224122
गाड़ी चेक करने के दौरान भड़की सांसद लाल जी वर्मा की पुत्री छाया वर्मा
Akbarpur, Uttar Pradesh:अकबरपुर नगर में कटेरी उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार रूटीन चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान सपा सांसद लाल जी वर्मा की बेटी छाया वर्मा की गाड़ी को भी चेकिंग के लिए रोका गया। गाड़ी रोकने पर छाया वर्मा ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों से सवाल किया कि उनकी गाड़ी क्यों चेक की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह रूटीन चेकिंग का हिस्सा था और हर रोज़ इसी तरह गाड़ियों की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेमेतरा में सेवा संकल्प शिविर: हितग्राहियों से चर्चा, PDS सेवाओं का निरीक्षण
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग सेवा संकल्प शिविर का निरीक्षण, हितग्राहियों से की चर्चा बेमेतरा में आज नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक विलास संदीपन भोस्कर ने खाद्य विभाग द्वारा आयोजित सेवा संकल्प शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की राशन दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण एवं खाद्य विभाग की सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।0
0
Report
दहेज प्रताड़ना: सकरी में विवाहिता दुर्गा निर्मलकर की गला घोंटकर हत्या का खुलासा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के सैदा गांव में 26 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता दुर्गा निर्मलकर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। जांच में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, दहेज प्रताड़ना के चलते घटना को अंजाम दिया गया। मामले में सकरी थाना पुलिस ने विवाहिता के पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद विवाहिता के मायके पक्ष ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। शिकायत और जांच के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।0
0
Report
मुसियारी प्राथमिक शाला में छात्रा के साथ मारपीट; बाल आयोग ने जांच निर्देश दिए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोटा विकासखंड के मुसियारी प्राथमिक शाला में छात्रा के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को नोटिस जारी कर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट कर उसे शारीरिक दंड देने का आरोप है। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने शिकायत की है। शिकायत के आधार पर आयोग ने मामले की जांच कराने और पूरी रिपोर्ट 22 अक्टूबर तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच रिपोर्ट अपने कार्यालय में जमा कराने को कहा है। मामला कोटा क्षेत्र के मुसियारी प्राथमिक शाला का है।0
0
Report
Advertisement
NDPS आरोपी आदित्य मिश्रा छुड़ाने वाले बदमाश अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Sidhi, Madhya Pradesh:NDPS आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाने वाले बदमाश अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, 24 घंटे बाद भी हाथ खाली छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस की कस्टडी से आरोपी छुड़ाने का मामला 3 फोर व्हीलर में आए बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, आरोपी आदित्य मिश्रा को लेकर हुए फरार ओडिशा पुलिस टीम में 8 पुलिसकर्मी बताए जा रहे, एक सब-इंस्पेक्टर, एक चार का गार्ड और 2 ड्राइवर शामिल सुरक्षा में एक सब-इंस्पेक्टर के पास पिस्टल और 2 पुलिसकर्मियों के पास रायफल होने की बात बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस वाहन के टायर पंचर होने और पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी सवाल—हमलावरों के वाहनों पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की? आरोपी को ले जाने वाले रूट की जानकारी बदमाशों तक कैसे पहुंची? क्या पुलिस के रूट और मूवमेंट की जानकारी पहले से लीक हुई थी? क्या इस पूरे मामले में किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत की भी जांच होगी? पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी आरोपी आदित्य मिश्रा और उसके साथियों का सुराग नहीं सबसे बड़ा सवाल: क्या आरोपी को छुड़ाने का पूरा प्लान पहले से तैयार था या पुलिस के रूट की जानकारी किसी अंदरूनी व्यक्ति ने लीक की?0
