224122
Ambedkar nagar - ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान संघ समन्वय समिति की बैठक संपन्न
Mirjapur, Uttar Pradesh:बसखारी विकासखंड के डवाकरा हाल ग्राम विकास अधिकारी समन्वयक समिति व प्रधान संघ की संयुक्त बैठक संपन्न।बुधवार को पूरे जिले के ग्राम पंचायत/ ग्राम विकास अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दिनेश यादव ग्राम विकास अधिकारी व अनोद वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी का निलंबन वापस लेने तक अनिश्चितकालीन सत्याग्रह की चेतावनी दी। बैठक के दौरान जिला संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सीडीओ ने 15 दिन का समय मांगा है। सीडीओ को 15 दिन का समय दिया गया है। बैठक में काफी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टेंट की गोदाम में लगी भीषण आग, तीन मंजिला बिल्डिंग से कूदकर कर्मचारियों ने बचाई जान
Mau, Uttar Pradesh:मऊ के सरायलखनसी थान क्षेत्र के पुरानी तहसील इलाके में स्थित एक टेंट के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें गोदाम के छत की तीसरी मंजिल से उठीं और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया।वही गोदाम में मौजूद चार कर्मचारियो ने तीन मंजिला बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई है। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटें और धुआं उठता देख मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस सहित कई थानों की फोर्स व 7 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग आसपास के रिहायशी मकानों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, गोदाम मालिक के अनुसार इस घटना में टेंट और सजावट का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।0
0
Report
पृथ्वीराज चौहान स्मारक की पुनर्स्थापना को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी
Umrauli Kalyanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। केशवपुरम स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौराहे पर स्मारक हटाए जाने के विरोध में स्थानीय नागरिकों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। 15 नवंबर से शुरू हुए धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर प्रशासन से स्मारक को उसी स्थान पर पुनः स्थापित कराने और चौराहे का पुनर्निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। धरनारत नागरिकों का कहना है कि चौराहे के सुंदरीकरण के नाम पर पुराने चौराहे को तोड़ दिया गया और वहां स्थापित सम्राट पृथ्वीराज चौहान के स्मारक को भी हटा दिया गया। नागरिकों का आरोप है कि यह कार्रवाई स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए बिना की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के स्मारक को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित कराने के साथ चौराहे का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने और प्रस्तावित निर्माण की पूरी कार्ययोजना सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष अंश चंदेल ने कहा कि जब तक प्रशासन सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति को सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित नहीं कराता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण के लिए बजट की कमी आती है तो नागरिक आर्थिक सहयोग देने के लिए भी तैयार हैं। नागरिकों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं। उनका कहना है कि चौराहे का विकास और सुंदरीकरण किया जाए, लेकिन इसका निर्माण सम्राट पृथ्वीराज चौहान के ऐतिहासिक गौरव और सम्मान के अनुरूप होना चाहिए। धरना स्थल पर पहुंचे अशोक सिंह दहिया ने प्रदर्शनकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मांगों को जायज बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन नागरिकों की भावनाओं को समझते हुए इस मामले में उचित निर्णय लेगा। धरने में दादानगर स्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, कल्याणपुर से रवि बाजपेयी, कुंवर मनोज सिंह भदौरिया, शैलेंद्र सिंह (कल्लू), मुन्ना सिंह, सौरभ ठाकुर, आशीष द्विवेदी, रामशरण भदौरिया, मुन्ना तिवारी, शिववीर सिंह, अभिजीत राय, महेंद्र सिंह तोमर, धीरेंद्र सिंह भदौरिया, अंकुर तिवारी, पुष्कर दीक्षित, कुलदीप सिंह, करणी सेना के जिलाध्यक्ष अंश चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धरनारत नागरिकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के स्मारक की पुनर्स्थापना नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।0
0
Report
एटा में हाथी गेट पर बाइक से लगी आग, बड़ा हादसा टला
Etah, Uttar Pradesh:एटा में हाथी गेट पर अचानक बाइक में लगी आग, बाइक में आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी, कांस्टेबल राहुल शर्मा ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई आग, यातायात पुलिसकर्मी की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के हाथी गेट के पास का मामला.0
0
Report
Advertisement
अटल प्रगति-वे के बदले स्वरूप से कोटा-इटावा कनेक्शन: 4-लेन, 50 किमी अधिक दूरी
