224122
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले आगे
Akbarpur, Uttar Pradesh:अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र - 44 से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले इंडी गठबंधन के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल से 57236 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक राजाराम पाल को 418431, देवेंद्र सिंह भोले को 475667 और बसपा प्रत्याशी राजेश द्विवेदी को 65173 वोट मिले हैं। वहीं नोटा में 6780 मत निकले हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में चेहल्लुम सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 40-50 हजार जुलूस की तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- चेहल्लुम को लेकर लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। 4 अगस्त कल नाजिम शाह इमामबाड़ा से 12:30 बजे दिन में तालकटोरा कर्बला तक निकलेगा जुलूस। जुलूस में 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना। पूरे पश्चिमी जोन को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया। 10 कंपनी PAC, अर्द्धसैनिक बल और अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात। QRT, PRV, डायल-112 और क्लस्टर मोबाइल लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और रूट मार्च कराया गया। ऊंची इमारतों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन और CCTV कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई। जुलूस मार्ग पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस का सहयोग करने की अपील। लखनऊ पुलिस ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित चेहल्लुम कराने का भरोसा जताया बाइट... बबलू कुमार जॉइंट कमिश्नर लखनऊ0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव परिणाम पर प्रशांत किशोर ने भाजपा नेतृत्व की आलोचना
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): PRASHANT KISHOR (JAN SURAAJ FOUNDER) ON BANKIPUR BY-POLL ELECTION RESULT बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव | पटना, बिहार | जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "...सम्राट चौधरी के नेतृत्व को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करती है, ये बात स्पष्ट है... किला किसी का नहीं होता है। 30 साल का किला ढहने में 30 दिन भी नहीं लगा और इसकी बड़ी वजह ये है कि भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद यहां पर एक अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को, एक गलत चाल-चरित्र वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व दिया है। ये लोगों को स्वीकार्य नहीं है..."0
0
Report
बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया
Jagdalpur, Chhattisgarh:प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में दो महीने तक चलने वाला जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, पंचायतों और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे और फॉर्म भरवाएंगे। दीपक बैज का कहना है कि महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को लागू कराने की मांग को लेकर जनता के बीच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता बढ़ते बिजली बिल से परेशान है और सरकार स्मार्ट मीटर के जरिए लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। बैज ने बताया कि 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है और अब बस्तर जिले में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर की जीत से सासाराम में उत्साह, बिहार में संदेश पहुंचा
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां प्रशांत किशोर के गृह जिला सासाराम में जश्न का माहौल है। बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत की ओर अग्रसर होने पर सासाराम में जन सुराज की कार्यकर्ता उल्लास में डूब गए हैं। सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जश्न मनाया जा रहा है। जन सुराज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से बांकीपुर में उनके पार्टी के सूत्रधार की जीत हुई है। इससे पूरे बिहार में मैसेज किया है। खासकर रोहतास जिला में कार्यकर्ता अधिक उत्साहित है। चुकी रोहतास जिला प्रशांत किशोर का गृह जिला है। प्रशांत किशोर कोनार गांव के रहने वाले हैं。0
0
Report
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामलों से पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह बरी
Gonda, Uttar Pradesh:महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामलों से पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह बरी पूरा देश स्वागत कर रहा है" : अदालत सभी को मौका देती है : बरी होने के बाद बोले बृजभूषण के निजी सचिव संजीव सिंह। गोंडा पॉक्सो और यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की अदालत से बाइज्जत बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के निजी सचिव संजीव सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित थे। मीडिया से बातचीत में बृजभूषण के निजी सचिव संजीव सिंह ने कहा कि पूरा देश इस फैसले का स्वागत कर रहा है। कैसरगंज के लोग स्वागत कर रहे हैं, देवीपाटन मंडल के लोग स्वागत कर रहे हैं। हम सब इस फैसले से बहुत संतुष्ट हैं। यह फैसला बहुत न्यायप्रिय, न्यायपूर्ण और विधिवत तरीके से अदालत के द्वारा दिया गया फैसला है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पहले से ही न्याय व्यवस्था पर भरोसा था।0
0
Report
पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि और प्रतिमा का अनावरण
Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड़ रिपोटर - सोहन प्रमाणिक फॉर्मेट - ABT एंकर इंट्रो--पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को मनाई जाएगी...इस अवसर पर जिला मुख्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा...कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले भर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं...पुराना डीसी चौक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा....साथ ही बाजार समिति प्रांगंण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा... जिसकी तैयारी जोरशोर से चल रहीं हैं...पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है...अनुमान है कि इस कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 12 से 15 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे...मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के बाजार समिति के प्रांगण में आयोजित होगा...इसके अतिरिक्त, पुराना डीसी ऑफिस के पास शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा...श्रद्धांजलि सभा के लिए बाजार समिति में एक भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, और प्रतिमा के अनावरण स्थल पर साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है...पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम और पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम यादव सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल और प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया...निरीक्षण के दौरान, जिला अध्यक्ष ने मौजूद कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए... अजीजुल इस्लाम ने बताया कि सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं...अजीजुल इस्लाम ने यह भी कहा कि यदि मौसम अनुकूल रहा, तो राज्य के एक मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं...उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम केवल पार्टी का नहीं है, बल्कि गुरु जी के सभी चाहने वालों के लिए है, जिसमें अन्य पार्टियों के लोग भी श्रद्धांजलि देने आएंगे...उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गुरु जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा...0
0
Report
Advertisement
HC ने सितम्बर में मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव के निर्देश दिए
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर। मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव का मामला विश्वविद्यालय में छात्र संघ गठन का रास्ता हुआ साफ सितम्बर माह में होंगे मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव..HC HC ने राज्यसरकार को सितम्बर माह में छात्र संघ चुनाव कराने दिए निर्देश 8 साल बाद अब मध्यप्रदेश में होंगे छात्र संघ चुनाव 2017 से मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालय,महा विद्यालय में नहीं हुआ है छात्रसंघ चुनाव छात्र संघ गठन चुनाव से ही कराया जाए..HC HC ने छात्र संघ चुनाव संबंधित याचिका का किया निराकरण0
0
Report
नदी के ऊपर स्टॉप डैम से गांव के बच्चों की स्कूल पहुंच जोखिमभरी है
Vidisha, Madhya Pradesh:चार गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए नदी के ऊपर स्टॉप डैम होकर गुजरना पड़ता है। जान का खतरा हमेशा बना रहता है 4 फीट के आसपास गैप को कूदकर करते हैं पार। मीडिया के दखल के बाद एसडीएम पहुंचे मौके पर। टॉप 10 के रास्ते पर लगाए कटीली झाड़ियां रुक बच्चों का रास्ता स्कूल नहीं गए बहुत सारे बच्चे। पुल पार कर जाने में 5 किलोमीटर का और सड़क रास्ते से जाने पर लगभग 15 किलोमीटर का एक तरफ का रास्ता करना होगा तय। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम बंधेरा, ककरुआ, इमलिया और बेहलोट के दर्जनों बच्चे हाई स्कूल की पढ़ाई के लिए ग्राम पलोह जाते हैं वहां तक पहुंचाने के लिए नदी के ऊपर बनी है स्टॉप डैम से होकर उनका रास्ता 5 किलोमीटर का होता है जबकि सड़क मार्ग से जाने पर यह रास्ता 15 किलोमीटर का हो जाता है आने जाने में 29 किलोमीटर का सफर तय करना होगा। वहां के जरिए जाने की स्थिति आर्थिक रूप से गांव वालों की नहीं है। किसी के चलते गए बच्चों ने पढ़ाई आठवीं में छोड़ दी। स्टॉप डैम के चौड़े रास्ते और नीचे रहते खतरनाक पानी से जान जोख़न में डालकर बच्चे पलोह स्कूल स्कूल जाते हैं, इसी मामले का मीडिया के दखल के बाद विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा तहसीलदार तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे वस्तुस्थिति को देखकर उन्होंने भी स्वीकार किया कि बच्चे खतरे में जा रहे हैं। आज सुबह चौकीदार के माध्यम से उन्होंने इस रास्ते पर कटीले तार लगाकर आवाजाही बंद कर दी जिससे बच्चे आज स्कूल नहीं जा पाए। गांव के निवासियों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह बच्चों के लिए गाड़ी उपलब्ध नहीं कर पाते; ऐसे में या तो बंधेरा में स्कूल को उन्नयनकर हाई स्कूल किया जाए या फिर स्टॉप डैम की वजह यहां पुल बनाया जाए अगर एसडीएम ने इसे हल करने के संबंध में भी अपनी बात रखी। स्कूल के ऑनलाइन के संबंध विचार किया जा रहा है।0
0
Report
बस्तर के पटवारियों का एक दिवसीय धरना: वेतन-प्रमोशन और समान वेतन की मांग तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में सोमवार को राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले जिले के पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, पुरानी मंडी परिसर में आयोजित पटवारियों की इस प्रदर्शन से जिले के सभी तहसील कार्यालय प्रभावित हुए, राजस्व संबंधी कामों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा, वहीं राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए आज के धरना प्रदर्शन को सांकेतिक बताया, संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने कहा संघ के द्वारा पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग लंबे समय से की जा रही है साथ ही समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने से भी पटवारियों में लगातार नाराज़गी बनी हुई है, पूरे प्रदेश में वेतन निर्धारण में एकरूपता की मांग राजस्व पटवारी संघ ने की है, साथ ही राजस्व निरीक्षक भर्ती नियम में संशोधन करते हुए कुल स्वीकृत पदों में 50 प्रतिशत के आधार पर विभागीय परीक्षा के माध्यम से पटवारियों की पदोन्नति की मांग प्रमुख रूप से रखी है।0