0
Report
नोएडा में तमंचेबाजों के हौसले, पुलिस नाकाम, वायरल वीडियो सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा शहर में तमंचेबाजों के हौंसले हुए बुलंद। उत्तर प्रदेश की एकमात्र आईएसओ सर्टिफाइड कमिश्नरी नोएडा में कानून को ठेंगे पर रखते हैं तमंचेबाज। तमंचेबाजों पर अंकुश लगाने में नोएडा पुलिस हुई पूरी तरह से फेल। अवैध तमंचे व जिंदा कारतूसों के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल। वायरल वीडियो में तमंचा लोड करता हुआ नजर आया युवक। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच में जुटी पुलिस। नोएडा के फेस -1 थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सेक्टर -8 स्थित जे.जे. कॉलोनी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा मिलक लच्छी में प्रताड़ना से युवक ने आत्महत्या, वीडियो बनाने का दावा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- युवक ने की आत्महत्या, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या ,पत्नी से प्रताड़ित होकर की आत्महत्या, आत्महत्या करने का बनाया लाइव वीडियो,पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी,बिसरख थाना क्षेत्र के मिलक लच्छी की घटना।0
0
Report
Advertisement
मौलाना साजिद रशीदी: नफरत फैलाने वाले धर्म गुरुओं का जमावड़ा, संविधान ही कानून
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना साजिद रशीदी यह धर्म संसद नही नफरत फैलाने वाले तथाकथित धर्म गुरुओं का जमावड़ा है देश इनके नफरती बयानों से नही संविधान से चलता है0
0
Report
लखीमपुर खीरी: मैगलगंज थाने में पैसे के लेनदेन के आरोपियों के साथ सिपाही निलंबित
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाने में तैनात संजीव कुमार एक उपनिरीक्षक और 6 कांस्टेबल को अनियमितता, पैसे के लेनदेन, लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया। मामला 24 सितंबर का है जब पुलिस को सूचना मिली थी कुछ तस्कर दोमुंहा सांप के साथ मौजूद है इस मौके पर पहुंची पुलिस 3 आरोपियों को कार के साथ थाने ले आई। जबकि कुछ आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद मामला मैनेज करने के लिए Bargaining शुरू की गई और आरोपियों से 2 लाख रुपए ट्रांसफर भी कर लिए हुए। पूरे मामले में मैगलगंज थाना पुलिस द्वारा पैसे के लेनदेन की शिकायत पुलिस अधीक्षक किए से की गई। जांच के दौरान तथ्य सही जान पाए जाने के बाद थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक और 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पूरे प्रकरण में FIR दर्ज कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।0
0
Report
आवास सूची से गरीब महिला का नाम गायब,तीन दिन पहले ढह गया आशियाना,मुखिया पति ने जताई नाराजगी
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के हरपुर गढ़वा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची को लेकर आयोजित आमसभा में पात्र लाभुकों के नाम नहीं होने का मामला सामने आया। मुखिया पति अली असगर ने आरोप लगाया कि एआई के माध्यम से जारी नई आवास सूची में कई जरूरतमंद परिवारों के नाम कट गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर 21 निवासी जरीना खातून, पति शैदुल्लाह का घर लगातार बारिश के कारण दो दिन पूर्व गिर गया। घर गिरने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सीओ डॉली कुमारी को मिली, जिसके बाद सीओ डॉली कुमारी और बीडीओ डॉ. राजीव रंजन ने मौके पर पहुंचकर जरीना खातून को तिरपाल उपलब्ध कराया। जरीना खातून का कहना है कि उसके घर के गिरने का साक्षी स्वयं बीडीओ और सीओ हैं,जिन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे तिरपाल दिया,इसके बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना की नई सूची में उसका नाम नहीं है,महिला के अनुसार पहले आवास सूची में