224122
अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले की हैट्रिक
Akbarpur, Uttar Pradesh:अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र - 44 से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई है। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने 5,17,423 वोट हासिल कर 44,345 मतों से जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल ने 4,73,078 मत हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। बसपा प्रत्याशी राजेश द्विवेदी को 73,140 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 7,649 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर के निर्माणाधीन पुल पर तेज बाइक दुर्घटना, दिनेश कुमार की मौत
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की मौत रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़ने आया था दिनेश, शाम को निकला था; रात में हुआ हादसा बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़ने आए युवक की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्लागंज बाजार में निर्माणाधीन पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पुल में जा घुसी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के कोइलिहा निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र देवतादीन के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दिनेश शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर पत्नी रेनू (35) को उनके मायके रामपुर बगनहा लेकर आए थे। शनिवार शाम करीब 5:45 बजे वह ससुराल से किसी से मिलने की बात कहकर बाइक से निकले थे। रात करीब आठ बजे दिनेश गोंडा की ओर से उतरौला की तरफ जा रहे थे। शुक्लागंज बाजार में निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल में जा घुसी। बताया जा रहा है कि दिनेश को पुल निर्माण की जानकारी नहीं थी। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक समेत वह पुल के दूसरी ओर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया दिनेश की मौत से पत्नी रेनू और चार बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार में शिवम (8), शुभी (12), सुमन (10) और साक्षी (4) हैं। सुमन गोंडा में रहकर पढ़ाई कर रही है। रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके पहुंचाने के अगले ही दिन हादसे में दिनेश की मौत की خبر से परिवार में मातम छा गया। चौकी प्रभारी महदेइया बाजार अमर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
कनखल में हिंदूवादी नेता करण पंडित पर गायें कुचलने का आरोप; मामला दर्ज
Haridwar, Uttarakhand:कनखल थाना क्षेत्र स्थित बैंरागी कैम्प में एक समाजसेवी एवं हिंदूवादी नेता करण पंडित पर तडके अपनी स्कार्पियो कार से सडक पर बैठी तीन गायों को कुचलने का आरोप है। बताया जा रहा हैं कि घटना में तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद स्कार्पियो सवार हिंदूवादी नेता मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाते हुए सूचना पर गायों को कुचलने वाली स्कार्पियो कार को घुसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिस हालत में बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक कार चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने अपनी ओर से स्कार्पियो कार चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक तडके करीब साढे चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि ओम पुल की ओर से बैरांगी कैम्प को जाने वाले मार्ग एक स्कार्पियों कार ने सडक पर बैठी तीन गायों को कुचल दिया है। सूचना पर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह हमराही हेंड कांस्टेबल राकेश राणा के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर तीनों गाये मृत हालत में पडी मिली। पुलिस के अनुसार आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ पर पता चला कि स्कार्पियाँ कार सवार ने गायों को कुचल कर घुससवार पुलिस लाईन की ओर फरार हो गया। पुलिस ने घुडसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिस हालत में खड़ी स्कार्पियो कार को बरामद कर लिया।0
0
Report
भोपाल के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा पहुंचे; चित्रकूट-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे कल सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से जायजा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ और चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगे चित्रकूट में विगत दिनों से हो रही लगातार अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई प्रशासन और रेस्क्यू की एस डीआर एफ टीम बचाव और राहत के काम में जुटी हुई है चित्रकूट में सेना के हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में सलग्न किए गए हैं चित्रकूट में 6 आश्रय स्थलों पर जलभराव क्षेत्र के रुकने भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था को गई0
0
Report
Advertisement
पटना के बिह्ता नदी पर रंगदारी की गोलीबारी; मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार
