224122
AMBEDKARNAGAR-एआरटीओ परिसर से ओवरलोड ट्रक हुआ गायब, सवालों के घेरे में विभाग !
Aueiya Pur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर एआरटीओ और खनन अधिकारी की संयुक्त कार्यवाही में ओवरलोडिंग के मामले में पकड़ी गई ट्रक संख्या UP45T0202 ऑफिस परिसर से गायब हो जाने से एआरटीओ विभाग में हड़कंप मच गया है, विभागीय लिपिक सूर्यनाथ यादव द्वारा 28 अप्रैल को अकबरपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उक्त गाड़ी संख्या पर जांच के दौरान ओवरलोडिंग पाई गई और एक लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाते हुए गाड़ी को सीज कर दिया गया, चालक ने जुर्माने की राशि जमा किए बिना ही परिसर से ट्रक लेकर भाग गया, फिलहाल इस मामले में एआरटीओ सतेंद्र यादव की भूमिका सवालों के घेरे में, वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शक्कर पाम से रस निकालने की प्रक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:tapping sugar palm process of tapping sugar palm0
0
Report
चतरा: मनीष जायसवाल का MMDR संशोधन पर हेमंत सरकार पर तीखा हमला
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का हHemंत सरकार पर तीखा हमला, MMDR एक्ट पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप चतरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने एक अहम प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है। सांसद ने राज्य सरकार पर MMDR (MMDR) संशोधन अधिनियम 2026 के नाम पर जनता के बीच अनावश्यक भ्रम और भय फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि नए MMDR एक्ट से झारखंड की खनिज आय पूरी तरह सुरक्षित है। खनन राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा अब भी सीधे राज्य के खजाने में ही जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की 'मल्टी-लेवल टैक्स' नीति की आलोचना करते हुए कहा कि मनमाने कराधान से स्टील, पावर और कोयला उद्योगों की लागत बढ़ेगी। इससे न सिर्फ निवेश और रोजगार खतरे में पड़ेंगे, बल्कि उत्पादन महंगा होने से आम जनता पर भी महंगाई का भारी बोझ पड़ेगा। भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) के तहत राज्य को मिले हजारों करोड़ रुपये आखिर कहां खर्च हुए? उन्होंने मांग की कि सरकार बताए कि यह पैसा वास्तविक रूप से खनन प्रभावित गांवों, स्वास्थ्य और शिक्षा पर कितना खर्च हुआ। इस प्रेस वार्ता के दौरान चतरा भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, मृत्युंजय सिंह, रूबी वर्मा और मुकेश सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बाइट: हजारीबाग सांसद, मनीष जायसवाल।0
0
Report
जमुई के मेगा सोलर प्लांट से बिहार को 75 मेगावॉट बिजली, उद्घाटन की चर्चा तेज
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में केंद्र सरकार की बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना लगातार बिजली उत्पादन कर रही है। मोहनपुर थाना के पीछे 231 एकड़ में फैले इस मेगा सोलर पावर प्लांट से बिहार को 75 मेगावाट बिजली की सप्लाई की जा रही है। प्लांट से बिजली की सप्लाई 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। दरअसल, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न उपक्रम SJVN Green Energy Limited द्वारा करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से इस सोलर पावर प्लांट को स्थापित किया गया है और इसी कंपनी द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है। प्लांट से उत्पादित बिजली बिहार सरकार को सस्ते दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है。 प्लांट लगातार काम कर रहा है और बिहार को बिजली की सप्लाई भी जारी है। वहीं, बाढ़ राहत कार्यक्रम के बाद इसके औपचारिक उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में संभव है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों इस मेगा सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन कराया जाए। हालांकि, उद्घाटन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक तिथि सामने नहीं आई है。 लिहाजा, 231 एकड़ में फैली यह सौर ऊर्जा परियोजना जमुई के साथ-साथ बिहार के लिए भी महत्वपूर्ण परियोजना बन गई है। बिजली की बढ़ती मांग के बीच इस प्लांट से 75 मेगावाट बिजली की सप्लाई राज्य को की जा रही है。 SJVN Green Energy Limited के प्रबंधक राजकमल राज ने बताया कि कंपनी द्वारा इस सोलर पावर प्लांट का संचालन किया जा रहा है और यहां से बिहार को बिजली की सप्लाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
जीतन राम मांझी बोले NDA एकजुट है, Chirag Paswan के यूपी चुनाव पर राय
