icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224129
CHANDAN MAURYACHANDAN MAURYAFollow29 Apr 2025, 08:13 am

Ambedkar Nagar - ग्राम विकास अधिकारियों का धरना, तानाशाही के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

Baskhari, Uttar Pradesh:

बसखारी विकासखंड पर सोमवार को तीसरे दिन भी ग्राम विकास अधिकारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा. बसखारी विकासखंड के ग्राम विकास अधिकारी दिनेश यादव व रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी अनोद वर्मा को निलंबित करने का विरोध करते हुए ग्राम विकास अधिकारियों व प्रधान संघ ने मंगलवार को संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया‌. इस दौरान ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारियों ने तानाशाही नहीं चलेगी,प्रधान संघ व कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए. मौके पर काफी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

हरदोई: पति-पत्नी के विवाद पर सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, मोहल्ला दहशत में

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पति-पत्नी की तकरार के बाद बंदूक लेकर निकला सिक्योरिटी गार्ड, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद ने अचानक खौफनाक रूप ले लिया।पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले आलोक विक्रम सिंह का गुरुवार दोपहर पत्नी शिवानी सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद आलोक घर से अपनी दो नाली बंदूक उठा लाए और रिहायशी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से मोहल्ले में हड़लक मच गया और लोग दहशत में आ गए। पत्नी ने आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पति मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने मौके से दो नाली बंदूक कब्जे में ले ली और फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी। पत्नी के मुताबिक, पति का गुस्सा काफी तेज है और पिछले करीब 15 दिनों से लगातार विवाद और गाली-गलौज करता आ रहा है। गुरुवार को विवाद बढ़ने के बाद उसने बंदूक निकाल ली और फायरिंग कर दी। रिहायशी इलाके में इस तरह खुलेआम फायरिंग की घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस फरार सिक्योरिटी गार्ड पति की तलाश में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि फायरिंग कितने राउंड की गई और घटना के पीछे पूरा विवाद क्या था। साथ ही बंदूक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि फायरिंग की इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन रिहायशी इलाके में बंदूक से कई राउंड फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

महिपाल सिंह निम्बाड़ा राजस्थान हॉकी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठन

Karauli, Rajasthan:महिपाल सिंह निम्बाड़ा बने हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का चयन, एंकर इंट्रो - करौली में हॉकी राजस्थान की वार्षिक साधारण सभा के दौरान महिपाल सिंह निम्बाड़ा को हॉकी राजस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया। एनएच-23 पर मासलपुर चुंगी के पास स्थित होटल करौली इन में आयोजित बैठक में प्रदेश के मान्यता प्राप्त 29 जिला हॉकी संघों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अभिनंदन ने महिपाल सिंह के निर्वाचन की घोषणा की। बैठक में हॉकी राजस्थान की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। हॉकी राजस्थान के चुनाव में महिपाल सिंह अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह शेखावत महासचिव निर्वाचित हुए। रश्मि शुक्ला कोषाध्यक्ष चुनी गईं। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर आरती रानी सिंह, मलकीत सिंह मान और मदन सिंह का चयन हुआ। इसी तरह संयुक्त सचिव के दो पदों पर अब्दुल रूब नकवी और वर्षा कुमारी शर्मा चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों पर अरुण कुमार सारस्वत, संपत कोठारी और लोकेश कुमार का चयन हुआ। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में राजेश चौधरी और किरण मीणा को चुना गया। वहीं खिलाड़ी समिति के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रांश शर्मा और माहेर बानो का चयन हुआ। बैठक में हॉकी राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत, हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि फिरोज अंसारी सहित विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हॉकी के विकास और प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही। बाइट - अरुण सारस्वत , पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य राजस्थान हॉकी, बाइट - महिपाल सिंह निंबाड़ा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजस्थान हॉकी संघ
0
0
Report
Advertisement

