज कराई और तामम दस्तावेज और लेन देंन के डिजिटल साक्षय पुलिस को उपलब्ध कराए पुलिस ने बारीकी से सभी डिजिटल साक्षय और दस्तावेजों का अवलोकन किया तो मामला सही पाया गया जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई और मुंबई से गिरफ्तार कर कमलेश पाटिल को दुर्ग लाया गया फिलहाल कमलेश पाटिल को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. बाइट-शोभराज अग्रवाल एडिशनल एसपी दुर्ग.0
0
Report
Advertisement
राजभर ने सपा घोषणापत्र पर हमला, 2022-27 की तुलना में नज़ीर एक जैसा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणापत्र पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, "सच कभी छिपा नहीं रहता। उनके 2022 और 2027 के चुनावी घोषणापत्रों की तुलना करके देख लीजिए। दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं बस पन्ने बदल गए हैं। उन्होंने अपने घोषणापत्र में कभी यह नहीं लिखा कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो वे दंगे करवाएंगे। उन्होंने अपने एजेंडे में कभी यह नहीं लिखा कि वे अपराधियों को बचाएंगे। उन्होंने यह भी नहीं लिखा कि बिजली सिर्फ सैफई में 24 घंटे आएगी, जबकि बाकी जगहों पर सिर्फ 5 या 6 घंटे ही मिलेगी।" "..मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे और अखिलेश जी सैफई में बैठकर नाच-गाने का कार्यक्रम देख रहे थे। लोग एक-दूसरे की जान ले रहे थे। लोग अपने गांवों से भागने और पलायन करने को मजबूर थे, और मुख्यमंत्री के तौर पर वे सैफई में पूरी रात नाच-गाने का कार्यक्रम देख रहे थे। इसलिए, जिसने भी वह पोस्टर लगाया, बिल्कुल सही पोस्टर लगाया..."0
0
Report
सीवान में पुलिस के सामने भीड़ से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
Siwan, Bihar:सीवान में खाकी वर्दी पर भारी पड़ती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दरोगा के साथ महिला समेत कुछ लोग धक्का-मुक्की और बहस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है। वहीं वीडियो में दिख रहे पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज थाने में तैनात दरोगा ललन सिंह बताए जा रहे हैं। हालांकिए ZEE मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मौके पर पुलिस पदाधिकारी किन परिस्थितियों में पहुंचे थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इधर, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे हैं। वीडियो की सत्यता, घटना के समय और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर उस दिन देवरिया गांव में क्या हुआ था और इस कथित धक्का-मुक्की के पीछे की असली वजह क्या है।0
0
Report
उत्तरकाशी में तीन दिन के आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण और मॉक अभ्यास शुरू
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील है जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश एवं अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के दिशा-निर्देशन में राज्य आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में DDMA के तत्वावधान में तीन दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधन टीम / मास्टर ट्रेनर, SDRF एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अभियान में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी, बादल फटना जैसी आपदाओं के दौरान क्या करें और क्या न करें, इसकी व्यवहारिक जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार, सर्च-रेस्क्यू और आपातकालीन स्थिति में घबराए बिना धैर्य बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरकाशी जैसे आपदा संवेदनशील जनपद में इस तरह के प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं। जागरूक नागरिक ही आपदा के समय खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपदा प्रबंधन की बारीकियों को जाना।0
0
Report
Advertisement
Surajpur पुलिस ने जुआ फड़ पर रेड कर 7 गिरफ्तार, 5 कर्मी निलंबित
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर पुलिस विभाग की बड़ी कार्यवाही जुआ के फड़ पर रेड सहित पुलिस पर गिरी गाज जुआ फड़ से 7 जुआाड़ी गिरफ्तार 7 मोबाइल 99हजार 600 नगद सहित कई गाड़ी जप्त थाना प्रभारी दिनेश पुरैना सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित जुआ फड़ की जानकारी नहीं होने और उसमें संदिग्ध भूमिका का आरोप पुलिस अधीक्षक के द्वारा बनाई गई स्पेशल टीम ने की जुआड़ियों पर की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने किया पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही0
0
Report
जयपुर में कानून की धज्जियां: कॉलोनी में जन्मदिन पर हंगामा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी जयपुर में फिर उड़ी कानून की धज्जियां बीच सड़क पर पुलिस का चिन्ह/स्टीकर लगी गाड़ी पर केक काटकर युवक जन्मदिन मनाया गाड़ी में तेज आवाज़ में हूटर और वीआईपी फ्लैशर की तेज आवाज के साथ कॉलोनी में देर रात किया हंगामा,स्थानीय लोगो में दहशत सेलिब्रेशन के वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर भी डाले महेश नगर थाना इलाके की सुंदर विहार कॉलोनी की घटना सुनील शर्मा नाम के युवक का जन्मदिन कॉलोनीवासियों के लिए बना सर दर्द और दहशत पिछले दिनों पुलिस की पीसीआर में युवकों की शराब पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल क्या ऐसे होगा राजधानी में पुलिस का इकबाल बुलंद?0
0
Report
उधम सिंह नगर में पुलिस मुठभेड़: चाकूबाज़ी के बाद गोलीबारी, 3 गिरफ्तार