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान के यूपी चुनाव अकेले लड़ने के बयान पर कहा कि यह उनकी अपनी राय है। मांझी ने कहा कि एनडीए एकजुट है और जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करता है वह ऐसी बात नहीं कहेगा। नीतीश कुमार पर हो रही बयानबाजी को लेकर मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार अच्छे प्रशासक रहे हैं और करीब 20 वर्षों तक बिहार की सेवा की है। उन्होंने कहा कि बिहार को हर दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने का काम किया है ऐसे में उनके प्रति किसी तरह की गलत बात कहना उचित नहीं है। यूपी चुनाव लड़ने के सवाल पर मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी अनुशासित है और राष्ट्रीय अध्यक्ष एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से बात करने के बाद फैसला लेंगे वहीं पार्टी की चुनावी तैयारी पर उन्होंने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश समेत हर जगह तैयारी चल रही है और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं।0
0
Report
पॉपकॉर्न बनाने की कला: कैसे बनता है गरमा गरम पॉपकॉर्न
Noida, Uttar Pradesh:MAKING OF POPCORNS0
0
Report
अजमेर में 70वीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, देवनानी ने खिलाड़ीयों को दीं प्रेरणा
Ajmer, Rajasthan:एंकर - प्रदेश स्तरीय 70 वीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज मेजबान अजमेर में समारोह के साथ किया गया.. प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों की होंसला अफजाही की.. देवनानी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना अच्छे खिलाड़ी की पहचान है..उन्होंने प्रदेश में खेलों को और बढ़ावा देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य भी खेलों के माध्यम से बनता है.. सात दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 40 स्कूलों से आए खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे।0
0
Report
Advertisement
दुकान पर कब्जे की नीयत से हमला, दुकान में तोड़फोड़, जमकर किया बवाल, पत्रकार का सर फोड़ा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली..दुकान पर कब्जे की नीयत से हमला, दुकान में तोड़फोड़, जमकर किया बवाल, पत्रकार का सर फोड़ा, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल -25-30 महिला-पुरुषों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप, शामली में दुकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने 25-30 महिला-पुरुषों द्वारा दुकान पर हमला करने, दुकान में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंकने और लाखों रुपये का नुकसान करने का आरोप लगाया गया है। वही दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही व्यापारी को जमकर पीटा। दुकान मालिक व पीड़ित पत्रकार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दुकान पर काम कर रहे उसके सहयोगी के साथ मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल आपको बता दे की यह घटना जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी पत्रकार व व्यापारी विनय बालियान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रेलवे रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर के पास दूध, दही आदि की बिक्री का कार्य करता है। बृहस्पतिवार सुबह दुकान का काम समाप्त होने के बाद वह किसी काम से अपने घर चला गया था। इसी दौरान उसका सहयोगी मोहित शर्मा दुकान पर मौजूद था। विनय का आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला खेल निवासी गुलजार और नूरदीन पुत्रगण मेहरदीन करीब 25-30 महिला-पुरुषों के साथ दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मोहित शर्मा के गले में फंदा डाल दिया और उसके सिर पर तमंचे की बट से वार किया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया गया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। फर्नीचर, शीशे के गेट, कुर्सियां, सोफे और डीप फ्रिज आदि क्षतिग्रस्त कर दिए तथा दुकान का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया। विनय ने आरोप लगाया कि दुकानदारी के दौरान जमा करीब एक लाख रुपये भी हमलावर लूटकर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। विनय ने पुलिस को बताया कि गुलजार और नूरदीन के साथ उसका एक वाद सिविल जज (जूनियर डिवीजन), कैराना के न्यायालय में विचाराधीन है। वाद संख्या 207/2026 एवं रजिस्ट्री संख्या 130/2026 का उल्लेख करते हुए उसने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते आरोपी दुकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित ने पुलिस से दुकान में लूट, तोड़फोड़, बलवा और सहयोगी मोहित शर्मा पर जानलेवा हमला करने की तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही जिस प्रकार से दबंग गुलजार, जाहिद ने अपने परिजनों व अन्य साथी महिलाओं-पुरुषों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, सरासर गुंडई है। एक ओर जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था को लेकर कांधला व कैराना की बात करते हैं वहीं कांधला में हुई इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। बाईट...मोहित शर्मा (पीड़ित पत्रकार व व्यापारी)0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के विजय स्तंभ परिसर में स्वच्छता शपथ और श्रमदान से जागरूकता