खाजूवाला में चक्का जाम: कई जिलों तक आंदोलन, टायर जलाकर विरोध

Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से बड़ी खबर, सिंचाई पानी और स्थाई रेगुलेशन की मांग को लेकर किसानों का चक्का जाम, खाजूवाला के राजीव सर्किल पर सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-गाड़ियों के साथ पहुंचे, खाजूवाला से घड़साना, रावला और अनूपगढ़ तक कई जगह चक्का जाम, आंदोलनकारियों ने टायर जलाकर जताया विरोध, सड़क पर बढ़ा तनाव, किसानों की मांग के बीच जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी हटाए गए, अरुण कुमार सिडाना को हनुमानगढ़ का नया मुख्य अभियंता बनाया गया, सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ किसानों की वार्ता रही विफल, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े किसान, आज जयपुर से मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा के घड़साना पहुंचकर किसानों से वार्ता करने की तैयारी, किसान आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला का बाजार बंद, प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, किसानों के चक्का जाम से खाजूवाला सहित नहरी क्षेत्र में बढ़ी हलचल।
0
0
Report

कोटा में अनंत चतुर्दशी सुरक्षा: 4,000 जवान, ड्रोन से नजर

Kota, Rajasthan:अनंत चतुर्दशी जुलूस: कोटा में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, 4 हजार जवान संभालेंगे मोर्चा. दिव्य दृष्टि यूनिट ड्रोन से रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर. असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएडी ऑडिटोरियम में जवानों को दिए निर्देश. कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को शहर में निकलने वाले भव्य धार्मिक जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोटा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. गुरुवार शाम नयापुरा स्थित सीएडी ऑडिटोरियम में पुलिस अधिकारियों ने जवानों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर उन्हें मुस्तैदी और गंभीरता के साथ ड्यूटी करने के सख्त निर्देश दिए.
0
0
Report

27 सितम्बर को मेवात में देवीलाल जयंती से हरियाणा की नई राजनीति का उदय

Nuh, Haryana:27 सितंबर को हरियाणा की नई राजनीति का उदय होगा : आदित्य देवीलाल चौटाला देवीलाल जयंती समारोह की तैयारियों का विधायक आदित्य चौटाला ने लिया जायजा, 75 एकड़ में बनाया गया विशाल पंडाल जननायक एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 131वीं जयंती को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से मेवात की धरती पर 27 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डबवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि मेवात की इस पावन धरा पर पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 131वीं जयंती इनेलो परिवार द्वारा मनाई जा रही है। समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर करीब 75 एकड़ भूमि में लोगों के बैठने के लिए विशाल टेंट लगाया गया है। इसमें ढाई लाख से तीन लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाली भीड़ को देखते हुए उन्हें लगता है कि 27 सितंबर को यह स्थान भी छोटा पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग जननायक चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि देने और समारोह में शामिल होने के लिए मेवात पहुंचेंगे। आदित्य चौटाला ने कहा कि उनकी उम्र 49 वर्ष हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में इतना बड़ा पंडाल न तो कभी देखा है और न ही उन्हें लगता है कि इससे बड़ा पंडाल कहीं लगा होगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर समारोह की तैयारियां की गई हैं, उससे साफ है कि 27 सितंबर का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इनेलो विधायक ने कहा कि 27 सितंबर का दिन हरियाणा प्रदेश की जनता के लिए किसी पर्व से कम नहीं होगा। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल के जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश से लोग मेवात पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर हरियाणा के इतिहास को बदलने का दिन होगा और इसी दिन हरियाणा की नई राजनीति का उदय होगा। समारोह को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

solar battery उतारने के विवाद में पंच व दो बेटों पर मारपीट, वीडियो वायरल

Munger, Bihar:सोलर बैटरी उतारने को लेकर विवाद, पूर्व पंच और दो बेटों पर मारपीट का आरोप; वीडियो वायरल. मुंगेर: बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर काशी बाबा स्थान, वार्ड नंबर 19 में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. घटना को लेकर हरिणमार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी. इसी दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए सोलर प्लेट की बैटरी उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों ने बिरवल सिंह के साथ मारपीट की. घटना के दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में बिरवल सिंह की ओर से हरिणमार थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. थाना प्रभारी अजय कुमार आजाद ने बताया कि पूर्व पंच चतुरी सिंह और उनके दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, मारपीट की पूरी वजह और घटना की परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report