Bahara Boj, Uttarakhand:पुलिस मुठभेड़ स्थान– उधम सिंह नगर बताया गया कि बदमाशों ने चाकूबाज़ी करके एक सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी गोली चलाई और बदमाश शुभम चंद्रा उर्फ बर्गर घायल हो गया। इस घटना में अभी तक तीन अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पिछले दिनों एक मामूली विवाद को लेकर लीलाधर नामक सुरक्षा गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से दो रघुवीर सिंह और विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे अभियुक्त शिवम चंद्रा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान शिवम के दाहिने पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
योगी बोले: महिलाओं के आरक्षण बिल 2029 तक लागू करने की राह साफ
Noida, Uttar Pradesh:Balrampur (UP): Yogi Adityanath (UP CM) on women reservation bill बलरामपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) पारित होने पर मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल को हृदय से धन्यवाद देता हूँ। हम वास्तव में आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, संसद द्वारा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (महिला आरक्षण विधेयक) पहले ही पारित किया जा चुका है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस विधेयक को 2029 तक लागू करने का रास्ता साफ करने से अब यह सुनिश्चित हो गया है कि संसद और विधानसभाओं में सीटों की संख्या में 50% की वृद्धि होने पर, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करना आसान हो जाएगा।"0
0
Report
IGI एयरपोर्ट CISF ने ब्रेसलेट के भीतर छिपे चाकू के साथ यात्री को पकड़ा
New Delhi, Delhi:दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर CISF टीम ने पकड़ा ऐसा हथियार जो कोई पकड़ ना पाए. दिखने में ब्रेसलेट लगता है और मौका मिलते ही चाकू चला देता है. बड़ा खुलासा. ब्रेसलेट देखकर दिल्ली पुलिस और CISF सोच में पड़ गए. लोकेशन: IGI एयरपोर्ट दिल्ली. यह खबर सुरक्षा जांच के दौरान CISF के जवानों ने एक यात्री के ब्रेसलेट में छिपे हुए एक छोटे चाकू (SRI) को दबोचा. यात्री की तलाशी के समय, CISF के जवानों को उस अजीब ब्रेसलेट पर निगाह गया. उन्होंने बारीकी से देखा तो उसमें छिपा चाकू मिला. यह मामला इसलिए खास है क्योंकि चाकू ब्रेसलेट के अंदर इस तरह छिपा था कि पहचान पाना बेहद मुश्किल था. यह घटना सुरक्षा जांच के दौरान CISF जवानों की सतर्कता, चौकसी और पेशेवर काबिलियत को दर्शाती है, जिससे वे ऐसी दुर्लभ चीजें भी पकड़ लेते हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि ब्रेसलेट चाकू कहाँ से आया या किस व्यक्ति को देने जा रहा था.0
0
Report
बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने जी मीडिया के चेयरमैन Subhash Chandra को जन्मदिन की बधाई दी
Patna, Bihar:रजनीश पटना बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने जी मीडिया के चेयरमैन श्री सुभाषचंद्रा जी को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्वल भविष्य की कामना की0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में चार सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, प्रवीण मालिक बने नए सीओ सिटी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने चार क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रवीण मालिक को सीओ सिटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपक कुमार सिंह को पुवायां का नया सीओ बनाया गया है। वहीं, अनुज मिश्रा को जलालाबाद सर्किल का चार्ज मिला है, जबकि देवव्रत बाजपेई को सीओ लाइन के पद पर तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
राजसमंद पंचायत समितियों में उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस के दांव से बदलेगा सियासी समीकरण
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों में आज उपप्रधान का चुनाव, 161 निर्वाचित सदस्य करेंगे फैसला। प्रधानमंत्री चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 7 पर सीधी जीत, 1 पर निर्दलीय संग बोर्ड, भाजपा महज 1 पर सिमटी। आज बदलेंगे सियासी समीकरण, निर्दलीय प्रधान वाली पंचायत समिति में कांग्रेस का बन सकता है उपप्रधान। राजसमंद पंचायत समिति में कांग्रेस के दांव से पलटी बाजी, निर्दलीय मंजू देवी कुमावत ने 13-12 से जीता चुनाव。0
0
Report
96 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्जन से भामाशाह मंडी का विस्तार अब संभव
Kota, Rajasthan:हाड़ौती के किसानों के लिए खुशखबरी, भामाशाह मंडी के विस्तार का रास्ता हुआ साफ, मंडी विस्तार के लिए 96 हेक्टेयर भूमि पर राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति द्वारा डायवर्जन पर मंजूरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष प्रयासों से मिली बड़ी सफलता, 438 बीघा अतिरिक्त भूमि पर होगा विस्तार, हाईवे से होगा सीधा जुड़ाव, 718 बीघा कुल क्षेत्रफल होगा, मंडी परिसर में बनेगा रेलवे ट्रैक, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी राहत, हाड़ौती की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में भामाशाह मंडी विस्तार की मंजूरी बड़ा कदम है। 96 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को स्वीकृति मिलने से वर्षों से अटकी परियोजना अब धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। वर्तमान में करीब 280 बीघा में संचालित मंडी को 438 बीघा अतिरिक्त भूमि मिलने से इसका स्वरूप बड़े कृषि व्यापार केंद्र के रूप में विकसित होगा. मंडी विस्तार का सबसे बड़ा लाभ किसानों को सीजन में लगने वाली लंबी कतारों, उपज की तुलाई और नीलामी में देरी से राहत के रूप में मिलेगा. हाईवे-27 से सीधा जुड़ाव कृषि परिवहन को सुगम बनाएगा, वहीं प्रस्तावित रेलवे ट्रैक से माल ढुलाई की लागत और समय घटाने की संभावना है. यह परियोजना केवल मंडी की क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और सीमावर्ती मध्यप्रदेश के कृषि व्यापार को नई गति देने वाली है।0
0
Report
Advertisement
