224145
Iltfatganj: टांडा नगर में जाम की समस्या बनी हुई
Iltifatganj Bazar, Uttar Pradesh:इल्तिफातगंज में टांडा नगर में बड़ी गाड़ियों के आवागमन से घंटों जाम लग रहा है लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जाम के झाम से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से इस समस्या के निदान की उम्मीद की जा रही
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लातेहार: जमीन पट्टा नहीं मिलने से आदिवासियों का धरना, प्रशासन पर आक्रोश
Latehar, Jharkhand:लातेहार जमीन पट्टा को लेकर झारखंड जनाधिकार मंच के द्वारा आज वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया। लातेहार जिला प्रशासन के जरूरतमंद आदिवासियों के भूमिहीनों जमीन के पट्टा देने में आना कानी कर रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन से जनाधिकार मंच के द्वारा बार बार अपील की लेकिन जिला प्रशासन पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। जिससे अजीज होकर आज जनाधिकार मंच के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है जिला प्रशासन आदिवासियों को 8-10 वर्षो से दावा करने के बाबजूद हर बार त्रुटि बताकर जमीन का पट्टा देने से इंकार कर रही है। गौरतलब है कि पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के ग्राम सभाओं के दावों में 99% की कटौती कर महज 3 से 30 डिग्री सामुदायिक अनुशंसा कर रही है। महुआडांड़ अनुमंडल में भेड़िया अभ्यारण्य और दूसरे मनगढंत कारणों का उल्लेख कर दावो को अस्वीकृत कर रही है जिसका इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते है।0
0
Report
आशिक अली के एनकाउंटर के बाद असम पुलिस अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Guwahati, Assam:निमिषा ठाकुरिया के हत्या के मूल आरोपी आशिक अली को आज असम पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस जब आसिफ अली को पूछताछ के लिए कहीं ले जा रहे थे तब वह भागने की कोशिश कर रहा था; इस दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। इसके बाद उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर देबोजित चौधरी ने कहा कि उनके दोनों पैरों में गोली लगी थी; गोली पैर के बैक साइड में लगी थी और गोली सीधे निकल गई। अभी फिलहाल उनके दोनों पैरों को प्लास्टर कर दिया गया है; वह अभी खतरे से बाहर हैं; उनका जान का कोई खतरा नहीं है — डिक्लेरेशन दिया है गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट चौधरी ने।0
0
Report
सपा नेताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गिरफ्तारी के बाद मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक यादव के साथ विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट पर धरना दिया।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट: दूसरी राज्य के मामलों के बावजूद 20 दिन की पैरोल की पालना अनिवार्य
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश में कहा कि किसी बंदी के खिलाफ दूसरे राज्य में आपराधिक मामला लंबित होने या वहां से दोषसिद्ध होने के आधार पर राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा मंजूर पैरोल के आदेश को निष्प्रभावी नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने 3 अगस्त 2026 को मंजूर 20 दिन की पैरोल की पालना सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार को बंदी को रिहा करने और अगली सुनवाई पर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने आसाराम उर्फ अशुमल की ओर से दायर विविध प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए दिया। याचिकाकर्ता ने शिकायत की थी कि 3 अगस्त के आदेश के बावजूद उसे अब तक पैरोल पर रिहा नहीं किया गया है। राज्य सरकार की ओर से एएजी बीएल भाटी ने कोर्ट को बताया कि पैरोल देते समय खंडपीठ ने कहा था कि यदि आवेदक के खिलाफ किसी अन्य राज्य में आपराधिक मामला है तो उस मामले में कानून अपना रास्ता अपनाएगा। राज्य के अनुसार आवेदक गुजरात के गांधीनगर की सक्षम अदालत से दोषसिद्ध है। इसलिए राजस्थान प्रिजनर्स रिलीज ऑन पैरोल रूल्स, 1958 के नियम 14(ए) के तहत उसे गुजरात हाईकोर्ट से पैरोल के लिए आदेश लेना चाहिए। राज्य ने यह भी बताया कि गुजरात हाईकोर्ट में उसकी इमरजेंट पैरोल अर्जी खारिज हो चुकी है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता निशांत बोडा व अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने दलील दी कि गुजरात हाईकोर्ट द्वारा 13 अगस्त को इमरजेंट पैरोल अर्जी खारिज किए जाने के बावजूद राजस्थान हाईकोर्ट ने 3 अगस्त को अलग से 20 दिन की पैरोल मंजूर की थी। इसलिए उस आदेश की पालना के लिए गुजरात हाईकोर्ट में अलग आवेदन की जरूरत नहीं थी। हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य यह बताने में असमर्थ रहा कि दूसरे राज्य में आपराधिक कार्यवाही के कारण 3 अगस्त के आदेश का प्रभाव समाप्त या स्थगित करने वाला कोई कानूनी प्रावधान है। कोर्ट ने यह भी पाया कि आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दी गई है और न ही इसे वापस लेने या संशोधित करने का कोई आवेदन पेश किया गया है। ऐसे में आदेश की पालना अनिवार्य है। खंडपीठ ने राज्य को 3 अगस्त के आदेश के अनुसार आवेदक को पैरोल पर वास्तविक रूप से रिहा करने तथा इसकी अनुपालन रिपोर्ट अगली सुनवाई में पेश करने के निर्देश दिए। मामले की सुनवाई अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में होगी।0