Danapur, Bihar:पटना के बिहटा स्थित परेव सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूलते अपराधी और पुलिस में मुठभेड़; दोनों तरफ से गोलीबारी... गोलीबारी के दौरान एक अपराधी को लगी गोली, इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर के बांह में भी गोली लगी, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके वारदात से पुलिस ने दो पिस्टल, कारवाइन, देसी कट्टा सहित एक नाव बरामद की. दो अपराधी गिरफ्तार.0
0
Report
दमोह-कटनी हाईवे पर नाले में गिरे ट्रक के दो शव निकले, रेस्क्यू पूरा
Damoh, Madhya Pradesh:24 घंटे बाद नाले में गिरे ट्रक से बाहर निकाले गए दो शव,करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद पूरा हुआ आपरेशन.. एंकर/ एमपी के दमोह में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र में चीलघाट नाला के पुल से नीचे गिरे हाइवा ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर के शवों को शनिवार रविवार की दरम्यानी रात बाहर निकाला गया है। दरअसल चीलघाट नाला के पुल से एक सीमेंट से भरा हाइवा रेलिंग तोड़ते हुए शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक बजे गिर गया था। इस हादसे की खबर लगते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया लेकिन अंधेरा होने के साथ तेज बारिश का दौर जारी था और सुबह होते ही दमोह से पहुंची एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन साधारण क्रेन से हाइवा निकाल पाना मुश्किल था लिहाजा जबलपुर से बड़ी क्रेन बुलाई है। ट्रक के अंदर ड्राईवर और क्लीनर के होने की पुष्टि हो चुकी थी और बड़ी मुश्किल से कटिंग मशीन से ट्रक के हिस्से को काटा गया और बीती रात डेढ़ बजे दोनों शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इतने लंबे रेस्क्यू आपरेशन में बारिश और नाले का बहाव बड़ी परेशानी रहा, पहली प्राथमिकता शवों को बाहर निकालना थी जो निकाले गए है वहीं आज क्रेन की मदद से हाइवा ट्रक को बाहर निकाला जाएगा।0
0
Report
हरिद्वार में गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए तेज़ काम शुरू, डीएम ने निर्देश जारी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन सजग है। बरसात का सीजन समाप्त होने के तुरंत बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का काम शुरू किया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नजीबाबाद रोड चिड़ियापुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे से निरीक्षण शुरू कर हरिद्वार के तमाम चौक चौराहा पर गढ़ों की स्थिति जांचते हुए नारसन बॉर्डर तक निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई, परिवहन विभाग समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को अर्ध कुंभ मेले से पहले सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शहर में सड़कों के अन्य गड्ढों और टूटी हुई सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
वैशाली के महनार में लापता युवक के साथ कथित पिटाई का वीडियो वायरल; परिवार डरा
Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार से बड़ी खबर है, जहां एक युवक के लापता होने के बाद उसकी कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक के परिवार में चीख-पुकार मच गई है। दरअसल, महनार थाना क्षेत्र का रहने वाला कुंदन कुमार 25 अगस्त की देर रात अपने दोस्त के साथ भोज खाने गया था। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 26 अगस्त को महनार थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया। परिवार का आरोप है कि 26 अगस्त को करीब 15 की संख्या में कुछ लोग उनके घर पहुंचे और धमकी देते हुए कहा कि उनका बेटा घर में घुसकर चोरी करता है, उसे संभाल लें, नहीं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसी बीच 29 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक एक लड़के को लात-घूंसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कुंदन के परिजनों ने दावा किया कि पिटाई का शिकार लड़का उनका बेटा कुंदन ही है। परिजनों को अब कुंदन के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। कुंदन के पिता ने गांव के कई लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं, महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 26 अगस्त को कुंदन के पिता के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। कुंदन पर कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, चार घायल
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार हवा में उछली, सड़क पर तीन बार पलटी, चार यात्री घायल। डिवाइडर से टकराते ही करीब 10 फीट हवा में उछली कार, हादसे में चारों यात्री गंभीर रूप से घायल। रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रही थी कार, टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी। हादसे के बाद राहगीरों ने दिखाई तत्परता, कार में फंसे चारों घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित, पुलिस ने व्यवस्था संभाली। तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी।0
0
Report
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का मथुरा कूच: मंदिर निर्माण और मांस-मदिरा रोक की मांग