उसका नाम था,लेकिन एआई के माध्यम से जारी नई सूची में उसका नाम हटा दिया गया है, मुखिया पति अली असगर ने कहा कि जब लगातार बारिश में एक गरीब महिला का आशियाना गिर चुका है और प्रशासन के अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर उसकी स्थिति देख चुके हैं, फिर भी उसका नाम आवास सूची में नहीं होना गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सूची में कई पात्र और जरूरतमंद लोगों के नाम शामिल नहीं हैं, जबकि वास्तविक लाभुकों को योजना का लाभ मिलना चाहिए,उन्होंने प्रशासन से सूची की पुनः जांच कर गरीब परिवार को आवास योजना नाम शामिल करने की मांग की।वीडियो ने कहा कि जल्द ही आवास सूची में नाम जोड़ दिया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
हरदा में सड़क-निर्माण को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के दावों की जंग
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिला में गांव सड़क एंव पुलियाओं का निर्माण के मुद्दों पर बीजेपी काग्रेस आपने आपने दावा ने उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में हरदा जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया। कमल पटेल ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने 75 वर्षों में जो काम नहीं किया, वह उनके कार्यकाल में हुआ। उन्होंने विधायक आरके दोगने के घर के सामने बनी सड़क का जिक्र करते हुए कहा कि यह सड़क भी उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी और अब बनकर तैयार है। इसके अलावा हरदा कृषि उपज मंडी में टीन शेड और ऑडिटोरियम, खिरकिया में मॉडल कॉलेज, हरदा में केंद्रीय विद्यालय और लॉ कॉलेज की स्वीकृति भी अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताई। वीओ –3 एक तरफ पूर्व मंत्री कमल पटेल अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को गिना रहे हैं, तो दूसरी तरफ विधायक आरके दोगने सड़क की बदहाली और विकास कार्यों के मुद्दे पर पूर्व मंत्री के दावों पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे की मरम्मत को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी अब दोनों नेताओं के विकास कार्यों के दावों और आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई है। ऐसे में देखना होगा कि सड़क मरम्मत का काम कितनी तेजी से शुरू होता है और दोनों नेताओं के बीच चल रही यह सियासी जुबानी जंग आगे क्या मोड़ लेती है। बाइट 1– कमल पटेल पूर्व कृषि मंत्री मध्यप्रदेश बाइट 2– डॉ. आरके दोगने विधायक हरदा0
0
Report
सरगुजा के जंगलों में लकड़ी तस्करी जारी, वन विभाग की उदासीनता पर सवाल
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले में वन विभाग की उदासीनता और अनदेखी की वजह से जंगलों में सैकड़ों बेशकीमती पेड़ों की कटाई बदस्तूर जारी है। दरअसल लुंड्रा वन परिक्षेत्र में बीते कई सालों से वनों की कटाई लगातार की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत की वजह से बेशकीमती सागौन पेड़ों की कटाई बदस्तूर जारी है। लकड़ी तस्कर रोजाना दर्जनों बेशकिमती पेड़ काट कर मोटी रकम कमा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चंद्रा वनपरिसर में पदस्थ दरोगा संजय तिर्की परलकड़ी तस्करों को पेड़ों की कटाई के लिए छूट दी गई है, साथ कहा कि दरोगा के आने के बाद लकड़ी तस्कर जंगल में सक्रिय हो गए हैं। ग्रामीणों ने कहा गंझाडाँड़ और लालमाटी के जंगल को बचना है तो यहाँ पदस्थ वन विभाग के कर्मचारियों का तबादला होना जरूरी बताया हैं। इधर जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आपके द्वारा जानकारी मिली है डीएफओ को इस बात से अवगत कराया जाएगा, और एक टीम गठित करवाकर मौके की जांच करवाई जाएगी, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
MP में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: हेलमेट-सीट बेल्ट पर कड़े चालान