Kota, Rajasthan:अटल प्रोग्रेस-वे के बदले स्वरूप से कोटा की कनेक्टिविटी पर संकट, अब कराडिया की जगह लबान में जुड़ने का प्रस्ताव सिक्सलेन की जगह बनेगा फोरलेन, तीसरी बार बदला रूट, कोटा को इटावा(उत्तरप्रदेश) से जोड़ेगा रोड, 1200 करोड़ की बचत के फेर में कोटा को तय करना पड़ सकता है 50 किमी अतिरिक्त सफर, अब असली फैसला केंद्रीय मंत्रालय की बैठक में होना है। सवाल यह है कि परियोजना में लागत और दूरी की बचत को प्राथमिकता मिलेगी या कोटा की सीधी कनेक्टिविटी को बरकरार रखा जाएगा। अंतिम निर्णय से ही कोटा के भविष्य की एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी की तस्वीर साफ होगी।0
0
Report
कानपुर में आराधना मिश्रा का बीजेपी पर तीखा हमला, चढ़ावे मुद्दे उजागर
Kanpur, Uttar Pradesh:प्रभु राम और श्री कृष्ण के चढ़ावे की रक्षा भी नहीं कर पाई बीजेपी, कानपुर में आराधना मिश्रा का बीजेपी पर हमला –जनता अब चंदा चोरों को माफ नहीं करेगी–आराधना मिश्रा –नौकरी मांगने वाले युवाओं पर लाठियां बरसा रही सरकार, महंगाई और अपराध पर मौन है बीजेपी –सपा से सीट शेयरिंग पर बैठकें पूरी तरह सफल, 2027 में इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे कानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी जमकर हमला बोला और उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास अब धर्म की राजनीति करने के अलावा कोई दूसरा सहारा नहीं बचा है। बुधवार सुबह झांसी जाते समय कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी हर मुद्दे पर फेल हो चुकी है और अब उत्तर प्रदेश की जनता जाग चुकी है जो चंदा और चढ़ावा चोरों को माफ करने والی नहीं है। बीजेपी द्वारा मथुरा से चुनावी अभियान शुरू करने के सवाल पर आराधना मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले भी बीजेपी ने अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर लोगों से वोट मांगे थे लेकिन वोट लेने के बाद वे चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी पर आज तक कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आम लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई वे आज भी खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी वाले आस्था के नाम पर वोट तो मांग लेते हैं लेकिन न तो वे प्रभु राम के चढ़ावे की रक्षा कर पाए और न ही श्री कृष्ण के चढ़ावे की। प्रदेश के हालात पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब बेरोजगार नौजवान सड़क पर उतरकर नौकरी का अपना अधिकार मांगता है तो उस पर लाठियां चलाई जाती हैं और मुकदमे लिखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जिस तरह से अपराध, महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती है तो सरकार पूरी तरह चुप बैठी है। बीजेपी हर विषय पर फेल हो चुकी है और जनता अब इन्हें माफ नहीं करेगी। आगामी चुनावों की तैयारी पर बात करते हुए आराधना मिश्रा ने साफ कहा कि 2027 में उन्हें केवल चुनाव नहीं लड़ना है बल्कि इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनानी है। समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं के बीच लगातार सकारात्मक बैठकें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बैठकें सफल हो रही हैं तभी बातचीत आगे बढ़ रही है और बहुत जल्द सब मिलकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की आगे की रणनीति तैयार करेंगे। अपनी झांसी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों को लेकर यह उनकी पहली मंडलीय बैठक है और इसके बाद अगली बैठक आगरा में होगी। इस दौरान सपा नेता आज़म खान की जेल से रिहाई के सवाल पर आराधना मिश्रा ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले जाजमऊ गंगा पुल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। बाइट-आराधना मिश्रा-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
कबीरधाम में 300 क्विंटल अवैध धान ट्रक सहित जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा चिल्फी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल अवैध धान ट्रक सहित जब्त, धान तस्करों में मचा हड़कंप कवर्धा। कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के परिवहन, भंडारण और खपाने पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक किसानों के धान की खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में चिल्फी में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 300 क्विंटल धान को ट्रक सहित जब्त किया गया है। यह कार्रवाई जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के नेतृत्व में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने की। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में धान का परिवहन किया जा रहा था। आवश्यक दस्तावेजों और परिवहन संबंधी जांच के बाद टीम ने धान और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। गौरतलब है कि धान खरीदी सीजन में दूसरे राज्यों से धान लाकर जिले में खपाने, बिचौलियों और कोचियों के माध्यम से अवैध खरीदी-बिक्री करने की आशंका बनी रहती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों, चिल्फी सहित प्रमुख मार्गों और परिवहन के संवेदनशील रास्तों पर निगरानी बढ़ाई है। संदिग्ध वाहनों की जांच, धान के परिवहन दस्तावेजों का सत्यापन और अवैध भंडारण पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा लगातार जांच अभियान चलाकर अवैध धान के कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी करने, अवैध परिवहन और बिचौलियों के जरिए धान खपाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。 बॉइट- चंद्रशेखर जिला खाद्य अधिकारी0
