224145
इल्तिफातगंज के वन विभाग की अनदेखी से वन माफिया काट रहे हरे-भरे पेड़
Iltifatganj Bazar, Uttar Pradesh:इल्तिफातगंज के वन विभाग की लापरवाही और मिलीभगत के चलते वन माफिया हरे-भरे पेड़ों पर खुलेआम आरा चला रहे हैं। महुवारी के अवसानपुर इलाके में उमैर नामक वन माफिया द्वारा वन क्षेत्र के करीब दिनदहाड़े पेड़ों की कटाई जारी है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों वन विभाग माफियाओं पर कार्रवाई करने से बच रहा है। पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान होने का खतरा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कॉनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों को हिरासत, पुलिस का भारी बल प्रयोग
Noida, Uttar Pradesh:इन्हें भारी पुलिस बल प्रदर्शनकारियो को हिरासत में ले रही है। उनके शॉट्स, बाइट और पुलिस फ़ोर्स का मार्च, कनॉट प्लेस की बिल्डिंग में घुसे हुए लड़कों को पकड़ने के लिए दौड़ती पुलिस, हल्की लाठीचार्ज के साथ गुरुद्वारे में पनाह लेने वाले प्रदर्शनकारियों को डिटेन करती पुलिस, प्रदर्शनकारियों की बाइट, प्रदर्शन करते हुए लोगों के शॉट्स और बाइट0
0
Report
जम्मू में पंजाबी को आधिकारिक भाषा का दर्जा: AAP ने समर्थन दिया
Khanna, Punjab:जम्मू में पंजाबी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए धरना जारी, समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा साथियों सहित जम्मू रवाना, बोले- पंजाबियों के साथ हो रहा धक्का बर्दाश्त नहीं करेंगे जम्मू में पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सिख समुदाय और वहां रहने वाले पंजाबियों का धरना लगातार जारी है। कई दिनों से चल रहे इस धरने को अब आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया है। पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा अपने साथियों सहित धरने में शामिल होने के लिए जम्मू रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाबी भाषा के अधिकारों की वकालत करते हुए भाजपा पर पंजाबियों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए。 विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि पंजाबी भाषा केवल एक भाषा नहीं, बल्कि पंजाबियों की पहचान, संस्कृति और विरासत का अहम हिस्सा है। जम्मू में बड़ी संख्या में पंजाबी बोलने वाले लोग रहते हैं, इसके बावजूद उन्हें अपनी मातृभाषा के लिए आधिकारिक दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा को उसका बनता सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए。 ग्यासपुरा ने आरोप लगाया कि भाजपा शुरू से ही पंजाबियों के साथ धक्का करती आ रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद भाषा संबंधी कानून में पंजाबी भाषा को उचित स्थान नहीं दिया गया। उनके मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में करीब 25 लाख पंजाबी रहते हैं, ऐसे में पंजाबी भाषा को आधिकारिक मान्यता न मिलना उनके अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है。 दिल्ली में भी पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव का आरोप विधायक ग्यासपुरा ने दिल्ली में सीबीएसई बोर्ड से पंजाबी भाषा को हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अलग-अलग स्थानों पर पंजाबी भाषा के अधिकारों को सीमित करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी समुदाय अपनी भाषा और संस्कृति के सम्मान के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाषा के अधिकारों से जुड़े ऐसे मुद्दों पर चुप नहीं बैठा जाएगा。 उन्होंने कहा कि जम्मू में धरना दे रहे सिख समुदाय और पंजाबियों की मांग जायज है और आम आदमी पार्टी इस संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। पार्टी की ओर से इस मांग को समर्थन देना पंजाबी भाषा के अधिकारों के लिए एकजुटता का संदेश है。0
0
Report
कड़कड़डूमा कोर्ट ने ताहिर हुसैन को दंगा फैलाने के आरोप में दोषी ठहराया
Noida, Uttar Pradesh:कड़कड़डूमा कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दंगा करने के लिए उकसाने के आरोप में दोषी ठहराया। हालांकि कोर्ट ने उसे दूसरे आरोपों से बरी कर दिया। ताहिर हुसैन समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ यह FIR IPC की धारा 147, 148 और 149( दंगा करने ) धारा 427 (नुकसान पहुँचाने और संपत्ति को क्षति पहुँचाने), धारा 436 (आग लगाकर नुकसान पहुँचाने) और धारा 120B (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज की गई थी। ताहिर हुसैन को दूसरी बार किसी मामले में दोषी ठहराया गया है। इससे पहले, कोर्ट ने दंगों के दौरान IB कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में उसे दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।0
0
Report
Advertisement
अलवर में सूने मकान से 55 हजार नकद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी
Alwar, Rajasthan:अलवर में रोडवेज परिचालक के सूने मकान में चोरी, 55 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के रामनगर रोड स्थित राधेनगर, मूंगस्का में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से 55 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित रामेश्वर सिंह रोडवेज विभाग में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। रामेश्वर सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ अलवर स्थित मकान को बंद कर अपने गांव मौलिया गए थे। 6 अक्टूबर को जब परिवार सहित वापस लौटे तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और कपड़े व बिस्तर बिखरे पड़े थे। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 55 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां, एक सोने की चेन, कानों के कुंडल, चांदी की पायजेब और कमर की कोंदनी गायब मिली। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर अरावली विहार थाना पुलिस ने 9 अक्टूबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई फजरुद्दीन को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