Sant Kabir Nagar: पहलवान ब्रह्मनंद यादव हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में पुलिस ने पहलवान ब्रहमनंद यादव हत्या कांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल और मिर्ची पाउडर भी बरामद किया है। पहलवान ब्रह्मानन्द यादव की 22 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के भगठान गोंसाईपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित पांच टीमें दबिश दे रही थी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सन्दीप कुमार मीना ने बताया कि चुनावी रंजिश और जान से मारने की धमकी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने ब्रह्मनन्द यादव की लाठी-डण्डे और धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी । आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और इन पर आगे गैंगेस्टर की कार्यवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

मेरठ विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: खनन अधिकारी सुधाकर सिंह समेत तीन गिरफ्तार

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में मेरठ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी सुधाकर सिंह को पट्टा करने के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत लेते उसके दो सहयोगी सहित गिरफ्तार किया है। पीड़ित को शिकायत पर कार्रवाई की गई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आदर्श मंडी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जनपद में भ्रष्टाचार का एक बार फिर मामला उजागर हुआ है। जहां खनन की जमीन का पट्टा करने के नाम पर खनन अधिकारी सुधाकर और उसके दो सहयोगियों को 135000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ मेरठ विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर कार्यवाही की गई, जहां आरोपी खनन अधिकारी सुधाकर सिंह के घर से 60लाख रुपए बरामद होने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि खनन के लिए जमीन का पट्टा नाम करने के एवज में खनन अधिकारी ने 1 लाख 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी को उसके ऑफिस से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।बताया गया है कि रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपये ऑनलाइन सुधाकर सिंह के एसबीआई बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि 85 हजार रुपये नकद दिए गए।विजिलेंस टीम ने खनन अधिकारी के साथ उसके कार्यालय में काम करने वाले एक सहयोगी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम द्वारा कार्यालय से करीब 8 लाख रुपये की रकम बरामद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। गिरफ्तारारी के बाद विजिलेंस टीम द्वारा आदर्शमंडी थाने में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उधर इस मामले में पीड़ित किसान परमाल व खनन ठेकेदार ने बताया कि पिछले कई महीनों से वह अपनी जमीन पर खनन करने के लिए पट्टा आवंटित करने की मांग कर रहा था। जिसकी एवज में खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और उसके सहयोगियों ने 135000 की मांग की थी जिसमें 50000 ऑनलाइन सुधाकर सिंह के नाम के खाते में भेजे गए थे जबकि आज 85000 कैश रिश्वत के दिए जाने थे। जहां मेरठ विजिलेंस की टीम के द्वारा प्लानिंग कर माइनिंग अधिकारी सुधाकर सिंह व उसके दो सहयोगियों को रंगे हाथ उसी के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया है; तीनों आरोपियों को आदर्श मंडी थाना पुलिस को सौंप कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

रियांबड़ी में कलरू का दौरा, नई नगरपालिका अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया

Nagaur, Rajasthan:#रियांबड़ी (नागौर) मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू आज रहे रियांबड़ी के दौर पर, नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष व पदाधिकारी के पद ग्रहण समारोह में हुऐ शामिल。 साधु संतो के सानिध्य मे समारोहपूर्वक हुआ आयोजित。 रियांबड़ी नगर पालिका भवन मे नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील चौहान और पार्षदगण का पदभार ग्रहण साधु संतो के सानिध्य मे समारोह पूर्वक आयोजित हुआ। समारोह में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की।गाजेबाजे के साथ निकला विजय झुलুস। विजय झुलुस शहर के विभिन्न मार्गो से होते निकला। विजय झुलुस मे शहरवासियो ने साफा माला पहनाकर अबीर ग़ुलाल की वर्षा करते हुए स्वागत किया।कार्यक्रम में चुनाव संयोजक मदनलाल गौरा, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, समाज सेवी अशोक कुमार चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
0
0
Report

महादेव बेटिंग ऐप घोटाला: CBI ने दुबई से लौटे मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