Damoh, Madhya Pradesh:एमपी में ट्रैफिक पुलिस का नया बड़ा अभियान, टू व्हीलर और फोर व्हीलर्स चालकों पर होगी कार्यवाही.. एंकर/ आप एमपी में रहते है और बाइक या कार ड्राइव करते है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है और आपसे जुड़ी हुई है क्योंकि मध्यप्रदेश में अब ट्रैफिक पुलिस आपकी ड्राइव पर नजर रखेगी और बिना हेलमेट पहने बाइक चलाते और बिना सीट बेल्ट बाँधे कार ड्राइव करते पाए जाने पर आपका चालान हो सकता है और आपको मौके पर ही अर्थदंड का सामना करना पड़ सकता हैं। दरअसल पुलिस मुख्यालय के यातायात विभाग के निर्देश पर आगामी 8 अक्तूबर तक ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत प्रदेश भर में ट्रैफिक पुलिस अब खास तौर पर अचानक किसी भी सड़क या चौराहे पर ये जांच पड़ताल कर सकती है जो रूटीन चेकिंग से जरा अलग होगी और इसमें हेलमेट और सीट बेल्ट पर खास फोकस रहेगा। दमोह में इस विशेष अभियान का असर देखने को मिल रहा है जब ट्रेफिक पुलिस ने चालानी कार्रवाही शुरू की है वहीं जिला पुलिस बल एक बार फिर सड़को पर आकर लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने की पहल कर रहा है । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों के दौरान मृत्यु दर कम करना तो है ही साथ ही लोगों को ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।0
0
Report
Advertisement
CEC ग्यानेश कुमार को लाइफटाइम इम्युनिटी? पीएम मोदी पर चुनाव चोरी के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:Q. Why is CEC Gyanesh Kumar the only Indian with lifelong blanket legal immunity? A. Because PM Modi uses him to steal elections.0
0
Report
बाड़मेर के बाछड़ाऊ में CM भजनलाल शर्मा का स्वागत, विकास घोषणाओं की झड़ी
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के बाछड़ाऊ पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाछड़ाऊ पहुंचते ही मुख्यमंत्री का स्वागत, सभा स्थल पर जुटी भीड़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ देर में जनसभा को करेंगे संबोधित बाछड़ाऊ में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सीएम मुख्यमंत्री बाछड़ाऊ में क्षेत्रवासियों को देंगे विकास कार्यों की सौगात निकाय चुनाव में समर्थन के बाद बाड़मेर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंचायतीराज चुनाव को लेकर भी सीएम जनता से करेंगे संवाद मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बाछड़ाऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बाछड़ाऊ की सभा से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा संदेश, जनता की निगाहें संबोधन पर0
0
Report
देहदान कर मिसाल बने भगवती सिंह विशारद, अब बैसवारा में गूंजेगी उनकी याद उन्नाव। जीते जी समाज की सेवा
Unnao, Uttar Pradesh:देहदान कर मिसाल बने भगवती सिंह विशारद, अब बैसवारा में गूंजेगी उनकी याद उन्नाव। जीते जी समाज की सेवा की और मृत्यु के बाद भी अपना शरीर मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. भगवती सिंह विशारद का यह देहदान आज भी समाज के लिए प्रेरणा है। बुधवार को रघुकुल परिवार फाउंडेशन, उन्नाव की ओर से उन्नाव कचहरी परिसर में उनका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ ने कहा कि भगवती सिंह विशारद का जीवन जनसेवा, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने जीते जी देहदान का संकल्प लेकर यह संदेश दिया कि इंसान की सेवा की कोई अंतिम सीमा नहीं होती। उनका शरीर मेडिकल छात्रों के अध्ययन में काम आए, इससे बड़ा समाज के प्रति समर्पण क्या हो सकता है। स्मृति दिवस के मौके पर भगवती सिंह विशारद की याद को स्थायी रूप देने की पहल भी सामने आई। शशांक शेखर सिंह ‘सनी’ ने रघुकुल परिवार फाउंडेशन से बैसवारा क्षेत्र में भगवती सिंह विशारद स्मृति द्वार बनवाने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन पहले उपयुक्त जमीन चिन्हित कर जानकारी उपलब्ध कराए। इसके बाद जिला पंचायत की ओर से स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाएगा। देहदान से लेकर जनसेवा तक भगवती सिंह विशारद की विरासत को याद करते हुए कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आने वाले समय में बैसवारा का प्रस्तावित स्मृति द्वार उनके संघर्ष, सेवा और समर्पण की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।0
0
Report
Advertisement
