icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224122
LPLalmani Pandey Follow28 Apr 2025, 11:54 am

Ambedkar Nagar - गांव में घुसकर महिला पर हमला, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

Akbarpur, Uttar Pradesh:

अम्बेडकरनगर जलालपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठाकला गांव निवासी मनीषा देवी 35 वर्ष बीते 23 अप्रैल को बीती रात 11:00 बजे अपने घर में सो रही थी. आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति घर में घुस गया और पीड़िता के चारपाई पर बैठ गया पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करने लगा, पीड़िता के विरोध करने पर व्यक्ति ने लाठी-डंडे से पीड़िता की पिटाई शुरू कर दी. हल्ला गुहार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ, मारपीट में महिला को गंभीर चोंटे आई. पीड़िता ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

बेगूसराय में डिजिटल जमीन सर्वे के दौरान कृषि सलाहकार को सांप डस गया

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में डिजिटल जमीन सर्वे के दौरान जहरीले सांप ने कृषि सलाहकार को डस लिया। सांप के डसने के बाद कृषि सलाहकार की हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गांव की बताई जा रही है। तस्वीर बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गांव की है, जहां कृषि सलाहकार विनोद कुमार राय डिजिटल जमीन का सर्वे कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार राय कृषि विभाग में पदस्थापित हैं और अपने काम के सिलसिले में गांव में जमीन का डिजिटल सर्वे करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों के बीच से निकले एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोगों ने बिना देर किए उन्हें वहां से उठाया और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सांप के डसने के बाद कृषि सलाहकार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

यूपी मंत्री नीम करौली साइटों के पुनर्विकास पर बोले, अखिलेश यादव पर तंज

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Jaiveer Singh (Minister, Uttar Pradesh) On Revamp Of Baba Neem Karoli Sites/ Akhilesh Yadav's Reservation Remarks/ Akhilesh Yadav's Bulandshahr Event And Aircraft Landing Permission यूपी के मंत्री जयवीर सिंह कहते हैं, "आध्यात्मिक और धार्मिक लोगों की महाराज में आस्था का सम्मान करने, उनके प्रभाव को समर्थन देने और अपनी सनातन संस्कृति को और विकसित करने के लिए, हम राज्य भर में नीम करौली महाराज से जुड़े आस्था के विभिन्न केंद्रों को जोड़ने वाला एक सर्किट बनाने पर काम कर रहे हैं... हम इन खास जगहों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर तेज़ी से काम कर रहे हैं और भविष्य में इनके लिए एक बड़ी योजना बनाने पर भी विचार कर रहे हैं..." उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "मुझे लगता है कि आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था है। चाहें वो अखिलेश यादव हों या कोई अन्य हो, हमारी सरकार ही क्यों न हो, उनके लिए इससे छेड़खानी नहीं की जा सकती। ये एक संवैधानिक व्यवस्था है..." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे पर उन्होंने कहा, "सही बात ये है कि पश्चिम में जिस प्रकार की जातिगत टिप्पणी अखिलेश यादव के द्वारा की गई है, उसे लेकर इतना आक्रोश है कि पश्चिम में वे किसी भी जनसभा को संबोधित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।"
0
0
Report

दमोह में बारिश के बाद निचली बस्तियों में जलभराव, SDRF ने लोगों को बचाया

Damoh, Madhya Pradesh:रात में हुई तेज बारिश के बाद निचली बस्तियों में भरा पानी..एंकर/ दमोह में बीती रात 12 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने सुबह होते होते हालत बिगाड़ दिए और शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया। सुभाष कालोनी से शुरू हुआ भराव बड़े नाले के रास्ते में पड़ने वाली तमाम बस्तियों में होता गया और करीब चार वार्डों सहित कृषि उपज मंडी क्षेत्र में जलभराव के हालात बन गए। सुभाष कालोनी के निचले हिस्सों में जलभराव की वजह से लोग घरों में कैद हो गए तो उन्हें एसडीआरएफ की मदद से नाव के सहारे बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों कर रखा गया है। बारिश के इस पानी ने कई घरों की गृहस्थी को बर्बाद कर दिया है तो पानी भरने की वजह से लोगों के घरों में रखे सामान का नुकसान भी बड़े पैमाने पर हुआ है। फिलहाल प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने स्थिति को नियंत्रण में किया है, जलभराव वाले इलाकों से जमा पानी को बाहर निकाला गया है और टीम लगातार काम कर रही है और अधिकारी निर्देश देकर टीम से काम करा रहे है। जिन घरों को डूब में माना जा रहा है उन्हें पास के ही एक हॉस्टल में रोका गया है और उनके लिए तमाम इंतजाम किए जाने की बात अफसर कह रहे है। बाइट/ पीड़ित बाइट/ रॉबिन जैन ( तहसीलदार दमोह) बाइट/ राजेंद्र सिंह ( सीएमओ नगर पालिका दमोह)
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ में अवैध शराब के मामले में तीन गिरफ्तार, 23.3 लीटर शराब बरामद

Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। भूपदेवपुर और तमनार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 23.3 लीटर अवैध शराब और 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।भूपदेवपुर में 35 पाव अंग्रेजी शराब जब्तभूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने बाजार चौक के पास घेराबंदी कर विकास कुमार यादव (21) निवासी किरीतमाल और ब्रिजेश यादव (28) निवासी किरोड़ीमल नगर, हाल किरीतमाल को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 35 पाव सिंडिकेट व्हिस्की, कुल 6.3 लीटर, कीमत करीब 4,200 रुपये बरामद हुई।तमनार में घर की बाड़ी से 17 लीटर महुआ शराब बरामद,तमनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिदारपारा-मिलुपारा निवासी कन्हैया सारथी के घर दबिश दी। घर की बाड़ी में छिपाकर रखी 17 लीटर महुआ शराब, कीमत करीब 3,400 रुपये, और बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप: 16 घंटे में पुलिस ने बालिका बरामद

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला, 16 घंटे में पुलिस ने किया बरामद अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद अनाचार का आरोप, जांच में सामने आया मामला रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की तलाश, मुखबिर की सूचना पर आरोपी के कब्जे से बालिका बरामद मामले में 35 वर्षीय आरोपी मोहम्मद सहीम गिरफ्तार पीड़िता के कथन और पुलिस पूछताछ में अनाचार की पुष्टि आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा एसपी विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अकलतरा पुलिस की कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

सूने मकान में चोरी: पुलिस ने रामू वर्मा को गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा सूने मकान का ताला तोड़कर बर्तन-नगदी चोरी, आरोपी गिरफ्तार बलौदा थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी की वारदात का किया खुलासा घर का दरवाजा बंद कर तालाब नहाने गया था प्रार्थी, वापस लौटा तो घर में हुई चोरी रसोई से सिल्वर के गंज, थाली-कटोरी, चम्मच और लोहे की कढ़ाई ले गया था आरोपी आलमारी में रखे ₹3,200 नगद भी किए थे पार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामू वर्मा उम्र 33 वर्ष, निवासी जर्वे हरदी को पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया, चोरी के बर्तन घर में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे थे पुलिस ने करीब ₹7,000 का चोरी का मशरूका बरामद किया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
0
0
Report

सीधी के छकता में जादू-टोना शक पर जेठानी ने देवरानी की हत्या कर दी

Shahdol, Madhya Pradesh:सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम छकता में जादू-टोने के संदेह के चलते रिश्ते की जेठानी ने अपनी देवरानी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी मुन्नी बाई को संदेह था कि उसकी बेटी की बीमारी के पीछे देवरानी सुखरानिया बाई का जादू-टोना है. उसी चुन्नी से उसने देवरानी का गला घोंट दिया और तब तक दबाया जब तक मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम छकता की है. मुन्नी बाई की बेटी अक्सर बीमार रहती थी; उसने सुखरानिया बाई पर जादू-टोना करने का शक किया. इस संदेह के चलते उसने देवरानी की चुन्नी से गला घोंटा. थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया; पूछताछ जारी है.
0
0
Report

झारखंड भर्ती सुधार यात्रा रांची पहुंची, पारदर्शी भर्ती की मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में JPSC, JSSC-CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकाली जा रही भर्ती सुधार यात्रा आज राजधानी रांची पहुंचेगी。 पिछले करीब दो सप्ताह से राज्य के 24 जिलों का भ्रमण कर रही इस यात्रा का आज रांची में समापन होगा। यात्रा के समापन को लेकर जेएलकेएम विधायक और पार्टी के संस्थापक जयराम महतो ने कहा कि युवाओं और छात्रों से जुड़े भर्ती के मुद्दों को लेकर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर करीब 12:30 बजे मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से रैली की शुरुआत होगी। इसके बाद रैली अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंचेगी, जहां भर्ती सुधार यात्रा के समापन की औपचारिक घोषणा की जाएगी。 वहीं, देवेंद्र नाथ महतो ने युवाओं और छात्रों से भर्ती प्रक्रिया में सुधार के इस अभियान में सहयोग और समर्थन देने की अपील की है। उनका कहना है कि युवाओं के हित में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और बेहतर बनाना जरूरी है और इसके लिए छात्रों की भागीदारी अहम है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top