Raipur, Chhattisgarh:केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 80,000 करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सरगना अभिषेक कुमार को हैदराबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। वह दुबई से लौटा था। एजेंसी के अनुसार, अभिषेक सट्टा पैनलों के समन्वय, अवैध उगाही और दुबई में संपत्तियां खरीदने में सक्रिय था। उसके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। CBI अब तक इस मामले में 100 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत माथुर का डूंगरपुर दौरा, सभापति सुशीला गुप्ता को बधाई

Dungarpur, Rajasthan:जोधपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विनीत माथुर अपने डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर के.के. गुप्ता के निवास स्थान पहुंचे। के.के. गुप्ता ने जस्टिस माथुर का गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया। दौरे के दौरान जस्टिस माथुर ने डूंगरपुर नगरपरिषद के सभापति का पदभार ग्रहण करने पर सुशीला गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने डूंगरपुर के स्वच्छता मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि डूंगरपुर नगर परिषद ने पहले भी स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपना एक विशिष्ट नाम और पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त सभापति गुप्ता के कुशल नेतृत्व में शहर स्वच्छता और विकास के पथ पर चार गुना रफ्तार से आगे बढ़ेगा। जस्टिस विनीत माथुर ने कहा कि डूंगरपुर नगर परिषद ने लंबे समय से स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब इसी मजबूत आधार को आगे बढ़ाते हुए शहर में चौमुखी विकास की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है, ताकि शहर विकास के नए आयाम स्थापित कर सके।
0
0
Report

जयपुर में सेवा संकल्प समारोह: नितिन नवीन संबोधित करेंगे

Jaipur, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में ‘सेवा संकल्प समारोह’ को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए दादिया स्थित समारोह स्थल पर आमजन के लिए पेयजल एवं चिकित्सा सेवाओं सहित अन्य सभी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर वाहनों की पार्किंग, बैरिकेड्स एवं साइनेज की पुख्ता व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ ही टैªफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। आमजन को सभा स्थल पर पहुंचने में एवं कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की समस्या नहीं हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इससे पहले प्रातः 7:30 बजे अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहाँ आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। दोपहर 12 बजे से दादिया में आयोजित सेवा संकल्प समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विकास रथों को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही, दोपहर 2:30 बजे बिर्‍डला ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
0
0
Report

राज उन्नति की 9वीं बैठक: ग्रामीण-युवा-किसानों के लिए 2025-26 तक बड़े विकास प्रोजेक्ट