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत नगर परिषद चित्तौड़गढ़ की ओर से ऐतिहासिक विजय स्तंभ परिसर में स्वच्छता श्रमदान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग, हिंदुस्तान जिंक, स्काउट-गाइड, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, सफाई मित्र, एमएसआरजीवाई टीम और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने और आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया। इसके बाद विजय स्तंभ एवं आसपास के परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की गई।0
0
Report
अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में विकसित भारत-2047 पर युवाओं की जिम्मेदारी पर जागरूकता कार्यक्रम
Almora, Uttarakhand:PM श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘विकसित भारत-2047’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और पौधरोपण भी किया। विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सामाजिक सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के करीब 24 हजार विद्यालयों के लगभग 30 लाख छात्र-छात्राएं अभियान में प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लास और पुस्तकालय जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में छात्रावासयुक्त आवासीय विद्यालय स्थापित करने की योजना है। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने और इसकी चारदीवारी बनाने की बात भी उन्होंने कही।0
0
Report
Advertisement
ताज महल का दीदार: मां-बेटी के एक्साइटिंग रिएक्शन वीडियो वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग ताजमहल देखकर चीनी पर्यटक के चेहरे पर दिखी खुशी वीडियो कॉल पर चीन में बैठी मां को भी कराया ताजमहल का दीदार बेटी ने सामने से देखा ताजमहल, मां ने टेक्नोलॉजी के जरिए किया दीदार मां-बेटी के एक्साइटिंग एक्सप्रेशन और रिएक्शन का वीडियो वायरल ताजमहल की खूबसूरती देख मां-बेटी दोनों हुईं खुश एक ने आंखों से देखा ताजमहल, दूसरी ने मोबाइल स्क्रीन पर किया दीदार मां-बेटी के इस अनोखे ताज प्रेम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
अमित शाह भोपाल दौरे में 35 हजार गोपालकों से संवाद और कार्यक्रमों की घोषणा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कल भोपाल आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में 23 घंटे रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल रात 9 बजे पहुंचेंगे भोपाल 35 हजार गोपालकों से संवाद करेंगे होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे 3 अक्टूबर को उनका दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी करेंगे भोपाल बायपास स्थित भौंरी में IISER के अत्रि परिसर के कार्यक्रम में शामिल होंगे शाह भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे प्रदेशभर से 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे सम्मेलन में पशुपालकों को बोनस राशि, गौशालाओं के लिए सहायता और गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से कृषक कल्याण वर्ष के तहत हुए कार्यों और बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण ہوگا गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे 3 अक्टूबर रात करीब 8 बजे वे भोपाल से रवाना होंगे0
0
Report
कला के नए हैक्स: अद्भुत तरीकों से कला बना लें!
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित मच्छर स्वास्थ्य के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रार्थना
Varanasi, Uttar Pradesh:फ्लाईदुबई के 'हीरो' कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत और लंबी उम्र के लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष प्रार्थना की गई।0
0
Report
फर्रुखाबाद के स्कूल से चोरी: ताले तोड़कर किचन, खेल सामान और सिलाई मशीन गायब
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में सरकारी प्राथमिक विद्यालय में ताले तोड़कर चोरी, किचन का सामान, खेल किट और सिलाई मशीन ले गए चोर। फर्रुखाबाद के सरकारी विद्यालय में चोरी, इंटरलॉक तोड़कर किचन का सामान ले गए चोर। कायमगंज के पितौरा स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना। बच्चों की खेल किट और सिलाई मशीन भी चोरी। सुबह स्कूल पहुंची रसोइया तो टूटे मिले दरवाजे और खिड़की के लॉक। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पितौरा का मामला।0
0
Report
डबल इंजन सरकार के बावजूद शिक्षा और रोजगार की समस्या का समाधान नहीं_ PK
Mainpura, Bihar:PK दरभंगा शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी एसपी राय और इम्तियाज नूरानी के नामांकन में हुए शामिल, बोले - डबल इंजन सरकार के बावजूद शिक्षा और रोजगार की समस्या का समाधान नहीं, एक बार जाति-धर्म से ऊपर उठकर जन सुराज के उम्मीदवारों को जिताइए। PK ने शिक्षकों-स्नातकों के लिए किए 2 बड़े ऐलान, बोले - शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना और सभी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाना प्रशांत किशोर की व्यक्तिगत गारंटी है।प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को घेरा- बोले, 7वीं फेल अपराधी को हटाना चाहते हैं तो एक बार बैलेट पेपर पर NDA के साथी को हराइए, मोदी जी को खुद पता चल जाएगा कि जिस अनपढ़ आदमी को बिहार पर थोपा है, वह बिहार की जनता को स्वीकार्य नहीं है।0
0
Report
Advertisement