0
Report
अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण-खराब पार्किंग से भारी जाम; एंबुलेंस फंसी
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण मंगलवार को भारी जाम की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक फैला रखा है, वहीं बाइक, ऑटो, ठेला और ई-रिक्शा बेतरतीब खड़े रहने से मुख्य मार्ग सकरा हो गया है। दोपहर के समय वाहनों की लंबी कतार लगी रही और लोग जाम में फंसे रहे। इसी दौरान सरकारी 108 एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसमें मरीज अस्पताल जा रहा था। एंबुलेंस के फंसने से मरीज और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे एंबुलेंस को निकलवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल चौराहा शहर का सबसे व्यस्त चौराहा है, यहां दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। जाम हटाने के लिए यहाँ तैनात किए गए यातायात पुलिस कर्मी भी मौके से नदारद मिले। लोगों ने बताया कि अगर समय पर ट्रैफिक कर्मी मौजूद होते तो जाम की स्थिति नहीं बनती। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल चौराहे से अतिक्रमण हटाया जाए, पार्किंग व्यवस्था सुधारी जाए और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि जब तक सख्त कदम नहीं उठेंगे तब तक रोजाना जाम की समस्या बनी रहेगी और मरीजों को परेशानी होती रहेगी।0
0
Report
बीकानेर में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक, जीत की रणनीति तय
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी सियासी खबर पंचायत और जिला परिषद चुनाव को लेकर CM भजनलाल शर्मा के आवास पर अहम बैठक बैठक में BJP की चुनावी तैयारीयों और जीत की रणनीति पर हुआ मंथन CM भजनलाल शर्मा, BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रहे मौजूद बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया,खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी तथा नोखा से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई सहित जिले के BJP विधायक और प्रमुख नेता बैठक में शामिल पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान और जिला प्रमुख चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा क्षेत्रवार चुनावी स्थिति, संगठन की तैयारियों और स्थानीय समीकरणों पर नेताओं ने दी जानकारी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर BJP समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने पर जोर खाजूवाला की सिंचाई, नोखा-श्रीडूंगरगढ़ की बिजली और कोलायत लिफ्ट परियोजना को लेकर भी CM ने दिए अधिकारियों को निर्देश CM ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का किया आह्वान बीजेपी मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के विमंदित गृह में दुष्कर्म: पीड़िता के साथ substantial अत्याचार के सामने आया मामला
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मानसिक विमंदित गृह में युवती के साथ दुष्कर्म! मारपीट और बंधुआ मजदूरी करने का भी आरोप पीड़ित युवती की मां ने दर्ज करवाया मामला झुंझुनूं जिले के बगड़ थाने में दर्ज किया गया मामला मां सेवा संस्थान विमंदित गृह आदर्श नगर का मामला संचालक बनवारीलाल सैनी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज लाठियों से लगातार मारपीट करने, जबरदस्ती बाल कटवाने का आरोप खाना भी नहीं देते थे, बल्कि खेतों में मजदूर करवाने का आरोप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जुड़ा है विमंदित गृह करीब आठ महीने से गृह में रह रही थी युवती परिजन अब घर ले गए, तो युवती ने बताई पूरी दास्तां बगड़ सीआई मुकेश कुमार खुद कर रहे मामले की जांच झुंझुनूं जिले से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर प्रतापपुरा स्थित मानसिक विमंदित गृह में इलाज और देखभाल के लिए छोड़ी गई एक 30 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती के साथ दुष्कर्म, मारपीट और बंधुआ मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की मां की शिकायत पर बगड़ थाने में मां सेवा संस्थान विमंदित गृह के संचालक बनवारीलाल सैनी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दी कि उनकी 30 वर्षीय बेटी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को बेहतर इलाज और देखभाल की उम्मीद में मां सेवा संस्थान में भर्ती कराया था। 28 सितंबर को जब वे बेटी को विमंदित गृह से घर लेकर आए तो उसने वहां अपने साथ हुए इस अत्याचार की दास्तां बयां की। तब यह संवेदनशील और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जिस दिन उसे संस्थान में छोड़ा गया था। उसी दिन विमंदित गृह के संचालक बनवारीलाल सैनी ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला थमा नहीं। आरोपी संचालक और उसकी पत्नी ने मिलकर पीड़िता के साथ कई बार बेरहमी से मारपीट की और उसके सिर के बाल जबरन कटवा दिए। विमंदित गृह में मानसिक रूप से बीमार मरीजों से खेतों में मजदूरी करवाई जाती है। पीड़िता को पर्याप्त भोजन, पानी और चाय तक नहीं दी जाती थी। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि वहां रह रहे अन्य विमंदित महिलाओं और पुरुषों के साथ भी इसी तरह का दुर्व्यवहार और मारपीट की जाती है। इसके अलावा, विमंदित गृह की रसोइया गीता नामक महिला पर पीड़िता के कपड़े जला देने का भी आरोप है। महिला ने बताया कि बेटी को दाखिल करवाते समय और वापस लेते समय, आरोपी संचालक बनवारीलाल ने उनके बेटे के हस्ताक्षर किए हुए 100-100 रुपये के दो खाली बॉन्ड/स्टांप पेपर जबरन अपने पास रख लिए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी भविष्य में इन हस्ताक्षरित खाली दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। थानाधिकारी सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में INDIA गठबंधन ने चुनाव पारदर्शिता पर मोर्चा खोला; मतदाता सूची पर सवाल