Noida, Uttar Pradesh:श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और मांस–मदिरा बिक्री पर रोक की मांग को लेकर आज सुबह विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का मथुरा कूच गोपाल राय के नेतृत्व में लखनऊ से सैकड़ों वाहनों के साथ रवाना होंगे पदाधिकारी। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के लखनऊ कार्यालय से आज सुबह 10:00 बजे सैकड़ों गाड़ियों से संगठन के पदाधिकारियों के साथ मथुरा कूच करेंगे। साधु संतों की मौजूदगी में पूजाअर्चना करने के बाद पदाधिकारी मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में मिलावट रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की तेज कार्रवाई
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सिडकुल के पेंटागन मॉल स्थित मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में जांच के दौरान कथित तौर पर सड़े और बदबूदार प्याज मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं और मीट प्रोडक्ट, आइसक्रीम व डेजर्ट की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की गई है। वहीं आउटलेट के फूड लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फ्लिपकार्ट इंस्टाकार्ट में भी छापेमारी की, जहां दस्तावेज और खाद्य पदार्थों के भंडारण से जुड़े मानकों में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। पिरान कलियर और रुड़की क्षेत्र में भी मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया।0
0
Report
मोहन भागवत: इंसानियत एक है, धर्म भिन्न हो सकते हैं—एक संदेश
Noida, Uttar Pradesh:न्यूयॉर्क, अमेरिका: "वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी" इवेंट में, RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा, "मैं कोई धार्मिक विद्वान नहीं हूं, न ही आपकी तरह कोई धार्मिक अथॉरिटी हूं, लेकिन मैं एक ऐसे समाज में काम कर रहा हूं जो ट्रेडिशनली कहता है कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत एक है। सच एक है, और इंसानियत उस सच का उत्पाद है। इसलिए इंसानियत एक है। वह सच एक सच है, लेकिन उसे बताने वाले के हिसाब से कई तरीकों से बताया गया है। क्योंकि इंसान होने के नाते, हम उस सॉफ्टवेयर के कैदी हैं जो हमारे दिमाग में बनाया गया है..."0
0
Report
जालना में जरांगे के उपोषण को राहुल पाटल ने दिया समर्थन
Jalna, Maharashtra:जालना : आमदार राहुल पाटलांनी घेतली जरांगे पाट्लांची भेट अँकर :परभणीचे उध्दव ठाकरे पक्षाचे आमदार राहुल पाटील त्यांनी अंतरवाली सराटी येथे येऊन मनोज जरांगे पाटील यांची भेट घेतली आहे.कालपासून जरांगे यांच्या उपोषणाला सुरूवात झाली.त्यामुळे मराठा समाजाच्या लोकप्रतिनिधीनी उपोषणाचा भेट देऊन पाठिंबा द्यावा असं आवाहन जरांगे पाटलांनी केलं होतं.त्यानंतर रात्री उशिरा पाटील यांनी जरांगे यांची भेट घेऊन उपोषणाला पाठिंबा दिला0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में गंगा-यमुना जलस्तर बढ़ा, बजरंगबली मंदिर के कपाट भक्तों के लिए बंद
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर, संगम स्थित लेटे हनुमान जी को मां गंगा ने स्नान कराया, सुबह करीब 3.45 बजे गंगा का जल हनुमान मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा, मंदिर के पुजारी ने मां गंगा का बजरंगबली के दरबार में किया स्वागत, दुग्धाभिषेक और आरती के जरिए बजरंगबली के दरबार में मां गंगा का स्वागत किया, आम भक्तों के दर्शन के लिए बजरंगबली के मंदिर का कपाट भी बंद किया गया, सुरक्षा कारणों से लेटे हनुमान जी का कपाट बंद किया गया。0
0
Report
तेज रफ्तार बाइक टक्कर: 14 वर्षीय छात्र समेत चार घायल, सड़क सुरक्षा पर जोर
Gumla, Jharkhand:तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र घायल, फुटबॉल खेलने जा रहे तीन युवक भी हादसे में घायल गुमला - गुमला थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। बरगांव बर्राटोली निवासी 14 वर्षीय छात्र अवचल उरांव फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अवचल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं, दूसरी घटना में बेला निवासी 22 वर्षीय प्रताप खरिया, सिसई करमटोली निवासी 20 वर्षीय गुलशन खरिया और 20 वर्षीय मंगरा खरिया एक ही बाइक से फुटबॉल खेलने जा रहे थे। बाइक गुलशन खरिया चला रहा था। इसी दौरान दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच तेज रफ्तार और बाइक पर अधिक सवारियों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है।0
0
Report
जाति-आधारित राजनीति पर बीजेपी नेता का हमला, Akhilesh Yadav जवाब मांग रहे
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh) : BJP Leader Sangeet Som On Akhilesh Yadav's 'Athanni-Chavanni' Remark / Jat Community Will Answer Akhilesh Yadav In Upcoming Elections / Akhilesh Yadav For Linking Ankit Baliyan's Murder To His Community / Criminals Will Not Be Spared Regardless Of Their Caste Or Community / Accuses Akhilesh Yadav Of Playing Caste Politics गाजियाबाद | बीजेपी नेता संगीत सोम कहते हैं, "...शामली में यूट्यूबर अंकित बालियान की बेरहमी से की गई हत्या बेहद निंदनीय है। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं... हत्यारों को वही सज़ा मिलेगी जो उत्तर प्रदेश में दी जाती है—और दी जानी चाहिए... अखिलेश यादव इस हत्या के मामले में भी जाति का कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं... इस सरकार में न्याय मिलता है..."0
0
Report
Advertisement