0
Report
Advertisement
पॉक्सो के विचाराधीन कैदी पेशी के दौरान कोर्ट परिसर से फरार
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय से वारिस का फायदा उठा पॉक्सो एक्ट के एक विचाराधीन बंदी ने पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम कोर्ट परिसर सहित आसपास के इलाकों में छानबीन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पूरा मामला समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय का है। फरार विचाराधीन बंदी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर निवासी रोशन कुमार उर्फ साजन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक वर्ष से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में मंडल कारा में बंद था। सोमवार को उसे पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में व्यवहार न्यायालय लाया गया था। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट हाजत से पुलिस उसे पॉक्सो कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर पहुंची। जैसे ही पुलिसकर्मी उसकी हथकड़ी खोलने लगे, वह अचानक पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फरार कैदी की वकील का बताना उसका नाम रौशन कुमार उर्फ साजन था। उसका घर उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर का रहनेवाला था ।फरार कैदी पर मुफस्सिल थाना में दर्ज पोस्को एक्ट का अभियुक्त है ।कैदी लगभग एक बर्ष से न्यायिक हिरासत में था ।आज उसका कस्टडी डेट था जब वारिस होने लगा तो वो मौका देखकर भाग गया ।अगला तारीख 6 सेप्टेम्बर को बेल का था ।0
0
Report
रीवा हत्या के बाद दमोह में आदिवासी समुदाय का भारी आक्रोश, दोषियों की सजा मांग
Damoh, Madhya Pradesh:रीवा में हुई आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या को लेकर दमोह में आक्रोश... आदिवासी समुदाय खासा आक्रोश देखा रहा हैं और आदिवासी सड़को पर आकर घटना का विरोध कर रहे हैं। दमोह में भी इस हत्याकांड को लेकर आदिवासियों ने गुस्सा देखने को मिला, आदिवासियों के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया और दोषियों को फांसी की सजा के साथ पीड़ित परिवार को नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की। इस दौरान इन नेताओं के प्रदेश सरकार को घेरा और कई आरोप भी लगाए।0
0
Report
आसाराम को 20 दिन की पैरोल: राजस्थान हाईकोर्ट से राहत
Jodhpur, Rajasthan:आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत, 20 दिन की पैरोल मंजूर जोधपुर। यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस एस.पी. शर्मा की डिवीजन बेंच ने आसाराम को 20 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है。 मामले की सुनवाई के दौरान आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह राजपुरोहित ने पक्ष रखा। वहीं, ओपन एयर कैंप जेल में स्थानांतरण से जुड़े मामले पर हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 17 अगस्त तय की है。 गौरतलब है कि आसाराम यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद उन्हें 20 दिन की पैरोल का लाभ मिलेगा, जबकि ओपन एयर कैंप जेल से संबंधित याचिका पर निर्णय आगामी सुनवाई में होगा。0
0
Report
Advertisement
शोभा करंदलाजे ने अमित शाह को लिखा, चयन घोटाले में CBI जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, "मैंने अमित शाह को पत्र लिखा था क्योंकि कर्नाटक में 400 पशु चिकित्सकों का इंटरव्यू हुआ था। सेलेक्शन लिस्ट आने पर एक छात्र ने आरोप लगाया कि उससे 80 लाख रुपये मांगे गए हैं। एक डॉक्टर के सेलेक्शन के लिए 80 लाख रुपये मांगे गए हैं और कई लोगों को फोन आए हैं... इसकी CBI जांच होनी चाहिए क्योंकि पढ़ने वाले लोगों के साथ, मेहनत करने वाले लोगों के साथ अन्याय हो रहा है..."0
0
Report
अरविंद सावंत ने RSS पर देशद्रोही टिप्पणी, कहा बच्चे देशद्रोही हो सकते हैं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | शिवसेना(UBT) सांसद अरविंद सावंत ने RSS पर कहा, "उन्हें द्वेष चाहिए... आप ऐसी बातें करते हैं? आप उन बच्चों को देशद्रोही कह रहे हैं? अगर देशद्रोही बच्चे इतनी संख्या में जमा हुए हैं तो खुद प्रधानमंत्री का ही इस्तीफा ले लेना चाहिए...क्या आपने कभी आजादी की लड़ाई लड़ी? कभी वंदे मातरम गाया? कभी तिरंगा लहराया? नहीं। तो आप ऐसी बातें क्यों करते हैं?... बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर की बढ़त पर उन्होंने कहा, "ये तो केवल झांकी है अभी पूरी बात बाकी है..."0
0
Report
आंदोलन में मनाली के समाजसेवी सुमित ठाकुर ने कहा पुरस्कार वापस हो सकते हैं
Kullu, Himachal Pradesh:आंदोलन में शामिल मनाली के समाज सेवी सुमित ठाकुर ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और दो बार उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया है। लेकिन जब आम जनता की भावना की कोई कदर नहीं होगी। तो इन पुरस्कारों का भी कोई मतलब नहीं है। ऐसे में अगर जो मांगे प्रशासन और सरकार के समक्ष रखी गई है। अगर वह पूरी नहीं हुई तो दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार डीसी के माध्यम से वापस किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