Jaipur, Rajasthan:राज उन्नति की 9वीं बैठक गांव, गरीब और किसान विकास परियोजनाओं का केन्द्र बिन्दु विकास परियोजनाओं में नहीं हो किसी तरह की कोताही पीएम आवास ग्रामीण, अटल प्रगति पथ एवं अटल ज्ञान केन्द्रों का काम गुणवत्ता के साथ समय पर हो पूरा -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - स्कूलों में 12 हजार 500 करोड़ से आधारभूत सुविधाओं का होगा विकास - भरतपुर, बीकानेर एवं अजमेर में आरआईटी की होगी स्थापना - स्मार्ट योजना में अब तक 6 सेवाओं से लाभान्वित हुए 2 लाख 70 हजार लोग एंकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज उन्नति की बैठक ली प्रदेश के विकास की परियोजनाओं की सीएम ने समीक्षा की,और अधिकारियों को तय समय सीमा में प्रेाजेक्टस को पूरा करने के निर्देश दिये सीएम ने कहा कि गांव, गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसान राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं का केन्द्र बिन्दु हैं। इसलिए परियोजनाओं में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी ,और लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही होगी वीओ मुख्यमंत्री कार्यालय में राज उन्नति की 9वीं बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं एवं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की उन्होंने कहा कि आमजन को योजनाओं एवं विकास कार्यों का समय पर लाभ मिले, इसके लिए स्वीकृति, निविदा तथा कार्यादेश समय पर जारी हों तथा इनको समय पर पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। सभी प्रक्रियाओं को स्ट्रीमलाइन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परियोजनाओं में अनावश्यक विलम्ब करने वाले संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। अधिकारी अपने दफ्तरों से बाहर निकलकर फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण करें। हर योजना की हर स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग हो और प्रशासन पूर्णतया आमजन से जुड़कर कार्य करे। अटल प्रगति पथों से गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी उन्होंने प्रदेश में 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में अटल प्रगति पथों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वर्ष 2025-26 के सभी शेष कार्य एवं वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण के प्रगतिरत कार्यों को नवम्बर 2026 तक पूरा किया जाए। वहीं, वर्ष 2026-27 के द्वितीय चरण के सभी निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अटल प्रगति पथों के निर्माण कार्यों की जिलेवार टाइमलाइन तय कर कार्यों की गुणवत्ता की भी निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। इनका कार्य पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होने के साथ ही जनसुविधाओं तक आमजन की पहुंच सुगम हो सकेगी。 स्कूल भवन होंगे आधुनिक सुविधाओं से युक्त 65 हजार 308 विद्यालयों का सघन तकनीकी सर्वे पूर्ण मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा का स्तर और बेहतर करने के लिए स्कूल भवनों का पुनरुद्धार करने के साथ ही उनमें आधुनिक सुविधाओं का भी विस्तार करेगी। इस पर करीब 12 हजार 500 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक निवेश किया जा रहा है। इसके लिए सभी 41 जिलों के 65 हजार 308 राजकीय विद्यालयों का सघन तकनीकी सर्वे किया गया है। सर्वे के आधार पर प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 3 हजार 587 जर्जर स्कूल भवनों तथा करीब 71 हजार 78 कक्षा-कक्षों के साथ विद्युत, पेयजल एवं शौचालय जैसी सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता चिन्हित की गई। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने स्कूलों में सुविधाओं के विकास के लिए 3 हजार 364 कार्य स्वीकृत किए हैं, जिन पर 1 हजार 220 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। करीब 2 हजार 500 करोड़ रुपये के 5 हजार कार्य प्रगतिरत हैं, जबकि 652 नए स्कूल भवनों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर निविदा प्रक्रिया में लिया गया है। जनजातीय क्षेत्रों में 82 कार्यों में से 80 कार्य प्रगतिरत हैं। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित विकास कार्यों को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यालय अवसंरचना में सुधार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। वर्ष 2018 से 2023 तक मात्र 2 हजार 287 करोड़ रुपये की राशि ही इस हेतु स्वीकृत की गई थी। जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सितम्बर 2026 तक ही 2 हजार 973 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। पंचायत मुख्यालयों पर युवाओं के लिए अटल ज्ञान केन्द्र उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकसित किए जा रहे अटल ज्ञान केन्द्रों के कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि प्रथम चरण के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए तथा द्वितीय चरण के 2 हजार अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना की स्वीकृति शीघ्र जारी करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विकसित किए जा रहे ये केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में प्रदेश में 2 हजार 52 केन्द्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 628 पूर्ण हो चुके हैं। शेष का कार्य प्रगतिरत है। साथ ही, द्वितीय चरण में 3 हजार अटल ज्ञान केन्द्र बनाए जाने हैं, जिनमें से 1 हजार केन्द्रों की स्वीकृति जारी हो चुकी है। इन केन्द्रों में पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी, ई-मित्र एवं ऑनलाइन सेवाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी。 