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए। सिसोदिया ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे का भी जिक्र किया। कांग्रेस के मुताबिक आंदोलन की शुरुआत जिला स्तर पर पैदल मार्च से होगी। इसके बाद ब्लॉक और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता का वोट उसका अधिकार है और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए。0
0
Report
टोंक से जयपुर कूच: नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन जारी
Tonk, Rajasthan:टोंक में नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी, किसानों के समर्थन में जयपुर कूच किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी है। किसानों की मांगों को लेकर नरेश मीणा के नेतृत्व में किसान यात्रा जयपुर कूच कर रही है। किसान यात्रा का काफिला टोंक पहुंचा, जहां टोंक-सवाई माधोपुर रोड स्थित एक निजी होटल पर कुछ देर के लिए रुका हुआ है। काफिला थोड़ी देर बाद निवाई के लिए रवाना होगा और आज रात निवाई में किसान यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। किसानों को खाद उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। नरेश मीणा ने मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन और जयपुर कूच जारी रखने का ऐलान किया है। किसान यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। नरेश मीणा ने कहा कि यदि सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो राजस्थान में बीजेपी का सुफड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि किसानों से बातचीत करने के लिए आए। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन गांधीवादी तरीके से किया जा रहा है। नरेश मीणा ने टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीना डाबी का काम करने का अलग अंदाज है और जिस तरह से वह काम कर रही हैं, उससे लगता है कि टोंक में खाद की कमी नहीं होगी। फिलहाल किसान यात्रा के टोंक से निवाई की ओर रवाना होने की तैयारी है। आंदोलन को लेकर प्रशासन और पुलिस की निगरानी बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
किसानों के चार सूत्रीय ज्ञापन के बाद MSP पर तुरंत बाजरा खरीद की मांग
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर किसान संघ के पदाधिकारियों ने जताया विरोध, किसान संघ ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपे ज्ञापन, एसडीएम सौरव भाम्बू तथा अजीतगढ़ में नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगों पर सकारात्मक रूख नहीं अपनाने पर दी आंदोलन की चेतावनी, समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद शुरू करवाने की मांग, जिलाध्यक्ष सतवीर सामोता के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन एंकर श्रीमाधोपुर में भारतीय किसान संघ की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रीमाधोपुर में एसडीएम सौरव भाम्बू तथा अजीतगढ़ में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। संघ ने सरकार से किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर तत्काल सरकारी खरीद शुरू करने, दूध के दाम बढ़ाने के साथ डेयरी बोनस में वृद्धि करने, रबी फसलों के लिए समय पर पर्याप्त खाद व बीज उपलब्ध कराने तथा भूमि अधिग्रहण में किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग रखी गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बाजार में बाजरा एमएसपी से कम कीमत पर बिकने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतवीर सामोता सहित किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संघ ने मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में विधायक के पिता के श्रद्धांजलि को लेकर राठौड़ की शोक संवेदना
Jaipur, Rajasthan:कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने चित्तौड़गढ़ पहुँचकर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पूज्य पिताजी स्वर्गीय ठा. सा. श्री रामसिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने विधायक श्री चंद्रभान सिंह आक्या एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।0
0
Report
बटाला में धर्म युद्ध मोर्चा: SGPC चुनाव जल्द करवाओ, आनंदपुर साहिब केस में CBI जांच
Batala, Punjab:27 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਜੋ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਹ ਸੀਬੀਆਈ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੈ। ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਤੇ ਇੱਕ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਜੋ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨੇ ਉਹ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਰਵਾਏ ਔਰ ਜਦ ਤੱਕ ਤਰੀਕ ਨਹੀਂ ਦੱਸੀ ਜਾਏਗੀ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ0
0
Report
Advertisement
संभल .संभल में एक बार फिर दिखाई दिया बुलडोजर का ख़ौफ . अवैध निर्माण खुद तोड़ रहे लोग ..