0
Report
Advertisement
CCTV में कैद हादसे में दो बच्चे घायल, वैन-बस टक्कर
Jaunpur, Uttar Pradesh:CCTV में कैद हुई स्कूल वैन और बस की जोरदार टक्कर, दो बच्चे घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक वैन और स्कूल बस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वैन सवार दो बच्चों के घायल होने की सूचना है। हादसे की पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों से भरी स्कूल वैन अपने रास्ते जा रही थी, तभी सामने से आ रही स्कूल बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल बच्चों को लेकर जानकारी सामने आई सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्कूली वाहनों के संचालन और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अभिभावकों ने भी स्कूले वाहनों की गति, चालकों की जिम्मेदारी और यातायात नियमों के पालन को लेकर चिंता जताई है। अब इस मामले में जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है。0
0
Report
उत्तराखंड भाजपा ने जमीनी नेताओं को उम्मीदवार चयन में भागीदारी देकर चुनावी रणनीति बदली
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक नया और अनूठा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत अब प्रत्याशियों के चयन में जमीनी कार्यकर्ताओं की सीधी भागीदारी होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी है कि विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की एक विशेष टोली बनाई जाएगी, जो अपने संभावित उम्मीदवारों के नाम सुझाव के रूप में दे सकेगी। इस रणनीति के तहत हर विधानसभा स्तर पर एक 'सुझाव पत्रिका' लगाई जाएगी, जहां सभी कार्यकर्ता खुलकर अपने सुझाव दर्ज करा सकेंगे कि किसे मैदान में उतारा जाना चाहिए। इस अभिनव पहल का उद्देश्य पार्टी को पूरी तरह एकजुट रखना और मैदानी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाना है। बाईट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में आगामी 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी विशेष रूप से शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करना है. इसके तहत 21 नवंबर को सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आगामी जनसभाओं और अभियानों के विशेष कार्यक्रम सौंपे जाएंगे. वहीं, 22 नवंबर को जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों और जिला पदाधिकारियों के साथ गहन मंथन कर चुनाव में पूरी तरह एकजुट होकर मैदानी स्तर पर कार्य करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. बाईट महेंद्रभट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा0
0
Report
झांसी के मऊरानीपुर में खाली मकान में आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में काफी दिनों से बंद पड़े एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई, आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान का छप्पर और घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि मकान में काफी दिनों से ताला लगा हुआ था और परिवार के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। वहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पंचायतीराज चुनाव 2026: किसके सिर सजेगा जिला प्रमुख का ताज? भाजपा-कांग्रेस फिर साथ आएंगे या बीएपी की राह रोकेगी कौनसी सत्ता?
Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026: किसके सिर सजेगा जिला प्रमुख का ताज? बहुमत की बाजीगरी में फिर साथ आ सकते हैं भाजपा-कांग्रेस ! बीएपी की राह रोकने के लिए क्या दो विरोधी दल मिलाएंगे हाथ? डूंगरपुर में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी शतरंज बिछ चुकी है 20 नवंबर को मतगणना के साथ ही साफ हो जाएगा कि जिला परिषद की सत्ता का ताज किसके सिर सजेगा। भाजपा, कांग्रेस और बीएपी तीनों ही दल जीत और पूर्ण बहुमत के दावे कर रहे हैं, लेकिन असली खेल तो नतीजों के बाद शुरू होने वाला है। इतिहास गवाह है कि जब आंकड़े बहमत से दूर होते हैं, तो विचारधाराएं पीछे और सत्ता का गणित आगे आ जाता है। पिछली बार बीटीपी को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाया था। भाजपा ने जिला प्रमुख तो कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की थी। अब 2026 के चुनाव में बीटीपी की जगह बीएपी ने मैदान संभाला है और जिला परिषद की सभी 37 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। 