पढ़ाई के साथ पोषण का भी पूरा ध्यान बैठक में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजना के तहत विद्यार्थियों के पोषण स्तर में सुधार के लिए नियमित रूप से दूध उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, दूध की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को सभी जिलों में जल्द से जल्द दूध पाउडर की शत् प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्कूल शिक्षा, गोपालन और वित्त विभाग आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि दूध पाउडर की आपूर्ति कभी भी बाधित नहीं हो। उल्लेखनीय है कि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पोषण स्तर में सुधार की दृष्टि से राज्य सरकार ने यह योजना शुरू की है, जिसके माध्यम से करीब 46 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। योजना के लिए करीब 800 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। वीबी-जीरामजी के तहत 3.29 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित मुख्यमंत्री ने बैठक में वीबी-जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रोजगार सृजन एवं भुगतान की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए कि योजना के अनुसार हर जरूरतमंद पात्र परिवार को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जुलाई माह से अब तक 3 करोड़ 29 लाख रोजगार दिवस सृजित किया जाना इस योजना की बेहतरीन उपलब्धि है। वर्ष 2029 तक सभी पात्र परिवारों को पक्का आवास मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिए कि योजना के तहत वर्ष 2029 तक सभी पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाएं और दिसंबर 2026 तक सभी प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करवाए जाने तथा लाभार्थियों को समय से किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, वर्ष 2026-27 के आवंटित लक्ष्यों की स्वीकृति शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन भूमि में निवासरत भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता के साथ भूमि एवं आवास आवंटन किए जाने के भी निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों की 8.97 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परिवेदनाओं को शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित हो तथा विशेष रूप से पेयजल से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए अतिशीघ्र शिकायतों पर कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए। इस कार्य में koताही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि और पशुपालन विभाग भी परिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण करें तथा मुख्य सचिव इन विभागों की निस्तारण प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करें। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों से 1 जनवरी से 21 सितम्बर 2026 तक कुल 8 लाख 97 हजार 808 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 लाख 68 हजार 425 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। मात्र 3.27 प्रतिशत शिकायतें लंबित हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग से संबंधित शिकायतों का जनसेवा शिविरों के जरिये प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला कलक्टर्स को निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन नहीं हुआ है, उनके शिविर पंचायत समिति स्तर पर एकसाथ आयोजित किये जाएं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता से पेयजल, जल भराव और सड़क संबंधी समस्याओं का इन शिविरों के माध्यम से समाधान हों। आरआईटी के लिए विधानसभा में पेश होंगे विधेयक उन्होंने भरतपुर, बीकानेर व अजमेर के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को अपग्रेड कर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) के रूप में विकसित करने के कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि इनकी स्थापना के लिए विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। इसके लिए विधि विभाग से शीघ्र सहमति प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन आरआईटी की स्थापना पर करीब 300 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस संबंध में भी वित्त विभाग आवश्यक वित्तीय स्वीकृति जारी करे। बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए 6 नए ट्रोमा सेंटर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए 6 नए ट्रोमा सेंटर के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए चिकित्सा विभाग को ट्रोमा सेंटर कोलाना (बांदीकुई), दलोत (प्रतापगढ़) के कार्य को 31 मार्च 2027 तक तथा देसूरी (पाली) के कार्य को मार्च 2028 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरयूएचएस जयपुर में ट्रोमा सेंटर उन्नयन के कार्य को भी मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, साण्डेराव (पाली) में ट्रोमा सेंटर के निर्माण कार्य को कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा विभाग द्वारा बताया गया कि दूदू में ट्रोमा सेंटर का कार्य पूर्ण हो चुका है। आमजन को राहत पहुंचाना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बैठक में व्यक्तिगत परिवेदनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने बीकानेर जिले के लूणकरणसर उप जिला अस्पताल में आई प्रसूता श्रीमती बुस्कारो को जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के भुगतान एवं धौलपुर के कटेलपुरा गांव में विद्यालय के मुख्य मार्ग पर जलभराव एवं कीचड़ की समस्या के समाधान के प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में शिकायतकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए शिकायकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी विभागों और जिला कलक्टर्स को कहा कि आमजन को राहत पहुंचाना ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। मुख्यमंत्री ने पूर्व में आयोजित राज उन्नति की बैठकों में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा भी की। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा शीघ्र इन कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्विस मैनेजमेंट विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एण्ड रियल टाइम सिस्टम (स्मार्ट) योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार छात्रवृत्ति, स्वयं सहायता समूहों को ऋण, लाडो प्रोत्साहन योजना, गार्गी पुरस्कार, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित 10 प्रमुख योजनाओं को आगामी 10 दिसम्बर तक स्मार्ट प्लेटफॉर्म पर लाने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित विभागों को योजना के नियमों में आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य सचिव को इस कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत वर्ष 2025- 26 एवं 2026-27 के विकास कार्यों को 15 दिसम्बर 2026 से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़े समस्त कार्यों को समय से पूरा करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। बाबूलाल धायल जी मीडिया जयपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top