अम्बाला में आवारा कुत्ते के हमले से 10 घायल, फिर कुत्ता मारा गया
Ambala, Haryana:-अंबाला में आवारा कुत्ते के हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, कुत्ते ने सबसे पहले 4 साल के मासूम दैविक पर हमला किया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी दादी पिंकेश और दादा रघुबीर मौके पर पहुंचे, लेकिन कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया और दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद कुत्ते का आतंक यहीं नहीं रुका। 11 वर्षीय वासुदीप, मिस्त्री बलबीर और 75 वर्षीय तुलसी राम समेत कई लोग उसकी चपेट में आ गए। करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम में कुल 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। कुत्ते के लगातार हमलों से इलाके में हड़कंप मच गया। दहशत में आए लोगों ने आखिरकार कुत्ते को घेर लिया और उसे मार डाला। इस खौफनाक घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक दूध वाले को कुत्ता अपना निशाना बना रहा है और उससे बचने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, 6 घायलों को अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल, जबकि 4 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में मारपीट से प्रभु लाल की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया में जहां मारपीट में गंभीर घायल प्रभु लाल की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शनिवार को परिजन और समाज के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने बाजार की दुकानें भी बंद करवा दीं। दरअसल, 8 अक्टूबर की रात दाता श्री होटल पर खाना खाते समय विवाद के बाद मारपीट हुई थी। हमले में प्रभु लाल सहित तीन लोग घायल हुए थे। प्रभु लाल की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 302 जोड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, कीर समाज ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और बच्चे की पढ़ाई की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर में लोक अदालत से कर्ज में फँसे परिवारों को बड़ी राहत
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कर्ज से परेशान परिवारों को मिली बड़ी राहत 16.20 लाख रुपए का बैंक ऋण 3.50 लाख में निपटा, एसबीआई के मामले में 2.45 लाख का बकाया एक लाख रुपए में हुआ सेटलमेंट जैसलमेर जैसलमेर में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित तथा प्राधिकरण के सचिव ललित पुरोहित ने लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पांच बेंचों का गठन किया गया है। इसके तहत 4,500 प्री-लिटिगेशन और 1,700 लंबित मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, चेक अनादरण सहित विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की जा रही है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने का अवसर मिल रहा है। इससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया और अतिरिक्त खर्च से राहत मिल रही है。 कैंसर से पति की मौत के बाद कर्ज से परेशान महिला को राहत राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से जुड़े मामलों में कई परिवारों को बड़ी राहत मिली। बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े एक मामले में दशरथ कंवर को राहत मिली। कैंसर से पति की मौत के बाद वह कर्ज चुकाने को लेकर परेशान थीं। लोक अदालत में सहमति बनने पर 16.20 लाख रुपए के बकाया ऋण का निस्तारण महज 3.50 लाख रुपए में किया गया। इससे महिला को बड़ी आर्थिक राहत मिली। इसी तरह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से जुड़े एक अन्य मामले में 2.45 लाख रुपए के बकाया ऋण का निस्तारण एक लाख रुपए में किया गया। इन मामलों में समझौते के जरिए ऋण विवादों का समाधान होने से संबंधित पक्षकारों को राहत मिली। आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का निस्तारण कर आमजन को सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। लोक अदालत में समझौते के माध्यम से मामलों का समाधान होने से लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया, समय और खर्च से राहत मिलती है। बाइट — ललित पुरोहित, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण0
0
Report
जालौन में खाद की दुकान पर छापेमारी: स्टॉक मिलान नहीं होने पर दुकान सील, व्यापक कार्रवाई
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में खाद की दुकान पर प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप, किसानों द्वारा खाद की ओवररेटिंग की शिकायत पर प्रशासन ने की छापामार कार्रवाई, शिकायत के बाद हरकत में आई प्रशासनिक टीम ने दुकान पर पहुंचकर की जांच-पड़ताल, जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और बिक्री का मिलान नहीं होने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने जय बालाजी इंटरप्राइजेज खाद की दुकान को किया सील, छापेमारी के दौरान जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह और एसडीएम-सीओ समेत प्रशासनिक टीम रही मौजूद, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव का रोड स्थित जय बालाजी इंटरप्राइजेज का मामला।0
0
Report
दिल्ली: हनुमान मंदिर के पास प्रदर्शन के बीच दो महिलाएं हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: TWO WOMEN DETAINED NEAR HANUMAN TEMPLE AMID PROTEST / VISUALS FROM JHANDEWALAN/ REAX0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: गोपाल राय हिरासत में, CJP विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: GOPAL RAI (AAP) ON DETENTION WHILE HEADING TO PARTICIPATE IN CJP PROTEST0
0
Report