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । संभल में एक बार फिर दिखाई दिया योगी के बुलडोजर का ख़ौफ । चन्दौसी चौराहे पर प्रशासन के द्वारा चिह्नित अवैध दुकानों को खुद तोड़ने में जुटे दुकानदार । अवैध दुकानों पर हथौड़ा चलाकर खुद ध्वस्त कर रहे दुकान दार । चन्दौसी चौराहे पर राजपूत राजा पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा लगाए जाने के मद्देनजर चौराहे के सौन्दर्यकरण के लिए प्रशासन ने अवैध दुकानों को चिन्हित कर ध्वस्त कराये जाने के लिए बुलडोजर कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया था । अवैध दुकानों को खुद ध्वस्त कर रहे दुकानदारों ने कार्यवाही को गलत बताते हुए सरकार से मुआवजे अथवा अन्य स्थान पर दुकानें दिलाये जाने की गुहार लगाई । संभल कोतवाली इलाके के चन्दौसी चौराहे का मामला ।0
0
Report
सिवनी में कृमिनाशक दिवस: 1-19 वर्ष और गैर गर्भवती महिलाओं को दवा खिलाई जाएगी
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी में 6 अक्टूबर राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का शुभारंभ कलेक्टर नेहा मीना ने एल्बेंडाजोल की गोली खाकर और बच्चों को गोली खिलाकर किया इस दौरान उनके साथ मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पंकज दुबे सहित स्वास्थ्य का अमला और संदीपनी स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा कार्यक्रम ग्राम कंडिपार में बना सांदीपनि विद्यालय में किया गया कलेक्टर मीना ने इस अवसर पर बताया कि कृमि नाशक दवाई 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चे और 20 वर्ष से 49 वर्ष की ऐसी सभी महिलाएं जो गर्भवती नहीं है को कृमिनाशक दवा की गोली खिलाई जाएगी यह कार्यक्रम जिला के समस्त स्वास्थ्य केंद्र आंगनवाड़ी केंद्र और आदिवासी बालक बालिका छात्रावास बाल सुधालय में आयोजित किया जाएगा और जो 6 अक्टूबर को कृमिनाशक दवा के सेवन से वंचित रह जाएंगे उन्हें 9 अक्टूबर को पुनः दवाई खिलाई जाएगी और यह कार्यक्रम सतत चलते रहेगा बच्चों ने कामिनाशक दवाई का सेवन किया और यह बताया कि दवाई का फायदा भी है और इसका स्वाद भी अच्छा है0
0
Report
गुरुग्राम में ब्लैकमेलिंग से लाखों वसूली: 24 वर्षीय महिला गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को एक कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। वहीं, आरोपी के बैंक खाते में करीब 95 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं। साहिक के मुताबिक, आरोपी महिला शिकायतकर्ता से लगातार लाखों रुपये की मांग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेने पहुंची है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए महिला को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला MBA पास बताई जा रही है और सुशांत लोक इलाके की रहने वाली है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी महिला के बैंक खाते में बड़ी रकम होने की जानकारी मिली। पुलिस ने करीब 95 लाख रुपये बैंक खाते में फ्रीज कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली गई रकम और कितनी है। धमकी देकर पैसे वसूलने के इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी महिला सलाखों के पीछे पहुंच गई है।0
0
Report
Advertisement