20 नवंबर की मतगणना सिर्फ सीटों का हिसाब नहीं करेगी, बल्कि डूंगरपुर की अगली सियासी सरकार की तस्वीर भी तय करेगी। इस बार चुनाव में तीनों दलों ने अपने-अपने मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंचकर वोट मांगे। कांग्रेस और बीएपी ने मनरेगा योजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। मनरेगा की जगह वीबी-जी रामजी योजना लाने, ग्रामीणों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिलने और रोजगार के लिए हो रहे पलायन को बड़ा मुद्दा बनाया। बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता और नहरों की सफाई जैसे स्थानीय मुद्दों को उठाया गया। भाजपा ने डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को अपनी ताकत बताया। प्रत्याशी बाड़ेबंदी में हैं; भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल का दावा है कि मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में है और जिला प्रमुख बनेगा। कांग्रेस के नारायण पंड्या भी बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं और महंगाई के कारण जनता में रोष है। बीएपी के अनुतोष रोत ने कहा कि इस बार बीएपी का बोर्ड हर हाल में बनेगा। डूंगरपुर की सियासत में 20 नवंबर के परिणाम को सबकी नजर है; अगर स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो क्या भाजपा और कांग्रेस फिर से पुरानी दोस्ती निभाएंगी? क्या बीएपी इस बार अकेले दम पर जीत पाएगी? आखिर नतीजों के बाद कौन सा सियासी फ्रेमवर्क डूंगरपुर की राजनीति को चौंका देगा?0
0
Report
वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के सुंदरपुर में 24 घंटे मिलती है देसी शराब, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मारा छापा, चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार! मयंक कश्यप / वाराणसी: शहर के सुंदरपुर इलाके में 24 घंटे अवैध रूप से देसी शराब बिकने की शिकायत पर वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अचानक छापा मार दिया। विधायक के छापे के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुंदरपुर में लंबे समय से खुलेआम देसी शराब बेची जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। शिकायत मिलने पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव खुद मौके पर पहुंचे और शराब बेचने की जगहों की जांच की। इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि पुलिस की नाक के नीचे 24 घंटे अवैध शराब कैसे बिक रही है? इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। छापे के बाद इलाके में अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि सुंदरपुर में अवैध शराब की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या सुंदरपुर में अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद होगा?0
0
Report
अंकिता हत्याकांड: विनोद आर्य के पिता के खिलाफ कांग्रेस ने घेराबंदी, मुकदमा दर्ज मांग
Dehradun, Uttarakhand:एंकर कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड में मुख्य आरोपी के पिता विनोद आर्य पर घेराबंदी शुरू कर दी है। बीते दिनों प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से विनोद आर्य ने अंकिता और उसके दोस्त के बीच चैट को सार्वजनिक कर दिया था। उसके बाद कांग्रेस विनोद आर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है। उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि 15 दिन के अंदर अगर मुकदमा दर्ज नहीं होता तो कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन करके मुकदमा दर्ज कराने का कार्य करेगी।0
0
Report
Advertisement
दीपावली के बाद बस्तर में मिठाइयों की जाँच रिपोर्ट अभी नहीं आई—सेहत पर सवाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:दीपावली पर बस्तरवासियों ने जमकर मिठाइयां खरीदीं और खाईं, लेकिन जिन मिठाइयों की शुद्धता जांचने के लिए खाद्य विभाग ने सैंपल लिए थे, उनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। दरअसल, जगदलपुर में जांच लैब नहीं होने के कारण नमूने करीब 300 किलोमीटर दूर रायपुर भेजे जाते हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की अधिकारी के मुताबिक सितंबर में 30, अक्टूबर में 36 और नवंबर में दीपावली के दौरान 37 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लेकिन दीपावली के दौरान लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि रिपोर्ट में मिठाइयां अमानक पाई गईं, तो कार्रवाई का क्या फायदा, जब लोग उन्हें खा चुके होंगे? बस्तर में स्थानीय जांच प्रयोगशाला की कमी खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।0
0
Report
जयवीर सिंह: यूपी में 10 साल में पर्यटन-संस्कृति से आस्था केंद्रों का पुनर्जागरण
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "अकेले पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की बात करी जाए तो इन 10 सालों में वो सब हुआ है जो कभी किसी ने अपेक्षा नहीं की, कभी सोचा नहीं था। किसी ने कभी ये कल्पना नहीं की होगी। तीन हजार से ज़्यादा सनातन संस्कृति और विभिन्न संस्कृतियों के पुर्नोत्थान के लिए उनके आस्था के केंद्रों को उनकी भावनाओं के अनुरूप जितनी भी विरास्तें थी उनको संभालने की बात हो, धरोहरों को संवर्धन देने की बात हो। हम लोगों ने पर्यटन सुविधाओं से इन स्थानों के विकसित करने का काम किया है।"0
0
Report
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा कड़े, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पूरी अयोध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। परिक्रमा मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर 300 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिए भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का पूरा फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम परिक्रमा संपन्न कराने पर है।0
0
Report
Advertisement