गोंडा में आज तीसरे दिन टाउन हॉल गांधी पार्क परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में आज तीसरे दिन टाउन हॉल गांधी पार्क परिसर गोंडा में आज तीसरे दिन टाउन हॉल गांधी पार्क परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग द्वारा आयोजित "सरस मेला" में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के लगाये गए स्टालों का अवलोकन करती हुई जिलाधिकारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन0
0
Report
नैनादेवी मंदिर में विदेशी फूलों से भव्य सजावट, नवरात्रों में 22 घंटे खुला दर्शन
Bilaspur, Chhattisgarh:शारदीय नवरात्रों के दौरान बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में भव्य सजावट में विदेशी फूलों का इस्तेमाल किया गया है, जो ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड से मंगवाए गए हैं। मंदिर सजावट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे हरियाणा के करनाल की एक समाजसेवी संस्था के 20 से अधिक कारीगर कर रहे हैं। नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर 22 घंटे खुला रहेगा, रात 12 बजे से सुबह 2 बजे तक सफाई एवं श्रृंगार के लिए मंदिर बंद रहेगा। श्रद्धालुओं को माता के दर्शन कतारों में करवाए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
भूपेश बघेल भाजपा आरोपों पर इंडिया ब्लॉक, CJP व अभिजीत दीपके हिरासत पर टिप्पणी; बंगाल
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND): BHUPESH BAGHEL (FORMER CHHATTISGARH CHIEF MINISTER) ON BJP'S ALLEGATIONS AGAINST INDIA BLOC AND CJP/ DETENTION OF CJP FOUNDER ABHIJEET DIPKE AND ASSOCIATES/ BJP'S VICTORY IN WEST BENGAL BYPOLLS0
0
Report
हजारीबाग के इचाक में तेल टैंकर से हादसा, बाइक सवार की मौत
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत इचाक मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ऑयल टैंकर और बाइक के बीच हुआ। मृतक की पहचान बरही निवासी नंदकिशोर महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया, वहीं आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर महतो हजारीबाग से बरही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इचाक मोड़ के समीप वह एक ऑयल टैंकर की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में उनके माथे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना के बाद मुआवजे और परिवार के भविष्य को लेकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने प्रशासन से लिखित आश्वासन देने की मांग की कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। मांगों को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे घटनास्थल पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद इचाक के अंचल अधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। अंचल अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिस ऑयल टैंकर से दुर्घटना हुई है, उसके संबंधित पक्ष से भी बातचीत कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, मृतक जिस बैंक में कार्यरत थे, वहां से मिलने वाले संभावित मुआवजे के संबंध में भी पहल की जाएगी। अंचल अधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन नियमानुसार हरसंभव कार्रवाई करेगा। हालांकि,परिजन अपनी मांगों पर लिखित आश्वासन देने की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि नंदकिशोर मेहता हजारीबाग स्थित जैन फाइनेंस बैंक में कार्यरत थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई, पत्नी और एक छोटी बच्ची हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने अब भविष्य और आजीविका को लेकर भी गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। फिलहाल, परिजनों की मुआवजे और नौकरी की मांग तथा प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता दिलाने के आश्वासन के बीच मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।0
0
Report
Muzaffarpur: 21 kilo गांजा के साथ बाइक तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाला जाएगा
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर लाखों रुपए के गांजा ले कर बाइक से जा रहे तस्कर गिरफ्तार। गिरफ्तार तस्कर के पास से 21 किलो गांजा जब्त किया गया है। अब पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशा तस्करी बढ़ गया है, लेकिन पुलिस भी सूखा नशा का तस्करी करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई तेज कर दी है और सूखा नशा के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर तस्करों के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गायघाट थाना की पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये में होने का अनुमान है, जबकि गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र निवासी महेश राय के रूप में हुई है। दरअसल गायघाट थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि गायघाट थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर गुजरने वाला है। उसके बाद पुलिस ने सकरबारा नूर सेभरतनगर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे गांजा तस्कर महेश राय की बाइक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक पर रखे सामान की जाँच के दौरान पुलिस को 21 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गांजे को जब्त कर लिया। पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ East-1 अलय वत्स ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गायघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेनीबाद थाना क्षेत्र के निवासी महेश राय को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्कर से पूछताछ कर गांजा तस्करी के पूरी नेटवर्क की खुलासा करने में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
